ENG vs AUS: टी20 विश्व कप जीतने वाली इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया ने दिखा दी औकात, 3-0 से खतरनाक अंदाज में हराई सीरीज

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया

टीम इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया (ENG vs AUS) के बीच हुई सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल कर ली है। टीम इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में 0-3 से क्लीन स्वीप करा बैठी थी। ये सीरीज मेलबर्न में खेली जा रही थी, सबसे रोमांचक बात तो ये है कि टीम इंग्लैंड ने इसी ग्राउंड में पाकिस्तान को हरा कर टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया उसी मैदान में ऑस्ट्रेलिया के सामने वनडे सीरीज में फ्लॉप होकर शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है।

टीम इंग्लैंड ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

आपको बता दें कि इंग्लैंड की टीम ने अपना ही सबसे बुरा रिकॉर्ड तोड़ डाला है।  साल 2018 में श्रीलंका के खिलाफ 219 रनों से मैच गंवाया था, लेकिन चार साल बाद अब इंग्लैंड ने इस अनचाहे रिकॉर्ड को ही तोड़ डाला है। बता दें ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे में 355 रन बनाए। इस तरह इंग्लैंड को 364 रनों का लक्ष्य दिया गया। जवाब में इंग्लिश टीम सिर्फ 142 रनों पर ढेर हो गई।

इंग्लैंड साबित हुई फ्लॉप टीम

टीम ऑस्ट्रेलिया और टीम इंग्लैंड की बीच हुए इस मैच में इंग्लैंड ने दो मुकाबले भी बुरी तरह गंवाए। टीम को पहले मैच में 6 विकेट और दूसरे मैच में 72 रनों से जीत मिली। इस सीरीज में टीम इंग्लैंड कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाई। ट्रेविस हेड को इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला। उन्होंने पावरप्ले के 10 ओवरों में 64 रन बनाए। साथ ही डेविड वॉर्नर प्लेयर ऑफ द सीरीज बनाए गए।

वहीं, ट्रेविस हेड ने ट्रेविस हेड ने 128 गेंदों में अपने 150 रन पूरे किए, वो 130 गेंद में 152 बनाकर आउट हुए। 55 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, वॉर्नर को 53 गेंद लगी। वहीं, बात करें इंग्लैंड की टीम पावर प्ले में 10 ओवरों में 49 रन ही बनाकर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज डेविड मलान सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए। इंग्लैंड के सभी बल्लेबाजों में कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं बना पाया।