टीम इंडिया (Team India) को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले 4 बड़े खिलाड़ी अब एक-दूसरे से मैदान पर भिड़ते नजर आएंगे। बात हो रही है वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag), गौतम गंभीर (Gautam Gambhir), इरफान पठान (Irfan Pathan) और हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) की जो जल्द ही लीजेंड्स लीग क्रिकेट (Legends League Cricket) में अपनी-अपनी टीमों की कप्तानी करते नजर आएंगे।
लीजेंड्स लीग क्रिकेट क्या है और ये कब से शुरू हो रही है। साथ ही इस लीग में कितनी टीमें खेल रही हैं और किसे किस टीम की कमान मिली है? जानिए इस टूर्नामेंट से जुड़ी ज़रूरी बातें।
टीम इंडिया के इन 4 दिग्गजों को मिली कप्तानी
लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) की शुरुआत 16 सितंबर से होने जा रही है। इसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह, वीरेन्द्र सहवाग, गौतम गंभीर जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देने वाले है। इस लीग की चार टीमों के कप्तान का ऐलान अब हो चूका है। भारत के महान स्पिनर हरभजन सिंह भीलवाड़ा किंग्स टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि भारत के पूर्व आलराउंडर इरफान पठान मणिपाल ग्रुप के स्वामित्व वाले मणिपाल टाइगर्स की कप्तानी करते हुए मैदान पर दिखाई देने वाले है।
लीजेंड्स लीग क्रिकेट की ये रही पूरी डिटेल्स
लीजेंड्स लीग क्रिकेट में चार टीमें हिस्सा लेंगी। टीमों के नाम गुजरात टाइटंस, इंडिया कैपिटल्स, मनिपाल टाइगर्स और भीलवाड़ा किंग्स है। लीजेंड्स लीग टूर्नामेंट में कुल 16 मैच खेले जाएंगे। लीग का आगाज 16 सितंबर से होगा और फाइनल 8 अक्टूबर को होगा। लेजेंड्स लीग क्रिकेट के मुकाबले भारत के 5 शहरों में आयोजित होंगे।
ये मुकाबले कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, कटक और जोधपुर में आयोजित होंगे। प्लेऑफ और फाइनल मैच कहां होंगे इसपर फैसला होना बाकी है। लेजेंड्स लीग क्रिकेट का पहला सीजन ओमान में खेला गया था। उस टूर्नामेंट में तीन टीमें खेली थी। जिनका नाम इंडिया महाराज, एशिया लायंस और वर्ल्ड जायंट्स था। वर्ल्ड जायंट्स ने एशिया लायंस को हराकर खिताब जीता था।
ये है पूरा शेड्यूल –
कोलकाता –
16 सितंबर
17 सितंबर
18 सितंबर
लखनऊ –
21 सितंबर से 22 सितंबर
नई दिल्ली –
24 सितंबर से 26 सितंबर
कटक –
27 सितंबर से 30 सितंबर
जोधपुर –
1 अक्टूबर से 3अक्टूबर
प्ले ऑफ
5 और 7 अक्टूबर – जगह अभी तय नहीं
फाइनल
8 अक्टूबर – जगह अभी तय नहीं
