क्रिकेट इतिहास में इन 5 बल्लेबाजों के नाम दर्ज़ है 6 गेंदों में 6 छक्के जड़ने का कीर्तिमान, लिस्ट में 1 नहीं 2 भारतीय है शामिल

By Akash Ranjan On June 5th, 2022
क्रिकेट इतिहास में इन 5 बल्लेबाजों के नाम दर्ज़ है 6 गेंदों में 6 छक्के जड़ने का कीर्तिमान, लिस्ट में 1 नहीं 2 भारतीय है शामिल

क्रिकेट (Cricket) का खेल अनिश्चिताओं का खेल है, मैदान पर कब क्या हो जाए इसके बारे में कोई भी कुछ भी नहीं कह सकता। इस खेल में एक गेंद पर बल्लेबाज़ का दबदबा रहता है तो अगली गेंद पर गेंदबाज का। क्रिकेट में रिकॉर्ड्स बनते ही है टूटने के लिए, जहां कई बल्लेबाजों को पीछा छोड़ते हुए कई युवा खिलाड़ी उनसे आगे निकल गए है, लेकिन क्रिकेट (Cricket) इतिहास में कुछ ऐसे भी बल्लेबाज़ शामिल जिन्होंने एक ओवर में 6 छक्का जड़कर इतिहास रच दिया।

जिसका खेल प्रदर्शन देख फैंस भी उस वक्त हैरान रह गए थे। इस लेख में हम जानेंगे उन बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने 6 गेंदों में 6 छक्के ठोके है।

Cricket में इन खिलाड़ियों ने 6 गेंदों जड़े 6 छक्के

1.गारफिल्ड सोबर्स (Garfield Sobers)

इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर है वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी गारफिल्ड सोबर्स (Garfield Sobers) का नाम जिन्हें गैरी सोबर्स के नाम से भी जाना जाता है। इस दिग्गज ने 6 गेंदों पर 6 छक्कें लगाकर इतिहास में सुनहेरे पन्नों में अपना नाम दर्ज करवाया है। नॉटिंघमशायर के लिए काउंटी क्रिकेट में साल 1968 में इन्होंने ग्लेमॉर्गन के गेंदबाज मैलकॉम नैश की 5 गेंदों पर 5 छक्के जड़े थे।

छठें गेंद पर सोबर्स बाउंड्री लाइन पर कैच आउट हो गए थे लेकिन कैच पकड़ने वाले फिल्डर का पैर बाउंड्री लाइन को छु चुका था जिस वजह से इस गेंद को छक्का घोषित किया गया था और इस तरह से गैरी सोबर्स 6 गेंदों में 6 छक्के जड़ कर Cricket जगत में अपने नाम का लोहा मनवाया।

2. रवि शास्त्री (Ravi Shastri)

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है टीम इंडिया के पूर्व स्टार बल्लेबाज रवि शास्त्री (Ravi Shastri) का नाम, जिन्होंने भी 6 गेंदों में 6 छक्के जड़कर इतिहास में अपना नाम दर्ज किया। दरअसल साल 1985 में रणजी ट्रॉफी के दौरान 6 गेंदों में 6 छक्के लगाकर दूसरे खिलाड़ी बने थे। इन्होंने ये कारनामा गैरी सोबर्स के 17 साल बाद कर दिखाया था। रवि शास्त्री ने रणजी ट्रॉफी के दौरान मुंबई की तरफ से बड़ोदा के खिलाफ गेंदबाज तिलक राज के ओवर में 6 गेंदों में 6 छक्के जड़े थे।

3. हर्षल गिब्स (Herschelle Gibbs)

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है साउथ अफ्रीका के पूर्व घातक बल्लेबाज हर्षल गिब्स (Herschelle Gibbs) का नाम, जिन्होंने 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाकर इतिहास रच दिया। साल 2007 वर्ल्ड कप के दौरान नीदरलैंड के खिलाफ 6 गेंदों में 6 छक्के जड़कर तीसरे खिलाड़ी बने थे। वहीं इंटरनेश्नल Cricket में ऐसा करने वाले हर्षल गिब्स पहले खिलाड़ी थे जिन्होंने आईसीसी के इस बड़े टूर्नामेंट में ये कारनामा कर दिखाया। गिब्स ने नीदरलैंड के गेंदबाज वैन बन्जे के ओवर में 6 छक्कों की बरसात की थी।

4. युवराज सिंह (Yuvraj Singh)

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह (Yuvraj Singh) का नाम जिन्होंने अपनी शानदार कला का नजारा कई बार मैदान पर दिखाया। उनके इस प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया को कई मैचों में जीत हासिल हुई। युवराज सिंह ने साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रोड के एक ओवर में 6 छक्के जड़कर इंग्लैंड के खेमे में हड़कम मचा दी थी।

5. रोस वाइट्ले

इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर है वॉर्सेस्टरशायर के धाकड़ बल्लेबाज रोस वाइट्ले का नाम, जिन्होंने भी एक ओवर में 6 छक्के जड़कर अपना नाम इतिहास में नाम दर्ज किया। दरअसल साल 2007 टी20 वर्ल्ड कप के पूरे 10 साल बाद टी20 ब्लास्ट में रोस वाइट्ले ने ये कारनामा कर दिखाया था। इन्होंने साल 2017 में वॉर्सेस्टरशायर के लिए यॉर्कशायर के गेंदबाज कार्ल कारभर की एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाकर Cricket के इतिहास में ये कारनामा करने वाले पांचवें खिलाड़ी बने थे।

Tags: गारफिल्ड सोबर्स, युवराज सिंह, रवि शास्त्री, रोस वाइट्ले, हर्षल गिब्स,
Exit mobile version