टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद जसप्रीत बुमराह ने दिया पहला रिएक्शन, बताया कैसे करेंगे भारतीय टीम की मदद

By cricket writer On October 4th, 2022
टी20 विश्वकप से बाहर होने पर बुमराह ने किया दुख का इजहार

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) चोटिल हो जाने के कारण टी20 विश्व कप टीम से बाहर हो गये है. टीम से बाहर हो जाने के बाद पहली बार तेज गेंदबाज ने अपना रिएक्शन दिया है. बुमराह से उनके फैंस और टीम को काफी उम्मीदें थी. हालांकि अब जसप्रीत बुमराह ने बाहर से ही भारतीय क्रिकेट टीम को चियर अप करने की बात कही है. इस बात के लिये उन्होंने खुशी का भी इजहार किया.

बुमराह ने टी20 विश्वकप से बाहर होने का दुख किया जाहिर

टी20 विश्वकप से बाहर होने पर बुमराह ने किया दुख का इजहार

टी20 विश्वकप से बाहर होने पर बुमराह ने किया दुख का इजहार

जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्वकप न खेल पाने को लेकर अपने ट्वीटर अकाउंट के जरिये लिखा कि वो सबके शुक्रगुजार है कि जिस तरह से लोगो ने उन्हें प्यार और समर्थन दिया, इसके साथ वो अपने इलाज के दौरान होने वाले टी20 विश्वकप में टीम इंडिया को पूरी तरह से सपोर्ट करेंगे. उनके न होने का टीम पर असर जरूर देखने को मिल सकता है. उनकी गेंदबाजी भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा फायदा मिल सकता था. फैंस को इस बुमराह के न होने का गहरा दुख है.

बुमराह की कमी कौन करेगा पूर

टी20 विश्वकप से बाहर होने पर बुमराह ने किया दुख का इजहार

टी20 विश्वकप से बाहर होने पर बुमराह ने किया दुख का इजहार

जसप्रीत बुमराह के टीम इंडिया में न होने का असर जरूर देखने को मिलेगा. वो पावर प्ले के साथ डेथ गेंदबाजी के लिये भी बहुत शानदार विकल्प थे. अब उनका टीम में न होना टीम के लिये चिंता का विषय है. हालांकि जसप्रीत बुमराह की जगर मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और दीपक चाहर जैसे विकल्प है, लेकिन अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि बुमराह की कमी को कौन सा गेंदबाज पूरी करता है.

मुख्य रूप से बुमराह का होना ही टीम के लिये मजबूती था. अब उनकी गैरमौजूदगी में भारतीय क्रिकेट टीम किसे उनकी जगह लेती है, ये तो वक्त ही बताएगा. फिलहाल उनकी कमी टीम को काफी खलने वाली है.

इसे भी देखें Jasprit Bumrah का भारतीय टीम में ना होना साबित हो सकता है बड़ा वरदान, इसके 3 बड़े कारण अब आए सामने

Tags: जसप्रीत बुमराह, टी20 विश्वकप,