ईशान किशन
ईशान किशन

आज भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम चटगांव में खेला गया. जिसमें बांग्लादेशी कप्तान लिटन दास ने लगातार तीसरी बार टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का अहम फैसला किया. जिसके बाद केएल राहुल की भारतीय टीम ने 50 ओवरो में 409 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा मेजबान बांग्लादेश नहीं कर सकी और 227 रनों से मुकाबला हारी. सोशल मीडिया पर ईशान किशन और किंग कोहली का जलवा फैंस के बीच देखने को मिला.

ईशान किशन और कोहली का फैंस पर चढ़ा जादू

वनडे सीरीज में लगातार 2 मुकाबले हारने के बाद अब भारत ने तीसरे और आखिरी मुकाबले में  शानदार वापसी की और मुकाबला जीत लिया. विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने मात्र 131 गेंदो में ही 24 चौके और 10 छक्कों की मदद से 209 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भी 113 रनों की पारी खेलकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया. जिसके कारण ही भारत ने मुकाबला 227 रनों से अपने नाम करके इज्जत बचा ली. ईशान किशन और विराट कोहली का जलवा ट्वीटर पर देखने को मिला. फैंस ने इस बार बांग्लादेशी गेंदबाजो का जमकर मजाक बनाया.

यहाँ पर देखें ट्वीट

https://twitter.com/comedibanda/status/1601560759259271168?s=20&t=SH4x5t9Mq6N233EXzLXqbA

https://twitter.com/roshantweets18/status/1601560050572857344?s=20&t=V7ChKDBhE_5QQHJHabkx_A

https://twitter.com/im_karthikksp/status/1601559203474460672?s=20&t=Zu0BRXen2by68pwmteE3MQ