BAN vs IND, 3RD DAY, STAT: तीसरे दिन मुकाबले में बने 9 बड़े रिकॉर्ड, चेतेश्वर पुजारा ने बल्ले से रच दिया एक नया इतिहास

चेतेश्वर पुजारा

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल का जलवा देखने को मिला. टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 258 रन बनाकर पारी घोषित की. जिसके कारण बांग्लादेश को दूसरी पारी में 513 रनों का लक्ष्य मिला. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में 1 विकेट गंवाकर 23 रन बना चुकी है. मैच में 9 बड़े रिकॉर्ड्स बने हैं. पुजारा ने इतिहास रच दिया है.

आज के दिन में बने 9 रिकॉर्ड, चेतेश्वर पुजारा ने रचा इतिहास

1. कुलदीप यादव ने टेस्ट करियर में अपना तीसरा 5 विकेट हॉल लिया है.

2. चेतेश्वर पुजारा ने आज टेस्ट करियर का 19वां शतक जड़ा है.

3. शुभमन गिल ने आज टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया है.

4. चेतेश्वर पुजारा ने आज अपने टेस्ट करियर का सबसे तेज शतक लगाया है.

5. शुभमन गिल ने भी अपने शतको का सूखा खत्म कर दिया है.

6. पुजारा ने 4 साल के बाद शतक जड़ा है और शतको का सूखा भी खत्म कर दिया.

7. कुलदीप यादव ने भी अपनी वापसी को सफल किया और 3 सालों के बाद 5 विकेट हॉल लिया है.

8. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 11वीं बार विराट कोहली नाबाद लौटे हैं.

9. चेतेश्वर पुजारा टेस्ट क्रिकेट में 10वीं बार नाबाद लौटे हैं. ये उनका 97वें टेस्ट मैच में 166वीं पारी थी.