IND vs PAK: रिजवान और कोहली में से किसने मारी बाजी, साथ ही कौन बना नंबर-1 गेंदबाज, देखें सर्वाधिक रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची

एशिया कप 2022 (ASIA CUP) सुपर-4 स्टेज का दूसरा मुकाबला क्रिकेट की दुनिया की सबसे बड़ी राइवलरी भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) के बीच 4 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा था।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रनों का लक्ष्य पाकिस्तान को दिया था। दोनों ही टीमें हार के लिए तैयार ही नहीं थी। अंत तक चले इस मैच में आखिरकर पाकिस्तान ने 5 विकटों से जीत प्राप्त कर ही ली। आइए इस जीत के बाद एशिया कप 2022 में सर्वाधिक रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची का क्या हाल हैं। आइए जानते हैं।
मोहम्मद रिजवान बनें नंबर-1 बल्लेबाज
आज पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (MOH. RIZWAN) ने बारत के खिलाफ आज 71 रनों की शानदार पारी खेली, उनकी यह पारी खराब भी नहीं गई, पाकिस्तान ने बदला लेते हुए भारत को धूल चटा ही दी। एशिया कप 2022 में सर्वाधिक रन बनाने वाले सूची में मोहम्मद रिजवान नंबर-1 पर आ गए हैं।
रिजवान ने 3 मैचों में 96 के एवरेज के साथ 192 रन अपने नाम कर लिए हैं। भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली (VIRAT KOHLI) जो अपने दो बैक टू बैक अर्धशतकीय पारी से लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। आज पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने 60 रनों की शानदार पारी खेली।
विराट 3 मैचों में 154 रनों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। तीन नंबर पर 135 रनों के साथ अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमुल्लाह गुरबाज (REHMANULLAH GURBAZ) हैं। चौथे नंबर पर 99 रनों के साथ सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) हैं। और पांचवें नंबर पर 98 रनों के साथ श्रीलंका के खिलाड़ी कुश्ल मेंडिस (KUSAL MENDIS) हैं।
मोहम्मद नवाज बनें नंबर-1 बल्लेबाज
पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद नवाज (MOH. NAWAZ) ने आज भारत के खिलाफ अपने स्पेल में 33 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जिसके बाद वह एशिया कप 2022 में सबसे सर्वाधिक विकेट लेने वाली लिस्ट में पहले पायदान पर आ गए हैं। मोहम्मद नवाज ने 3 मैचों में 6.51 की इकॉनमी से 7 विकेट अपने नाम कर लिए हैं।
दूसरे पायदान पर 7 विकटो के साथ अफगानिस्तान के गेंदबाज मुजिब उर रहमान (MUJIB UR REHMAN) हैं। वहीं तीसरे पायदान पर 6 विकटों के साथ भारतीय खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार (BHUVENSHWAR KUMAR) हैं। शादाब खान (SHADAB KHAN) ने अपने 6 विकेट और पाकिस्तान के ही खिलाड़ी नसीम शाह (NASEEM SHAH) ने अपने 5 विकेट से लिस्ट में अपनी जगह बनाई हैं।