Asia Cup: इस समय एशिया कप का आयोजन चल रहा है। एशिया कप में सभी टीमें अपना-अपना जोर आजमाने की कोशिश कर रही हैं। एशिया कप में अब सिर्फ चार टीमें सुपर चार में जगह बना पाई है। जबकि हांगकांग और बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। सुपर 4 में पहुंचने के बाद एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान का महा मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस महा मुकाबले से पहले पाकिस्तान टीम के क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान ने बहुत बड़ा बयान दिया है।
मोहम्मद रिजवान ने दिया बड़ा बयान

आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरे महामुकाबले को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने कहा है कि सभी जानते हैं भारत और पाकिस्तान जब भिड़ते हैं तब दबाव रहता है।
पूरी दुनिया इस मैच का इंतजार करती है। इसके साथ मोहम्मद रिजवान ने यह भी कहा है कि भारत बनाम पाकिस्तान मैच फाइनल मुकाबले की तरह होता है। जितना हो सके उन्हें इस मैच को सामान्य बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। आपको बता दें कि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने हाल ही में हांगकांग के खिलाफ बहुत ही शानदार पारी खेली है।
भारत ने जीता था पहला मैच

28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मुकाबला खेला गया था। भारत और पाकिस्तान के बीच इस मुकाबले को टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत लिया था। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने आखिरी और में शानदार छक्का लगाकर टीम इंडिया को इस मैच में जीत दिलाई थी। अब एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है। एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के प्लेयर आमने सामने भिड़ते हुए दिखाई दे सकते हैं।
Read Also:- T20 World Cup 2022: रविंद्र जडेजा की इंजरी पर हुए सब परेशान, कोच राहुल द्रविड़ ने दिया सबसे बड़ा अपडेट
