राहुल द्रविड़
राहुल द्रविड़

T20 World Cup 2022: T20 क्रिकेट के लिए ट्रॉफी जीतने का समय अब चालू हो चुका है पर भारतीय खिलाड़ियों की लगातार चोट लगने की वजह से सभी लोग चिंता में भी हैं। टीम इंडिया के भरोसेमंद गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंजर्ड होने की वजह से एशिया कप में शामिल नहीं हो सके तो आप सुपर 4 के मैच शुरू होने के पहले ही जडेजा को भी चोट लग गई।

ऐसे में उनको भी टीम में शामिल नहीं किया गया है जडेजा के चोट लगने को लेकर वह टी20 विश्व कप से बाहर भी हो सकते हैं, ऐसा मीडिया रिपोर्ट्स में इशारा किया है। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के जब प्रशासन के लिए जडेजा की इंजरी को लेकर अपडेट मांगा गया तो उन्होंने कुछ अलग ही बताया।

T20 World Cup से बाहर करना होगी जल्दबाजी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए जब राहुल द्रविड़ मौजूद हुए तब रविंद्र जडेजा की इंजरी के बारे में उनसे पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि घुटने में जडेजा को चोट लगी है और वे एशिया कप से बाहर हुआ है वर्ल्ड कप के लिए अभी समय है इसलिए हम उसे बाहर नहीं कर सकते हैं मेडिकल टीम की निगरानी में वह अभी है मैं उसे बाहर नहीं करना चाहता या इस पर कुछ ज्यादा कमेंट करना चाहता हूं। जब तक हमें इसके बारे में सही जानकारी नहीं मिल जाती।

आज होगा रोमांचक मैच

भारत और पाक के बीच कुछ घंटों बाद ही आज महा मुकाबला होगा। ग्रुप ए की दोनों टॉप पर टीमें सुपर 4 के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए तैयार है। भारत की टीम ने ग्रुप ए के दोनों मैच पाकिस्तान और हांगकांग से जीते और super 4 में कदम रखा तो वहीं पाक टीम ने भी हांगकांग को करारी हार देकर जीत हासिल की। पाकिस्तान क्रिकेट टीम 2 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

Read More-IND vs PAK: रविवार को फ़िर से भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, दोनों टीमों के बीच क्या बारिश बनेगी विलेन? जानें मौसम रिपोर्ट