टीम इंडिया के इन 6 खिलाड़ियों ने इस साल भारत के लिए की पारी की शुरुआत, देखें कौन रहा सबसे सफल और कौन कितना पानी में

टीम इंडिया (Team India) को इस महीने के अंत में एशिया कप (Asia Cup) खेलना और फिर अक्टूबर से टी20 विश्व कप (T20 WC) खेलना है। अपनी तैयारी बेहतर करने के लिए भारत ने कई खिलाड़ी आजमाए और कई रणनीतियां आजमाई। इसके चलते टीम इंडिया (Team India) ने अपनी टीम के बैटिंग ऑर्डर में भी कई बदलाव किए जिससे इस साल कुल 8 खिलाड़ियों ने भारत के लिए सलामी बल्लेबाजी की।
रोहित शर्मा

सबसे पहले बात करे भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की, जो भारत के लिए नियमित रूप से सलामी बल्लेबाजी करते हैं। वह एशिया कप और फिर टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत के लिए सलामी बल्लेबाजी करते दिखेंगे। उनका अनुभव और उनकी आक्रामक बल्लेबाजी भारत को मजबूती दिलाती है।
ईशान किशन

केएल राहुल (KL Rahul) इस साल इंजरी के कारण बेहद कम टी20 मैच खेल पाए। ऐसे में उनकी जगह ईशान किशन (Ishan Kishan) ने टीम में भारत के लिए रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करी और सलामी बल्लेबाज की भूकिका अच्छे से निभाई।
ऋतुराज गायकवाड़

आईपीएल में छाने वाले ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad), जिन्होंने 2021 के सीजन में ऑरेंज कैप भी अपने नाम की थे, इस साल भारत के लिए कई दफा ओपनिंग करते नजर आए। साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में ओपनिंग की थी। उन्होंने कुछ अच्छी पारियां भी खेली लेकिन लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे।
संजू सैमसन

भारत के एक और युवा और लाजवाब खिलाड़ी संजू सैमसन (Sanju Samson) को भी टीम के लिए ओपनिंग करने का मौका मिला। आयरलैंड की टीम के खिलाफ ओपनिंग करते हुए शानदार अर्धशतक लगाया था। हालांकि भारत के लिए वह एक केवल ऐसे विकल्प बने हुए हैं जिन्हे तभी मौका मिलता है जब टीम के कुछ खिलाड़ी रेस्ट पर हो या चोटिल हो। सैमसन आईपीएल में राजस्थान के लिए कप्तानी करते हैं।
दीपक हुड्डा

दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) इस साल बल्ले से शानदार फॉर्म में है। उन्होंने पहले आईपीएल में शानदार खेल दिखाया और भारत के लिए खेलने पर अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में उन्होंने ओपनिंग की थी और शतक भी लगाया था। अपने बढ़िया प्रदर्शन के चलते उन्हें एशिया कप के लिए भी चुना गया है और माना जा रहा है वह पक्का टी20 विश्व कप की टीम में भी शामिल होंगे।
ऋषभ पंत

रोहित शर्मा टीम में कुछ बदलाव लाना चाहते हैं जिसके चलते उन्होंने कुछ दफा ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के साथ सलामी बल्लेबाजी की। ऋषभ पंत आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और ओपनिंग करते हुए भी उन्होंने ऐसा ही किया। ऋषभ पंत ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टी20 सीरीज में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग की थी।
Tags: एशिया कप, टी20 विश्व कप, टीम इंडिया, सलामी बल्लेबाजी,