जसप्रीत बुमराह और शमी हमेशा भारत के लिए नहीं खेल पाएंगे, कप्तान रोहित शर्मा ने आखिर क्यों कही यही बात

By Twinkle Chaturvedi On August 19th, 2022
जसप्रीत बुमराह और शमी हमेशा भारत के लिए नहीं खेल पाएंगे, कप्तान रोहित शर्मा ने आखिर क्यों कही यही बात

रोहित शर्माः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) इस वक्त एक के बाद एक अंतराष्ट्रीय सीरीजों में अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रही हैं। भारत ने इंग्लैंड (ENGLAND) और वेस्टइंडीज दौरे (WEST INDIES TOUR)  को सफलतापूर्वक पूरा किया। जिसके बाद भारत अभी केएल राहुल (KL RAHUL) के नेतृत्व में जिम्बाब्वे दौरे (ZIMBABVE TOUR) में नजर आ रही हैं। भारतीय टीम इन सारे दौरों में अलग-अलग कप्तानों और नए खिलाड़ियों को मौका देती नजर आ रही हैं।

भारत नए युवा खिलाड़ियों को सीनियर खिलाड़ी के बैकअप के तौर पर तैयार करती नजर आ रही हैं, ताकि भारत को किसी पर भी निर्भर ना होना पड़े।  हाल ही में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने इस चीज को लेकर अपना बयान दिया हैं-

शमी और बुमराह हमेशा टीम के साथ नहीं रहेंगे- रोहित शर्मा

भारतीय टीम के हाल के दौरे में हमें सीनियर खिलाड़ी कम खेलते हुए दिखाई दिए हैं। साऊथ अफ्रीका और आयरलैंड के साथ सीरीज में ऋषभ पंत (RISHABH PANT) और हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) जैसे खिलाड़ी कप्तानी करते हुए दिखाई दिए थे। इसी के साथ उमरान मलिक (UMRAN MALIK), आवेश खान (AVESH KHAN) और अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) जो आईपीएल स्टार के रूप में शुमार हैं उन्हें भारतीय टीम मे डेब्यू करने का मौका मिला।

आवेश और अर्शदीप को तो एशिया कप 2022 के 15 सदस्यीय टीम में भी जगह मिली हैं। नए युवा खिलाड़ियों के साथ जाने का कारण भारत की बेंच ताकत को मजबूत बनाने का हैं। हाल ही में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बात करते हुए कहा हैं-

“मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और बाकी खिलाड़ी हमेशा टीम के साथ नहीं रहेंगे। आपको टीम में मौजूद बाकी खिलाड़ियों को खिलाने का प्रयास और उन्हें तैयार करना चाहिए। हमनें और राहुल भाई (राहुल द्रविड़) ने इस बारे में बात की है कि कैसे हम बेंच स्ट्रेंथ को मज़बूत करेंगे। क्योंकि हम जितना क्रिकेट खेलते हैं, उसे देखते हुए ये बहुत अहम है। हमें चोट से लेकर सभी कुछ ध्यान में रखना रहता है।”

हम युवाओं को ज्यादा मौका देना चाहते हैं- रोहित शर्मा

कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने भारतीय टीम की रणनीति के बारे में बताते हुए कहा कि वो ऐसी टीम तैयार करना चाहते हैं जो सिर्फ एक या दो खिलाड़ी पर ही निर्भर ना हो। रोहित ने आगे बात करते हुए कहा-

“हम ऐसी कोई टीम नहीं चहाते, जो एक या दो खिलाड़ियों पर निर्भर हो। हम एक ऐसी टीम बनाना चहाते हैं, जिसमें खेलने वाला हर एक खिलाड़ी टीम की जीत में अपना योगदान दे सके, हम ऐसी टीम चाहते हैं। इसलिए हम युवाओं को ज़्यादा से ज़्यादो मौके देना चाहते हैं, क्योंकि सीनियर खिलाड़ी उनके आस-पास मौजूद हैं, जो उनकी मदद कर सकते हैं।”

Tags: भारतीय क्रिकेट टीम, राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा,