टॉप 4 महिला एंकर जो हैं सोशल मीडिया सेंसेशन, अपने लुक्स और बोलने के अंदाज से जीत चुकी हैं फैंस का दिल

By Tanu Chaturvedi On February 3rd, 2023
संजना गणेशन (महिला एंकर)

टीम इंडिया प्लेयर्स की बात और उनकी फैन फॉलोइंग तो सभी करते हैं। वहीं बात महिला क्रिकेटरों की हो तो कहना ही क्या। आज हम आपको बताएंगे कुछ महिला एंकरों के बारे में जो अपने लुक्स, अपनी बोलने की कला से फैंस के बीच खूब चर्चा में बनी रहती हैं, साथ ही खूब सराही जाती हैं। इसके साथ ही इन्हें इंडिया की टॉप 4 एंकरों की लिस्ट में शामिल किया जाता है।

महिला एंकर मयंती लैंगर

इस लिस्ट में पहला नाम आता है मयंती लैंगर का। मयंती लैंगर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क की टॉप एंकरों में शामिल हैं। वह अंग्रेजी भाषा में एंकरिंग करती हैं। आपको बता दें कि मयंती लैंगर वर्तमान बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी की बहु और स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी हैं। वह अपने लुक्स और सुंदरता के कारण भी फैंस के बीच छाई रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने पति से भी ज्यादा चर्चित रहती हैं।

मंदीरा बेदी

इस लिस्ट में अगला नाम आता है, मंदिरा बेदी का। मंदीरा बेदी आईपीएल और वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए एंकरिंग कर चुकी हैं। मंदिरा बेदी ने 2003 और साल 2007 वनडे वर्ल्ड कप (World Cup) के दौरान एंकरिंग की। उन्होंने साल 2004 और साल 2006 चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) के दौरान भी अपनी एंकरिंग से खूब वाहवाही बटोरी। साल 2009 में मंदिरा को आईपीएल (IPL) में एंकरिंग करते हुए देखा गया था। वह दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

रोशनी चोपड़ा

इस लिस्ट में अगला नाम आता है, रोशनी चोपड़ा का। रोशनी दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले क्रिकेट शो फोर्थ अंपायर में बतौर एंकर काम कर चुकी हैं। रोशनी चोपड़ा की सुंदरता और इनकी भाषा कमाल की है, वह इन दिनों एंकरिंग से दूर पूरा ध्यान अपने बिजनेस पर ही दे रही हैं।

संजना गणेशन

टॉप 4 में महिला एंकरों में एक नाम आता है टीम इंडिया प्लेयर जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन का। संजना गणेशन संजना गणेशन टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान अपने कपड़ो को लेकर भी खूब चर्चा में रही थीं। एक मैच में वह यूक्रेन के झंडे से मिलता जुलता ड्रेस पहना था, जिसे लेकर खूब विवाद हुआ हुआ था, वह भी एक नामी और फेमस एंकरों में से एक हैं।

 

 

Tags: मंदीरा बेदी, मंयती लैंगर, रोशनी चोपड़ा, संजना गणेशन,