रोजर बिन्नी का क्रिकेटर से बीसीसीआई अध्यक्ष बनने तक ऐसा रहा था सफर, जानिए विश्व कप विजेता के बारें में सबकुछ

By Tanu Chaturvedi On October 21st, 2022
रोजर बिन्नी का क्रिकेटर से बीसीसीआई अध्यक्ष बनने तक ऐसा रहा था सफर, जानिए विश्व कप विजेता के बारें में सबकुछ

बीसीसीआई (BCCI) के नए अध्यक्ष रोजर बिन्नी बन गए हैं। रोजर बिन्नी पहले एंग्लोइंडियन क्रिकेटर हैं। इन्होंने 1983 विश्व कप में रोजर बिन्नी ने एक महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई थी। वे बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष हैं। आइए जानते हैं उनके करियर और परिवार के बारे में…

कैसा रहा रोजर बिन्नी का करियर

रोजर बिन्नी का जन्म 14 जुलाई 1955 को हुआ था। इन्होंने 21 जुलाई 1979 को क्रिकेट में अपना करियर शुरु किया था। 1983 के विश्वकप में इन्होंने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, क्योंकि  विश्व के दौरान भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बिन्नी ही थे। वनडे मैच की बात करें तो 72 वनडे मुकाबलों में 2260 रन भारत के लिए बनाए थे।

रोजर बिन्नी बीसीसीआई के चयनकर्ता भी रहे हैं। साल 2014 में उनके बेटे स्टूअर्ट बिन्नी का सिलेक्शन टीम इंडिया में हुआ था। रोजर पर आरोप भी लगाया जाता है कि जब उनके बेटे के सिलेक्शन की बात आती थी, तो वह कमरा छोड़कर बाहर चले जाते थे। लेकिन साथी चयनकर्ताओं ने उन्हें निष्पक्ष रहने वाला व्यक्ति बोला है।

बता दें कि स्टुअर्ट बिन्नी भारत के लिए खेल चुके हैं। साल 2021 में उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने भारत के लिए 6 टेस्ट, 14 वनडे मैच खेले हैं।

परिवार में कौन-कौन है

रोजर बिन्नी मूल रूप से स्कॉटलैंड से हैं, बाद में वह भारत में आकर बसे थे। बिन्नी का पूरा नाम रोजर माइकल हम्फ्री बिन्नी है। रोजर भारत के लिए खेलने वाले पहले एंग्लो क्रिकेटर थे। इनकी पत्नी का नाम सिंथिंया है। रोजर बन्नी की तीन संतानें हैं। बेटे का नाम स्टुअर्ट बिन्नी और दो बेटियों का नाम लौरा और लीसा है। क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी का नाम मयंती लैंगर है, जो कि जानी मानी स्पोर्ट्स एंकर हैं।

Tags: टी20 वर्ल्डकप, बीसीसीआई, रोजर बिन्नी,