आईपीएल 2022 के बाद इन 3 खिलाड़ियों की बढ़ गई डिमांड, सोशल मीडिया में छा रही दीवानगी जानिए कौन हैं वो खिलाड़ी

By Twinkle Chaturvedi On May 31st, 2022
आईपीएल 2022 के बाद इन 3 खिलाड़ियों की बढ़ गई डिमांड, सोशल मीडिया में छा रही दीवानगी जानिए कौन हैं वो खिलाड़ी

आईपीएल 2022 का 15वां सीजन भारत में खत्म हो चुका हैं। राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) को फाइनल मैच में 7 विकेट से हराकर आईपीएल 2022 की चमचमाती ट्रॉफी पर गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) ने कब्जा किया। इस सीजन हम कुछ ऐसी प्रतिभाओं से मिले जिसे हम सलाम ठोकने पर मजबूर हुए। हर साल हम देखते हैं कि नए युवा खिलाड़ी अपने प्रतिभा का लोहा मनवाते हैं। जिन्होने अपने शानदार प्रदर्शन से सबको चौंका दिया। सोशल मीडिया में उनकी दीवानगी कम ही नहीं हो रही हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन हैं वो खिलाड़ी-

उमरान मलिक

IPL 2022: After Umran Malik, 25-yr-old Indian talent aims to clock '150 kmph' | Cricket - Hindustan Times

उमरान मलिक ने पिछले साल आईपीएल 2021 में अपने करियर की शुरूआत की हैं। लीग के आखिरी मुकाबलों में आकर हैदराबाद के पास कुछ खोने के लिए नहीं था। तब उमरान को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया था। उमरान मलिक अपने पहले ही मैच में कमाल के स्पीड से छा गए थे।

150 की स्पीड से गेंदबाजी करने वाले उमरान सोशल मीडिया में रातों रात छा गए और क्रिकेट की दुनिया के सबसे चमकते सितारे बन गए। उनके दमदार प्रदर्शन ने हैदराबाद को ऐहसास दिलाया की वो किसा भी हाल में उमरान जैसे हीरे को नहीं खो सकते। हर बड़े खिलाड़ी के दरकिनार कर टीम ने आईपीएल 2022 के लिए उमरान मलिक को रिटेन किया।

22 साल के उमरान मलिक ने आईपीएल 2022 के इस सीजन में 14 मैचों में 22 विकेट लिए हैं और उनके कुछ शानदार स्पेल ने हैदराबाद को कई मुकाबले भी जीताए हैं। उमरान की प्रतिभा ने उन्हें भारतीय टीम का टिकेट दिला दिया। अब यह खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के साथ टी-20 मुकाबले में नीली जर्सी पहनकर भारत का प्रतिनिधित्व करते दिखाई देगा।

आयुष बडोनी

Ayush Badoni Net Worth- IPL Salary, Career & ICC Rankings

लखनऊ सुपर जाइंट्स आईपीएल 2022 की नई टीम थी। अपने लीग के पहले साल में लखनऊ सबको टक्कर देती नज़र आयी। टीम ने प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई थी पर एलिमिनेटर हारने के बाद आगे नहीं जा पायी और इस सीजन टीम चौथे नंबर पर रही हैं। इस नई टीम ने कुछ नई युवा प्रतिभाओं को अपनी टीम में शामिल कर उन्हें मंच प्रदान किया था और आयुष बडोनी उन्हीं में से एक खिलाड़ी थे।

आयुष का यह साल धमाकेदार रहा हैं। अपने डेब्यू मैच में अर्धशतक जड़ इस खिलाड़ी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। आईपीएल 2022 में अपनी टीम के लिए कई बार मैच फिनिश कर दमदार पारियां खेली हैं। आयुष ने 13 मैचों में 161 रन बनाए हैं। आगे जाकर भारतीय टीम के लिए यह खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन करते हुए नज़र आ सकता हैं।

रजत पाटीदार

IPL 2022: Rajat Patidar's Family Wanted Him to Take Over Business, He Was Least Interested

रजत पाटीदार का यह सीजन किसी फिल्मी सीन से कम नहीं रहा हैं। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में रजत पाटीदार अनसोल्ड रहे थे। इसके बाद निराश होकर वो अपने शादी की तैयारियों में लग गए। फिर अचानक रजत पाटीदार को आरसीबी से बुलावा आ गया। फिर उन्होने अपनी शादी कैंसिल की और आरसीबी को साथ जुड़ गए। रजत पाटीदार इस सीजन कमाल करते हुए नज़र आए हैं।

रजत ने 8 पारियों में 333 रन बनाए हैं। जिसमें एलिमिनेटर मुकाबले में 112 रन की नाबाद पारी सबसे शानदार रही हैं। रजत प्लेऑफ में शतक जड़ने वाले पहले अनकैप्ड प्लेयर हैं। अपने शतक से रजत का नाम हर किसी की जबान पर छाया गया और वो अब भी सोशल मीडिया में छाए हुए हैं। उनकी फैंन फॉलोइंग भी काफी बढ़ गयी हैं।

Tags: आईपीएल 2022, आयुष बडोनी, उमरान मलिक, रजत पाटीदार,