IND vs WI: वेस्टइंडीज दौरे पर ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं भारतीय टीम के नए हीरो, ये खिलाड़ी रखते हैं इतिहास रचने की काबिलियत

By Twinkle Chaturvedi On July 19th, 2022
IND vs WI: दीपक हुड्डा समेत ये 3 खिलाड़ी वेस्टइंडीज दौरे में भारत के लिए बनेंगे हीरो

दीपक हुड्डाः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने शानदार तरीके से इंग्लैंड दौरे (ENGLAND TOUR) को खत्म किया हैं। इस दौरे के बाद भारतीय टीम 22 जुलाई से वेस्टइंडीज का दौरा (WEST INDIES TOUR) करने के लिए तैयार हैं। इस दौरे में भारतीय टीम पहले वनडे और फिर टी-20 सीरीज खेलती नजर आएगी। दोनों ही सीरीजों में भारत अलग-अलग कप्तान के साथ नजर आने वाली हैं। वनडे में शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) कप्तानी संभालते दिखेंगे।

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) , जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) और युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) जैसे खिलाड़ी इस दौरे का हिस्सा नहीं हैं। वेस्टइंडीज दौरे में 3 खिलाड़ी हैं जो भारत के लिए हीरो बनते हुए नजर आ सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि कौन-कौन हैं वो खिलाड़ी-

1. दीपक हुड्डा

भारत के खिलाड़ी दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) जो मिले मौकों पर पूरी तरह खड़े उतरते नजर आए हैं। दीपक हुड्डा ने आयरलैंड दौरे में अपना पहला शतक जड़ इतिहास कायम रखने का काम किया था। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में दीपक पूरी तरह चमकते हुए नजर आए थे, उनकी 33 रनों की छोटी और शानदार पारी ने सबका दिल जीत लिया था। इसके बाद विराट कोहली (VIRAT KOHLI)  के वापस आने के बाद दीपक को मौका नहीं मिला।

दीपक हुड्डा वेस्टइंडीज दौरे में टीम का हिस्सा हैं, ऐसे में दीपक हुड्डा के ऊपर हर किसी को सबसे ज्यादा उम्मीद हैं। दीपक जिस तरह से पिछले कुछ मुकाबलों में प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं, आगे मिलने वाले मौकों से वो टीम में अपनी जगह पक्की करते नजर आ सकते हैं। दीपक मिडिल ऑर्डर में भारत को मजबूती देंगे, यहां पर अच्छी पारी खेल भारत को मैच जीतवाकर दीपक भारत के नए हीरो बनते हुए नजर आएंगे।

2. सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) ने अब पूरी तरह से टीम के प्लेइंग 11 में अपनी जगह पक्की कर ली हैं। वाइट बॉल क्रिकेट अब सूर्या के नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने से पूरी तरह बैलेंस में चल रहा हैं। सूर्या इंग्लैंड दौरे में शानदार तरीके से खेल दिखाते हुए नजर आए।

वेस्टइंडीज दौरे में भी सूर्या से यही उम्मीद लगाई जा रही हैं। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और विराट कोहली (VIRAT KOHLI) जैसे खिलाड़ी वनडे सीरीज में नहीं रहेंगे, ऐसे में सूर्या के ऊपर जिम्मेदारी काफी ज्यादा रहेगी। सूर्या इन सारी जिम्मेदारियों को संभालते हुए भारत के लिए नए हीरो बनते नजर आएंगे।

3. संजू सैमसन

संजू सैमसन (SANJU SAMSON) भारत के प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। संजू मिले मौकों पर अपना अच्छा तो करके दिखाते हैं लेकिन उन्हें उसके बाद भी नजरअंदाज किया जाता हैं। संजू वेस्टइंडीज दौरे के सिर्फ वनडे सीरीज का हिस्सा हैं, टी-20 टीम में उन्हें जगह नहीं दी गई हैं। फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि संजू को प्लेइंग 11 में जगह मिल जाए ताकि वो अपने आप को साबित कर भारत को मैच जीतवा सकें।

संजू ने आयरलैंड दौरे में अच्छा प्रदर्शन किया था, इंग्लैंड दौरे में वो टीम का हिस्सा थे पर प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बने थे। संजू के पास काफी सारी काबिलियत हैं वह भारत के लिए हीरो बनते हुए नजर आ सकते हैं। उम्मीद रहेगी भारतीय टीम संजू जैसे होनहार खिलाड़ी को नजरअंदाज कर गलती ना करें।

Tags: दीपक हुड्डा, भारत बनाम वेस्टइंडीज, भारतीय क्रिकेट टीम, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव,
Exit mobile version