वो 3 मैच जहां पर अगर फेल हुए विराट कोहली तो खत्म हो जाएगा दिग्गज का करियर, क्या कोहली आलोचनाओं पर लगा पाएंगे ताला ?
वो 3 मैच जहां पर अगर फेल हुए विराट कोहली तो खत्म हो जाएगा दिग्गज का करियर, क्या कोहली आलोचनाओं पर लगा पाएंगे ताला ?

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) क्रिकेट जगत के सबसे शानदार खिलाड़ी हैं। आज पूरी दुनिया में विराट के चाहने वालों की कोई कमी नहीं हैं। अपने शानदार खेल से विराट ने सिर्फ भारतीय टीम (INDIAN TEAM) हीं नहीं बल्कि विश्व क्रिकेट को भी कई ऊचाईयां दी हैं। विराट का अभी मौजूदा फॉर्म परेशान करने वाला हैं। विराट कोहली अभी इंग्लैंड दौरे (ENGLAND TOUR) का हिस्सा हैं, इसके बाद होने वाले वेस्टइंडीज दौरे (WESTINDIES TOUR)  में विराट को आराम दिया गया हैं।

भारत जल्द ही एशिया कप (ASIA CUP) और टी-20 विश्व कप (T20 WORLD CUP) में नजर आने वाली हैं। इन बड़े टूर्नामेंट में विराट की अहमियत कितनी रहेगी ये बात हम सब जानते हैं। भारत इन टूर्नामेंट में पाकिस्तान से टकराने वाली हैं। पाकिस्तान (PAKISTAN) के खिलाफ विराट को शानदार फॉर्म में लौटना ही होगा। आइए आज हम आपको विराट के तीन महत्वपूर्ण मैच के बारे में बताने वाले हैं, जो उनके भविष्य के लिए बड़ा रोल प्ले करने वाली हैं।

1. भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2022, 28 अगस्त

भारत और पाकिस्तान का मैच किसी विश्व युध्द से कम नहीं रहता हैं। आपसी मतभेद के कारण ये दोनों टीमें सिर्फ टूर्नामेंट में ही एक साथ खेलती हुई नजर आती हैं। दोनों ही टीमें साल 2021 के टी-20 विश्व कप में टकराई थी, जिसमें भारत ने 10 विकटों से हार प्राप्त की थी। विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने इस मैच में भारत की पारी को संभालते हुए अर्धशतक भी जड़ा था।

भारत और पाकिस्तान जब एशिया कप 2022 में 28 अगस्त को टकराएगी तो नजरें विराट कोहली पर ही टिकी रहेंगी। यह मैच विराट के लिए बहुत ही अहम रहेगा। पाकिस्तान के खिलाफ विराट को अच्छा खेल दिखाना होगा। विराट का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड काफी ज्यादा अच्छा हैं। उम्मीद रहेगी कि विराट फॉर्म में वापस लौटकर सब आलोचनाओं पर ताला लगा दें।

2. भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2022, 3 सितंबर

I

भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) एशिया कप 2022 में दूसरी बार 3 सितंबर को टकराने वाली हैं। भारत पिछले दो बार की एशिया कप चैंपियन रही हैं। दोनों देशों के बीच होने वाला यह मैच भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए बेहद अहम रहने वाला हैं। भारतीय कप्तान मौजूदा वक्त में खराब फॉर्म में चल रहे हैं।

विराट एक के बाद एक सीरीजों में रन बनाने में नाकामयाब हो रहे हैं। फैंस ढाई साल से उनके शतक का इंतजार कर रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ एक छोटा मैच भी फाइनल से कम नहीं होता हैं। विराट को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अपना विराट अवतार दिखाना ही होगा। विराट को पिछले सीरीजों में रन की कसर पाकिस्तान के खिलाफ ही पूरी करनी होगी।

3. भारत बनाम पाकिस्तान टी-20 विश्व कप 2022, 23 अक्टूबर

भारत और पाकिस्तान एशिया कप 2022 (ASIA CUP ) के बाद 23 अक्टूबर 2022 को टी-20 विश्व कप 2022 (T20 WORLD CUP) के 16वें मुकाबले में एक्शन में दिखेंगे। इस मुकाबले में भारत की मंशा पाकिस्तान से पिछले हार का बदला लेने की भी रहेगी। विराट के करियर के नजर से ये मैच विराट के लिए काफी ज्यादा अहम रहेगा।

इस मुकाबले में भी विराट को शानदार प्रदर्शन करके दिखाना होगा और भारत की जीत में अहम भूमिका दर्ज करनी होगी। विराट को अब तक फैंस और मैनेजमेंट से काफी ज्यादा सपोर्ट मिला हैं। अगर विराट कोहली यहां भी अच्छा खेल दिखाने में विफल रहे तो फैंस की उम्मीदें टूट जाएगी। फैंस अभी विराट के साथ उनके बुरे दौर में खड़े हुए हैं।

लेकिन जब बात पाकिस्तान की आती हैं तो हर मैच महत्वपूर्ण हैं, जिसमें अगर कोई खिलाड़ी फेल रहें तो काफी कुछ बदल जाता हैं। अगर विराट कोहली इन तीन मैचों में फेल रहें तो ना चाहते हुए भी मैनेजमेंट को उन पर बड़ा फैसला लेना पड़ सकता हैं। पाकिस्तान के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच विराट का भविष्य डिसाइड करेगा।