Rohit Sharma ने तोड़ दिया डेविड वॉर्नर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, कप्तान के सामने नतमस्तक हुए सब

Rohit Sharma

Rohit Sharma: टीम इंडिया इन दिनों वेस्ट इंडीज के दौरे पर गई हुई है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. रोहित शर्मा ने अपनी फॉर्म में वापसी कर ली है और डेविड वार्नर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. रिकॉर्ड तोड़ते ही वो सुर्ख़ियों में छा गए हैं. इसी के साथ विराट कोहली ने भी फॉर्म में वापसी कर ली है और शानदार शतकीय पारी है. इसी के साथ बता दें की, अब टीम इंडिया जी तोड़ मेहनत कर रही है इस बार वेस्ट इंडीज को दुबारा हराने के लिए.

Rohit Sharma कर रहे हैं शानदार प्रदर्शन, टीम की भी बढ़ी उम्मीदें

मिली जानकारी के मुताबिक, भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है. शनिवार का खेल बारिश की वजह से बाधित रहा था.

फ़िलहाल तो अगर बात टीम के कप्तान की हो तो रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की हो तो वो इस सीरीज में बेहतर नज़र आ रहे हैं. हिटमैन ने पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने दूसरे मैच में 57 रन की पारी खेली और डेविड वॉर्नर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

टीम इंडिया ने वेस्ट इंडीज के सामने रखा है इतना लक्ष्य

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, भारत और वेस्टइंडीज के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल समाप्त हो चुका है. टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 365 रन का लक्ष्य रखा है. उम्मीद जताई जा रही है टीम इंडिया ये मैच जीत सकती है.

बता दें की, जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने दो विकेट पर 76 रन बना लिए हैं. चौथे दिन बारिश शुरू हो गई थी. जिसके बाद से मैच को रोक दिया गया था. फ़िलहाल ऐसे में पांचवे दिन मैच शुरू हो गया.

 

ये भी पढ़ें: BCCI ने एशियन गेम्स को लिया हल्के में, टीम इंडिया के इस फ्लॉप आलराउंडर को बनाने जा रही कप्तान