Ashwin-Jadeja: टीम इंडिया इन दिनों वेस्ट इंडीज के दौरे पर गई हुई है. 12 जुलाई से टीम इंडिया का यह दौरा शुरू हो गया था. टीम इंडिया पहली सीरीज जीत गई थी और दूसरी सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रही है. भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने भी अपनी टिप्पड़ी दी है. उन्होंने अश्विन-जडेजा को लेकर बड़ा बयान दे दिया है. अश्विन-जडेजा का प्रदर्शन भी वेस्ट इंडीज के खिलाफ शानदार हो रहा है. आइए आपको बताते हैं की, अश्विन-जडेजा (Ashwin-Jadeja) किसका रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं.
Ashwin-Jadeja रचने जा रहे इतिहास, अब इस तरह से करेंगे टीम इंडिया नाम रोशन
मिली जानकारी के मुताबिक, भारत के पहली पारी के 438 रन के जवाब में वेस्टइंडीज ने खेल के तीसरे दिन अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 229 रन बना लिए हैं. ये मुकाबला बेहद ही शानदार रहा है.
इसी के साथ बता दें की, भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने कहा है की,
“रवींद्र जडेजा और आर अश्विन कई सालों से बैटिंग में हमारी टीम की स्ट्रेंथ रहे हैं. खास तौर पर जडेजा अब बैटर की जिम्मेदारी ज्यादा अच्छे से निभा रहे हैं.”
500 विकेट लेने की ओर बढ़ रहे हैं अश्विन-जडेजा
बता दें की, आर अश्विन और रवींद्र जडेजा के नाम फिलहाल टेस्ट क्रिकेट में 498 विकेट दर्ज हैं. अब बताया जा रहा है की, अगर ये दोनों 2 विकेट और ले लेते हैं तो 500 विकेट पूरे हो जाएंगे. जिसके बाद से यह एक बड़ा इतिहास बन जाएगा.
वैसे तो अश्विन-जडेजा (Ashwin-Jadeja) से पहले ये कारनामा केवल अनिल कुंबले और हरभजन सिंह ने किया है. उन दोनों ने एक वक़्त में शानदार प्रदर्शन किया था. अब वेस्ट इंडीज के दौरे पर अश्विन-जडेजा शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और लग रहा है की टीम इंडिया दूसरा टेस्ट भी जीत लेगी.
