Jr NTR
Jr NTR

Jr NTR: ऋतिक रोशन ने अपने मित्र जूनियर एनटीआर को सबसे पहले उनके बर्थडे पर विश किया. ऋतिक का विश करने का अंदाज़ सभी को पसंद आया. बता दें की, फैंस भी एनटीआर को उनके जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. ऋतिक का मेसेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसी के साथ उन्होंने ने जूनियर एनटीआर की वॉर 2 में एंट्री कन्फर्म कर दी है.

Jr NTR और ऋतिक बड़े पर्दे पर एक साथ आएंगे नज़र

बता दें की, अब ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) एक साथ अब बड़े पर्दे पर नज़र आने वाले हैं. ऋतिक ने उन्हें जन्मदिन भी विश. ट्वीटर पर ट्वीट कर के कहा है की,

“हैप्पी बर्थडे @tarak9999! आपको एक खुशी का दिन और आगे एक एक्शन से भरपूर साल के लिए शुभकामनाएं। युद्धभूमि पर आपका इंतजार कर रहा हूं, मेरे दोस्त. आपका दिन सुख और शांति से भरा रहे. जब तक हम पुत्तिना रोजु सुभकांशालु मित्रमा से नहीं मिलते! ” 

बीते कुछ महीनों से मीडिया में खबरें चल रही थीं कि जूनियर NTR (Jr NTR) ऋतिक की फिल्म ‘वॉर 2’ में नज़र आएंगे. हालांकि अब तक मेकर्स ने खुद इसकी पुष्टि नहीं की थी. ऋतिक रोशन ने अपने इस ट्वीट में यह नहीं बताया है की एनटीआर को वॉर 2 में नज़र आएंगे.

युद्धभूमि में जब मिलेंगे ऋतिक और जूनियर एनटीआर तब होगा डबल धमाल

वैसे तो ऋतिक रोशन युद्धभूमि में जूनियर एनटीआर से टकराने वाले हैं या फिर एक साथ दोस्ती के रूप में दिखाई देंगे यह अभी कंफर्म नहीं हुआ है. हालाँकि, ऋतिक का ट्वीट देखने के बाद उनके फैंस काफी खुश नज़र आ रहे हैं.

बता दें की, ‘वॉर’ 2019 की बड़ी हिंदी फिल्मों में से एक थी. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक फिल्म को 53.35 करोड़ रुपए की ओपनिंग मिली थी. फिल्म ने देशभर में 317.91 करोड़ रुपए छापे थे.

 

ये भी पढ़ें: PS I vs Vikram Vedha : 50 प्रतिशत में ही सिमट कर रह गई ऋतिक रोशन की विक्रम वेधा, ऐश की पीएस 1 ने मारी बाजी, 200 करोड़ का आंकड़ा किया पार