टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप हारने के बाद टीम में बीसीसीआई काफी बदलाव कर चुकी है। टी20 वर्ल्ड कप हारने के बाद बीसीसीआई ने चेतन शर्मा की निर्णायक समिति को भंग कर दिया था। इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी सीरीज से आराम दिया था। न्यूजीलैंड सीरीज में हार्दिक पांड्या और शिखर धवन को अलग-अलग फॉर्मेंट में टीम के कप्तान के रूप में भेजा था। इसके बाद रोहित शर्मा समेत सभी सीनियर खिलाड़ियों का करियर खत्म होने की बात सामने आ रही है।
टी20 वर्ल्ड कप से दूर रखे जाएंगे खिलाड़ी
दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली का टी20 करियर अब खतरे में आ गया है। पिछले टूर्नामेंट में रोहित शर्मा अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी को ठीक से नहीं निभा पाए थे। इसके अलावा कोच पद को लेकर भी सवाल उठाए गए थे। सूत्रों के हवाले से ये खबर आई है कि रोहित शर्मा, केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों को टी20 फॉर्मेंट में खेलने का मौका नहीं दिया जाएगा। उनको वनडे और टेस्ट में फोकस करना होगा।
रिटायमेंट का फैसला उनका खुद का होगा
खबरें ये भी हैं कि अगर खिलाड़ी रिटायर नहीं होना चाहते तो न हों लेकिन उन्हें टी20 वर्ल्ड खेलने से रोक दिया जाएगा। रिटायरमेंट का फैसला खुद खिलाड़ी का रहेगा, इसके लिए कोई प्रेशर नहीं किया जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक पूरी तरह फ्लॉप नजर आए थे। इसके बाद उन्हें न्यूजीलैंड सीरीज से रोक कर बांग्लादेश के साथ सीरीज खेलने भेजा जा रहा है।
टीम इंडिया के लिहाज से बीसीसीआई वनडे पर ज्यादा फोकस कर रही है, इसके लिए वनडे वर्ल्ड कप भारत में ही होना है। तो सवाल उठता है कि क्या ये सीनियर खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप खेलते नजर नहीं आएंगे। विराट कोहली को भी क्या सीनियर की गिनती में रखा जाएगा। वहीं खबरें ये भी हैं कि वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा नहीं बल्की हार्दिक पांड्या को कप्तान घोषित किया जाएगा।
