मोईन अली ने इंग्लैंड के बजाय इन 2 टीमों को बताया टी20 विश्व कप का प्रबल दावेदार, विजेता की कर दी भविष्यवाणी

By cricket writer On October 4th, 2022
मोईन अली ने इंग्लैंड के बजाय इन 2 टीमों को बताया टी20 विश्व कप का प्रबल दावेदार, विजेता की कर दी भविष्यवाणी

इंग्लैंड (England) क्रिकेट टीम के कार्यवाहक कप्तान और शानदार आलराउंडर मोईन अली (Moeen Ali) ने होने वाले टी20 विश्व कप को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. इंग्लैंड के कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) और भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) को अपनी पसंदीदा टीम बताया. इसके साथ उन्होंने कहा कि इन दोनों में से एक टीम विश्व कप जीत सकती है. इसके साथ मोईन अली ने अपनी खुद की टीम इंग्लैंड को बहुत ही खतरनाक टीम बताया.

मोईन अली की भविष्यवाणी

मोइन अली ने टी20 विश्वकप को लेकर की भविष्यवाणी

मोइन अली ने टी20 विश्वकप को लेकर की भविष्यवाणी

अभी हाल ही में इंग्लैंड ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को 7 मैचों की टी20 सीरीज हराकर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. इस श्रृंखला में जीत का झंडा लहराने के बाद ही कप्तान मोइन अली ने भविष्यवाणी के माध्यम से कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उनकी टीम इंग्लैंड होने वाले टी20 विश्वकप के लिये फेवरेट टीमों में से एक है.

‘ मैं ईमानदारी से कह रहा हूं और मुझे ये अनुभव हो रहा है.’ मोइन की ये बात गलत भी नहीं है. भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमें टी20 विश्वकप की बहुत बड़ी दावेदार मानी जा रही है. भारत ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के दांत खट्टे किये है. अब देखना दिलचस्प रहेगा कि उनकी भविष्यवाणी कितनी सटीक बैठती है.

मोईन अली ने अपनी टीम को बताया खतरनाक

मोइन अली ने टी20 विश्वकप को लेकर की भविष्यवाणी

मोइन अली ने टी20 विश्वकप को लेकर की भविष्यवाणी

इसके साथ कप्तान मोईन अली ने अपनी की हुई भविष्यवाणी में अपनी खुद की टीम यानी इंग्लैंड को बहुत ही डेंजर टीम बताया. मोईन ने अपनी भविष्यवाणीं में कहा कि ‘उन्हें पता है कि उनकी टीम भी एक खतरनाक टीम है और कई सारी टीमें उनकी टीम के साथ मैच खेलने से डरेंगी.’ बता दें कि आजकल इंग्लैंड क्रिकेट टीम शानदार फॉम में चल रही है. इंग्लैंड के पास बेहरतीन बॉलिंग के साथ शानदार बैटिंग लाइनअप है, जो सामने वाली टीमों के लिये मुश्किले पैदा करने के लिये काफी है.

इसे भी देखें PAK vs ENG: भारत के बाद पाकिस्तान की टीम भी अपने घर में 6 विकेट से हारी, इंग्लैंड ने दिखा दिया पाक को उनकी हैसियत

Tags: टी20 विश्वकप, मोईन अली,