T20 World Cup: डेनियल विट्टोरी ने इन 3 भारतीय गेंदबाजों को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा ये होने चाहिए टी-20 विश्व कप का हिस्सा

By Twinkle Chaturvedi On May 18th, 2022
T20 World Cup: डेनियल विट्टोरी ने इन 3 भारतीय गेंदबाजों को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा ये होने चाहिए टी-20 विश्व कप का हिस्सा

भारत में इस वक्त आईपीएल का सीजन चल रहा है लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) आईपीएल के इस सीजन के साथ-साथ आगामी टी-20 विश्व (T20 WORLD CUP) कप की तैयारी भी कर रही है। टी-20 विश्व कप इस साल ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाला है हर टीम की निगाहें एक मजबूत प्लेइंग इलेवन तलाश कर रही है। न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी डेनियल विट्टोरी ने तीन भारतीय गेंदबाजों के नाम साझा किए है जिन्हें टी-20 विश्व कप 2022 में भारतीय टीम का हिस्सा होना चाहिए।

डेनियल विट्टोरी ने टी-20 विश्व कप के लिए इन भारतीय गेंदबाजों का नाम चुना

Harshal Patel deserves every rupee he earned at IPL auction, says Sunil Gavaskar

डेनियल विट्टोरी (DANIEL VETTORI) ने ईएसपीएन के साथ बात करते हुए जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल और मोहम्मद शमी को टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में तेज़ गेदबाजों के रूप में चुना।

“मुझे लगता है कि (जसप्रीत) बुमराह और हर्षल पटेल को टीम में होना चाहिए, सिर्फ इसलिए कि उनकी डेथ बॉलिंग और वे टेबल  पर क्या लाते हैं। हर्षल उन मध्य चरणों में गेंदबाजी कर सकते हैं,तीसरा सीमर चुनना मुश्किल है लेकिन मुझे लगता है कि मोहम्मद शमी संभावित रूप से उस पावरप्ले में विकेट लेने की क्षमता के कारण क्लियर कर रहे हैं, मध्य चरण के माध्यम से आक्रामक  गेंदबाजी करते हैं, और पटेल और बुमराह के साथ बैक एंड का ख्याल रखते हैं।”

 टी-20 विश्व कप से पहले भारत साऊथ अफ्रीका के साथ खेलेगी टी-20 सीरीज

Billion Cheers jersey': BCCI unveils Team India's new kit for T20 World Cup | Cricket - Hindustan Times

साऊथ अफ्रीका क्रिकेट टीम जल्द ही भारत दौरे के लिए आ रही है। भारत और साऊथ अफ्रीका 9 जून से 5 मैचों की टी-20 सीरीज एक साथ खेलेगी। दोनों ही टीमों के पास मौका होगा कि वो किस टीम काम्बिनेशन के साथ विश्व कप में उतरेगी। इस सीरीज को टी-20 विश्व कप की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। टीम इंडिया के पास गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी विकल्प बहुत है, एक परफेक्ट प्लेइंग इलेवन बनाने में साऊथ अफ्रीका के साथ सीरीज भारत को बहुत मदद करेगी ।

 

Tags: जसप्रीत बुमराह, टी-20 विश्व कप, टी-20 सीरीज, भारतीय क्रिकेट टीम, मोहम्मद शमी, रोहित शर्मा, साऊथ अफ्रीका, हर्षल पटेल,