IPL 2022: इस खिलाड़ी ने आईपीएल में सूर्यकुमार यादव को किया रिप्लेस, मुंबई इंडियंस ने खुद किया ऐलान
IPL 2022: इस खिलाड़ी ने आईपीएल में सूर्यकुमार यादव को किया रिप्लेस, मुंबई इंडियंस ने खुद किया ऐलान

आईपीएल 2022 का 14वां सीजन मुंबई इडियंस MUMBAI INDIANS) के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है मुंबई को इस सीजन 12 में से 9 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही फीकी रही है।  मुंबई इंडियंस को झटका लगा था जब सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) चोट के चलते आईपीएल से बाहर हो गए है लेकिन अब मुंबई ने आधिकारिक ऐलान करके यह बताया कि आकाश मधवाल (AAKASH MADHWAL) सूर्यकुमार यादव को रिप्लेस कर रहे हैं।

आकाश मधवाल को मुंबई इंडियंस ने किया टीम में शामिल

मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़े आकाश मधवाल, दिग्गजों को कराएंगे नेट प्रैक्टिस

आकाश मधवाल (AAKASH MADHWAL) को मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना है। आकाश मधवाल दांए हाथ के तेज़ गेंदबाज़ है उन्होने साल 2019 में भारतीय घरेलू क्रिकेट से अपने खेल की शुरूआत की थी। आकाश क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तीनों प्रारूपों में टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं। आकाश मुंबई इंडियंस के प्रेसिजन कैंप का हिस्सा थे और काफी समय से इस कैंप में अपना प्रदर्शन दिखा रहे हैं।

गुजरात के खिलाफ चोटिल होकर आईपीएल से बाहर हुए थे सूर्यकुमार यादव

IPL 2022: Why Suryakumar Yadav isn't playing for MI against KKR?

सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) इस सीजन मुंबई इंडियंस के लिए  सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी है। उन्होंने 8 मुकाबलों में 145.67 की स्ट्राइक रेट से 303 रन बनाए है जिसमें 3 अर्धशतक शामिल है। इस सीजन मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी क्रम को सूर्यकुमार यादव ने अपनों कंधों पर लेकर रखा था। सूर्यकुमार यादव बाएं हाथ की मांसपेशियों में चोट के कारण आईपीएल 2022 से बाहर हो गए थे। 6 मई 2022 को गुजरात टाइटंस को खिलाफ टीम के मैच के दौरान वो चोटिल हो गए थे।

मुंबई इंडियंस अपना अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ 17 मई 2022 को वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। इस सीजन को अच्छे नोट में खत्म करने के लिए मुंबई इंडियंस को यह मुकाबला अपने नाम करना होगा।