आईपीएल 2022 का 59वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) के बीच 12 मई 2022 को वानखेडे स्टेडियम (WANKHEDE STADIUM) में 7ः30 बजे से खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स 11 मैचों में 6 पाइंट के साथ पाइंट्स टेबल पर आठवें नंबर पर है तो वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस 11 मैच में 4 पाइंट के साथ दसवें नंबर पर विराजमान है। मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है तो वहीं चेन्नई को प्लेऑफ में जाने के लिए अपने हर मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी।
सम्मान के लिए खेलती दिखाई देगी मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस का यह सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं है टीम इस सीजन अपना चैंपियन खेल दिखाने में नाकामयाब रही है इस सीजन खेले गए 11 मैचों में से सिर्फ 2 में ही मुंबई को जीत मिली है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी उतनी शानदार नहीं हुई जितनी होनी चाहिए। मुंबई ने अपना पिछला मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) के साथ खेला था टीम की गेंदबाजी इकाई ने अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन बल्लेबाजी इकाई में शुरूआत अच्छी हुई लेकिन विकटें गिरनी शुरू हुई गिरती चली गई।
कोलकाता के खिलाफ टीम को 52 रनों से हार झेलनी पड़ी।अब मुंबई के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है बचे मुकाबलों में उन्हें अपना शानदार प्रदर्शन दिखाना होगा और हर चीजों से सीख लेकर अगले सीजन के लिए अपने आप को स्थापित करना होगा।
मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, टिम डेविड, जयदेव उनादकट, रमनदीप सिंह, रितिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ, कुमार कार्तिकेय।

