IPL 2022, CSK vs MI: मुंबई इंडियंस चेन्नई के खिलाफ टीम में करेगी 3 बड़े बदलाव, इस खिलाड़ी को मिल सकता है डेब्यू का मौका
IPL 2022, CSK vs MI: मुंबई इंडियंस चेन्नई के खिलाफ टीम में करेगी 3 बड़े बदलाव, इस खिलाड़ी को मिल सकता है डेब्यू का मौका

आईपीएल (IPL) के 37वें  मैच में एक बार फिर से मुंबई इंडियंस (MI) को हार का मुंह देखना पड़ा है। यह टीम की लगातार 8वीं हार थी। गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाज समेत हर क्षेत्र में मुंबई इंडियंंस  का प्रदर्शन लचर रहा है। ऐसे में मुंबई इंडियंस (MI) क्या अब भी प्ले ऑफ में पहुंच सकती है। इसको लेकर फैंस के दिगाम में बहुत कुछ चल रहा है। तो आइए जानते हैं क्या है प्वाइंट टेबल में अंकों का खेल…

मुंबई इंडियंस प्वाइंट टेबल में आखिरी पायदान पर विराजमान

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में सभी टीमों को 14-14 मैच खेलने हैं। अब तक प्वाइंट टेबल में गुजरात टाइटंस (GT) नंबर वन पर विराजमान है। गुजरात टाइटंस ने 7 मैच खेलकर  12 प्वाइंट लिए हैं। 10 अंकों के साथ 4 टीमें क्रमश: दूसरे से लेकर पांचवें नंबर तक प्वाइंट टेबल में बनी हुई। इसमें सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), राजस्थान रॉयल्स (RR), लखनउ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम शामिल है। इसमें लखनउ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 8-8 मैच और गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद व राजस्थान रॉयल्स ने 7-7 मैच खेले हैं।

अभी इन टीमों के 7-7 मैच और लखनउ सुपर जायंट्स व रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के 6-6 मैच बाकी है। माना यह जा रहा है कि प्ले ऑफ खेलने के लिए किसी भी टीम को खेलने के लिए कम से कम 16 अंक चाहिए होंगे। ऐसे में गुजरात को प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए 2 मैच व शेष प्वाइंट टेबल की क्रमश: 5 वें नंबर तक टीम को 3-3 मैच जीतने होंगें। इसमें मुंबई प्वाइंट टेबल में आखिरी पायदान पर है। अब मुंबई के पास सिर्फ 6 मैच बचे हैं अगर मुंबई अपने सभी मैचों को जीत लेती है तो वहां तक पहुंचना नामुमकिन है।

क्रिकेट की अनिश्चिताओं के सहारे हो सकता मुंबई इंडियंस खेल सकती है प्ले ऑफ

वैसे तो क्रिकेट अनिश्चिताओं का खेल है। यहां कुछ भी संंभव हो सकता है। अगर मुंबई इंडियंस (MI) अपने सभी मैच जीतती है और अंक तालिका के शीर्ष पर विराजमान टीमें अपने सभी मैच हारती है तो कुछ संभावना बन सकती है। इसके लिए मुंबई इंडियंस (MI) के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को अंक तालिका की श्रेष्ठ टीम गुजरात  टाइटंस, सनराइजर्स हैदारबाद, राजस्थान रॉयल्स, लखनउ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ होने वाले मैचों में हराना होगा।

इसके बाद ही कुछ संभावना बन सकती है लेकिन यह भी कहा जा सकता है कि यह महज एक सोच हो सकती है क्योंकि अब तक जबरदस्त फार्म में चल रही गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद व राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमों को हाराना आसान नहीं है। ऐसा भी नहीं संभव है कि यह टीमें अपने शेष सभी मैच हार जाएं। ऐसे में मुंबई इंडियंस का प्ले ऑफ न खेलना लगभग तय है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *