कुलदीप यादव ने बताया अपनी सफलता का राज, अपनी वापसी पर भी बोले
kuldeep-yadav-ipl 2022 PTOM KKR vs DC

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में 19वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया. आज के इस मैच में कप्तान ऋषभ पंत के बल्लेबाजों ने कोलकाता के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की. पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने 215 रनों की विशाल पारी खड़ी की. आज के मैच में श्रेयस अय्यर के गेंदबाज अपनी लय नजर नहीं आए और जमकर रन लुटाए. इस मैच में कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जानिए उन्होंने क्या कहा……

मैन ऑफ द मैच के बाद कुलदीप यादव ने क्या कहा

मैन ऑफ द मैच कुलदीप यादव ने पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में कहा कि-

” मैंने पहले से कुछ सोचा नहीं था. मुझे लगा इसमें हमें विकेट मिल सकती है और अंत तक मैं इसी उम्मीद में था. मैच के दौरान थोड़ा विराम लेना और अपनी गेंदबाजी के बारे में सोचना बहुत जरूरी होता है. यह एक बढ़िया पिच थी और बल्लेबाजों ने अच्छा किया. पिच के कुछ साइड बाउंड्री लंबी थी और गेंद ग्रिप कर रही थी. इसलिए हमारा अच्छा प्रदर्शन करना बेहद जरूरी था. श्रेयस अय्यर अच्छी बैटिंग कर रहे थे और साथ-साथ अच्छी हिट भी लगा रहे थे.

इसलिए उनका विकेट हमारे लिए बड़ा विकेट था. श्रेयस का विकेट मेरा पहला और टीम के दृष्टिकोण से मुख्य विकेट था. मैंने कुछ ज्यादा प्रयास नहीं किया बस अपनी लय पर ध्यान रखा.  जब मेरी भारतीय टीम में वापसी हुई थी तब भी मैंने ऐसा ही किया था.  मैं अपनी गेंदबाजी और लेंथ का लुत्फ उठा रहा हूँ. मैंने अय्यर और कमिन्स के खिलाफ अपनी लेंथ छोटी रखी. मैं यहाँ के माहौल का भी आनंद उठा रहा हूँ. मुझे टीम का समर्थन मिल रहा है. ऋषभ पंत भी मेरा मार्गदर्शन करते रहते हैं.”

कुलदीप यादव को मिला चार विकेट

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) के बीच हुए इस मैच में कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को चार विकेट मिले. चार ओवर में इन्होंने 35 दिया. इसके अलावा खलील अहमद (KHALEEL AHMAD) ने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिया. शार्दूल ठाकुर (SHARDUL THAKUR) के खाते में 2 विकेट आई.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *