भारतीय टीम के इन 2 क्रिकेटरों को मध्यक्रम छोड़ सलामी बल्लेबाज बनने पर मिली सफलता, नहीं तो जीते गुमनामी की जिंदगी

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के 2 क्रिकेटर ऐसे हैं कि जिनकी पहचान सलामी बल्लेबाज बनने से हुई। इससे पहले उनकी इंट्री भारतीय टीम में मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में हुई थी लेकिन वो मध्यक्रम में सफल न होने के बाद सलामी बल्लेबाज के रूप में उनको पहचान मिली है। जब यह दोनों खिलाड़ी सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरे तो पूरी लय में बल्लेबाजी करते हुए खूब शोहरत व रन बटोरी। आइए जानते हैं कौन हैं वो 2 खिलाड़ी जो भारतीय टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज से सलामी बल्लेबाज बने।
भारतीय टीम के खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग का बदला बैटिंग आर्डर तो लय में आई बल्लेबाजी

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के पूर्व आक्रामक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (VIRENDRA SEHWAG) को कौन नहीं जानता है। एक समय था कि फैंस उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के दिवाने हुआ करते थे। जब तक वो क्रीज पर होते थे तो किसी भी गेंदबाज की गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजने में जरा भी देरी नहीं लगाते थे लेकिन शायद यह बात कम ही लोग जानते हों कि वीरेंद्र सहवाग की इंट्री भारतीय टीम में एक मध्य क्रम बल्लेबाज के रूप में हुई थी लेकिन वो मध्यक्रम में सफल नहीं रहे।
जब उनको ओपनिंग के लिए भेजा जाने लगा तो वीरेंद्र सहवाग (VIRENDRA SEHWAG) पूरी लय में बल्लेबाजी करने लगे और टीम के लिए रन बटरोने के साथ खूब शोहरत भी बटोरी। टीम के लिए 104 टेस्ट मैच में 8586 रन बनाये और 40 विकेट लिए. जबकि एकदिवसीय फ़ॉर्मेट में 251 मैच खेलकर 8273 रन बनाये और 96 विकेट हासिल किय। टी20 फ़ॉर्मेट में उन्होंने 19 मैच खेलकर 394 रन जोड़े थे. जहाँ पर स्ट्राइक रेट 145.39 का रहा.
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी शुरुआत में थे मध्यक्रम के बल्लेबाज

वीरेंद्र सहवाग (VIRENDRA SEHWAG) की तरह कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की भी इंट्री INDIAN TEAM में मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में हुई थी। वो वर्ष 2007 से 2013 तक मध्यक्रम के बल्लेबाज हुआ करते थे लेकिन इस दौरान वो बहुत अच्छी लय में नहीं दिखे लेकिन वर्ष 2013 के अंत में जब वो सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर आने लगे तो उन्होंने खूब रन बटोरे और अब मौजूदा समय में भारतीय टीम के तीनों फार्मेट के कप्तान हैं।
अब उनको इंटरनेशनल क्रिकेट में हिटमैन के नाम से जाना जाता है। भारतीय टीम के लिए 32 टेस्ट मैच में 46.54 के अच्छे औसत से 2141 रन बनाये हैं. 224 एकदिवसीय मैच में उन्होंने 49.27 के औसत से 9115 रन बनाये हैं. इस बीच 3 तिहरा शतक भी बनाया है। टी20 फ़ॉर्मेट में 108 मैच खेले और इस फ़ॉर्मेट में 2773 रन बनाये है।
Tags: भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, वीरेंद्र सहवाग,