Tag: IND vs WI

  • IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ चौथे टी20 में जीता टॉस! पहले गेंदबाज़ी का फैसला, जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में क्या हुए बदलाव

    IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ चौथे टी20 में जीता टॉस! पहले गेंदबाज़ी का फैसला, जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में क्या हुए बदलाव

    भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 (India vs West Indies) आज फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रॉवर्ड पार्क अँड ब्रॉवर्ड काउंटी स्टेडियम (Central Broward Park, Lauderhill, Florida, USA) में खेला जाएगा। यह मैच 8:00 PM (IST) बजे शुरू होगा इस मैच का सीधा प्रसारण व अपडेट Fancode app पर उपलब्ध रहेगा। भारत इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी जबकि सीरीज बराबर करने के लिए वेस्टइंडीज पूरा एड़ी चोटी का जोर लगा देगी।

    भारत ने पहला मैच जीतकर सीरीज की शुरुआत की थी, दूसरे मैच को अपने नाम कर मेजबान ने सीरीज बराबर की। तीसरा मैच भारत ने जीता था, और सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) तीसरे मैच में चोटिल हुए लेकिन अच्छी बात ये हैं कि वह चौथे मैच के लिए पूरी तरफ फिट हैं।

    वेस्टइंडीज ने जीता टॉस पहले गेंदबाज़ी का फैसला

    भारत और वेस्टइंडीज के बीच होगी कांटे की टक्कर

    भारत और वेस्टइंडीज के बीच होगी कांटे की टक्कर
    भारत और वेस्टइंडीज के बीच होगी कांटे की टक्कर

    भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज टीम को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज टीम ने काइल मेयर्स की 73 रन की पारी के बदौलत 164 रन बनाए ,लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत बड़ी आसानी से लक्ष्य तक पहुंचने में कामयाब रही।

    सूर्यकुमार यादव ने 44 गेंदों में 76 रन बनाए टी-20 सीरीज का चौथा और पांचवा मुकाबला फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रॉवर्ड पार्क अँड ब्रॉवर्ड काउंटी स्टेडियम (Central Broward Park, Lauderhill, Florida, USA) क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा वेस्टइंडीज टीम इस मुकाबले में अपनी पिछली गलतियों से सबक लेते हुए श्रंखला में बराबरी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी वहीं भारतीय टीम इस मैच को जीतकर इस T20 श्रंखला को अपने नाम करना चाहेगी।

    भारत और वेस्टइंडीज के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

    भारत और वेस्टइंडीज के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड
    भारत और वेस्टइंडीज के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

    भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच अब तक कुल 23 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमे से टीम इंडिया को 15 मैचों में जीत हासिल हुई है जबकि विंडीज को 7 मैचों में सफलता हासिल हुई है। वहीं, एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकल सका है। बता दें कि भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने 7 में से 6 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में जीत हासिल की है। ऑलओवर रिकॉर्ड में तो टीम इंडिया वेस्टइंडीज से कई कदम आगे चल रही है लेकिन कैरेबियन टीम कभी भी गेम पलट सकती है।

    दोनों टीमों की प्लेइंग 11

    दोनों टीमों की प्लेइंग 11
    दोनों टीमों की प्लेइंग 11

    वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डेवोन थॉमस (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, डोमिनिक ड्रेक्स, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ओबेद मैककॉय

    भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह

  • IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में जीता टॉस! पहले गेंदबाज़ी का फैसला, जानिए दोनों की प्लेइंग-11 में क्या हुए बदलाव

    IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में जीता टॉस! पहले गेंदबाज़ी का फैसला, जानिए दोनों की प्लेइंग-11 में क्या हुए बदलाव

    भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज का तीसरा (IND vs WI 3rd T20) मुकाबला 2 अगस्त को वार्नर पार्क में खेला जाएगा। यह मुकाबला रात 9:30 बजे से खेला जाएगा। पहले मैच में जीत के बाद टीम इंडिया (Team India) दूसरे टी20 में हार के बाद अब तीसरे मैच में भारतीय टीम की नजरें अब वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में भी क्लीन स्वीप करने पर टिकी होंगी।

    बता दें कि, वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टी20 (IND vs WI 1st T20) में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह मैच 68 रनों से जीत लिया था, लेकिन दूसरे मैच में पांच विकेट से हार का सामना करना पडा। वहीं अब इस तीसरे मैच में फैंस को कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

    भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाज़ी का फैसला

    भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच होगी कड़ी टक्कर

    भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच होगी कड़ी टक्कर
    भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच होगी कड़ी टक्कर

    भारतीय टीम (Indian Team) वेस्टइंडीज के खिलाफ शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की कप्तानी में तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद अब रोहित शर्मा की अगुवाई में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। जिसमें से वनडे सीरीज में भारत ने 3-0 से मेजबान टीम का सूपड़ा साफ किया था।

    इसके बाद मेहमान टीम का सामन कैरेबियाई टीम से पांच मैचों की टी20 सीरीज में हो रहा है। पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 68 रन से जीत हासिल की थी। दूसरे मुकाबले में मेजबान टीम ने ज़बरदस्त वापसी की और दूसरा टी20 मैच 5 विकेट से जीत लिया। ऐसे में इस पूरी सीरीज में ये वेस्टइंडीज की पहली जीत है। ऐसे अब दोनों टीमों के बीच बराबर की लड़ाई देखने को मिल सकती है।

    वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले तीसरे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?

    वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले तीसरे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?
    वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले तीसरे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?

    भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग Fan Code App पर होगी। 5 मैचों की टी20 सीरीज का टेलीकास्ट भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से होगा, जो की डीडी स्पोर्ट्स पर प्रसारित होंगे। वहीं इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग Fan Code एप पर भी देखी जा सकेगी।

    तीसरे T20I के लिए भारत -वेस्टइंडीज टीम की प्लेइंग-11

    तीसरे T20I के लिए भारत -वेस्टइंडीज टीम की प्लेइंग-11
    तीसरे T20I के लिए भारत -वेस्टइंडीज टीम की प्लेइंग-11

    वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम: बैंडन किंग, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, निकोलस पूरन (कप्तान और विकेटकीपर), काइल मेयर्स, जेसन होल्डर, अकील होसेन, ओडियन स्मिथ, डेवॉन थॉमस, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोती।

    भारतीय क्रिकेट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, दीपक हूडा, रविचंद्रन अश्विन, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार।

  • IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी दो टी20 मैचों पर मंडराया खतरा! टीम इंडिया के वीजा पर हुआ बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला

    IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी दो टी20 मैचों पर मंडराया खतरा! टीम इंडिया के वीजा पर हुआ बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला

    भारतीय टीम (Indian Team) इन दिनों के वेस्टइंडीज दौरे पर है। जहां दोनों टीमों (IND vs WI) के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच भारत ने अपने नाम कर लिया। वहीं दूसरा मैच आज सेंट किट्स में खेला जाएगा। इस बीच एक बड़ी खराब आई है कि सीरीज के आखिरी दो मैचों में बड़े बदलाव किए जा सकते है।

    दरअसल सीरीज का आखिरी दो मैच 6 और 7 अगस्त को अमेरिका के फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क (Central Broward Park & Broward County Stadium) में खेला जाएगा। लेकिन इन दोनों मैचों के ऊपर संकट के बदल मंडरा रहे हैं। रिपोर्ट्स की माने तो अमेरिका में खेले जाने वाले टी20 मैचों के लिए दोनों टीमों को अब तक अमेरिकी वीजा नहीं मिला है। इसलिए आखिरी के दोनों मैच कैरेबियन सरजमीं पर ही आयोजित किए जाने पर विचार किया जा रहा है।

    अमेरिका के फ्लोरिडा में खेले जाएंगे आखिरी के दोनों मुकाबले

    अमेरिका के फ्लोरिडा में खेले जाएंगे आखिरी के दोनों मुकाबले
    अमेरिका के फ्लोरिडा में खेले जाएंगे आखिरी के दोनों मुकाबले

    भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच 5 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (1 अगस्त) खेला जाएगा। इस सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर टीम इंंडिया के खिलाड़ियों का मनोबल सातवें आसमान पर होगा। वहीं इस मैच से पहले क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। बता दें कि अमेरिका के फ्लोरिडा में खेले जाने वाले आखिरी दोनों मुकाबलों के लिए खिलाड़ियों को वीजा नहीं मिला है।

    क्रिकबज के खबर के मुताबिक दोनों टीमों के खिलाड़ियों का यूएस वीजा अभी तक आया नहीं है। जिसके लिए सीडब्ल्यूआई को एक आल्टरनेट प्लान तैयार रखना होगा। फ्लोरिडा के लॉडरहिल के सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क मैदान पर ये दोनों मैच खेले जाने हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के कई खिलाड़ियों के अभी तक वीजा डॉक्यूमेंट्स ही नहीं आए हैं। जिसके चलते यूएस वीजा में देरी का कारण माना जा रहा है।

    IND vs WI के बीच दूसरे टी20 मुकाबले में होगी कड़ी टक्कर

    IND vs WI के बीच दूसरे टी20 मुकाबले में होगी कड़ी टक्कर
    IND vs WI के बीच दूसरे टी20 मुकाबले में होगी कड़ी टक्कर

    रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई में दूसरे टी20 मुकाबले के लिए टीम इंडिया पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। भारत 5 मैचों की टी20 सीरीज में फिलहाल 1-0 से आगे चल रहा है। वहीं दूसरे मुकाबले में रोहित एंड कंपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेंगे। जबकि वेस्टइंडीज की टीम इस मैच को जीतकर सीरीज को 1-1 से बराबरी की पूरी कोशिश करेगी।

    पिछले मुकाबले में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बल्ला जमकर बरसा था। उन्होंने 68 रनों की शानदार पारी खेली थी। ऐसे में टीम इंडिया यह मैच जीतकर सीरीज में आगे बढ़ना चाहेगी और विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम करना चाहेगी। अगर भारत यह मैच जीतता है तो वेस्टइंडीज पर यह टीम इंडिया की 15वीं जीत होगी। वहीं वेस्टइंडीज को सबसे ज्यादा बार हराने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम दर्ज है।

  • IND vs WI: अक्षर पटेल ने कप्तान रोहित शर्मा को दिया अनोखा जवाब, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे के बाद हिटमैन ने कही थी ये बात

    IND vs WI: अक्षर पटेल ने कप्तान रोहित शर्मा को दिया अनोखा जवाब, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे के बाद हिटमैन ने कही थी ये बात

    अक्षर पटेल (AXAR PATEL) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में अपनी करिश्माई पारी के बाद टीम इंडिया (Team India) के सुपरस्टार बन गए हैं। वे लाइमलाइट में हैं और खबरों से लेकर सोशल मीडिया तक वे ट्रेंड कर रहे हैं। उन्हें लगातार हर ओर से बधाइयां मिल रही हैं। इसी कड़ी में, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने उन्हें ट्विटर पर एक खास अंदाज में बधाई संदेश भेजा, जिसका अक्षर ने भी उसी अंदाज में शानदार जवाब दिया।

    अक्षर पटेल को रोहित शर्मा ने किया था ट्वीट

    अक्षर पटेल(AXAR PATEL) की तरीफ करते हुए रोहित शर्मा ने ट्वीट कर लिखा था, ‘वाह इंडिया टीम के द्वारा पिछली रात क्या प्रदर्शन देखने को मिला। बापू बधू सारू छे।’

    अक्षर पटेल ने दिया अनोखा जवाब

    रोहित शर्मा के इस ट्वीट का जवाब देते हुए अक्षर पटेल (AXAR PATEL) ने जवाब दिया, ‘बधू सारू छे रोहित बाई थैंक्स….चीयर्स।’

    अक्षर पटेल ने खेली थी ताबड़तोड़ पारी

    दूसरे मैच की दूसरी पारी में अक्षर पटेल (AXAR PATEL) ने 35 गेंदों में 64 रनों की तबाड़तोड़ पारी खेली। अक्षर की इस पारी में 3 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उनका इस पारी के दौरान 182.86 का स्ट्राइक रेट रहा। पारी के 39वें ओवर में संजू सैमसन का विकेट गिरने के बाद अक्षर क्रीज़ पर आए और आते ही आते उन्होंने अपना आक्रमक रूप दिखाना शुरु कर दिया।

    सैमसन का विकेट गिर जाने के बाद सभी भारतीय फैंस ने उम्मीद छोड़ दी थी कि अब इस मैच में इंडिया का कुछ होना है। लेकिन बापू (अक्षर पटेल) ने अपने बल्ले की वो धार दिखाई कि विपक्षी गेंदबाज़ पानी मांगते दिखाई दिए।

    2 विकेट जीता मैच

    इस मैच को इंडिया ने 2 विकेट से 2 गेंदे रहते हुए ही अपने नाम कर लिया था। इस मैच के साथ-साथ इंडिया ने सीरीज़ पर कब्ज़ा कर लिया था। अब आखिरी मैच 27 जुलाई को खेला जाना है। इस मैच में इंडिया जीत के इरादे क्लीन स्वीप करने के लिए उतरेगी।

  • IND Vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में शमिल होने त्रिनिदाद पहुंचे टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी, देखें Video

    IND Vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में शमिल होने त्रिनिदाद पहुंचे टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी, देखें Video

    वेस्टइंडीज दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) ने 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले 2 मैचों में मेजबानों को धूल चटाने के बाद सीरीज अपने नाम कर ली है। दोनों टीमें अब अब क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम में आखिरी मैच में एक दूसरे के आमने-सामने होने वाली है।

    जिसके बाद 5 मैचों की टी20 सीरीज का बिगुल भी बज जाएगा, इस साल टी20 विश्वकप भी होने वाला है, इस बड़े टूर्नामेंट की तैयारी को लेकर 20 ओवर की सीरीज को लेकर दिलचस्पी बढ़ी हुई है। टी20 सीरीज में शामिल दिग्गज भारतीय खिलाड़ी (Team India) भी त्रिनिदाद में पधार चुके हैं।

    टीम इंडिया टी20 सीरीज के लिए पहुंची त्रिनिदाद

    IND Vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में शमिल होने त्रिनिदाद पहुंचे टीम इंडिया के सीनियर खिलाडी, देखें Video
    IND Vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में शमिल होने त्रिनिदाद पहुंचे टीम इंडिया के सीनियर खिलाडी, देखें Video

    आज यानि मंगलवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए चयनित खिलाड़ी (Team India) त्रिनिदाद में पधारते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में सबसे पहले दिग्गज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) और उनके साथ कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) दिखाई देते हैं।

    इन दोनों के पीछे ऋषभ पंत (Rishabh Pant) भी आ रहे हैं। इसके बाद भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) और कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) भी वीडियो का हिस्सा है। गौरतलब है कि हाल ही में खत्म हुए इंग्लैंड दौरे पर मौजूद खिलाड़ी इंग्लैंड से सीधा त्रिनिदाद पहुंचे हैं।

    यहां देखें वीडियो –

    केएल राहुल टीम के साथ नहीं आए नजर

    भारत से रवाना हुए खिलाड़ियों में कुलदीप यादव और रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) है, कुलदीप संभवतः चोटिल होने के चलते इंग्लैंड दौरे पर चयनित नहीं किये गए थे। इसके अलावा अभी तक सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) को लेकर किसी भी प्रकार की अपडेट सामने नहीं आई है, टी20 सीरीज के लिए उनका चयन फिटनेस पर निर्भर है। लेकिन कुछ दिन पहले उनके कोरोना संक्रमित होने की भी खबर आई थी। जिसके बाद उनके विंडीज सीरीज खेलने पर संशय बरकरार है।

    29 जुलाई से होगी टी20 सीरीज की शुरुआत

    इसके साथ ही आपको बता दें कि वेस्टइंडीज और भारत के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच कल यानि 27 जुलाई को पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा। इस मुकाबले को जीतकर भारत के पास क्लीनस्वीप करने का अच्छा मौका है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जानी है। जिसमें रोहित शर्मा समेत कई दिग्गज खिलाड़ी टीम के साथ जुड़ जाएंगे। टी20 सीरीज का पहला मैच 29 जुलाई को खेला जाएगा।

    वेस्टइंडीज बनाम भारत टी20 सीरीज का शेड्यूल

    पहला मैच- 29 जुलाई
    दूसरा मैच- 1 अगस्त
    तीसरा मैच- 2 अगस्त
    चौथा मैच- 6 अगस्त
    पांचवा मैच- 7 अगस्त

  • IND vs WI: भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में इन 3 खिलाडियों में से कोई एक जीतेगा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड

    IND vs WI: भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में इन 3 खिलाडियों में से कोई एक जीतेगा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड

    भारत ने बीते रविवार को वेस्टइंडीज (IND vs WI 2nd ODI) को दूसरे मैच में हराकर वनडे सीरीज 2-0 से जीत ली है। मैच में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ शाई होप (Shai Hope) ने शानदार शतक बनाया, जबकि निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने अर्धशतक बनाकर वेस्टइंडीज को मैच में भारत को छह विकेट के नुकसान पर 312 रन का टारगेट दिया। होप ने ओपनिंग करते हुए 135 गेंदों में 115 रन बनाए, जबकि पूरन ने 77 गेंदों में 74 रन बनाए। भारत के लिए, शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने सबसे अधिक विकेट लिए, 7 ओवर में 54 रन देकर तीन विकेट लिए।

    वहीं कई युवाओं को इस सीरीज का हिस्सा बनने का मौका दिया गया। नतीजतन, कई सीनियर खिलाड़ियों को सीरीज के दौरान आराम मिला। ऐसे कई युवा खिलाड़ियों ने चयनकर्ताओं को प्रभावित करने के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन दिखाया। सीरीज का अंतिम मुकाबला बुधवार को यानी 27 जुलाई को खेला जाएगा। ऐसे में, यहां हम उन 3 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बात कर रहे हैं जो इस मौजूदा वनडे सीरीज में मैच ऑफ सीरीज का अवॉर्ड जीत सकते हैं।

    शिखर धवन

    शिखर धवन
    शिखर धवन

    शिखर धवन (Shikhar Dhawan) पहले भारतीय खिलाड़ी हैं जो इस वनडे सीरीज़ में मैन ऑफ़ द सीरीज़ का पुरस्कार जीत सकते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को आराम दिया गया है। नतीजतन, शिखर धवन कैरेबियाई टीम के खिलाफ टीम की अगुवाई कर रहे हैं।

    बतौर कप्तान शिखर ने सब मैच में पारी की शुरुआत करेंगे। धवन वर्तमान में अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं और उन्होंने पहले मुकाबले में विंडीज़ के खिलाफ 97 रन की पारी खेली थी। हालांकि दूसरे मैच में वे खासा प्रदर्शन नहीं दिखा पाए। लेकिन अगर वे तीसरे मैच में अपनी धाकड़ फॉर्म दिखाते हैं तो वह मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीत सकता है।

    अक्षर पटेल

    अक्षर पटेल
    अक्षर पटेल

    अक्षर पटेल (Axar Patel) इस लिस्ट में एक और खिलाड़ी हैं। उन्हें मौजूदा सीरीज में रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की जगह प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में अर्धशतक लगाया। वह भारत के लिए एक शक्तिशाली मध्यक्रम के बल्लेबाज हैं।

    अक्षर की अर्धशतकीय पारी के बदौलत ही भारतीय टीम दूसरा मैच जीतकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर पाई। इसके अलावा उन्होंने इस मैच में एक मेडन ओवर भी डाला। अब अगर विंडीज़ के खिलाफ तीसरे मैच में ढेर सारे रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो वह मैन ऑफ द सीरीज बन सकते हैं।

    शार्दुल ठाकुर

    शार्दुल ठाकुर
    शार्दुल ठाकुर

    शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) इस सूची में एक और खिलाड़ी हैं। ठाकुर को इस वनडे सीरीज में टीम इंडिया में शामिल किया गया था। अब तक के खेले गए दो मुकाबलों में उन्होंने टीम के लिए बेहद ही शानदार प्रदर्शन किया। लॉर्ड ठाकुर के गेंदबाजी से हर कोई अच्छी तरह से वाकिफ है। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि ठाकुर अब तक सीरीज में गेंदबाजों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं।

    ठाकुर ने सीरीज के अब तक के हुए दो मुकाबलों में पांच विकेट ली। इस दौरान उनका इकानॉमी रेट 7.71 का रहा है। शार्दुल ठाकुर ने अपने पेस अटैक से विपक्ष पर हावी होते नजर आ रहे हैं। अब अगर तीसरे मैच में वह एक या दो विकेट और ले लेते हैं तो संभावना है कि शार्दूल ही श्रृंखला में मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीतेंगे ।

  • IND vs WI: प्लेयर ऑफ द मैच शिखर धवन ने आखिरी ओवर की रणनीति को लेकर कर दिया बहुत बड़ा खुलासा, कही हैरान करने वाली बात

    IND vs WI: प्लेयर ऑफ द मैच शिखर धवन ने आखिरी ओवर की रणनीति को लेकर कर दिया बहुत बड़ा खुलासा, कही हैरान करने वाली बात

    शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की अगुवाई में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज टीम को उन्ही के घर पर 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में मात दी है। क्वींस पार्क ओवल (Queens Park Oval) स्टेडियम में खेले गए इस मैच में शिखर धवन ने 97 रनों की शानदार पारी खेली। जिसके बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया है।

    मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया (Team India) ने मेजबानों को 309 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में उन्होंने जबरदस्त पलटवार करते हुए 305 रन बनाए और आखिरी गेंद पर पर्याप्त रन नहीं बनाने के कारण 3 रनों से मैच हार गए। विजेता कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने मुकाबले के बाद अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

    आखिरी ओवर की रणनीति पर बोले शिखर धवन

    आखिरी ओवर की रणनीति पर बोले शिखर धवन
    आखिरी ओवर की रणनीति पर बोले शिखर धवन

    309 रनो के लक्ष्य का बचाव करते हुए भारतीय गेंदबाजों ने भरसक कोशिश की। लेकिन विंडीज टीम फिर भी आखिरी गेंद तक मुकाबले को खींच लाई थी। 50वें ओवर में उन्हें जीत के लिए 15 रनों की दरकार थी, जहां मोहम्मद सिराज ने सिर्फ 11 रन देकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेज़न्टैशन में बात करते हुए शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने कहा,

    ”100 रन नहीं बना पाने से निराश हूं, लेकिन टीम की ओर से यह अच्छा प्रयास था। हम अंत में अच्छा स्कोर करते हैं। इस बात की उम्मीद नहीं थी कि चीजें इस तरह से बदल जाएंगी। मैंने यहां पर अपनी पारी का लुत्फ लिया। यह पिच पर गेंद रूककर आ रही थी। हम जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो यही सोच रहे थे कि साझेदारी बनानी है। शुभमन और मैंने, या मैंने और श्रेयस ने यही काम किया।”

    आखिरी ओवर की रणनीति पर बोले शिखर धवन
    आखिरी ओवर की रणनीति पर बोले शिखर धवन

    शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने आगे कहा,

    ”गेंदबाजों ने अच्छा काम किया फाइन लेग पर कुछ बाउंड्री आ गई, जिससे अंत कम हो गया था। हम मैदान का बड़ा हिस्सा इस्तेमाल करना चाहते थे, जिससे कि मिस टाइम हो और हमें विकेट मिले। कुलमिलाकर यह हमारे लिए बहुत अच्छा मैच रहा और बहुत कुछ सीखने को मिला।”

    शिखर धवन ने खेली कप्तानी पारी

    शिखर धवन ने खेली कप्तानी पारी
    शिखर धवन ने खेली कप्तानी पारी

    भारत की तरफ से इस मैच (WI vs IND) में कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 53 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह धवन के वनडे करियर का 36 वां अर्धशतक था। इसके बाद वो अपने 18 वें वनडे शतक से चूक गए। उन्होंने 99 गेंदों का सामना किया और 3 छक्के और 10 चौके की मदद से 97 रन बनाकर आउट हुए। वो अपने शतक से महज 3 रन दूर रह गए रह गए। यही कारण है कि उन्हें मैन ऑफ़ द मैच भी चुना गया।

     

  • IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत के ख़िलाफ़ पहले वनडे में जीता टॉस! गेंदबाजी का फैसला, जानिए धवन की सेना में क्या है प्लेइंग 11

    IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत के ख़िलाफ़ पहले वनडे में जीता टॉस! गेंदबाजी का फैसला, जानिए धवन की सेना में क्या है प्लेइंग 11

    भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच शुक्रवार यानी आज से वनडे सीरीज का आग़ाज़ हो रहा है। तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुक़ाबला (IND vs WI 1st ODI LIVE) आज यानी 22 जुलाई को वेस्टइंडीज के क्वींस पार्क ओवल (Queens Park Oval) में भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

    वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के तरफ़ से शिखर धवन (Shikhar Dhawan) टीम की कमान संभाल रहे हैं तो वही वेस्टइंडीज टीम के कप्तान निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) हैं।

    वेस्टइंडीज ने जीता टॉस पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला

    भारत की नज़रे जीत की ओर

    भारत की नज़रे जीत की ओर
    भारत की नज़रे जीत की ओर

    भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का यह पहला मुकाबला है। भारत ने हाल ही में इंग्लैंड को वनडे और टी-20 सीरीज में हराया है, हालांकि इस सीरीज में टीम के सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है जिससे इस सीरीज में टीम के युवा खिलाड़ियों के पास अपनी प्रतिभा को साबित करने का सुनहरा अवसर रहेगा। शिखर धवन इस सीरीज में भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे है।

    वेस्टइंडीज टीम वापसी की ओर

    वेस्टइंडीज टीम वापसी की ओर
    वेस्टइंडीज टीम वापसी की ओर

    दूसरी ओर वेस्टइंडीज टीम को बांग्लादेश टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। जेसन होल्डर की टीम में वापसी से इस सीरीज में वेस्टइंडीज टीम को काफी मजबूती मिलेगी यह काफी बेहतरीन ऑलराउंडर है। वेस्टइंडीज टीम इस सीरीज में अपनी पिछली गलतियों से सबक लेते हुए बेहतर प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान में उतरेगी दोनों टीमें इस पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त लेना चाहेंगी।

    पहला ODI कब-कहां और कैसे देख सकते हैं

    पहला ODI कब-कहां और कैसे देख सकते हैं
    पहला ODI कब-कहां और कैसे देख सकते हैं

    भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच 22 जुलाई यानी आज खेला जाएगा। इस मुकाबले पर दोनों ही टीमों के फैंस की निगाहें गड़ी हुई हैं। भारतीय समयानुसार ये मैच शाम 7 बजे, पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा। आपको बता दें कि पहले वनडे का लाइव टेलीकास्ट डीडी स्पोर्ट्स पर होगा। वहीं इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग Fan Code App पर होगी।

    भारत और वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11

    IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ पहले वनडे में जीता टॉस! गेंदबाजजी का फैसला, जानिए धवन की सेना में क्या है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
    IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ पहले वनडे में जीता टॉस! गेंदबाजजी का फैसला, जानिए धवन की सेना में क्या है टीम इंडिया की प्लेइंग 11

    भारतीय टीम: शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), युजवेंद्र चहल, अवेश खान, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

    वेस्टइंडीज टीम: निकोलस पूरन (कप्तान), शाई होप (वीसी), शमर ब्रूक्स, कीसी कार्टी, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, कीमो पॉल, रोवमैन पॉवेल।

  • IND vs WI: भारत के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी वेस्टइंडीज की प्लेइंग -11, कप्तान निकोलस पूरन निभाएंगे अहम ज़िम्मेदारी

    IND vs WI: भारत के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी वेस्टइंडीज की प्लेइंग -11, कप्तान निकोलस पूरन निभाएंगे अहम ज़िम्मेदारी

    भारत के खिलाफ (IND vs WI) तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (West Indies) तैयार है। सीरीज का पहला मैच शुक्रवार 22 जुलाई 2022 को क्वीन्स पार्क ओवल (Queens Park Oval) में खेला जायेगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम की ओर से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के हाथों में टीम की बागडोर होगी।

    वेस्टइंडीज की ओर से निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) कैरीबिआई टीम की कमान संभालेंगे। निकोलस पूरन इससे पहले बांग्लादेश दौरे पर तीन मैचों में हार झेल चुके हैं। ऐसे में, वह भारत के खिलाफ जीत की तलाश में उतरेंगे। आइये जानते हैं कि पहले वनडे मैच (WI vs IND) में वेस्टइंडीज टीम की प्लेइंग 11 क्या होने वाली है।

    इस संयोजन के साथ उतर सकती है वेस्टइंडीज

    इस संयोजन के साथ उतर सकती है वेस्टइंडीज
    इस संयोजन के साथ उतर सकती है वेस्टइंडीज

    बांग्लादेश के खिलाफ पिछली घरेलू सीरीज में करारी हार झेलने वाली वेस्टइंडीज टीम शाई होप और कप्तान निकोलस पूरन से अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद करेगी। शाई होप (Shai Hope) का औसत भारत के खिलाफ अच्छा रहा है। वहीं अनुभवी ऑलराउंडर जेसन होल्डर (Jason Holder) के वापस लौटने से टीम को संतुलन मिला है। वह पिछले वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं थे।

    वेस्टइंडीज दौरे पर अब तक पांच वनडे सीरीज जीत चुका है भारत

    भारत वेस्टइंडीज दौरे पर अब तक पांच वनडे सीरीज जीत चुका है भारतऔर वेस्टइंडीज के बीच हुए ODI हेड टू हेड रिकॉर्ड
    वेस्टइंडीज दौरे पर अब तक पांच वनडे सीरीज जीत चुका है भारत

    अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 136 वनडे खेले जा चुके हैं, जिसमें भारत ने 67 में जीत दर्ज की है। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज ने 63 मैचों में सफलता हासिल की है। इसके अलावा दो मैच टाई रहे हैं।

    अब तक भारत ने वेस्टइंडीज दौरे पर कुल नौ वनडे सीरीज खेली है, जिसमें से पांच में मेहमान टीम ने जीत हासिल की है। विशेष रूप से भारत, वेस्टइंडीज की धरती पर पिछली चार वनडे सीरीज में जीतते आया है।

    भारत के खिलाफ ऐसी हो सकती है वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन

    भारत के खिलाफ ऐसी हो सकती है वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन
    भारत के खिलाफ ऐसी हो सकती है वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन

    वेस्टइंडीज टीम: निकोलस पूरन (कप्तान), शाई होप (वीसी), शमर ब्रूक्स, कीसी कार्टी, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, कीमो पॉल, रोवमैन पॉवेल।

  • IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच क्या चढ़ेगा बारिश की भेंट? जानिए क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम की मौसम रिर्पोर्ट

    IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच क्या चढ़ेगा बारिश की भेंट? जानिए क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम की मौसम रिर्पोर्ट

    भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच शुक्रवार से वनडे सीरीज का पहला मुक़ाबला (IND vs WI 1st ODI) कल क्वींस पार्क ओवल (Queens Park Oval) में भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम मंगलवार को चार्टर्ड प्लेन से त्रिनिदाद पहुंची थी।

    वनडे सीरीज से कुछ सीनियर खिलाडियों को आराम दिया गया है। उनमें रोहित शर्मा (Rohit Sharma), विराट कोहली (Virat Kohli), ऋषभ पंत (Risabh Pant), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) शामिल हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शिखर धवन (Shikhar Dhawan) टीम की कमान संभाल रहे हैं तो वही वेस्टइंडीज टीम के कप्तान निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) हैं। वहीं, इस मैच में मौसम का माहौल कैसा रहेगा? आइये जानते हैं।

    भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए ODI हेड टू हेड रिकॉर्ड

    भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए ODI हेड टू हेड रिकॉर्ड
    भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए ODI हेड टू हेड रिकॉर्ड

    भारत और वेस्टइंडीज के बीच अभी तक कुल 136 एकदिवसीय मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से टीम इंडिया ने 67 मैच जीतकर अपना दबदबा बनाया हुआ है। वहीं विंडीज ने भारत को 63 मैचों में धूल चटाई है। इसके साथ ही दोनों टीमों के बीच खेले गए 2 मैच टाई भी रहे हैं।

    जबकि 4 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं। ऑल ओवर रिकॉर्ड में तो भारत वेस्टइंडीज से कुछ कदम आगे चल रहा है। लेकिन, अपनी सरजमीं पर कैरेबियन टीम का टीम इंडिया के खिलाफ जबरदस्त रिकॉर्ड रहा है। ऐसे में टक्कर कांटे की होनी तय है।

    कैसा रहेगा मौसम का हाल?

    कैसा रहेगा मौसम का हाल?
    कैसा रहेगा मौसम का हाल?

    भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले वनडे मैच को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइडेट हैं। क्योंकिन नियमित कप्तान रोहित शर्मा इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। इसलिए दर्शकों को इस श्रृंखला का इंतजार बड़ी बेसब्री से है। लेकिन, मैच से पहले फैंस मौसम का हाल जरूर जानने की कोशिश करते हैं। क्योंकि मैच में इसकी सबसे बड़ी भूमिका रहती है। ऐसे में कुदरत का कहर कब रोमांच को किरकिरा कर दे इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल होता है।

    हालांकि शुक्रवार को भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच त्रिनिदाद में होने वाले पहले वनडे मैच में मौसम बिल्कुल उम्मीद के मुताबिक रहेगा। 22 जुलाई को यहां का तापमान 31 से 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवा 19 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। जबकि ह्यूमिडिटी (71 प्रतिशत) खिलाड़ियों को काफी ज्यादा परेशान करने वाली है। बारिश की संभावना सिर्फ 20 प्रतिशत है। यानी कि मौसम खराब होने की संभावना दूर-दूर तक कहीं से भी नहीं नजर आ रही है।

    दोनों टीमों का वनडे स्क्वॉड

    दोनों टीमों का वनडे स्क्वॉड
    दोनों टीमों का वनडे स्क्वॉड

    भारत: शिखर धवन (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, और अर्शदीप सिंह

    दोनों टीमों का वनडे स्क्वॉड
    दोनों टीमों का वनडे स्क्वॉड

    वेस्टइंडीज: निकोलस पूरन (कप्तान), शाई होप (उप-कप्तान), शमर ब्रूक्स, कीसी कार्टी, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडकेश मोती, कीमो पॉल, रोवमैन पॉवेल और जेडन सील्स