Tag: स्टीव स्मिथ

  • स्टीव स्मिथ ने चुने मौजूदा समय में दुनिया के टॉप 5 क्रिकेटर, इन 2 भारतीय खिलाड़ियों को किया शामिल! पाकिस्तानी हुए नज़रअंदाज़

    स्टीव स्मिथ ने चुने मौजूदा समय में दुनिया के टॉप 5 क्रिकेटर, इन 2 भारतीय खिलाड़ियों को किया शामिल! पाकिस्तानी हुए नज़रअंदाज़

    ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने वर्तमान क्रिकेट में दुनिया के टॉप खिलाड़ी (top 5 players in the world) के नाम का ऐलान किया है। बीते टी20 वर्ल्ड कप 2022 में स्टीव स्मिथ को सिर्फ़ अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गये सुपर-12 राउंड में ही मौका दिया गया, जहां वो कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो पाये थे। उन्होंने इस मुकाबले में महज 4 रन ही बनाये थे।

    स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं उन्होंने अबतक ऑस्ट्रेलिया के लिए 63 टी20 मुकाबलों की 51 पारियों में 125.21 की स्ट्राइक रेट से 1008 रन ठोक चुके हैं जिसमें 4 अर्धशतक शामिल है। टी20 वर्ल्ड कप 2022 की समाप्ति के बाद स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने वर्तमान क्रिकेट के टॉप-5 खिलाड़ियों (Steve Smith picks top 5 players) के नाम का ऐलान किया है, जिसमें उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों का भी नाम लिया।

    यह भी पढ़ें : AUS vs IRE: प्रैक्टिस के दौरान स्टीव स्मिथ को लगी चोट, बढ़ गई ऑस्ट्रेलियाई टीम की दिक्कते, डेविड वॉर्नर ने सेट किया नया रिकॉर्ड

    स्टीव स्मिथ ने चुने 5 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

    ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद वर्तमान क्रिकेट के टॉप-5 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के नाम का ऐलान किया है। उन्होंने अपनी इस लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ियों को भी शामिल किया है। उनके इस लिस्ट में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के भी खिलाड़ियों का नाम है। वहीं स्मिथ ने अपनी इस लिस्ट में एक भी पाकिस्तानी खिलाड़ी का नाम नहीं जोड़ा है।

    इन दो भारतीय खिलाड़ियों को किया शामिल

    स्टीव स्मिथ (Steve Smith) की टॉप-5 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की लिस्ट में जिन दो भारतीय क्रिकेटरों का नाम लिया है वो विराट कोहली और रविंद्र जडेजा है। इसमें कोई शक नहीं है, किंग कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाये थे, इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक भी अपने नाम किया।

    वहीं जडेजा फिलहाल अपनी इंजरी की वजह से टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन उनकी फील्डिंग काफी बेहतरीन है। उन दोनों के अलावा स्मिथ ने अपनी नेशनल टीम के तरफ से टेस्ट कप्तान पैट कमिंस को भी शामिल किया है।

    स्टीव स्मिथ ने चुना वर्तमान में दुनिया के टॉप 5 खिलाड़ी

    1) विराट कोहली
    2) जो रूट
    3) पैट कमिंस
    4)कगिसो रबाडा
    5) रवींद्र जडेजा

  • AUS vs IRE: प्रैक्टिस के दौरान स्टीव स्मिथ को लगी चोट, बढ़ गई ऑस्ट्रेलियाई टीम की दिक्कते, डेविड वॉर्नर ने सेट किया नया रिकॉर्ड

    टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया (Australia) की मुश्किलें कम ही नहीं हो रही हैं। आज टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए कुछ मिली जुली खबर आई है। इसी कड़ी में स्टीव स्मिथ को प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोट लग गई और टीम के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने शानदार रिकॉर्ड कायम किया है। हम आपको इन दोनों ही खबरों के बारे में बताएंगे… ।

    चोट लगने के बाद स्टीव स्मिथ ने की बल्लेबाजी

    स्टीव स्मिथ (Steve Smith)को चोट लगी तो चोट लगने के बाद थोड़ी देर के लिए प्रैक्टिस छोड़ी लेकिन फिर वह मैच में बल्लेबाजी करने लगे। चोट दाएं हाथ की उंगली में लगी है, इसके बाद डॉक्टरी जांच में गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई है।  लेकिन वह अगले मैच का हिस्सा होंगे या नहीं इसको लेकर ऑस्ट्रेलिया की टीम चिंता में है।

    ऑस्ट्रेलिया ने अब तक T20 वर्ल्ड कप में 3 मैच खेले हैं, इन तीनों में स्टीव स्मिथ प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं रहे हैं। ऐसे में चर्चा थी कि आयरलैंड के खिलाफ चौथे मैच में स्टीव प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। लेकिन चोट लगने के बाद अब आगे क्या होता है, इस फैसले को जानने के लिए सभी बेताब हैं।

    डेविड वॉर्नर ने बनाया नया रिकॉर्ड

    बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने आज उसी प्रैक्टिस सेशन के दौरान एक शानदार रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 2 घंटे तक प्रैक्टिस की। इसे प्रैक्टिस सेशन के लिहाज से शानदार रिकॉर्ड माना जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक टी20 वर्ल्ड कप में 3 मैच खेले जिसमें से 1 ही मैच में जीत का ताज टीम के माथे सजा।

    एक मैच में बारिश हो गई थी। टीम अभी चौथे नंबर पर है। वर्ल्ड कप में टीम की हालत खराब है। स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर दोनों ही टीम के शानदार खिलाड़ी हैं। स्टीव को लगी चोट के बाद वह अगले मैच में शामिल होंगे या नहीं इस बारे में जानने के लिए भी फैंस बेकरार हैं।

     

  • IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह की घातक यॉर्कर से जमीन पर गिरे स्मिथ, बूम बूम ने इस वजह से फील्डरों को अपील करने से किया मना, देखें VIDEO

    भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा टी20 मैच आज नागपुर के विदर्भा क्रिकेट एसोसिएशन (Vidarbha Cricket Association Stadium Nagpur) में खेला गया। भारत की तरफ से कमबैक करते हुए जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने घातक गेंदबाजी की। स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को जो गेंद उन्होंने डाली वो इस मैच में चर्चा का विषय रहा, जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

    बता दें कि इस मैच में कप्तान आरोन फिंच (Aaron Finch) रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 8 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए। जिसके जवाब में भारत ने 7.2 ओवर में ही 92 रन बना कर मैच जीत लिया।

    बुमराह ने स्मिथ को फेंकी घातक यॉर्कर

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के (IND vs AUS) दूसरे टी20 मैच में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने घातक गेंदबाजी की। 2 ओवर में उन्होंने 1 विकेट चटकाए, जिसमे आरोन फिंच का विकेट शामिल था। इसके बाद उन्होंने स्टीव स्मिथ को ऐसी तीखी यॉर्कर फेंकी जो इस मैच में चर्चा का विषय बन गया। हालांकि, स्मिथ आउट नहीं हुए लेकिन पंत पीछे से डीआरएस के लिए कह रहे थे मगर बुमराह ने मना कर दिया। आप भी देखें यह वीडियो।

    यहाँ देखें वीडियो

    https://twitter.com/kamalmalik0122/status/1573350251427434498?s=20&t=2tzo2FhXe33Pt1MvsEqjFA

  • T20 World Cup: Australia के ये 5 खतरनाक खिलाड़ी Team India के लिए बन सकते हैं खतरा, रहना होगा काफी सावधान

    T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) खेलने से पहले भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की t20 सीरीज खेलने वाली है । t20 सीरीज का आगाज 20 सितंबर से शुरू क्या जाएगा। भारतीय टीम के लिए या t20 सीरीज बेहद अहम रहने वाली है क्योंकि अगले महीने और भारतीय टीम t20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में खेलती हुई नजर आएगी। इसीलिए रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने की भरपूर कोशिश करेंगे भारतीय टीम इस सीरीज को जीतने की भरपूर कोशिश करने वाली है।

    हालांकि ऑस्ट्रेलिया में भी एक से बढ़कर एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रेलिया के पांच ऐसे खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं इनसे भारतीय टीम को बचना होगा। नहीं तो ये रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम का काम तमाम कर देंगे।

    ग्लेन मैक्सवेल

    ऑस्ट्रेलिया के शानदार बल्लेबाज मैक्सवेल भारत के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं इन्हें रोकना बेहद जरूरी होगा अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया को मैच जीतना है तो गेंदबाज और बल्लेबाज में माहिर मैक्सवेल को पछाड़ना होगा।

    टिम डेविड

    शानदार और तूफानी बल्लेबाज टिम डेविड ने अभी कुछ समय पहले डोमेस्टिक क्रिकेट में धमाल मचाया है। यह पहली बार ऑस्ट्रेलिया के लिए बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। इनसे भारतीय खिलाड़ियों को बचकर खेलना होगा और बेहद सतर्क होकर टीम को जीत दिलानी होगी।

    एडम जांपा

    ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जांपा भारतीय पिचों पर शानदार प्रदर्शन करने वाले हैं इस गेंदबाज से भारतीय बल्लेबाजों को सतर्कता से खेलना होगा। इस मैच को जीतने के लिए इस गेंदबाज को भारी शिकस्त देनी होगी।

    पैट कमिंस

    ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक खिलाडी पैट कमिंस भारत की पिचों पर शानदार प्रदर्शन करने में चूक नहीं करेंगे। इन्होंने तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है। इनसे भारतीय टीम के खिलाड़ियों को बचकर खेलना होगा। इन्होंने 39 t20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिसमें 44 विकेट हासिल किए हैं।

    स्टीव स्मिथ

    ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन खिलाड़ी स्टीव स्मिथ भारतीय खिलाड़ियों के लिए बहुत बड़ी चुनौती है। अगर भारतीय खिलाड़ियों को सीखनी है तो स्टीव स्मिथ को भारी शिकस्त देनी होगी। इन्होंने 57 t20 मैच खेले हैं जिसमें 928 रन बनाए हैं।

    Read More-2 दिन बाद एशिया कप 2022 के बाद मैदान पर उतरेगी भारतीय टीम और पाकिस्तान, दोनों टीमें खेलेंगी सीरीज

  • AUS vs NZ: विराट कोहली के बाद अब स्टीव स्मिथ के लौटे अच्छे दिन, 546 दिन बाद सेंचुरी जड़ खत्म किया शतकों का सूखा

    ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला आज केर्न्स में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 267 रन का स्कोर बनाया। वहीं इस मैच में दिलचस्प बात यह रही कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) पिछले दो सालों से बड़ी पारी के लिए संघर्ष कर रहे थे। हालांकि विराट कोहली (Virat Kohli) के बाद अब स्टीव स्मिथ ने शतकों का सूखा खत्म कर लिया है और न्यूजीलैंड के खिलाफ 12वीं वनडे सेंचुरी ठोक डाली है।

    स्टीव स्मिथ ने खत्म किया शतक का सूखा

    ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने आज न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 131 गेंदों में 11 चौकों और 1 छक्के की बदौलत 105 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी यह शतकीय पारी 546 दिनों के बाद आई है। स्मिथ लंबे वक्त से शतक की तलाश में थे, आखिरकार उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाकर साबित कर दिया है कि वह अब भी सीमित ओवरों की क्रिकेट में रन बना सकते हैं।

    विराट कोहली ने भी खत्म किया था शतकों का सूखा

    गौरतलब है कि लंबे समय के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली के बल्ले से शतक निकला है। उन्होंने 61 गेंदों में नाबाद 122 रन बनाए। इंटरनेशनल क्रिकेट में 1021 दिन बाद उनके बल्ले से शतक आया है। इससे पहले कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में नवंबर 2019 में शतक लगाया था। कोहली ने यह शतक बांग्लादेश के खिलाफ कोलकता के इडन गार्डन्स में लगाया था। कोहली लंबे समय से इस शतक का इंतजार कर रहे थे।

    ऐसा करने वाले बनें तीसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

    स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने अपने वनडे के 12वे शतक के साथ खास उपलब्धि हासिल कर ली है। आपको बता दें कि इस शतक से साथ स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रलिया के लिए सर्वाधिक इंटरनेशनल शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में रिकी पोंटिंग 70 शतकों के साथ अभी भी पहले नंबर पर है जबकि डेविड वॉर्नर 43 शतकों के साथ दूसरे, मैथ्यू हैडन तथा स्मिथ 40-40 शतकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर बरकार है।

  • 5 खिलाड़ी जिनकी हरकतों ने क्रिकेट जगत को किया शर्मसार, लिस्ट में 2 भारतीय खिलाड़ी भी शामिल

    क्रिकेट को जेंटलमेन का गेम माना जाता है. इस खेल को बड़ी मान और मर्यादा के साथ खेला जाता रहा है. लेकिन टीम इंडिया के वो 2 खिलाड़ी जिन्होंने इस खेल को शर्मसार किया उनके बारे में जानेंगे. हालांकि कई बार इस खेल में ऐसे मौके आते हैं, जब क्रिकेट जैसे मजेदार खेल को कुछ खिलाड़ियों द्वारा शर्मसार होना पड़ता हैं. क्रिकेटर कई बार ऐसी हरकतें करते हैं, जिससे पूरे क्रिकेट जगत में सभी का सिर शर्म से झुक जाता है.

    आज हम आपको टीम इंडिया 2 खिलाड़ी के साथ-साथ ऐसे 5 क्रिकेटरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी वजह से क्रिकेट शर्मसार हुआ.

    1 मोहम्मद आमिर

    इस श्रेणी ने पहला नाम हैं, पूर्व पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर (MOHAMMAD AMIR) का जिन्होंने स्पॉट फिक्सिंग में न सिर्फ अपने देश को बल्कि पूरे क्रिकेट जगत को शर्मसार कर दिया था. आमिर ने इंग्लैंड के खिलाफ स्पॉट फिक्सिंग को अंजाम दिया था. अपनी इस हरकत के चलते उन्हें कुछ साल की जेल भी हुई थी.

    2 स्टीव स्मिथ

    अगले नाम की बात करें तो, ऑस्ट्रेलिआई बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ(STEVE SMITH) ने वर्ष 2018 में “सैंडपेपर गेंट कांड” को अंजाम दिया था. अपनी इस हरतक के चलते उन्हें एक साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था. इसके बाद पूरी दुनिया में उनकी खूब अलोचना भी हुईं थीं.

    3 श्रीसंत

    भारतीय खिलाड़ी की बात करें तो, तेज़ गेंदबाज़ श्रीसंत (SREESANTH) इंडियन टीम के मुख्य गेंदबाज़ थे. साल 2013 में उन्होंने आईपीएल के एक मैच में स्पॉट फिक्सिंग को अंजाम दिया था. इस धटना के बाद भारतीय क्रिकेट का दुनियाभर में सिर शर्म जुक गया था. अपनी इस हरकत के चलते श्रीसंत न तो कभी इंडिया के लिए और न ही कभी आईपीएल में खेल पाए.

    4 सलमान बट्ट

    इसके बारे में बात करें तो, जिस वक़्त मोहम्मद आमिर (MOHAMMAD AMIR) ने स्पॉट फिक्सिंग को अंजाम दिया था, तब सलमान बट्ट (SALMAN BUTT) टीम के कप्तान ही थे, और उन्होंने ने ही मोहम्मद आमिर को फिक्सिंग करने को तैयार किया था. इस पूरी घटना के बाद सलमान के उपर 10 साल का प्रतिबंध लगा था और वो पाकिस्तान की क्रिकेट टीम में फिर कभी वापसी नहीं कर सके.

    5 अंकित चव्हाण

    इस सूची ने अगला नाम, भारतीय क्रिकेटर अंकित चव्हाण का हैं. जिन्हें साल 2013 में आईपीएल के दौरान स्पॉट फिक्सिंग शामिल पाया गया था. इस हरतक के बाद भारतीय क्रिकेट को काफी शर्मिंदा होना पड़ा था. अंकित अपने करियर में कुल 13 आईपीएल मैच खेल चूके हैं.जिसमें उन्होंने 8 विकेट भी झटके हैं.

  • टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले Sachin Tendulkar का रिकॉर्ड तोड़ सकते थे ये 3 खिलाड़ी, लेकिन अब लग रहा है मुश्किल

    भारतीय टीम में एक से बढ़कर एक बेहतरीन खिलाड़ी है जो अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी माने जाते हैं थे इन्होंने 24 साल की उम्र में तीनों फॉर्मेट में बेहतरीन शतक बनाने का रिकार्ड हासिल कर लिया था। सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक लगाए हैं और सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था।

    इनके रिकॉर्ड को अभी तक किसी ने नहीं तोड़ा 51 शतक के अलावा इन्होंने 6 दोहरा शतक लगाए हैं और 68 अर्ध शतक लगाए हैं। सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड अभी तक किसी ने नहीं तोड़ पाया है। सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का दम तीन खिलाड़ी रखते थे लेकिन अब ऐसा नहीं लगता है कि यह खिलाड़ी भी सचिन तेंदुलकर का यह रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे। आइए जानते हैं वह कौन-कौन से 3 खिलाड़ी हैं।

    विराट कोहली

    भारतीय टीम के बेहतरीन पूर्व कप्तान और खिलाड़ी विराट कोहली का भी नाम इस लिस्ट में आता है। विराट कोहली इस वक्त बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। विराट कोहली ने अपने करियर में बहुत ज्यादा शतक लगाए हैं विराट कोहली सचिन तेंदुलकर का रिकार्ड तोड़ने का दम रखते थे। विराट कोहली ने इंटरनेशनल शतक 2019 में लगाया था जो कि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में लगाया था लेकिन इस वक्त बहुत ही खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं।

    विराट कोहली सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने कान भव रखते थे लेकिन अब ऐसा हो पाना बहुत मुश्किल है। विराट कोहली ने अपने करियर में अब तक 102 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 8074 रन बनाए इस दौरान इन्होंने 7 दोहरे शतक लगाए हैं और 28 अर्धशतक लगाए हैं और 27 इन्होंने शतक जड़े हैं।

    स्टीव स्मिथ


    स्टीव स्मिथ का भी नाम इस लिस्ट में आता है 33 वर्षीय इसमें तो द्वारा ऑस्ट्रेलिया में अब तक 87 टेस्ट मैच खेले गए हैं जिसमें इन्होंने 8161 रन बनाए हैं। इस दौरान स्टीव स्मिथ ने 28 शतक लगाए हैं जबकि तीन दोहरे शतक जड़े हैं और 36 अर्धशतक लगाए हैं। सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड स्टीव स्मिथ तोड़ सकते हैं अगर उन्होंने इस तरह प्रदर्शन करना जारी रखा। अगर इन्होंने क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया तो यह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

    जो रूट


    इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट बेहद अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं। जो रूट सचिन तेंदुलकर का रिकार्ड तोड़ सकते हैं जो रूट ने पिछले 2 सालों से टेस्ट क्रिकेट में 12 शतक लगाए हैं। इन्होंने अपने करियर में 121 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान जो रूट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10458 रन बनाए हैं। अंदाजा लगाया जाता है कि जो रुट ने अगर इस तरह ही शानदार प्रदर्शन किया तो आने वाले दिनों में यह सचिन तेंदुलकर का रिकार्ड तोड़ देंगे।

    Read More-कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का हिस्सा बनने के लिए हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने भरी उड़ान, इस दिन से एक्शन में दिखेगी भारतीय टीम

  • ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और खिलाड़ी Steve Smith ने बेच दिया अपना घर, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

    ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और वर्तमान समय के बेहतरीन बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं, स्मिथ हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते एक बार फिर से इनकी चर्चा सुर्खियों में आ रही है। इस बार स्टीव स्मिथ अपनी दमदार बैटिंग को लेकर चर्चा में नहीं है। बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। स्टीव स्मिथ इस बार अपने घर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

    स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने अभी हाल ही में सिडनी के किंग्स रोड स्थित अपने मकान को बेच दिया है जिसको लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इनका यह मकान काफी आलीशान था इसमें हर चीज की सुविधा थी इसे बेचने पर इन्हें करोड़ों का फायदा हुआ है।

    घर बेचने पर करोड़ों का फायदा हुआ Steve Smith को

    ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और वर्तमान खिलाड़ी Steve Smith ने बेच दियाअपना घर, जानकर वजह हो जाएंगे हैरान

    न्यूजीलैंड के खिलाड़ी स्टीम स्थित ने जो घर बेचा है उसमें करोड़ों का फायदा हुआ है। इन्होंने इस घर को 2020 मे 30 करोड़ रुपए का खरीदा था और आज के समय में उसे 65 करोड़ रुपए का बेचा है। स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को 35 करोड़ रुपए का फायदा हुआ है।अगर इनके इस बंदे की बात करें तो यह बंगला सिडनी में स्थित था। इस बंगले में कई सारी सुविधाएं थी इस बंगले की कई सारी खासियत थी।

    स्टीव स्मिथ के बंगले की कई सारी खासियत

    ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और वर्तमान खिलाड़ी Steve Smith ने बेच दियाअपना घर, जानकर वजह हो जाएंगे हैरान

    ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) के आलीशान घर में कई सारी सुविधाएं हैं उनके घर में चार कमरों इस आलीशान घर में हर दीवार को खूबसूरती से तैयार किया गया है। अगर इनकी कमरों के दीवानों को देखा जाए तो इनकी खूबसूरती वाकई में कमाल की है।

    विंडो के पास चेयर डालकर आप बाहर की खूबसूरती का नजारा भी ले सकते हैं या सिडनी के किस रोड पर स्थित है इस मकान में जिम के साथ-साथ हॉल भी बहुत बड़ा है और एक ग्राउंड भी। अगर स्टीव स्मिथ की बात करें तो इस वक्त व श्रीलंका के दौरे पर हैं जहां पर वह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रहे हैं।

    Read More-IND vs ENG: रोहित शर्मा ने बेंच की ताकत आजमाने के लिए कर डाले 4 बड़े बदलाव, सोशल मीडिया में फैंस ने दी जमकर प्रतिक्रिया

  • Steve Smith ने बंदर के साथ खींची फोटो, पैट कमिंस ने कमेंट में कर दी बेइज्जती

    ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) आज किसी भी परिचय के मोहताज नहीं है। स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाजों में से एक है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ का नाम दुनिया के टॉप बल्लेबाजों में आता है। स्टीव स्मिथ ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया को कई मैचों में जीत दिलाई है। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ की एक फोटो इसमें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आइए जानते इस फोटो के बारे में…

    स्टीव स्मिथ की फोटो हो रही वायरल

    आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ की एक फोटो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से तहलका मचा रही है। इस वायरल फोटो में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ के कंधे पर एक बंदर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने बंदर के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। आपको बता दें कि यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ की इस वायरल फोटो पर उनके फैंस ने खूब कमेंट किया है।

    कप्तान पैट कमिंस ने स्टीव स्मिथ की कर दी बेज्जती

    आपको बता दें कि आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ की वायरल फोटो पर ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस ने भी कमेंट किया है। पैट कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ मजे लेते हुए अनोखा कमेंट किया है। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ की पोस्ट पर कप्तान पैट कमिंस ने कमेंट में लिखा है कि,“एक ही आकार का सिर।” ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ की वर्तमान कप्तान ने सोशल मीडिया पर बेज्जती कर दी है।

    Read More-ODI Cricket में इन 3 टीमों ने एक ही पारी में लगाए सबसे ज्यादा छक्के, जानिए किन-किन टीमों का नाम शामिल

  • आईपीएल में 3 अलग-अलग टीमों की कप्तानी कर चुके हैं ये विदेशी खिलाड़ी, लेकिन नहीं जीत सके ट्रॉफी

    दुनिया में कई टी20 लीग खेले जाते हैं। लेकिन इनमें सबसे बड़ा लीग आईपीएल है। खिलाड़ियों में इस लीग को लेकर काफी क्रेज़ देखने को मिलता है। विदेशी खिलाड़ियों के लिए इस लीग में खेलना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन कई ऐसे विदेशी खिलाड़ी भी हैं। जिन्होंने न केवल टीम में अच्छा प्रदर्शन किया है बल्कि बतौर कप्तान भी रहे हैं।

    आईपीएल में ऐसा बहुत कम बार देखने को मिलता है जब किसी विदेशी खिलाड़ी को कप्तानी सौंपी गयी हो। हालाँकि कुछ ऐसे दिग्गज भी है जो केवल एक बार नहीं बल्कि तीन अलग टीमों के लिए कप्तानी करने का नजराना पेश कर चुके हैं।

    आज हम आपको उन 3 खिलाड़ियों के बारें में बताने जा रहे हैं. जिन्होंने एक नहीं बल्कि 3 आईपीएल टीमों की कप्तानी संभाली है. इन कप्तानो ने किसी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है तो किसी टीमों के लिए वो उतना बेहतर प्रदर्शन करने में सफल नहीं हो पायें।

    1 .महेला जयवर्धने

    श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने (Mahela Jayavardene) का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर आता है। जयवर्धने ने आईपीएल में 3 टीमों के लिए कप्तानी की है. इस खिलाड़ी ने दिल्ली डेयरडेविल्स के टीम की कप्तानी भी है। हालाँकि वो इस टीम के लिए बतौर कप्तान सफल नहीं हो पायें थे। हालाँकि उसके बाद उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब टीम की कप्तानी संभाली।

    किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के लिए भी उनकी कप्तानी करियर बहुत ज्यादा सफल नहीं रहा था. जबकि कोच्ची टस्कर्स केरला नाम की एक टीम आईपीएल में खेली तो उसकी कप्तानी भी महेला जयवर्धने ने ही संभाली थी। हालाँकि सफलता वहां पर भी उन्हें नहीं मिल पायी।

    महेला जयवर्धने भले ही कप्तान के रूप में आईपीएल में बहुत ज्यादा सफल नहीं रहे थे लेकिन बल्लेबाज के रूप में जयवर्धने ने खुद को लगातार साबित किया था. जिसके कारण उन्हें लगातार टीमों के द्वारा जिम्मेदारियां निभाने को मिलती रहती भी थी. अब भी वो आईपीएल से जुड़ें हैं.

    (more…)

Exit mobile version