IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह की घातक यॉर्कर से जमीन पर गिरे स्मिथ, बूम बूम ने इस वजह से फील्डरों को अपील करने से किया मना, देखें VIDEO
IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह की घातक यॉर्कर से जमीन पर गिरे स्मिथ, बूम बूम ने इस वजह से फील्डरों को अपील करने से किया मना, देखें VIDEO

भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा टी20 मैच आज नागपुर के विदर्भा क्रिकेट एसोसिएशन (Vidarbha Cricket Association Stadium Nagpur) में खेला गया। भारत की तरफ से कमबैक करते हुए जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने घातक गेंदबाजी की। स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को जो गेंद उन्होंने डाली वो इस मैच में चर्चा का विषय रहा, जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

बता दें कि इस मैच में कप्तान आरोन फिंच (Aaron Finch) रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 8 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए। जिसके जवाब में भारत ने 7.2 ओवर में ही 92 रन बना कर मैच जीत लिया।

बुमराह ने स्मिथ को फेंकी घातक यॉर्कर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के (IND vs AUS) दूसरे टी20 मैच में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने घातक गेंदबाजी की। 2 ओवर में उन्होंने 1 विकेट चटकाए, जिसमे आरोन फिंच का विकेट शामिल था। इसके बाद उन्होंने स्टीव स्मिथ को ऐसी तीखी यॉर्कर फेंकी जो इस मैच में चर्चा का विषय बन गया। हालांकि, स्मिथ आउट नहीं हुए लेकिन पंत पीछे से डीआरएस के लिए कह रहे थे मगर बुमराह ने मना कर दिया। आप भी देखें यह वीडियो।

यहाँ देखें वीडियो