Tag: सलमान खान

  • ईद के दिन Salman Khan की फिल्म ने की जबरदस्त कमाई, सिनेमाघरों में उमड़ी फैंस की भीड़

    ईद के दिन Salman Khan की फिल्म ने की जबरदस्त कमाई, सिनेमाघरों में उमड़ी फैंस की भीड़

    बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि सलमान खान (Salman Khan) की यह फिल्म ईद के मौके पर देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। जिसको फैंस काफी ज्यादा उत्साहित है। आपको बता दें कि सलमान खान (Salman Khan) ने करीब 4 साल बाद ईद के मौके पर अपनी कोई फिल्म रिलीज की है। जिसके लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित है।

    हालांकि अब फैंस का यह उत्साह सिनेमाघरों में भी देखने को मिल रहा है। ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म किसी का भाई किसी की जान को दर्शकों की तरफ से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

    पहले दिन दर्शकों पर नहीं चल पाया Salman Khan की फिल्म KKBKKJ का जादू, 10 सालों में मिली सबसे खराब ओपनिंग

    Salman Khan की फिल्म ने 2 दिन में कमाए इतने करोड़

    आपको बता दें कि फिल्म किसी का भाई किसी की जान के दो दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए है। फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने किसी का भाई किसी की जान के 2 दिन के कलेक्शन के आंकड़े जारी कर दिए हैं। सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 15.81 करोड़ रूपए की कमाई की थी, जबकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। दूसरे दिन सलमान खान की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 25.75 करोड़ रुपए का कारोबार किया है और इस हिसाब से सलमान खान की फिल्म में 2 दिन में 41.56 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है।

    वीकेंड में और भी अच्छी कमाई करेगी Salman Khan की फिल्म

    आपको बता दें कि ईद के दिन यानी शनिवार को फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है और उम्मीद की जा रही है कि आज यानी रविवार को और भी अच्छे आंकड़े दर्ज करने वाली है। अगर बात करें फिल्म किसी का भाई किसी की जान की तो इसमे सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम, राघव जुएल, वेंकटेश और जगपति बाबू जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आए है। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है।

  • पहले दिन दर्शकों पर नहीं चल पाया Salman Khan की फिल्म KKBKKJ का जादू, 10 सालों में मिली सबसे खराब ओपनिंग

    पहले दिन दर्शकों पर नहीं चल पाया Salman Khan की फिल्म KKBKKJ का जादू, 10 सालों में मिली सबसे खराब ओपनिंग

    बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) द्वारा अभिनीत फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। फिल्म को रिलीज हुए 1 दिन हो चुके है। आपको बता दें कि, 4 साल के लंबे इंतजार के बाद सलमान खान (Salman Khan) ने अपने फैंस के लिए ईद के मौके पर फिल्म रिलीज की है। जिसको लेकर फैंस भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं। सलमान खान (Salman Khan) अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) की रिलीज से पहले जमकर इसका प्रमोशन भी कर रहे थे और अब फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन सामने आ चुका हैं।

    Salman Khan के भाई की पत्नी की खूबसूरती के हो रहे हैं चर्चें, हॉटनेस देख मलाइका अरोड़ा भी रह जाएंगी हैरान

    Salman Khan की फिल्म का कलेक्शन

    खबर के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का पहले दिन का आंकड़ा कुछ खास नहीं बताया जा रहा है। यह कहा जा सकता है कि फिल्म किसी का भाई किसी की जान का कलेक्शन सलमान खान के स्टारडम के बिल्कुल उलट रहा है। ताजा खबरों के अनुसार सलमान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10 से 12 के आस पास की कमाई कर ली है।

    बता दें कि, यह कमाई सलमान खान की 10 सालों की सबसे खराब ओपनिंग बताई जा रही है। पहला दिन वर्किंग डे था, जिसकी वजह से फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली है। लेकिन ईद के मौके पर वीकेंड और छुट्टी का फायदा फिल्म को मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

    10 सालों में सबसे खराब ओपनिंग Salman Khan

    बता दें कि, पिछले 10 सालों में सलमान खान की फिल्म का सबसे खराब ओपनर बताई जा रही है। हालांकि अब ये देखना है कि, ओपनिंग डे के इस आंकड़े के बाद फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाती है या नहीं। अगर हम बात करें फिल्म किसी का भाई किसी की जान की तो इसे फिल्म समीक्षकों की तरफ से कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

    वहीं दर्शकों ने भी इस फिल्म को ज्यादा पसंद नहीं किया है, लेकिन सलमान के फैंस को यह फिल्म पसंद आ रही है। आपको बता दें कि फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। जिसमे सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, राघव जुयाल, जस्सी गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, जगपति बाबू और वेंकटेश जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आए हैं।

  • Salman Khan को फिर से मिली जान से मारने की धमकी, राखी सावंत को मिली बहुत बड़ी चेतावनी

    Salman Khan को फिर से मिली जान से मारने की धमकी, राखी सावंत को मिली बहुत बड़ी चेतावनी

    बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) पिछले काफी समय से अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर सुर्खियों में है। उनकी यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हो गई है। सलमान खान (Salman Khan) के चाहने वाले उनकी इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आपको बता दें कि, इसी बीच सलमान खान (Salman Khan) एक और वजह से सुर्खियों में है। दरअसल बात यह है कि, पिछले काफी समय से सलमान खान (Salman Khan) को जान से मारने की धमकी मिल रही है।

    Pooja Hegde ने बताई अपने और Salman Khan के रिश्ते की सच्चाई, बोलीं- ‘अब मैं क्या…’

    Salman Khan को मिली धमकी

    इसी बीच खबर आई है कि फिल्म किसी का भाई किसी की जान की रिलीज से पहले ही सलमान खान को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। हाल ही में मीडिया से बातचीत करते हुए राखी सावंत ने बताया कि, उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी मिली है। इतना ही नहीं बल्कि राखी ने पपराजी के सामने मेल को भी पढ़ कर सुनाया है।

    राखी के द्वारा राखी ने जो मेल पढ़ा है। उसमे लिखा है कि, राखी हमारी तेरे साथ कोई दुश्मनी नहीं है। तू सलमान खान के मैटर में इंवॉल्व मत हो, वरना तुझे बहुत प्रॉब्लम हो जाएगी और तेरे भाई सलमान खान को हम मुंबई में ही मार देंगे, चाहे कितनी सिक्योरिटी बढ़ा ले।

    इसी बीच राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया था। जिसमे राखी सलमान की तरफ से लॉरेंस बिश्नोई गैंग से माफी मांगती है और सलमान खान पर बुरी नजर ना रखने की बात कहती हैं। अगर बात करें सलमान खान की तो उनकी फिल्म किसी का भाई किसी की जान ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। जिसमे सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, जस्सी गिल और शहनाज गिल जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आए।

  • Salman Khan के भाई की पत्नी की खूबसूरती के हो रहे हैं चर्चें, हॉटनेस देख मलाइका अरोड़ा भी रह जाएंगी हैरान

    Salman Khan के भाई की पत्नी की खूबसूरती के हो रहे हैं चर्चें, हॉटनेस देख मलाइका अरोड़ा भी रह जाएंगी हैरान

    बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में है। लेकिन आज हम यहां पर सलमान खान की भाभी यानी सीमा सचदेह (Seema Sachdev) के बारे में बात करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि सीमा सचदेह (Seema Sachdev) सलमान खान (Salman Khan) के छोटे भाई सोहेल खान (sohail Khan) की पत्नी थी। कुछ समय पहले ही सोहेल खान (Sohail Khan)और उनकी पत्नी सीमा सचदेव (Seema Sachdev) का तलाक हो गया था।

    तलाक होने के बाद से ही उनकी वाइफ सीमा सचदेह (Seema Sachdev) सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहने लगी है और अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं।

    एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के इन 5 मशहूर जोड़ों के बारें में नहीं जानते होंगे आप, कपल्स है काफी टैलेंट

    सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं Seema Sachdev

    अब सीमा सचदेह ने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में वह बहुत ही ज्यादा खूबसूरत और हॉट लग रही है। उनके फैंस इन तस्वीरों को देखने के बाद जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि अभिनेता सोहेल खान की पूर्व पत्नी सीमा सचदेह एक मशहूर फैशन डिजाइनर है। अगर हम बात करें सीमा सचदेह की तस्वीरों की तो उन्होंने जो तस्वीरें शेयर की है उसमें वह बिकनी में पोज देती नजर आ रही हैं। जिसमें वह काफी ज्यादा हॉट और ग्लैमरस लग रही है।

    Seema Sachdev की वायरल तस्वीरें

    इन तस्वीरों में बिकिनी पहनकर आराम फरमाते नजर आ रही है और इसके साथ ही उनके शरीर पर बना टैटू भी साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने अपने इस लुक को सनग्लासेस के साथ कंप्लीट किया है। जिसमें वह काफी ज्यादा हॉट लग रही है और कई लोग उनकी हॉटनेस देखकर उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए हैं। सीमा सचदेह की इन तस्वीरों को अब तक ढेर सारे कमेंट और लाइक मिल चुके हैं।

  • Pooja Hegde ने बताई अपने और Salman Khan के रिश्ते की सच्चाई, बोलीं- ‘अब मैं क्या…’

    Pooja Hegde ने बताई अपने और Salman Khan के रिश्ते की सच्चाई, बोलीं- ‘अब मैं क्या…’

    अभिनेत्री पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) इन दिनों अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर चर्चा में हैं। पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) की ये फिल्म इसी ईद के मौके पर देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) के अलावा सलमान खान (Salman Khan) भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। जिसमे दोनों का रोमांस देखने को मिलने वाला है।

    अब इसी बीच पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) ने सलमान खान (Salman Khan) के साथ अपने अफेयर को लेकर बात की हैं। बता दें कि काफी समय से पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) और सलमान खान (Salman Khan) को लेकर खबरें आ रही है कि ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

    Salman Khan ने एक्स गर्लफ्रेंड पर कसा तंज, कहा जान कहकर जिंदगी बबार्द कर दी, अब वायरल हो रहा वीडियो

    Pooja Hegde ने बताई सच्चाई

    अब पूजा हेगड़े ने सच्चाई का खुलासा किया है और बताया है कि वो सलमान खान को डेट कर रही हैं या नहीं। पूजा हेगड़े से जब उनके और सलमान के रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ किया कि, ये सब महज अफवाहें हैं, ऐसा कुछ नहीं है। पूजा हेगड़े ने कहा कि ‘जितने मुंह उतनी बातें। अब क्या ही कह सकते हैं।’ सिर्फ इतना ही नहीं पूजा हेगड़े ने ये भी बातया कि उनको लॉकडाउन से पहले ही फिल्म किसी का भाई किसी की जान मिल चुकी थी।

    Pooja Hegde का बड़ा खुलासा

    पूजा हेगड़े से जब पूछा गया कि इन गॉसिप्स में कितनी सच्चाई है? तो वो कहती हैं कि, ‘अब मैं क्या ही कहूं। मैंने भी अपने बारे में ये खबरें पढ़ी हैं। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। मैं सिंगल हूं। मुझे खुद से प्यार है। फिलहाल मैं अपने करियर पर पूरी तरह फोकस कर रही हूं। मैं शहर दर शहर काम करना चाहती हूं। रही बात ऐसी अफवाहों की तो मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगी। क्योंकि इनका कोई सिर पैर नहीं है।’ खैर अगर हम बात करें पूजा हेगड़े के काम की तो वो इन दिनों कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं।

  • Salman Khan ने एक्स गर्लफ्रेंड पर कसा तंज, कहा जान कहकर जिंदगी बबार्द कर दी, अब वायरल हो रहा वीडियो

    Salman Khan ने एक्स गर्लफ्रेंड पर कसा तंज, कहा जान कहकर जिंदगी बबार्द कर दी, अब वायरल हो रहा वीडियो

    बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। बता दें कि ये फिल्म इसी ईद के मौके पर देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जिसमे सलमान खान (Salman Khan) के अलावा शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म के प्रमोशन के बाद सलमान खान (Salman Khan) ने अपनी एक्स पर तंज कसा हैं, जिसमे उनका दर्द साफ साफ दिखाई दे रहा हैं।

    कई साल पहले Salman Khan ने Juhi Chawla को किया था शादी के लिए प्रपोज, इस वजह से नहीं बनी बात, अब अभिनेत्री ने दिया जवाब

    Salman Khan ने कसा एक्स पर तंज

    सलमान खान अपनी पूरी टीम के साथ द कपिल शर्मा शो में पहुंचे है। इसका एक प्रोमो भी सामने आया है जिसमे सलमान अपनी गर्लफ्रेंड पर तंज कसते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस दौरान सलमान ने किसी का नाम नहीं लिया है।

    इस दौरान कपिल शर्मा ने सलमान खान से कई मजेदार सवाल पूछे, लेकिन जब ‘जान’ को लेकर सवाल पूछा तो अभिनेता ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड पर तंज कस दिया। प्रोमो में दिखाई दे रहा है कि कपिल शर्मा सलमान से पूछते हैं कि, उन्होंने ‘जान’ बोलने का हक किसे दे रखा है? जवाब में सलमान खान कहते हैं कि, ‘किसी को हक मत देना जान बोलने का। जान से स्टार्ट होता है और फिर जान ले लेते हैं।

    Salman Khan बोलें जान कहकर जिंदगी बर्बाद कर दी

    अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सलमान खान ने कहा कि, ‘लड़कियां पहले कहती हैं कि, मैं तुम्हारे साथ रहकर बहुत खुश हूं। मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती फिर थोड़ा सा वक्त निकल जाता है और उसके बाद आई लव यू आता है और जैसे ही आई लव यू आया और जैसे ही पता चला कि ये फंसा, तो उसके बाद आपकी जिंदगी बर्बाद।’

    सलमान ने आगे कहा कि, ‘जान एक बड़ा ही अधूरा शब्द है। पूरा सेंटेंस शायद यह होगा कि जान ले लूंगी तेरी, उसके बाद किसी और को जान बनाऊंगी और उसके बाद उसकी भी जान ले लूंगी।’ ये सुनकर वहां मौजूद लोग ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सलमान खान अब तक बॉलीवुड की कई टॉप एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं।

  • आखिर Salman Khan ने ऐसा क्या किया था जो Shehnaaz Gill ने ब्लॉक कर दिया था उनका नंबर, अब किया बड़ा खुलासा

    आखिर Salman Khan ने ऐसा क्या किया था जो Shehnaaz Gill ने ब्लॉक कर दिया था उनका नंबर, अब किया बड़ा खुलासा

    टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस से अपनी पहचान बनाने वाली शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) जल्द ही बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत करने जा रही हैं। शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) से डेब्यू करने जा रही हैं। उनकी ये फिल्म इसी ईद के मौके पर रिलीज होगी। जिसमे शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और सलमान खान (Salman Khan) के अलावा पूजा हेगड़े, सिद्धार्थ निगम और जस्सी गिल जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इसी बीच शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने बताया कि उन्होंने एक बार सलमान (Salman Khan) का नंबर ब्लॉक कर दिया था।

    Shehnaaz Gill का हॉट अवतार देखकर ठनका फैंस का दिमाग, बोलें हमें पुरानी शहनाज पसंद

    Shehnaaz Gill ने Salman Khan को किया था ब्लॉक

    शहनाज गिल अपनी पूरी टीम के साथ फिल्म किसी का भाई किसी की जान का प्रमोशन कर रही हैं। इसी सिलसिले में वो कपिल शर्मा शो में पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने पूरी बात बताई कि उन्होंने क्यों सलमान खान का नंबर ब्लॉक किया था।

    Shehnaaz Gill ने शेयर किया पूरा किस्सा

    शहनाज गिल उस वक्त पंजाब के अमृतसर में थी, उसी दौरान उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया। उस वक्त उनको नहीं पता था कि उनको सलमान खान ने कॉल किया है। इसके बाद उनके पास कुछ समय बाद मैसेज आया कि उनको सलमान के ने कॉल किया है। शहनाज गिल ने इसके बाद ट्रू कॉलर पर नंबर सर्च किया। जिसके बाद उनको पता चला कि ये सलमान खान का ही नंबर है फिर उन्होंने अनब्लॉक किया। फिर जैसे ही उन्होंने शहनाज को फिल्म का आफर दिया वैसे ही उन्होंने हां कर दी।

    अब उनकी फिल्म किसी का भाई किसी की जान इसी ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही हैं। जिसमे सलमान खान, शहनाज गिल, पूजा हेगड़े, वेंकटेश, जगपति बाबू, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल और पलक तिवारी जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

  • कई साल पहले Salman Khan ने Juhi Chawla को किया था शादी के लिए प्रपोज, इस वजह से नहीं बनी बात, अब अभिनेत्री ने दिया जवाब

    कई साल पहले Salman Khan ने Juhi Chawla को किया था शादी के लिए प्रपोज, इस वजह से नहीं बनी बात, अब अभिनेत्री ने दिया जवाब

    बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) का कई अभिनेत्रियों के साथ अफेयर रह चुका है। लेकिन ये बहुत कम लोग जानत हैं कि सलमान खान (Salman Khan) बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री जूही चावला (Juhi Chawla) से शादी करना चाहते थें, यहां तक की सलमान (Salman Khan) ने जूही चावला (Juhi Chawla) के पिता से उनका हाथ तक मांग लिया था। इस बात का खुलासा खुद सलमान खान (Salman Khan) ने अपने एक इंटरव्यू में किया था। अब इस पर जूही चावला (Juhi Chawla) की प्रतिक्रिया सामने आई है।

    Juhi Chawla ने किया था खुलासा

    जूही चावला ने कहा कि, जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की तब सलमान खान बड़े स्टार नहीं थे। अभिनेत्री सलमान को बहुत कम जानती थी। जूही चावला ने खुलासा करते हुए बताया कि वो और सलमान खान एक साथ में एक फिल्म करने वाले थे लेकिन किसी कारण फिल्म शुरू नहीं हो पाई।

    बॉलीवुड की इन 5 एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंट होने के बाद भी नहीं छोड़ी फिल्म की शूटिंग, इनमें से 2 ने फिल्म को बनाया सुपरहिट

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ समय पहले सलमान खान का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हुआ था। अपने उस इंटरव्यू में जूही चावला के पिता से उनका हाथ मांगने की बात की कही थी लेकिन अभिनेत्री के पिता ने सलमान के प्रपोजल मानने से इंकार कर दिया था।

    Juhi Chawla को ताना मारते हैं Salman Khan

    अब जूही ने न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में कहा कि वो करियर के शुरुआती समय में सलमान खान और आमिर खान को उतने अच्छे से नहीं जानती थीं। जूही ने कहा कि तब सलमान खान वो सलमान खान नहीं थे। जूही चावला ने कहा कि, ‘सलमान आज भी मुझे साथ में फिल्म न करने की वजह से ताना मारते हैं। वो जब भी मिलते तो यही कहते कि आपने मेरे साथ कोई भी फिल्म नहीं की। हमने शायद ही किसी फिल्म में साथ काम किया हो, लेकिन हमने एक साथ कई स्टेज शोज किए हैं।

    हालांकि दीवाना मस्ताना (सलमान) में उनका कैमियो जरूर था। सलमान खान ने अपने पुराने इंटरव्यू में कहा था कि, ‘जूही बहुत प्यारी है, मैंने उनके पिता से शादी के लिए पूछा था।’ इंटरव्यू ले रहे होस्ट ने सलमान से पूछा कि जूही के पिता ने उनसे क्या कहा, जवाब में सलमान बोले, ‘नहीं’। आपकी जानाकरी के लिए बता दें कि, ये वीडियो क्लिप साल 1990 का बताया जा रहा है। हालांकि अभिनेत्री जूही चावला ने साल 1995 में जय मेहता से शादी कर ली थी। वहीं सलमान आज भी कुंवारे हैं।

  • Bollywood के ये 8 मशहूर सुपरस्टार हो चुके हैं गंजे, झड़े बालों में उनकी तस्वीर देखकर रह जाएंगे दंग

    Bollywood के ये 8 मशहूर सुपरस्टार हो चुके हैं गंजे, झड़े बालों में उनकी तस्वीर देखकर रह जाएंगे दंग

    बॉलीवुड (Bollywood) इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक मशहूर स्टार्स है। जो अपनी पर्सनालिटी को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं जिनकी पर्सनालिटी पर हर कोई फिदा हो जाता है लाखों फैंस उनकी खूबसूरती और पर्सनालिटी पर जान छिड़कते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड के कुछ ऐसे मशहूर अभिनेता है जो असल जिंदगी में गंजे हो चुके हैं स्टारडम कायम रखने के लिए किसी ने हेयर ट्रांसप्लांट का सहारा लिया आइए देखते हैं कि उन मशहूर अभिनेताओं की लिस्ट….

    सनी देओल

    Bollywood के ये मशहूर सुपरस्टार हो चुके हैं गंजे देखकर तस्वीर,रह जाएंगे दंग

    बॉलीवुड के एक्शन हीरो सनी देओल की पर्सनालिटी पर लाखो लड़कियां दीवानी हो जाती है सनी देओल को भी गंजेपन का सामना करना पड़ा था। इन्होंने अपने गंजेपन को छुपाने के लिए हेयर ट्रांसप्लांट कभी करवाया था।

    कपिल शर्मा

    Bollywood के ये मशहूर सुपरस्टार हो चुके हैं गंजे देखकर तस्वीर,रह जाएंगे दंग

    मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की पर्सनालिटी पर हर कोई दीवाना हो जाता है कपिल शर्मा के सिर पर बहुत कम बाल थे जिसके चलते उन्होंने बालों की सर्जरी करवाई थी।

    संजय दत्त

    Bollywood के ये मशहूर सुपरस्टार हो चुके हैं गंजे देखकर तस्वीर,रह जाएंगे दंग

    बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त को भी बाल झड़ने की बीमारी हो चुकी है संजय दत्त ने इसका अमेरिका में इलाज कराया था।

    अमिताभ बच्चन

    Bollywood के ये मशहूर सुपरस्टार हो चुके हैं गंजे देखकर तस्वीर,रह जाएंगे दंग

    बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन को भी बाल झड़ने की बीमारी हो चुकी थी उन्हें भी गंजेपन को छुपाने के लिए विग का इस्तेमाल करना पड़ा था।

    रजनीकांत

    Bollywood के ये मशहूर सुपरस्टार हो चुके हैं गंजे देखकर तस्वीर,रह जाएंगे दंग

    साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत की पर्सनालिटी पर हर कोई दीवाना हो जाता है रजनीकांत को भी बाल झड़ने की बीमारी हो गई थी उन्होंने भी विग का सहारा लिया था।

    सलमान खान

    Bollywood के ये मशहूर सुपरस्टार हो चुके हैं गंजे देखकर तस्वीर,रह जाएंगे दंग

    बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान हमेशा अपने हैंडसम और स्टाइलिश को लेकर चर्चा में बने रहते हैं इन के लुक पर हर लड़की दीवानी हो जाती है। लेकिन क्या आपको पता है इनको भी कम उम्र में बाल झड़ने की बीमारी हो चुकी है इन्होंने भी हेयर ट्रांसप्लांट करवाया था।

    अक्षय कुमार

    Bollywood के ये मशहूर सुपरस्टार हो चुके हैं गंजे देखकर तस्वीर,रह जाएंगे दंग

    बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार को भी गंजेपन का शिकार होना पड़ा था इनकी इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है अक्षय कुमार को विग का सहारा लेना पड़ा था।

    जैकी श्रॉफ

    Bollywood के ये मशहूर सुपरस्टार हो चुके हैं गंजे देखकर तस्वीर,रह जाएंगे दंग

    बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ गंजे हो चुके हैं उन्हें भी फिल्मों में काम करने के लिए विग का सहारा लेना पड़ा था। उन्होंने 10 साल पहले हेयर ट्रांसप्लांट भी करवाया था इनकी यह पुरानी तस्वीर इस बात की गवाही दे रही है।

    Read More-मालदीव में छुट्टियां मनाकर लौटने के बाद विराट कोहली अनुष्का शर्मा संग पहुंचे अस्पताल, जानिए क्या रही वजह

  • साल 2001 के बाद Ambani की पार्टी में साथ दिखे Salman Khan और Aishwarya Rai Bachchan, फोटोज हुई वायरल

    साल 2001 के बाद Ambani की पार्टी में साथ दिखे Salman Khan और Aishwarya Rai Bachchan, फोटोज हुई वायरल

    सलमान खान (Salman Khan) और ऐश्वर्या राय एक समय पर एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे. दोनों के प्यार के चर्चे पूरे बॉलीवुड में मशहूर थे. लेकिन 2001 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था. जिसके बाद दोनों कभी साथ नहीं दिखे. लेकिन हाल ही मुकेश और नीता अंबानी की आलिशान पार्टी में सलमान खान और ऐश्वर्या राय साथ दिखे थे.

    Salman Khan और Aishwarya Rai लग रहे थे बेहद ही प्यारे, पार्टी के फोटो हो रहे वायरल

    दरअसल हाल ही में अंबानी फैमली ने एनएमएसीसी (NMACC) इवेंट का आयोजन किया था. जिसमें देश विदेश के कई नामी सितारों ने शिरकत की थी. इस इवेंट में ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ बेहद ही खूबसूरत लग रहीं थी. ऐश्वर्या ने ब्लैक सूट पहना हुआ था तो वहीं उनकी बेटी ने गोल्डन रंग का गाउन पहन रखा था.

    माँ-बेटी की इस जोड़ी ने खूब तारीफ़े बटोरी. इस इवेंट में सलमान खान ने भी शिरकत की थी. सलमान खान (Salman Khan) ने शाहरुख़ खान की फैमिली के साथ खूब पोज दिए थे. जिसके विडियो और फोटो खूब वायरल हुए थे. इस इवेंट में सलमान ने डार्क ग्रीन ब्लेजर के साथ ब्लैक शर्ट पहनी हुई थी. इस इवेंट में बॉलीवुड के पुराने प्रेमी जोड़े (सलमान-ऐश्वर्या) को भी मीडिया ने स्पॉट किया था.

    दोनों की फोटो पब्लिक में आते ही फैंस हुए पागल, दिए ऐसे रिएक्शन

    सलमान खान और ऐश्वर्या राय का एक फोटो खूब वायरल हुआ था. जिसमें ऐश्वर्या अपनी बेटी के साथ उस जगह से गुज़र रहीं थी जहाँ पर सलमान खान (Salman Khan) नीता अंबानी, शाहरुख़ खान और टॉम हॉलैंड के साथ पोज देते नजर आ रहे थे. दोनों को एक ही फ्रेम में कैप्चरकिया गया. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं का सैलाब आ गया था.

    फोटो के पब्लिक होते ही एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा की ‘आज भी भाईजान ने ऐश्वर्या के लिए शादी नहीं की.’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है की, ’20 साल बाद ऐश्वर्या और सलमान एक ही फ्रेम में दिखें हैं, प्यार हो तो ऐसा.’