Tag: शोएब अख्तर

  • शोएब अख्तर की पत्नी हैं उनसे 17 साल छोटी, बला की खूबसूरत महिला से कुछ ऐसे मिले थे प्यार के ये दो पंक्षी

    शोएब अख्तर की पत्नी हैं उनसे 17 साल छोटी, बला की खूबसूरत महिला से कुछ ऐसे मिले थे प्यार के ये दो पंक्षी

    पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और तेज गेंदबाज शोएब अख्तर अपने क्रिकेट और बयानों के कारण तो चर्चा में रहते हीं हैं। वहीं, तेज गेंदों से दुनियाभर के बड़े-बड़े बल्लेबाजों के छक्के छुड़ा चुके हैं। वह कई कारणों से सुर्खियों में रहते हैं लेकिन आज हम बात करेंगे उनकी पर्सनल लाइफ की और उनकी पत्नी से उनकी मुलाकात की।

    शोएब अख्तर की पत्नी हैं 17 साल छोटी

    शोएब अख्तर की शादी 38 साल की उम्र में की थी। लेकिन उनकी शादी को लेकर एक बात ऐसी हुई है, जिसने सबको चौंका दिया था। 17 साल छोटी लड़की 21 वर्षीय रुबाब खान से शादी की है। रुबाब खैबर पख्तूनख्वा के ट्रेडिशनल मुस्लिम परिवार से संबध रखती हैं। उनकी शादी में बहुत ही कम और करीबी लोग शामिल हुए थे। सिर्फ करीबी लोग ही उनकी शादी में शामिल हुए थे। शोएब अख्तर को दो बेटे हैं।

    अरेंज मैरिज के बाद हुआ था प्यार

    शोएब अख्तर की अरेंज मैरिज हुई हैं। उन दिनों शोएब अख्तर हज के लिए मक्का गए थे। वहां उनकी मुलाकात रुबाब के पिता से हुई थी, वहां उन्होंने रुबाब के पिता से शादी के लिए कोई लड़की बताने के लिए कहा, कुछ दिनों के पिता खुद अपनी बेटी रुबाब का रिश्ता शोएब के लिए लेकर आ गए और दोनों का निकाह हो गया। उनकी पत्नी रुबाब बला की खूबसूरत हैं। वहीं उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को कोफी पसंद भी करते हैं। शोएब कई बार अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में बने रहते हैं।

    आपको बता दें कि शोएब अख्तर ने साल 1997 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर के दौरान पाकिस्तान के लिए 46 टेस्ट मैच खेले, इसमें 178 विकेट अपने नाम किए। वहीं, 163 वनडे मैच खेले और अपनी शानदार गेंदबादी से 247 विकेट अपने नाम किए। 15 इंटरनेशनल टी20 मैच खेलने के दौरान शोएब ने 19 विकेट अपने नाम किए थे।

  • 17 साल छोटी लड़की से Shoaib Akhtar ने की शादी, बेहद खूसबरत हैं क्रिकेटर की पत्नी, तस्वीरें देख करेंगे तारीफ

    शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज की लिस्ट में आते है। पूरी दुनिया उनको उनकी तेज गेंदबाजी और रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से जानती है। शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) के आगे अच्छे अच्छे बल्लेबाज के पसीने छूट जाते थे। शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) अपनी प्रोफेश्नल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहते है लेकिन आज हम आपको उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बताने जा रहे है।

    भारत की दोबारा हार पर फूला ना समां रहा है पाक, Shoaib Akhtar ने फिर गिनाई रोहित शर्मा के टीम की गलतियां

    Shoaib Akhtar ने 17 साल छोटी लड़की से की शादी

    शोएब अख्तर ने खुद से 17 साल छोटी लड़की से शादी रचाई है। शोएब अख्तर की पत्नी का नाम रूबाब है। रूबाब खान खैबर पख्तूनख्वा के ट्रेडिश्नल मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती है। शोएब अख्तर की शादी पूरी रीति रिवाज से हुई थी। उनकी शादी में सिर्फ परिवार के लोग और खास दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के बाद शोएब अख्तर का एक बेटा है।

    क्या इंग्लैंड की इस गेंदबाज ने तोड़ दिया Shoaib Akhtar का रिकार्ड? सामने आया वीडियो तो पता चला सच

    पत्नी की तस्वीरें नहीं शेयर करते Shoaib Akhtar

    शोएब अख्तर की पत्नी के बारे में मीडिया में कम ही जानकारी है। इसके अलावा आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शोएब अख्तर अपनी पत्नी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करते हैं।

    Jasprit Bumrah को लेकर करीबन एक साल पहले ही Shoaib Akhtar ने कर दी थी बड़ी भविष्यवाणी, अब हो रही है सच साबित

  • “मैं तोड़ दूंगा उनका विश्व रिकॉर्ड” उमरान मलिक ने रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर का विश्व रिकॉर्ड तोड़ने की दे डाली धमकी

    उमरान मलिक: भारत और श्रीलंका के बीच आज से तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है. भारतीय स्क्वाड पूरी तरह तैयार है. टीम की कप्तान ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या करते नजर आएंगे. श्रीलंका के खिलाफ भारत की इस टी20 सीरीज में कई युवाओं को मौका दिया गया है. जिनके पास चयनकर्ताओं को प्रभावित करते हुए टीम में अपनी जगह पक्की करने का सुनहरा मौका है. भारतीय टीम का एक युवा खिलाड़ी ऐसा है जिसके ऊपर पूरी सीरीज में सबकी नजरें बनी रहने वाली है. चलिए जानते हैं कौन है ये खिलाड़ी.

    किस खिलाड़ी पर होगी सबकी नजरें

    भारतीय टीम के जिस युवा खिलाड़ी पर श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में सबकी नजरें बनी रहने वाली है, वो कोई और नहीं बल्कि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमरान मलिक हैं. सीरीज का पहला मैच आज है और इससे पहले ही उमरान मलिक ने एक इंटरव्यू देते हुए कुछ बड़े बयान दिए.

    उमरान मलिक ने अपने इस इंटरव्यू में पाकिस्तान पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के रिकॉर्ड्स को ब्रेक करने की बात कह डाली है. उमरान ने कहा,

    “अगर मैं अच्छा करता हूं, और अगर मैं भाग्यशाली हूं, तो मैं वह (शोएब अख्तर का रिकॉर्ड) तोड़ दूंगा. लेकिन मैं इसके बारे में बिल्कुल नहीं सोचता. अभी मैं केवल देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के बारे में सोच रहा हूं.”

    उन्होंने आगे कहा,

    “आपको पता ही नहीं चलता कि मैच के दौरान आपने कितनी तेज गेंदबाजी की. खेल के बाद जब हम वापस आते हैं तभी हमें पता चलता है कि मैं कितना तेज था. खेल के दौरान, मेरा ध्यान सिर्फ सही क्षेत्र में गेंदबाजी करने और विकेट लेने पर होता है.”

    उमरान मालिक का करियर

    बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं उमरान भारतीय युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने वैसे तो अपना टी20 डेब्यू कर लिया है लेकिन इन्हें अब तक मौके कुछ खास हाथ नहीं लगे हैं. साल 2022 में आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलते हुए उमरान ने भारतीय टीम के साथ अपने करियर का आगाज किया है. वहीं तब से अब तक में उन्होंने 3 टी20 मैच भारत के लिए खेले हैं जिसमें उनके द्वारा 2 विकेट चटकाए गए हैं.

    इसी के साथ साल 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच खेलते हुए इन्होंने अपना वनडे डेब्यू भी कर लिया है. अब तक में 5 वनडे मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 7 विकेट अपने नाम किए हैं. आईपीएल में अपना लोहा मनवाते हुए भारतीय टीम में जगह पाने वाले उमरान मलिक को वैसे तो मौके कम मिले हैं लेकिन जब जब उनके हाथ मौका लगा है उन्होंने हर बार खुद को साबित किया है. वह एक बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं जिनके भारतीय टीम में होने से टीम की तेज गेंदबाजी को मजबूती मिलती है.

  • शोएब अख्तर की शाहीन अफरीदी को सलाह पर बुरी तरह से भड़के शाहिद अफरीदी, कह डाला चुभने वाली बात

    शोएब अख्तर: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल का मुकाबला इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला गया था, इस मैच में 5 विकेट से पाकिस्तान को रौंदते इस मैच में हैरी ब्रूक का कैच पकड़ते हुए पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी चोटिल हो गए थे, जिसके चलते वह अपने कोटे के पूरे 4 ओवर नहीं डाल पाए थे।

    शोएब अख्तर की सलाह को लेकर बोले शाहिद अफरीदी

    पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने मैच के बाद शाहीन अफरीदी को पेन किलर लेकर गेंदबाजी करने की सलाह दी थी, जिससे पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) बिल्कुल भी सहमत नहीं हैं। शोएब अख्तर ने कहा था कि

    “जब आपका मुख्य गेंदबाज अनफिट हो जाता है, तो यह आपके लिए समस्या खड़ी हो जाती है। शाहीन (अफरीदी) कभी भी पूरी तरह से फिट नहीं थे, लेकिन हम सारा दोष उन पर नहीं डाल सकते क्योंकि उन्होंने पिछले 2-3 मैचों में अच्छी गेंदबाज़ी की थी, लेकिन यह वर्ल्ड कप फाइनल है, भले ही पैर टूट जाए, कुछ भी हो जाए.. बस दौड़ते रहो ओर कुछ करते रहो. लेकिन यह हमारे भाग्य में नहीं था।”

    जिसपर शाहिद अफरीदी ने कहा कि,

    “जब आप अपने पैरों को सुन्न करते हैं तो दर्द महसूस नहीं होता है। हां, आप युवक के करियर को जोखिम में डाल रहे हैं। यह वर्ल्ड कप फाइनल है, आप जोखिम उठा सकते हैं या नहीं, यह आपको एक कप्तान के रूप में सोचना होगा। यह एक कठिन फैसला है।”

    जमकर भड़के शाहिद अफरीदी

    शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने समा टीवी पर कहा कि,

    “नहीं, नहीं, नहीं.. मैं नहीं समझता कि ये जायज बात है। पेन किलर सिर्फ आखिर तौर पर होता है। हमने भी बहुत दफा किया है लेकिन उसके भी साइड इफेक्ट्स बहुत सारे होते हैं क्योंकि उस टाइम तो सुन्न हो जाती है और दर्द खत्म हो जाता है, लेकिन अगले दिन दर्द और ज्यादा बढ़ जाता है।”

    आपको बता दें कि इसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में टीम इंडिया को भी पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था।

  • शोएब अख्तर की जिंदगी पर बन रही फिल्म का रिलीज़ हुआ पोस्टर, जानिए ‘रावलपिंडी एक्सप्रेस’ में कौन निभाएगा तेज गेंदबाज का किरदार

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) की जीवनी पर अगले साल फिल्म (Rawalpindi Express Movie) आने वाली है, जिसका एक पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है। जैसा आप जानते हो कि शोएब अख्तर को इसी नाम से पुकारा जाता था, क्योंकि वह काफी तेज गति से गेंदें डालते थे।

    इस फिल्म के बारे में कुछ दिन पहले ही फैंस को पता चला था। इस फिल्म को लेकर एक और खबर आई है, इसमें मुख्य भूमिका में पाकिस्तान सिंगर और एक्टर उमैर जसवाल (Umair Jaswal) होंगे।

    यह भी पढ़ें : मोहम्मद शमी और शोएब अख्तर की लड़ाई में कूदे शाहिद अफरीदी, अब करवा रहे हैं अपनी बेज्जइती

    ‘रावलपिंडी एक्सप्रेस’ के नाम से आने वाली है फिल्म

    शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) को उनके तेज गेंदबाजी एक्शन और खतरनाब बाउंसर के लिए अपने करियर की शुरुआत से ही रावलपिंडी एक्सप्रेस के रूप में जाना जाता है। शोएब का किरदार निभाने वाले अभिनेता उमैर जसवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर इसका ऐलान किया। पूर्व दाएं हाथ के तेज गेंदबाज के नाम क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज गेंदबाजी करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 161.3 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी की है।

    अभिनेता उमैर जसवाल ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा-

    “मैं रावलपिंडी एक्सप्रेस में बड़े पर्दे पर जीवित किंवदंती शोएब अख्तर की भूमिका निभाने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। अल्लाह के आशीर्वाद से हम अपने प्रयासों में सफल हो सकते हैं। हम आपके लिए अपनी तरह की पहली बायोपिक फिल्म लाने के लिए तत्पर हैं।”

    शोएब अख्तर का क्रिकेट करियर

    तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने पाकिस्तान टीम के लिए 46 टेस्ट, 163 वनडे में क्रमश 178 और 247 विकेट चटकाए। शोएब अख्तर ने 15 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मुकाबलों में 19 विकेट हासिल किए।

    शोएब अख्तर ने 1997 में अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था और 14 साल बाद 2011 में अंतिम अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था। अख्तर उन चुनिंदा पाकिस्तानी क्रिकेटर्स में शामिल हैं, जिन्होंने भारत में आईपीएल खेला। अख्तर कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते थे।

  • पाकिस्तान की हार के बाद फिर शुरू हुआ शोएब अख्तर का रोना, अगले साल भारत में वर्ल्ड कप उठाने की भी कह डाली बात

    शोएब अख्तरः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 का विजेता हमें मिल चुका हैं इंग्लैंड (ENGLAND) ने पाकिस्तान (PAKISTAN) को आज 13 नवंबर को हुए फाइनल मैच में 5 विकेट से शिकस्त देकर दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई हैं। सेमीफाइनल और फाइनल मैचों में जिस तरह का इंटेट इंग्लैंड ने दिखाया हैं वह काबिलेतारीफ हैं। इस हार के बाद पाकिस्तान को साल का दूसरा बड़ा झटका लगा हैं क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम ने एशिया कप 2022 का फाइनल भी हारा था।

    इस हार के बाद सोशल मीडिया में फैंस पाकिस्तान की आलोचना करते हुए नजर आ रहे हैं। जाहिर सी बात हैं इस हार का दुख सबको हुआ होगा। अब पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी शोएब अख्तर (SHOAIB AKHTAR) इस हार को लेकर अपनी बात रखते हुए नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं शोएब अख्तर का क्या कहना हैं-

    यह भी पढ़े- इंग्लैंड को जीत की बधाई देने के जश्न में डूबी भारतीय टीम, विराट से लेकर सचिन तेंदुलकर ने लगाया बधाईयों का तांता

    पाकिस्तान अच्छा खेल के फाइनल में पहुंचा हैं- शोएब अख्तर

    टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मैच में पाकिस्तान आज पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। इंग्लैंड की शानदार गेंदबाजी के चलते टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना पाई। इंग्लैंड की बल्लेबाजी के दौरान अंत तक टीम लड़ती हुई नजर आयी लेकिन लक्ष्य उतना बड़ा नहीं था जिसके चलते टीम 5 विकटों से हार गई। इस हार के बाद शोएब अख्तर टीम का हौसला बढ़ाते हुए नजर आए। शोएभ अख्तर ने अपने सोशल मीडिया अकाऊंट में एक वीडियो शेयर करते हुए कहा हैं-

    “पाकिस्तान वर्ल्ड कप हार गया है लेकिन पाकिस्तान टीम आपने बहुत अच्छा काम किया है, वेल डन पाकिस्तान बॉलिंग आपने पूरे विश्व कप में अच्छी गेंदबाजी की हैं और पाकिस्तान को फाइनल मेें पहुंचाया। लक भी था लेकिन पाकिस्तान अच्छा खेलकर फाइनल में पहुंचा कोई बात नहीं टर्निंग पॉइंट शाहीन शाह अफरीदी का अनफिट होना लेकिन कोई बात नहीं।”

    अगले साल भारत में उठाएंगे कप- शोएब अख्तर

    टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के इतने नजदीक आकर हार जाना खिला़ड़ियों के लिए एक अलग एहसाल और बहुत खराब एहसास होता हैं। खिलाड़ियों का आत्मविश्वास भी टूट जाता हैं। सोएब अख्तर ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को अपना सर नहीं झुकाने की बात कही हैं। शोएब अख्तर ने साथ ही में अगले साल भारत में वर्ल्ड कप जीतने की बात भी कही हैं।  उन्होने आगे बात करते हुए कहा-

    “हमें यहां से सर नहीं गिराने कोई बात नहीं जैसे की बेन स्टोक्स ने 2016 के फाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 छक्के खाकर विश्व कप हरवा दिया था। आज वह 2022 में टीम के हीरो रहे  उसे रिडेम्पशन मिल गई और उसने वर्ल्ड कप जीतवा दिया। कोई बात नहीं पाकिस्तान मैं आपके साथ खड़ा हूं। कोई बात नहीं रिलेक्स इंडिया में वर्ल्ड कप उठाएंगे।”

    यह भी पढ़े- PAK vs ENG: शाहीन की चोट ने हमे;- टी20 वर्ल्ड कप फाइनल हारने के बाद बाबर आजम ने शाहीन अफरीदी की चोट को लेकर दिया बड़ा बयान

  • T20 WC Final: ‘सॉरी भाई इसे ही कहते हैं कर्मा’, फाइनल में पाकिस्तान की हार पर मोहम्मद शमी ने शोएब अख्तर की ली चुटकी, ट्वीट हुआ वायरल

    टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD  CUP) के फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान (PAK vs ENG) को पांच विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान की इस हार के बाद पाकिस्तानी फैंस निराश है। इसी कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (SHOAIB AKHTAR) इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार से निराश दिखे और उन्होंने टूटे हुए दिल का इमोजी अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया।

    जिसके बाद भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (MOHAMMAD SHAMI) ने इस पर मजे लिए हैं। शमी का यह जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ऐसे में आइये जानते है पूरा माजरा क्या है।

    यह भी पढ़ें : ‘रोहित शर्मा का दिमाग बंद हो गया’- शोएब अख्तर ने आलोचना करते-करते कर दी सभी हदें पार, पड़ गए हिटमैन के पीछे

    शोएब अख्तर के ट्वीट पर शमी ने लिखा-

    टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से रौंदा था, जिसके बाद भारतीय टीम और खासकर गेंदबाजों की जमकर किरकिरी हुई थी और इस दौरान फाइनल में पहुंचने वाले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने जमकर लताड़ लगाई थी और अब फाइनल में मिली हार के बाद भारतीय फैंस के साथ-साथ क्रिकेटर्स भी अपने आपको पाकिस्तान के क्रिकेटर्स की खिंचाई करने से रोक नहीं पा रहे हैं। इसी कड़ी में मोहम्मद शमी ने अब अख्तर के मज़े लिए है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि,

    “सॉरी भाई! इसे ही कर्मा कहते हैं।”

    कुछ ही घंटों के अंदर शमी के इस जवाब को लाखों सोशल मीडिया यूजर ने लाइक किया और इस पर कई लोग जवाब भी दे रहे हैं। शमी ने इसके बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ट्वीट के जरिये बधाई भी दी। उन्होंने लिखा-

    “बधाई इंग्लैंड क्रिकेट और जोस बटलर। इंग्लैंड की टीम इस जीत की हकदार थी। बेन स्टोक्स ने शानदार पारी खेली। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की।”

    ऐसा बना इंग्लैंड वर्ल्ड चैंपियन

    टी20 विश्वकप (T20 World Cup 2022) का फाइनल मुकाबला आज यानी 13 नवंबर रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। वहीं पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए।

    जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 19 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 138 रन बना कर इस मैच को 5 विकेट से जीत लिया है। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने दूसरी बार टी20 विश्वकप का ख़िताब अपने नाम कर लिया है।

  • ‘रोहित शर्मा का दिमाग बंद हो गया’- शोएब अख्तर ने आलोचना करते-करते कर दी सभी हदें पार, पड़ गए हिटमैन के पीछे

    टी20 वर्ल्ड कप में एडिलेड के मैदान में टीम इंडिया इंग्लैंड के साथ दूसरे टूर्नामेंट में हार के बाद टीम में निराशा है। टीम इंग्लैंड से टीम इंडिया को 10 विकेट से हार मिली है। इस हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ टीम इंडिया के खिलाड़ी को ट्रोल किया जाता है। शोएब अख्तर ने रोहित को हार का जिम्मेदार बताते हुए उनको कप्तानी ना आने तक की बड़ी बात बोल दी है।

    शोएब अख्तर ने रोहित शर्मा की आलोचना में की हद पार

    अपने इंटरव्यू पर शोएब अख्तर ने कहा,

    “यह आसान काम नहीं है। आपका दिमाग बंद हो जाता है। इस समय रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का दिमाग बंद हो गया है। उसे समझ नहीं आ रहा कि क्या करना है? सेलेक्शन के दौरान क्या करना है? बैटिंग के दौरान क्या करना है? टीम क्या खिलानी है? हालांकि वो बहुत बड़ा खिलाड़ी है। मैं उसे बड़ा खिलाड़ी मानता हूं, लेकिन जो भी हुआ वो आपके सामने है।”

    अख्तर के अनुसार भारत के पास सिर्फ कंडीशन फ़ास्ट बॉलर है जो मदद मिलने पर ही अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम है. उन्होंने कहा,

    “मुझे लगता है इंडिया की फास्ट बॉलिंग एक्सपोज हुई है, यहां मैनेजमेंट को आना होगा। अगर हमारे बॉर्डर खुले होते तो मैं आपको बता देता कि कैसे गाली गलौज करके फास्ट बॉलर को तगड़ा करना है। लेकिन मैं यही कहूंगा कि आपकी बॉलिंग में कमी है, सेलेक्शन में परेशानी है। क्योकि मुझे समझ ही नहीं आया की चहल को आपने एक भी मैच क्यों नहीं खिलाया?”

    बताया कौन बन सकता है अगला कप्तान

    क्या रोहित की जगह कोहली को कप्तानी दी जा सकती है तो शोएब अख्तर ने साफ़ तौर पर इस बात की जीरो सम्भावना जताते हुए कहा,

    “विराट (Virat Kohli) कभी वापस नहीं आएंगे. विराट शुक्र करेगा कि उनके ऊपर से कप्तानी का दवाब हटा है। अब वह पहली बार फ्री मांइड के साथ खेल रहा है. वो 4 फिफ्टी कर चुका है। वो सोच रहा होगा कि अब करियर पर फोक्स करूं, बीवी बच्चों पर फोक्स करूं। दूसरी चीजों पर फोक्स करूं. देखिए इंडिया की कप्तानी आसान नहीं होती। हार्दिक पांड्या होगा तो वो भी फंस जाएगा।”

  • IND vs ENG : “भारत पाकिस्तान से फाइनल में भिड़ने के लायक नहीं था” टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद शोएब अख्तर ने टीम इंडिया पर कसा तंज

    भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्डकप 2022 (T20 World Cup) का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला एडिलेड में 10 नवंबर गुरुवार को खेला गया। जिसमें इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने भारत को पूरी 10 विकेट से हरा दिया और फ़ाइनल में प्रवेश करने वाली दूसरी टीम बन गई। भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में इंग्लैंड के सामने 169 रनों का लक्ष्य रखा था।

    जिसको इंग्लिश टीम ने बहुत आसानी से 16 ओवर में हासिल कर लिया और भारत पर बड़ी जीत दर्ज की। वहीं भारतीय टीम की इस हार के बाद पाकिस्तान टीम के पूर्व दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने जमकर आलोचना की है। यहां तक कि शोएब ने भारत को तंज भी कसा है।

    यह भी पढ़ें : “पाकिस्तान को भारत के साथ फिर खेलना है”, साउथ अफ्रीका को हारने के बाद शोएब अख्तर के बदले सूर! कर रहे दोबारा भारत- पाक मैच की दुआ

    शोएब अख्तर ने भारत को लगाई लताड़

    रावलपिंडी एक्सप्रेस नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर भारत की हार के बाद एक वीडियो शेयर की है। जिसमें उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कहा है कि भारत सेमीफाइनल खेलने के लायक नहीं था। साथ ही उन्होंने भारतीय टीम की सिलेक्शन पर भी सवाल उठाए। शोएब (Shoaib Akhtar) ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि,

    ”शर्मनाक, बहुत ही ज्यादा शर्मनाक। भारत बहुत गन्दा खेला है। भारत हारना डिजर्व करता था। फ़ाइनल खेलना डिजर्व नहीं करता था। एक भी विकेट नहीं निकाल पाया है। गेंदबाजी बुरी तरह एक्सपोस हुई है। जहाँ पर तेज गेंदबाजी की कंडीशन है, ऐसी परिस्थिति में भारत के पास एक्सप्रेस तेज गेंदबाज नहीं हैं। चहल एक प्रॉपर स्पिनर थे लेकिन उसे क्यों नहीं खिला रहे थे। पता नहीं ?”

    “भारत पाकिस्तान से फाइनल में भिड़ने के लायक नहीं था”

    शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने आगे अपने बयान में इस बात का भी ज़िक्र किया कि भारत पाकिस्तान से फ़ाइनल खेलने के लायक भी नहीं था। इतना ही नहीं बल्कि अख्तर ने यह भी कहा कि भारत का क्रिकेट इस समय सबसे निचले स्तर पर है और वह नीदरलैंड्स, ज़िम्बाब्वे को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। शोएब ने कहा कि,

    ”हम आपसे मेलबर्न में मिलना चाहते थे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। आप हमें वैसे मिलने आ जाए। भारत ने हाथ खड़े कर दिए और बता दिया कि हम टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। अब भारत को बहुत चीजों पर सोचना होगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ हार्दिक पांड्या कप्तान बनाए गए हैं। कहीं ऐसा ना हो वो हमेशा के लिए कप्तान बन जाए।”

  • “पाकिस्तान को भारत के साथ फिर खेलना है”, साउथ अफ्रीका को हारने के बाद शोएब अख्तर के बदले सूर! कर रहे दोबारा भारत- पाक मैच की दुआ

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से जाने जाने वाले शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने कुछ दिनों पहले यह भविष्यवाणी की थी कि भारत के साथ-साथ पाकिस्तान टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो जाए। लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ बीते गुरुवार को पाकिस्तान को मिली जीत के बाद उन्होंने पाकिस्तान टीम के लिए एक नई दुआ की है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए टीम के लिए यह दुआ की।

    यह भी पढ़े: हरभजन सिंह ने पाकिस्तान की जिंबाब्वे के खिलाफ मिली हार पर लिया मजा, शोएब अख्तर को दिया करारा जवाब

    पाकिस्तान की जीत के बाद अख्तर के बदले सुर

    बीते गुरुवार को सुपर-12 राउंड में पाकिस्तान का सामना साउथ अफ्रीका से हुआ। हालांकि ये मुकाबला काफी ज्यादा रोमांचक भरा रहा और बारिश की वजह से पाकिस्तान को इस मैच को जीतने में मदद भी मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाक ने अफ्रीका के सामने 185 रनों का लक्ष्य रखा, जो को बारिश की वजह से रनों का हो गया।

    लेकिन साउथ अफ्रीका इस दौरान महज 108 रन ही बनाने में कामयाब हो पाई और मुकाबला हार गई। पाक के इस शानदार जीत के बाद शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने अपने यूट्यूब चैनल पर टीम की तारीफ करते हुए कह दिया कि जिस टीम को कोई भी नहीं हरा सकी उसे पाकिस्तान ने हरा कर दिखा दिया। इसी के साथ शादाब खान की शानदार पारी की भी तारीफ की।

    साथ ही उन्होंने कुछ दिनों पहले भारत के टी20 विश्व कप से बाहर होने की भविष्यवाणी की थी और साथ ही बोला था कि पाकिस्तान भी विश्व कप से बाहर हो जायेगा, लेकिन उन्होंने पाक की अफ्रीका की जीत के बाद कहा है कि वो चाहते हैं पाकिस्तान को लेकर की गई भविष्यवाणी गलत हो जाए और पाक टीम किसी भी तरह सेमीफाइनल में पहुंच जाए।

    जो किसी ने नहीं किया वो पाकिस्तान ने कर दिखाया

    साउथ अफ्रीका की टीम इस टूर्नामेंट में अबतक एक भी मुकाबला नहीं हारी थी लेकिन पाकिस्तान से हारने के बाद उनका ये रिकॉर्ड टूट गया। पाकिस्तान के इस जीत के साथ शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने टीम की तारीफ में एक वीडियो अपलोड किया जिसमें उन्होंने कहा-

    “क्या कमबैक किया है पाकिस्तान ने। बहुत ही बढ़िया। जो टीमें साउथ अफ्रीका के खिलाफ कुछ नहीं कर सकी वो पाकिस्तान ने कर दिखाया। मैं उम्मीद करता हूं कि मेरी भविष्यवाणी गलत साबित हो। बहुत ही बढ़िया शादाब खान।”

    हारिस को लेकर उन्होंने कहा-

    “हारिस कहां था भाई? पहले क्यों नहीं खिलाया उसे? लेकिन एक बार फिर बोलना चाहूंगा पाकिस्तान ने बहुत ही अच्छा खेला। पाकिस्तान ने अच्छी बैटिंग की। ये है पाकिस्तान जिसने कमबैक काफी मजबूती से किया।”

    टीम के लिए शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने कहा-

    “मैं उम्मीद करता हूं कि पाकिस्तान पहले राउंड से बाहर न हो। देखते हैं, साउथ अफ्रीका के पास मजबूत मिडिल ऑर्डर है। रन रेट देखना पड़ेगा पाकिस्तान और अब टीम को अपनी गेंदबाजी पर देखना पड़ेगा कि वो कैसा करेगा। मैं उम्मीद करूंगा की पाकिस्तान इस टूर्नामेंट जिंदा रहे।”

    यहां देखे वीडियो

Exit mobile version