Tag: वेंकटेश प्रसाद

  • Venkatesh Prasad का टीम इंडिया पर हार के बाद फूटा गुस्सा, बोले “पैसे और ताकत के बावजूद..”

    Venkatesh Prasad का टीम इंडिया पर हार के बाद फूटा गुस्सा, बोले “पैसे और ताकत के बावजूद..”

    Venkatesh Prasad: टीम इंडिया इन दिनों वेस्ट इंडीज के दौरे पर गई हुई है. टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन कर रही है. वो बात अलग है की टीम इंडिया दूसरे ODI में हार गई है. बता दें की, टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ियों को उस मैच में आराम दिया गया था. विराट कोहली और रोहित शर्मा नहीं नज़र आए थे और हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया था. लेकिन टीम इंडिया की इस हार के बाद से काफी लोग निराश दिखे . अब बता दें की, वेंकटेश प्रसाद का भी गुस्सा इस पर फुट है. आइए आपको बताते हैं की आखिर उन्होंने क्या कहा है.

    Venkatesh Prasad ने सुना दी खरी-खरी, अब उनका रिएक्शन हो रहा वायरल

    मिली जानकारी के मुताबिक, दूसरे वनडे में भारत को वेस्टइंडीज ने 6 विकेट से हरा दिया. वेस्टइंडीज से मिली शर्मनाक हार ने पूर्व भारतीय क्रिकेटरों को ही नहीं बल्कि फैन्स को भी हैरान कर दिया.

    दूसरे वनडे में भारत के बल्लेबाज औसत नजर आए और पूरी टीम केवल 181 रन ही बना सकी. जिसके बाद से भारतीय फैंस समेत अब टीम इंडिया पर वेंकटेश प्रसाद (Venkatesh Prasad) का गुस्सा भी फूटा है. उन्होंने टीम इंडिया को ही खरी-खरी सुना डाली है.

    ट्वीट कर के टीम इंडिया की लगाई वेंकटेश ने क्लास

    मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ट्वीटर के ज़रिए वेंकटेश प्रसाद (Venkatesh Prasad) ने टीम इंडिया की क्लास लगाई है. उन्होंने ट्वीट कर के कहा है की,

     “टेस्ट क्रिकेट को छोड़ दें तो पिछले कुछ समय से भारत अन्य दो प्रारूपों में बहुत सामान्य रहा है. दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज हारे. पिछले दो टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन, न तो हम इंग्लैंड की तरह रोमांचक टीम हैं और न ही ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरह आक्रामक हैं.”

     

    ये भी पढ़ें: World Cup 2023 से पहले टीम इंडिया के ऊपर मंडरा रहा खतरा, इन 5 बड़ी कमियों ने बढ़ाई राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा की टेंशन

  • बेहद खूबसूरत हैं दिग्गज गेंदबाज Venkatesh Prasad की पत्नी, इस क्रिकेटर ने कराई थी दोनों की मुलाकात

    बेहद खूबसूरत हैं दिग्गज गेंदबाज Venkatesh Prasad की पत्नी, इस क्रिकेटर ने कराई थी दोनों की मुलाकात

    वेंकटेश प्रसाद (Venkatesh Prasad) अपने समय के शानदार गेंदबाज हुआ करते थे। हालांकि पिछले काफी समय से वो लाइमलाइट की दुनिया से दूर है। आज हम आपको अपने इस लेख में वेंकटेश प्रसाद (Venkatesh Prasad) की पर्सनल लाइफ के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में कम ही लोग जानते है। वेंकटेश प्रसाद (Venkatesh Prasad) ने खुद से 9 साल बड़ी जयंती प्रसाद के साथ शादी रचाई थी, ये दोनों की लव मैरिज है।

    Venkatesh Prasad ने जयंती से की थी शादी

    वेंकटेश प्रसाद का जन्म 1969 में हुआ था जबकि उनकी पत्नी जयंती प्रसाद का जन्म 1960 में हुआ था। जब वेंकटेश प्रसाद ने जयंती से शादी की इच्छा को अपने परिवार को बताया तो उनका परिवार राजी नहीं था। हालांकि बाद में उनका परिवार इस शादी के लिए तैयार हो गया। इसके बाद वेंकटेश प्रसाद और जयंती ने एक दूसरे के साथ 22 अप्रैल 1996 को शादी रचा ली। कई मीडिया रिपोट्स में ये कहा जाता है कि वेंकटेश प्रसाद की पत्नी जयंती तलाकशुदा है।

    गेंद और बल्ले दोनों से इस खिलाड़ी ने भारतीय टीम को हराया, कप्तान रोहित शर्मा को कर दिया बेबस

    “संजू और हुड्डा के होते हुए अय्यर को टीम में खिलाना अजीबोगरीब हैं”- श्रेयस अय्यर को प्लेइंग 11 में देखकर बुरी तरह भड़के पूर्व भारतीय क्रिकेटर

    Venkatesh Prasad और जयंती की पहली मुलाकात

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन दोनों की मुलाकात दिग्गज क्रिकेटर अनिल कुंबले ने करवाई थी। अपने करियर के शुरूआत दिनों में अनिल कुंबले टाइटन कंपनी में जॉब करते थे, जयंती भी इसी कंपनी में काम करती थी। मुलाकात के बाद दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। आज वेंकटेश प्रसाद और जयंती की एक बेटी है जिसका नाम पृथ्वी है।

    टीम इंडिया के वो 5 खिलाड़ी जो हमेशा पाकिस्तान के खिलाफ करते थे कमाल, एक प्लेयर से तो बुरी तरह डरता था पाक

  • रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ के लिए हो सकती है बुरी खबर, इन्हें नापंसद करने वाला बनेगा अब टीम का चीफ सेलेक्टर

    रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ के लिए हो सकती है बुरी खबर, इन्हें नापंसद करने वाला बनेगा अब टीम का चीफ सेलेक्टर

    वेंकटेश प्रसाद: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम का बेहद निराशाजनक प्रदर्शन देखने मिला. इस टूर्नामेंट से पहले टीम का ऐसा ही खराब प्रदर्शन एशिया कप 2022 में भी देखने मिला था. भारतीय टीम के इस प्रदर्शन को देख कर टीम की जबरदस्त आलोचनाएं हुई थी. भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ की भी काफी आलोचनाएं हुई हैं और फैंस इन्हें अपने पद से हटने की भी सलाह दे रहे हैं. इन आलोचकों में से एक पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद भी हैं, जो भारतीय टीम के और टीम के कप्तान और कोच के प्रदर्शन से बेहद निराश हुए हैं.

    बीसीसीआई ने भारत की इस शर्मनाक हार और इस दुर्दशा के बाद एक बड़ा फैसला लिया है. और सबसे पहले पूर्व सिलेक्शन कमिटी पर एक्शन लेते हुए कमिटी को निलंबित करते हुए नई कमिटी की घोषणा इस महीने के आखिर तक में करने की बात कही है. भारत की अगली सिलेक्शन कमिटी का सदस्य बनने के लिए कई पूर्व खिलाड़ियों ने आवेदन भरे हैं वहीं इन आवेदनों में से एक वेंकटेश प्रसाद का भी है. आपको बता दें वेंकटेश प्रसाद सबसे ज्यादा अनुभवी होने के नाते इस कमिटी का चीफ बनने की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं.

    रेस में हैं बेहद आगे

    वेंकटेश प्रसाद ने अपने करियर में भारत के लिए टेस्ट और वनडे फॉर्मेट खेले हैं. उन्होंने 33 टेस्ट मुकाबले और 161 वनडे मैच खेले हैं और कुल मिला कर उनके नाम 290 विकेट हैं. बीसीसीआई की अगली सिलेक्शन कमिटी के लिए तमाम आवेदन आए हैं और उन सब में से सबसे आगे फिलहाल 53 साल के पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद चल रहे हैं.

    अगर ये कयास सही हैं तो ये भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ के लिए अच्छी खबर नहीं होगी क्योंकि वेंकटेश प्रसाद इन दोनो की सोच और रणनीतियों से सहमति नहीं रखते हैं. वेंकटेश प्रसाद ने तो कोच द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा की कम कर आलोचना की थी जब भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ हार हासिल करी थी.

    राहुल-रोहित को लगाई थी फटकार

    भारतीय टीम फिलहाल बांग्लादेश दौरे पर है जहां वो वनडे सीरीज खेल रही है. इस वनडे सीरीज के बाद टीम को 2 टेस्ट सीरीज भी खेलनी है. हालांकि फिलहाल खेली जा रही वनडे सीरीज के दो मुकाबले हो चुके हैं और भारतीय टीम ने दोनो में हार हासिल की है. बांग्लादेश के खिलाफ भारत को लगातार दो हार का सामना करना पड़ा वहीं कड़ी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा. इसी पर वेंकटेश प्रसाद ने भारतीय टीम के कोच द्रविड़ और कप्तान शर्मा को लेकर ट्वीट किया और उनकी निंदा की. प्रसाद ने ट्वीट करते हुए लिखा,

    ‘पूरी दुनिया में भारत कई क्षेत्रों में काफी आगे है. बात जब सीमित ओवर्स की क्रिकेट खेलने की आती है तो फिर हमारी एप्रोच 10 पुरानी है. इंग्लैंड ने 2015 वर्ल्ड कप के बाद अपनी सोच में बदलाव किया और मुश्किल फैसले लिए और अब वह एक शानदार टीम बन चुकी है. भारत को भी इसी तरह के फैसले लेने की जरूरत है. हमने आईपीएल की शुरुआत के बाद से ही कोई भी टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है. वहीं पिछले पांच सालों की बात करें तो बेकार की बाईलेट्रल सीरीज जीतने के अलावा वनडे में भी हमारा रिकॉर्ड खराब रहा है. हमने अपनी गलतियों से कुछ सीखा नहीं है. इसी वजह से हम अच्छी टीम नहीं बना पा रहे.’