Tag: विराट कोहली

  • IPL 2023: Naveen ने किया Virat Kohli का अपमान, अब फैंस कर रहे ये डिमांड, क्या बीसीसीआई जल्द लेगी फैसला

    IPL 2023: Naveen ने किया Virat Kohli का अपमान, अब फैंस कर रहे ये डिमांड, क्या बीसीसीआई जल्द लेगी फैसला

    इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (Indian Premier League 2023) में बीते दिन यानी सोमवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Giants) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) के बीच मैच खेला गया। ये इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का 43वां मैच था। जिसमे के एल राहुल की कप्तानी की टीम लखनऊ सुपर जाइंट्स को हार का सामना करना पड़ा।

    आरसीबी के हाथों लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Giants) 18 रन से हार गई। इसी मैच के दौरान लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Giants) के तेज गेंदबाज नवीन उल हक और विराट कोहली (Virat Kohli) के बीच कहासुनी हो गई। मैदान पर ही दोनों के बीच कहासुनी हो गई और यह कहासुनी हाथापाई पर उतर आई। इसी बीच मैच के तुरंत बाद नवीन उल हक ने विराट कोहली (Virat Kohli) को सोशल मीडिया पर तगड़ा झटका दिया।

    IPL 2023: ‘मैं मर जाऊंगा…’ Virat Kohli ने अपने आक्रामक स्वभाव को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को कर दिया हैरान

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, लखनऊ सुपर जाइंट्स की बल्लेबाजी के दौरान का यह मामला है। लखनऊ की टीम को जीत के करीब ले जाने के लिए नवीन उल हक ने अमित मिश्रा के साथ सूझबूझ से बल्लेबाजी की। इसी दौरान क्रिकेटर विराट कोहली मैदान पर कुछ घटते हुए देखा, जिसके बाद वह सीधे अंपायर के पास पहुंचे और उन्होंने शिकायत भी की।

    नवीन उल हक ने Virat Kohli को कहा भला बुरा

    उसी दौरान नवीन उल हक ने क्रिकेटर को भला बुरा कहा। जिसकी वजह से विराट कोहली को गुस्सा आ गया और उन्होंने नवीन को मौके पर ही मुंह तोड़ जवाब दे दिया। जिसके बाद नवीन विराट कोहली से लड़ने के लिए तैयार हो गए। हालांकि मामला गंभीर होता देख एंपायर भी बीच बचाव करने की कोशिश करने लगे। इतना ही नहीं मैच के खत्म होने के बाद विराट कोहली और नवीन के बीच झड़प भी हुई, जिसके बाद नवीन ने विराट कोहली को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया।

    Virat Kohli के पक्ष में फैंस

    बता दें कि नवीन पिछले काफी समय से विराट कोहली को फॉलो कर रहे थे, लेकिन जब विराट कोहली को उन्होंने अनफॉलो कर दिया तो इससे कई भारतीयों को भी चोट पहुंची। फैंस बीसीसीआई से उनके अनुचित व्यवहार के लिए बैन लगाने की मांग कर रहे हैं।

  • IPL 2023: पत्नी Anushka Sharma के बर्थडे पर Virat Kohli ने दिया जबरदस्त सरप्राइज, सरेआम कर डाला ये काम

    विराट कोहली (Virat Kohli) इन दिनों अपनी आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मैच खेल रहे है। बीते दिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच मुकाबला हुआ। जिसमे विराट कोहली (Virat Kohli) की टीम कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। वहीं विराट कोहली (Virat Kohli) 30 रन बनाकर आउट हो गए। इसी मैच के दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर जानकारों वायरल हो रहा है। जिसमे विराट कोहली (Virat Kohli) लखनऊ सुपर जाइंट्स बैटर कुणाल पांड्या के विकेट पर पत्नी अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    IPL 2023: ‘मैं मर जाऊंगा…’ Virat Kohli ने अपने आक्रामक स्वभाव को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को कर दिया हैरान

    Virat Kohli ने अनुष्का शर्मा को दिया किस

    यह वाकया उस वक्त का है जब लखनऊ सुपर जाइंट्स की पारी के चौथे ओवर में ग्लेन मैक्सवेल के सामने कुणाल पांड्या बल्लेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान ओवर की तीसरी गेंद पर कुणाल ने चिप शॉट खेल छक्का लगाने की कोशिश की लेकिन बल्ले से गेंद को उतनी गति नहीं मिली, इसी बीच विराट कोहली ने उनका कैच ले लिया। जिसके बाद कुणाल पांड्या आउट हो गए।

    Kohli और अनुष्का शर्मा की तस्वीरें वायरल

    ऐसे में विराट कोहली ने भी कुणाल पांड्या के विकेट का अपने तरीके से जश्न मनाया। विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को देखते हुए उन्होंने तीन चार बार फ्लाइंग किस दी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, बीते दिन यानी 1 मई को अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का जन्मदिन था और इस खास मौके पर उन्होंने अपनी पत्नी को बड़ा सरप्राइज दिया। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनके इस वीडियो को अब तक ढेर सारे कॉमेंट्स और लाइक्स में चुके हैं।

  • Virat Kohli, Gautam Gambhir और Naveen पर IPL का बड़ा एक्शन, करोड़ो का भरना पड़ेगा अब जुर्माना

    बीते दिन यानी सोमवार 1 मई को लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Giants) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बीच मैच खेला गया। ये मैच काफी ज्यादा विवादित बताया जा रहा है। आपको बता दें कि, आरसीबी (RCB) की टीम ने ये मैच 18 रन से अपने नाम कर लिया। लखनऊ सुपर जाइंट्स मुकाबला हार गई। लेकिन इसी बीच विराट कोहली (Virat Kohli) का आक्रामक अंदाज देखने को मिला और इसी के साथ उनकी नवीन उल हक के साथ बहस भी हो गई।

    सिर्फ इतना ही नहीं आपको बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) और लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Giants) का मैच खत्म होने के बाद वो गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) से भिड़ गए। इसी के साथ तीनों खिलाड़ियों को आईपीएल (IPL) के नियमों का उल्लंघन करने का दोषी भी पाया गया है।

    बेंगलुरु में साउथ इंडियन फूड एन्जॉय कर रहे Virat Kohli और Anushka Sharma, देखें वायरल तस्वीर

    Virat Kohli और गौतम गंभीर पर लगा जुर्माना

    जिसके बाद विराट कोहली और गौतम गंभीर की पूरी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है तो वहीं नवीन उल हक पर मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल की मीडिया रिलीज में कहा गया है कि, ‘लखनऊ सुपरजाइंट्स के मेंटर गौतम गंभीर पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2023 मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 100% जुर्माना लगाया गया है। गंभीर ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.21 के तहत लेवल 2 का अपराध स्वीकार किया है।’

    मीडिया रिलीज में आगे बताया गया कि, ‘रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज विराट कोहली पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। कोहली ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.21 के तहत लेवल दो के अपराध को स्वीकार किया है।’

    आईपीएल की मीडिया रिलीज में लिखा गया कि, ‘लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज नवीन-उल-हक पर टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ भारत रत्न अटल बिहारी के मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। नवीन-उल-हक ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.21 के तहत लेवल एक के अपराध को स्वीकार किया है।’

  • WTC फाइनल के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन तय, 2 युवा खिलाड़ियों की जगह पक्की, 474 विकेट लेने वाले गेंदबाज की अचानक हुई छुट्टी

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईपीएल 2023 के समाप्त होने के बाद 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जायेगा. टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार WTC फाइनल में अपनी जगह बनाकर इतिहास रचा था वही ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बनाई है.

    बीसीसीआई ने हाल ही में इस फाइनल मुकाबले के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी. टीम में चोटिल श्रेयस अय्यर और बुमराह को शामिल नहीं किया गया है वही रहाणे ने लम्बे समय के बाद टीम में वापसी की है. ऐसे में बात करते है उन 11 खिलाड़ियों की जिनपर कप्तान भरोसा जता सकते है.

    ये 2 खिलाड़ी करेंगे भारत के लिए पारी की शुरुआत

    टीम इंडिया एक बार फिर WTC फाइनल में सलामी जोड़ी के तौर पर कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल नजर आने वाले है. युवा शुभमन गिल इस समय अपने करियर की सबसे शानदार फॉर्म में नज़र आ रहे है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गिल के आंकड़े काफी बेहतर है. उन्होंने 9 पारियों में एक शतक और दो अर्धशतक के साथ 413 रन बनाये है जिसमें उनका औसत 51.62 का रहा है.

    वही कप्तान रोहित शर्मा टेस्ट मैच में भी टीम को तेज़ शुरुआत देने में माहिर है. पिछले कई मुकाबलों में रोहित टीम के लिए तेज़ी से रन बनाते है और हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने शानदार शतक भी जमाया था. साथ ही इंग्लैंड में रोहित के बल्ले से 42.36 के औसत से 12 पारियों में 466 रन बनाये है जिसमें एक शतक भी शामिल है.

    चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के अलावा इनके उपर होगी मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी

    नंबर तीन पर टीम में ‘दीवार’ के नाम से मशहूर चेतेश्वर पुजारा बल्लेबाज़ी करते हुए नज़र आ सकते है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से पुजारा 5 शतक और 11 अर्धशतक के साथ 2033 रन बनकर चुके है. इस दौरान उन्होंने 50.82 की औसत से रन बनाये है जो टीम की जीत में काफी अहम साबित होने वाले है. नंबर चार पर विराट कोहली से बेहतर कोई खिलाड़ी नजर नहीं आता है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 48 से ज्यादा की औसत से 1979 रन बना कर कोहली फाइनल मुकाबले में जीत के लिए एक अहम खिलाड़ी साबित होने वाले है.

    नंबर पांच पर टीम में वापसी कर रहे अजिंक्य रहाणे मिडिल आर्डर में अय्यर के चोटिल होने की वजह से अपनी जगह बनाते हुए नज़र आ रहे है. शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम में अपनी जगह बनाने वाले रहाणे का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा रहा है और साथ ही इंग्लैंड की धरती पर भी उन्होंने जमकर रन बनाये है.

    ऐसे में एक बार फिर उनके टीम के लिए बड़ी पारी की उम्मीद है. नंबर 6 पर केएल राहुल विकेटकीपर बल्लेबाज़ के तौर पर नज़र आ सकते है. गिल के ओपनर के तौर पर अच्छे प्रदर्शन की वजह से राहुल को मिडिल आर्डर में भेजा जा सकता है. इंग्लैंड में राहुल का बल्ला रन बनाता है जिसके बाद उनसे एक अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. नंबर 7 पर आलराउंडर के तौर पर रविन्द्र जडेजा और नंबर 8 पर शार्दुल ठाकुर को बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है. इंग्लैंड की पिच को देखते हुए प्लेइंग-xi में 474 विकेट लेने वाले आर अश्विन को जगह नहीं मिली है.

    इन गेंदबाजों के जिम्मे होगी भारत की जीत

    टीम इंडिया के स्टार तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह के चोट की वजह से टीम से बाहर होने के चलते तेज़ गेंदबाज़ी की कमान एक बार फिर से मोहम्मद शमी के अनुभवी कंधो पर नजर आती है. शमी टीम के लिए अनुभवी गेंदबाज़ की भूमिका में नजर आयेंगे जों स्ट्राइक बॉलर के तौर पर टीम में शामिल है. शमी के अलावा टीम में मोहमद सिराज और उमेश यादव भी आपको अपनी गति से ऑस्ट्रेलिया के बल्बालेजो को डराते हुए नजर आयेंगे. बता दे सिराज की हालिया फॉर्म को देखते हुए उन्हें प्लेइंग 11 में जगह मिलना पक्का ही है.

    वही पर टीम में आलराउंडर के तौर पर शार्दुल ठाकुर को मौका दिया जा सकता है जो गेंद के अलावा बल्ले से भी टीम के लिए अच्छा योगदान दे सकता है. इंग्लिश पिचों पर स्पिन गेंदबाज़ी को मदद नहीं मिलती है जिसकी वजह से टीम रविन्द्र जडेजा के तौर पर एक स्पिनर गेंदबाज़ के साथ मैदान में उतरेगी. बता दें जडेजा टीम इंडिया के बेहतरीन आलराउंडरों में से एक है जो बल्ले से भी कमाल दिखाने में माहिर है.

    कुछ ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11

    रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविन्द्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव.

    ALSO READ: शुभमन गिल को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को आउट होता देख रो पड़ी सारा, मैच और दिल दोनों हार बैठी

  • बेंगलुरु में साउथ इंडियन फूड एन्जॉय कर रहे Virat Kohli और Anushka Sharma, देखें वायरल तस्वीर

    बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और उनके पति क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) उन सेलेब्स की लिस्ट में आते हैं जो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। ये दोनों बीच-बीच में अपने फैंस को अपडेट भी देते रहते हैं। चाहे ये कपल कितना ही बिजी क्यों ना हो। अब इसी बीच अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) की एक तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दरअसल बात यह है कि, हाल ही में विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने बेंगलुरु में एक फेमस फूड ज्वाइंट में जाकर एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताया है।

    Virat Kohli के शतक लगाते ही Anushka Sharma ने शेयर किया पोस्ट, सरेआम जाहिर किया अपना प्यार

    Virat Kohli और Anushka Sharma ने बताया कीमती वक्त

    काम से ब्रेक लेकर दोनों एक दूसरे के साथ वक्त बिता रहे हैं और इस दौरान की कुछ तस्वीरें भी उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर की है। इस कपल इस फूड ज्वाइंट के स्टाफ के साथ कुछ तस्वीरें भी क्लिक करवाई हैं। जिसमे देखा जा सकता है कि, विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ बेंगलुरु के लजीज व्यंजनों का स्वाद लेते नजर आ रहे हैं। अब इस तस्वीर को अनुष्का ने शेयर की है।

    साउथ इंडियन फूड एन्जॉय करने पहुंचे Virat Kohli और Anushka Sharma

    सिलिकॉन वैली ऑफ इंडिया के नाम से चर्चित बेंगलुरु में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साउथ इंडियन फूड का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों ने साउथ इंडियन फूड इडली, डोसा, सांभर और वड़ा जैसे लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया है। अगर हम बात करें अनुष्का शर्मा के काम की तो वो आने वाले दिनों में चकदा एक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं। यह क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक फिल्म है।

  • IPL 2023: ‘मैं मर जाऊंगा…’ Virat Kohli ने अपने आक्रामक स्वभाव को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को कर दिया हैरान

    क्रिकेट के मैदान पर कई बार विराट कोहली (Virat Kohli) का आक्रामक स्वभाव देखने को मिला है, जिसके लिए वो काफी ज्यादा मशहूर है। अब इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रह चुके विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने आक्रामक स्वभाव को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है। जिसकी वजह से वह इन दिनों सुर्खियों में है। दरअसल बात यह है कि, विराट कोहली (Virat Kohli) का कहना है कि, वह सिर्फ मैदान पर ही इतने आक्रामक हैं जबकि वह बाहरी दुनिया में ऐसे बिल्कुल भी नहीं है।

    IPL 2023: पत्नी Anushka Sharma को फ्लाइंग किस करते नजर आए Virat Kohli, शर्म से लाल हुई अभिनेत्री

    बोलें Virat Kohli

    विराट कोहली ने इस बात को भी स्वीकार किया है कि, वह किसी भी विरोधी के खिलाफ आंख से आंख मिलाकर बात करते हैं, लेकिन वह मैदान पर शारीरिक लड़ाई होने से दूर ही रहते हैं। विराट कोहली ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान यह बड़ा बयान दिया। विराट कोहली ने कहा कि, मैदान पर फिजिकल होने का कोई चांस ही नहीं है। कोई मुझे मार कर निकल जाएगा और मैं मर जाऊंगा। उसको नहीं पता क्या हुआ।

    Virat Kohli ने किया खुलासा

    विराट कोहली ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि,

    मुझसे मैदान पर कुछ भी बुलवा लो लेकिन मैं फिजिकली लड़ाई नहीं करता और यार वह सब भी मैं ग्राउंड पर करता हूं, मुझे पता है कि वहां पर लड़ाई नहीं हो सकती, क्योंकि वहां पर बीच में एंपायर आ जाता है।

    विराट कोहली का यह बयान इन दिनों सुर्खियों में है, कई लोग उनके इस बयान की तारीफ भी करते नजर आ रहे हैं।

  • IPL 2023: विराट कोहली सहित RCB की पूरी टीम पर बीसीसीआई ने लगाया बड़ा जुर्माना, फिर दोहराई सबसे बड़ी गलती

    इन दिनों चारों तरफ क्रिकेट के सबसे बड़े त्योहार इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (Indian Premier League) की धूम है। हर दिन दो अलग अलग टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलता है। बता दें कि बीते रविवार को रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत हासिल की। इस मैच में टीम के रेगुलर कप्तान फाफ डू प्लेसी अनफिट होने की वजह से इम्पैक्ट प्लेयर के रुप में खेले, जबकि टीम की कमान विराट कोहली ने संभाली थी।

    IPL 2023 के बीच Virat Kohli और अनुष्का शर्मा ने जिम में जमकर लगाए ठुमके, पैर पकड़ कर बैठे किंग, देखिए वायरल विडियो

    हालांकि अब विराट कोहली सहित पूरी आरसीबी की टीम पर जुर्माना लग गया है, आईपीएल (IPL 2023) कोड ऑफ कंडक्ट ने जुर्माना लगाया है। हालांकि पूरी टीम पर जुर्माना क्यों लगा है? ये बात आप जरूर जानना चाहेंगे।

    क्यों लगा Royal Challengers Bangalore की टीम पर जुर्माना?

    बता दें कि बैंगलोर की टीम ने तय समय पर अपने 20 ओवर फेंकने में असफल रही थी जिसकी वजह से क्रिकेटर विराट कोहली से लेकर प्लेइंग इलेवन के अलावा इम्पैक्ट प्लेयर फाफ डुप्लेसिस को भी अपनी मैच फीस का 25 प्रतिशत फाइन देना होगा।

    इसे लेकर बीसीसीआई ने सोमवार शाम को एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की। जिसमें बताया गया है कि, न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आचार संहिता के तहत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का सीजन में यह दूसरा अपराध था।

  • WTC 2023 Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम हो गई घोषित, 17 महीनों के बाद हुई दिग्गज की टीम में वापसी

    WTC 2023 Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जून 2023 में खेला जाएगा. आईपीएल खत्म होने के बाद ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2023 Final) का फाइनल शुरू होगा. इस तगड़े मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया एक दूसरे से टकराने वाले हैं. बता दें की, प्लेयिंग 11 क्या होने वाला है आइए हम आपको बताते हैं.

    WTC 2023 Final का मुकाबला होने वाला है दिलचस्प, ये खिलाडी उतरेंगे मैदान में

    मिली जानकारी के मुताबिक, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2023 Final) का फाइनल 9 जून से लेकर 13 जून 2023 तक खेला जाएगा. सभी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए एक्साइटेड हैं. ऐसे में हर कोई जानना चाहता है की प्लेयिंग 11 क्या होने वाला है. वैसे तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपने स्कवॉड का ऐलान कर दिया है.

    बताया जा रहा है की, 5 तेंज गेंदबाजों को शामिल किया गया है. कहा जा रहा है की, सूर्यकुमार यादव को बाहर कर दिया गया है. इसके बाद अगर बात पुजारा की करें तो, नंबर तीन पर भारतीय टेस्ट टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा आते हैं. कहा जा रहा है की पुजारा के खेलने की उम्मीद है.

    विराट कोहली इस नंबर पर खेलेंगे, क्या जडेजा होंगे बाहर?

    विराट कोहली के चौथे नंबर पर खेलने की उम्मीद है. बता दें की, विराट कोहली ने भी हाल ही में टेस्ट शतक ठोका था. इसी के साथ रवींद्र जडेजा टीम में ऑलराउंडर के तौर पर खेलेंगे. इसके अलावा टीम में तेज गेंदबाजों के लाइन अप में मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर को टीम में जगह मिल सकती है.

    प्लेयिंग 11 में ये होंगे संभावित प्लेयर:

    रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल,चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर.

     

    ये भी पढ़ें: IPL 2023, RCB vs RR: संजू सैमसन की इस बड़ी गलती के कारण 7 रनों से हारी राजस्थान रॉयल्स, किंग कोहली का मास्टरप्लान हुआ हिट

  • IPL 2023 के बीच Virat Kohli और अनुष्का शर्मा ने जिम में जमकर लगाए ठुमके, पैर पकड़ कर बैठे किंग, देखिए वायरल विडियो

    विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा को जब भी साथ में स्पॉट किया जाता है तो उनके फैन्स बेहद खुश हो जाते हैं. बता दें की, विराट और अनुष्का का एक विडियो जो इन दिनों सोशल मीडिया सेंसेशन बना हुआ है. अनुष्का और विराट को हाल ही में अभी एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था. आइए आपको दिखाते हैं विराट और अनुष्का का शानदार डांस.

    Virat Kohli के डांस मूव्स की हो रही तारीफ, इसके पहले भी हुआ था ये विडियो वायरल

    विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा जिम में पंजाबी गाने पर बॉलीवुड स्टाइल में डांस करते हुए नजर आए हैं. बता दें की, विराट और अनुष्का पंजाबी सिंगर शुभ के गाने ‘एलिवेटेड’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं. जो विडियो उन्होंने शेयर किया है उसमें एक तरफ से विराट एंट्री करते हैं और दूसरी तरफ से अनुष्का एंट्री करती हैं.

    दोनों कपल अपने कंफर्टेबल आउट फिट में नज़र आ रहे हैं. बता दें की, शेयर किए गए विडियो में जब कपल डांस कर रहे होते हैं तब अनुष्का का घुटना विराट को लग जाता है और विराट अपना पैर पकड़ लेते हैं वहीं अनुष्का हंसने लगती हैं. इस विडियो को लोगो ने खूब पसंद किया है.

    दोनों ही कपल मस्ती के अंदाज में आ रहे नज़र, देखें विडियो

    अनुष्का और विराट (Virat Kohli) को उनके फैन्स खूब पसंद करते हैं. बता दें की, दोनों कपल का जिम में शूट किया गया विडियो खूब सुर्खियाँ बाटोर रहा है. वैसे तो दो दोनों कपल खूब फोटो शेयर करते हैं. इस विडियो में विराट और अनुष्का इस विडियो में काफी मस्ती के मूड में नज़र आ रहे हैं.

    विराट कोहली इस वक़्त आईपीएल में मसरूफ नज़र आ रहे हैं. आईपीएल में इस बार आरसीबी से उनके फैन्स को काफी उम्मीदें हैं. अगर बात करें अनुष्का शर्मा की तो अनुष्का जल्द ही फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में भारतीय गेंदबाज झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाती दिखेंगी.

     

    ये भी पढ़ें:पति Virat Kohli के साथ रोमांटिक पोज दे रही अनुष्का शर्मा, तस्वीरें देखकर फैंस कर रहे दोनों की जोड़ी की तारीफ

  • IPL 2023: पत्नी Anushka Sharma को फ्लाइंग किस करते नजर आए Virat Kohli, शर्म से लाल हुई अभिनेत्री

    विराट कोहली (Virat Kohli)और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ऐसे कपल हैं जो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर और वीडियो शेयर करते रहते हैं। ऐसा कहा जाता है कि विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अब सोशल मीडिया के सबसे बड़े इनफ्लुएंशल माने जाते हैं। अब इसी बीच दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

    दरअसल बात यह है कि, बीते दिन यानी रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल मैच खेला गया। इस दौरान अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भी अपने पति विराट कोहली (Virat Kohli) को चीयर करने पहुंची थी। इस दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) कुछ खास कमाल तो नहीं दिखा पाए, वह पहली गेंद पर 0 रन पर ही आउट हो गए थे।

    Virat Kohli Birthday: अनुष्का शर्मा ने ख़ास अंदाज़ में दी अपनी पति विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई, किंग कोहली भी नहीं रोक पाए अपनी हँसी

    Anushka Sharma को फ्लाइंग किस करते नजर आए Virat Kohli

    हालांकि उनकी टीम ने काफी अच्छा स्कोर बनाया था और आरआर को कड़े मुकाबले के साथ शिकस्त भी दी थी। जिसके चलते विराट कोहली काफी ज्यादा खुश थे और उन्होंने अपनी खुशी भी जाहिर की। इस दौरान विराट कोहली अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस देते नजर आए। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमे देखा जा सकता है कि विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस देते नजर आ रहे हैं।

    Virat Kohli को Anushka Sharma ने दिया ऐसा रिएकशन

    वहीं अनुष्का भी अपने पति विराट कोहली के किस का जवाब देती दिखाई दे रही हैं। बता दें कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी कई बार अनुष्का शर्मा मैच में अपने पति विराट कोहली को प्रोत्साहित करने पहुंच जाती हैं। बता दें कि रविवार का मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था।

Exit mobile version