Tag: विराट कोहली

  • MS Dhoni और Virat Kohli जैसे Cricket शॉर्ट लगाता दिख रहा छोटा बच्चा, देखकर फटी रह जाएंगी आपकी आंखें

    MS Dhoni और Virat Kohli जैसे Cricket शॉर्ट लगाता दिख रहा छोटा बच्चा, देखकर फटी रह जाएंगी आपकी आंखें

    भारत में क्रिकेट (Cricket) को लेकर काफी ज्यादा क्रेज है, बच्चों से लेकर बड़े तक का क्रेज क्रिकेट (Cricket) को लेकर अक्सर देखने को मिलता है। ज्यादातर लोगों का सपना क्रिकेट (Cricket) खेलने का होता है। कई लोग तो ये भी चाहते हैं कि, एक बार भारत के लिए क्रिकेट (Cricket) जरूर खेलें। सिर्फ इतना ही नहीं कई लोगों का सपना होता है कि वो एक दिन महेंद्र सिंह धोनी जैसे हेलीकॉप्टर शॉट या फिर विराट कोहली जैसी कवर ड्राइव खेल सके। हालांकि इन शॉर्ट को अकेला काफी ज्यादा मुश्किल होता है। लेकिन अब इसी बीच एक छोटे से बच्चे का एक वीडियो सामने आया है। जिसका शॉर्ट देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

    Cricket: शिप पर अनोखे तरीके से खेला जा रहा क्रिकेट, दिल छूने वाला है ये वीडियो वायरल, देखिए…

    MS Dhoni और Virat Kohli जैसे Cricket शॉर्ट लगाता दिख रहा छोटा बच्चा

    इस बच्चे ने हेलीकॉप्टर शॉट और कवर ड्राइव शॉट को अपने बाएं हाथ का खेल बना लिया है। सोशल मीडिया पर इस बच्चे का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसे खुद बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक बच्चा अपने घर में बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहा है। बैटिंग के दौरान वह भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट को मारता दिखाई दे रहा है। यह बच्चा विराट कोहली की तरह भी शॉट मारता दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

    जिसने भी बच्चे के शॉर्ट्स देखें वो उसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। अमिताभ बच्चन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। अमिताभ बच्चन के इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। उसे अब तक ढेर सारे कमेंट और लाइक मिल चुके हैं। ज्यादातर लोग बच्चे की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

  • IPL 2023: Virat Kohli से पंगा लेना Naveen Ul Haq को पड़ गया महंगा, आखिर क्या है पूरा माजरा

    विराट कोहली (Virat Kohli) भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे शानदार खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यह कहना गलत नहीं होगा कि वह दुनिया के सबसे फेमस क्रिकेटर की लिस्ट में आते हैं। इसके अलावा विराट कोहली (Virat Kohli) आईपीएल 2023 (IPL 2023) का हिस्सा है और उनकी टीम और वह खुद लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच विराट कोहली (Virat Kohli) के नाम कई विवाद भी जुड़ गए हैं। दरअसल बात यह है कि, कुछ दिनों पहले विराट कोहली (Virat Kohli) लखनऊ सुपरजाइंट्स के दो तीन खिलाड़ियों से अकेले ही भिड़ गए थे।

    IPL 2023: Virat kohli ने यशस्वी जायसवाल को दिए बैटिंग टिप्स, दोनों की बातचीत देख फैंस हुए गदगद, मिल गया उत्तराधिकारी

    Naveen Ul Haq ने लिया था Virat Kohli से पंगा

    आईपीएल मैच के दौरान विराट कोहली अकेले ही मेंटर गौतम गंभीर के अलावा गेंदबाज अमित मिश्रा और नवीन उल हक से भिड़ गए थे, जिसकी चर्चा चारों तरफ हो रही थी। हालांकि अब इस लड़ाई का मुख्य केंद्र नवीन उल हक थे। नवीन उल हक और विराट कोहली के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली थी। इसी बीच बचाव करने के लिए गौतम गंभीर भी आ जाते है तो मामला काफी ज्यादा बढ़ गया था। जिसके बाद तीनों पर जुर्माना भी लगाया गया था। हालांकि अब लगता है कि नवीन उल हक के लिए यह झगड़ा एक श्राप साबित हुआ है।

    दरअसल बात यह है कि इस घटना के बाद नवीन उल हक को अभी तक लखनऊ की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई है। विराट कोहली और नवीन के बीच 1 मई को विवाद हुआ था। इसके बाद 3 मई को लखनऊ का सामना चेन्नई सुपर किंग के साथ हुआ था। इस मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी। हालांकि बाद में यह मैच भी रद्द हो गया था। इस पूरे घटनाक्रम को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि, विराट कोहली से पंगा लेकर नवीन उल हक ने बड़ी गलती कर दी।

  • IPL 2023: Gautam Gambhir के साथ विवाद के बाद Virat kohli ने शेयर किया ऐसा पोस्ट, फैंस को दे रहे हैं बड़ा हिंट

    इन दिनों आईपीएल (IPL 2023) यानी इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में व्यस्त विराट कोहली (Virat Kohli) गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) और उन नवीन उल हक के साथ अपने हाल ही के विवाद को खत्म करते दिखाई दे रहे हैं। इस बात की जानकारी विराट कोहली (Virat Kohli) के ताजा पोस्ट से मिली है।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, विराट कोहली (Virat Kohli) ने हाल ही में अमेरिकी स्टैंड अप कॉमेडियन केविन हार्ट का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें केविन हार्ट कहते हैं कि, द्वेष, क्रोध और नकारात्मकता, मेरे पास इसके लिए समय नहीं है। क्योंकि मैं इतनी सारी सकारात्मक चीजें करने के लिए जी रहा हूं। मैं अतीत में और जो गलत था, उसमें स्नान नहीं कर सकता।

    Virat Kohli vs Babar Azam: 100 ODI मुकाबलो के बाद विराट कोहली और बाबर आजम में कौन है सर्वश्रेष्ठ? आंकड़े दे रहे हैं इसकी गवाही

    Gautam Gambhir के साथ विवाद के बाद Virat kohli ने शेयर किया सुलह पोस्ट

    हालांकि विराट कोहली ने अपने इस पोस्ट में किसी के नाम का जिक्र नहीं किया है। लेकिन वीडियो को विवाद की घटना के बाद आगे बढ़ने की कोशिश के रूप में जरूर लिया जा रहा है। गौरतलब है कि विराट कोहली का नवीन उल हक और एलएसजी के साथ विवाद हो गया था। अफगान खिलाड़ी ने विराट कोहली से हाथ मिलाने के साथ गलत व्यवहार किया था।

    उस वक्त गौतम गंभीर ने भी विवाद खड़ा कर दिया था। जब उन्होंने आरसीबी के पूर्व कप्तान के साथ झगड़ा किया था। एलएसजी के कप्तान केएल राहुल और बाकी खिलाड़ियों को हस्तक्षेप करना पड़ा था। हालांकि इसके बाद विराट कोहली नवीन उल हक और गौतम गंभीर पर आईपीएल ने भारी जुर्माना भी लगाया था।

  • IPL 2023: पैपराजी ने गलती से Anushka Sharma के लिए इस्तेमाल किया ऐसा शब्द, Virat Kohli ने सरेआम लिए मजे

    मशहूर भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) इन दिनों आईपीएल (IPL 2023) यानी इंडियन प्रीमियर लीग में व्यस्त हैं। इसी बीच विराट कोहली (Virat Kohli) को अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ देखा गया है। दोनों अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ डिनर करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान रेस्टोरेंट के बाहर विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) फोटोग्राफर के सामने तस्वीरें क्लिक करवाई।

    इस दौरान की दोनों की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लेकिन इसी दौरान अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को लेकर एक पैपराज ने गलत शब्द इस्तेमाल कर दिया।

    Virat Kohli vs Babar Azam: 100 ODI मुकाबलो के बाद विराट कोहली और बाबर आजम में कौन है सर्वश्रेष्ठ? आंकड़े दे रहे हैं इसकी गवाही

    Virat Kohli और Anushka Sharma का वीडियो वायरल

    दरअसल बात यह है कि पैपराजी विराट कोहली और अनुष्का की तस्वीर ले रहे थे। इसी दौरान एक पैपराजी ने अनुष्का शर्मा को गलती से सर कह दिया। इस पर विराट कोहली ने भी मजे लेने का मौका नहीं छोड़ा। विराट कोहली ने मजे लेते हुए कहा कि, विराट मैम भी बोल दे। विराट के ऐसा कहते ही वहां पर सब हंसने लगे।

    अगर हम बात करें विराट और अनुष्का के लुक की तो विराट ने ब्लैक कलर की पैंट और व्हाइट शूज के साथ प्रिंटेड शर्ट पहनी हुई थी। वहीं अनुष्का शर्मा ने व्हाइट पैंट और ब्लैक शूज के साथ व्हाइट स्ट्राइप्ड टॉप पहना था। दोनों का ये लुक लोगों को पसंद आ रहा है।

  • IPL 2023: बोतल से पानी पीने की कोशिश करती नजर आई Anushka Sharma, फैंस ने कहा – ‘सिर्फ VIRAT ही कर सकते हैं…’

    बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma ) इन दिनों अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म चकदा एक्सप्रेस को लेकर सुर्खियों में है। जिसकी तैयारी वह पिछले काफी समय से कर रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की फिल्म चकदा एक्सप्रेस एक बायोपिक फिल्म है, जिसमें वह क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार ऑनस्क्रीन निभाने जा रही हैं। झूलन गोस्वामी के बारे में दावा किया जाता है कि, वह महिला क्रिकेटर में दुनिया की सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली वनडे गेंदबाज हैं। अब इसी बीच अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma ) एक खास वजह से सुर्खियों में है।

    IPL 2023: पत्नी Anushka Sharma के बर्थडे पर Virat Kohli ने दिया जबरदस्त सरप्राइज, सरेआम कर डाला ये काम

    विराट कोहली की नकल कर रहीं Anushka Sharma

    दरअसल बात यह है कि अभिनेत्री का एक वीडियो सामने आया है, जिसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है। अनुष्का शर्मा का यह वीडियो उनकी फिल्म चकदा एक्सप्रेस के सेट का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मैदान में खड़ी अनुष्का शर्मा पानी पीने की कोशिश कर रही है लेकिन वह बार-बार नाकामयाब हो जाती हैं।

    Anushka Sharma का वीडियो वायरल

    वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का शर्मा हाथ में बैट लिए और सिर में हेलमेट लगाए नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्हें प्यास लगती है और वह पानी पीने की कोशिश करती हैं, लेकिन बार-बार कोशिश करने के बाद वह पानी नहीं पी पाती है। क्योंकि उनके मुंह पर हेलमेट लगा है। बार-बार पीने का स्ट्रगल करने वाली अनुष्का शर्मा कहती है कि, मैंने उसको ऐसा करते देखा है। यहां पर अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली की बात कर रहे हैं।

    अनुष्का के इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने अलग-अलग कमेंट किया है। जिसमें एक यूजर ने लिखा कि, यह केवल विराट ही कर सकता है। इसी के साथ एक यूजर ने अनुष्का को स्ट्रॉ से पानी पीने की नसीहत दी। अगर हम बात करें अनुष्का शर्मा की फिल्म चकदा एक्सप्रेस की तो इसकी रिलीज को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो सकती है।

  • बचपन में ही Virat Kohli ने खुद को लेकर कर दी थी ये भविष्यवाणी, सामने आया वीडियो, कहा था हीरोइन से शादी करूंगा

    भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) इन दिनों आईपीएल में व्यस्त हैं। बता दें कि आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग काफी समय से चल रहा है और वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए मैच खेल रहे हैं। विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए यह मैच बेहद खास होने वाला है। विराट कोहली (Virat Kohli) भले ही आईपीएल में हैं और आरसीबी का हिस्सा है। लेकिन दिल्ली से उनका काफी खास लगाव है। आपको बता दें कि विराट कोहली (Virat Kohli) का जन्म दिल्ली में हुआ है और वो वहीं पर पले बढ़े है। आरसीबी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमे विराट कोहली (Virat Kohli) के बचपन से जुड़ी यादें बताई गई है। जो अभी से पहले कोई नहीं जानता था।

    Virat Kohli को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, बचपन से ही भारतीय टीम के लिए चाहते थे खेलना, जानिए कैसे पता चला पुराना सपना  

    Virat Kohli ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी

    विराट कोहली के बचपन के दोस्त शलज की मां ने बताया कि, बहुत छोटी उम्र में ही विराट कोहली ने भविष्यवाणी कर दी थी कि, वह एक दिन हीरोइन से शादी करेंगे। सलज और विराट कोहली के साथ मिलकर राजकुमार शर्मा से क्रिकेट के गुर सीखे थे। शलज ने इस दौरान अपने बचपन की स्क्रैपबुक शेयर की। जिसमें विराट कोहली ने लिखा था वह आगे चलकर इंडियन क्रिकेट टीम के लिए खेलना चाहते हैं।

    शलज की मां ने विराट कोहली के बचपन का एक किस्सा याद करते हुए बताया कि, मदन लाल आजाद में मैच हो रहा था और वहां पर ना बहुत बड़ा पोस्टर लगा हुआ था, किसी फिल्म का या फिर किसी एड का तो उसको देखकर उसने कहा कि, देखना एक दिन में इतना बड़ा आदमी बनूंगा और मैं किसी हीरोइन से शादी करूंगा और वही हुआ। कहते हैं ना कि दिल से निकली बात तो कोई बात कभी भी हो सकती है। उसका सब कुछ पूरा हुआ। तो वहीं सोचते हैं तो बड़ा अच्छा लगता है। विराट कोहली की ये बातें इससे पहले शायद ही कोई जानता होगा।

  • Virat Kohli को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, बचपन से ही भारतीय टीम के लिए चाहते थे खेलना, जानिए कैसे पता चला पुराना सपना

    Virat Kohli: विराट कोहली का स्टारडम कई प्लेयर से कहीं ज्यादा है. 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में जन्में कोहली ने आज अपने करियर में कई बुलंदियां हासिल की है. विराट और अनुष्का की अब एक बेटी भी है. इसके बावजूद भी वो एक फिट खिलाड़ी के तौर पर देखे जाते हैं. उनके फैन्स उनकी लाइफ के बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं. विराट कोहली के बारे में अब एक और खुलासा हुआ है. आइए जानते हैं की क्या है वो बात.

    Virat Kohli के दोस्त की स्क्रेप बुक में हुआ विराट के बारे में बड़ा खुलासा

    बता दें की, विराट कोहली (Virat Kohli) एक स्टार क्रिकेटर होने के साथ-साथ अपने फैंस के सबसे चहीते भी हैं. इसी बीच अब खुलासा हुआ है की विराट कोहली बचपन से भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होना चाहते थे और देश के लिए खेलना चाहते थे.

    वैसे तो बचपन में ज्यादातर बच्चों को लिखने का शौख होता है. बचपन में ऐसे बहुत ही कम बच्चे होते हैं जो वो सोचते हैं वो आगे चलकर बन जाते हैं. विराट भी उनमें से ही एक हैं. बता दें की, ऐसी ही एक स्क्रैप बुक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के स्टार प्लेयर विराट कोहली (Virat Kohli) के बचपन के दोस्त शलज के पास है.

    RCB ने विराट के दोस्त का एक विडियो किया शेयर, दोस्त ने बताई ये बातें

    इस सीजन में देखा जाए तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है. इसी बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ट्वीटर पर विराट के बारे में एक कहानी शेयर की है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जो विडियो शेयर किया है उसमें विराट (Virat Kohli) के दोस्त शलज बताते हैं की,

     “मेरे पास एक स्क्रैप बुक है, जिसे सभी दोस्तों ने भरा है, वे अपने बारे में लिखा करते थे, विराट कोहली ने भी यह स्क्रैप बुक भरी है. 2002 या 2003 में ही विराट कोहली ने लिखा है कि वह भारतीय क्रिकेट टीम में खेलना चाहते हैं.”

     

    ये भी पढ़ें: वूमेंस आईपीएल को लेकर BCCI की तैयारियां तेजी से हैं जारी, फ्रेंचाइजियों के लिए इस दिन होगी ऑक्शन

  • IPL 2023: Gautam Gambhir और Virat Kohli पर बुरी तरह से भड़के Virendra Sehwag, कहा- ‘बैन कर दो….’

    बीते दिनों आईपीएल (IPL 2023) मैच के दौरान क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के बीच तीखी बहस हो गई थी। इस बहस पर अब तक कई लोगों की प्रतिक्रिया सामने आ चुकी है। जिसमे सुनील गावस्कर ने दोनों को जमकर लताड़ लगाई वहीं ये भी कहा कि दोनों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। वहीं दूसरी तरफ वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) ने भी विराट कोहली (Virat Kohli) और गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

    टीम इंडिया की हार के बाद बोले वीरेंद्र सहवाग, भारत के गेंदबाज और बल्लेबाज मैच में बिना किसी रणनीति के आए नजर

    Virendra Sehwag ने दिया बयान

    हाल ही में एक बातचीत के दौरान वीरेंद्र सहवाग ने बड़ा बयान दिया है। वीरेंद्र सहवाग ने साफ तौर पर कहा है कि, मैच खत्म होने के बाद मैंने टीवी बंद कर दिया। मैच के बाद क्या हुआ मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। अगले दिन जब मैं उठा तो मैंने सोशल मीडिया पर बहुत अराजकता देखी। जो हुआ वह सही नहीं था। हारने वाला चुपचाप हार स्वीकार कर चले जाना चाहिए और जीतने वाली टीम को जश्न मनाना चाहिए। उन्हें एक-दूसरे से कुछ कहने की क्या जरूरत है?

    वीरेंद्र सहवाग ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, ‘मैं हमेशा एक बात कहता हूं कि ये लोग देश के आइकॉन हैं। ये लोग कुछ भी करें या कहें इससे युवा खिलाड़ियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि करोड़ों युवा इनको फॉलो करते हैं। इनको ऐसा करते देख वो भी सोचेंगे अगर मेरे आइकॉन ने ऐसा किया है, तो मैं भी करूंगा। इसलिए अगर वे इन बातों को ध्यान में रखेंगे, तो वे ऐसी घटनाओं को सीमित करेंगे।’

  • IPL 2023 के बीच पति Virat Kohli के साथ मंदिर पहुंची Anushka Sharma, सामने आया किंग का वीडियो

    बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अक्सर किसी न किसी कारण सुर्खियों में बनी रहती है। अब इसी बीच अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और उनके पति क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल हाल ही में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) को मंदिर में दर्शन करते हुए देखा गया है। जिसके बाद एक बार फिर से दोनों चर्चा में आ गए हैं। यह बात सभी लोग जानते हैं कि अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली भगवान ने बहुत आस्था रहते हैं और एक दूसरे के साथ अक्सर मंदिरों में दर्शन करते हुए देखा गया।

    बेंगलुरु में साउथ इंडियन फूड एन्जॉय कर रहे Virat Kohli और Anushka Sharma, देखें वायरल तस्वीर

    Virat Kohli के साथ मंदिर पहुंची Anushka Sharma

    इसी बीच एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक बार फिर कपल को मंदिर में दर्शन करते हुए देखा गया है। जिसकी तस्वीरें सामने आते ही सुर्खियों में है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ समय पहले अनुष्का शर्मा विराट कोहली की टीम का मैच देखने के लिए हम लखनऊ पहुंची थी। इसके बाद अब विराट कोहली अनुष्का शर्मा का वीडियो सामने आया है। जिसमें वह मंदिर के दर्शन करने पहुंचे हैं।

    Anushka Sharma का वीडियो वायरल

    यह वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। लोग अनुष्का और विराट के वीडियो पर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं और दोनों के वीडियो को देखने के बाद लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विराट कोहली इन दिनों आईपीएल में बिजी हैं तो वहीं अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म चकदा एक्सप्रेस को लेकर लगातार सुर्खियों में है।

  • IPL 2023: लखनऊ में बाउंड्री लाइन पार कर Virat Kohli से मिलने पहुंचा फैन, वीडियो देखकर गौतम गंभीर को लगेगा बहुत बुरा

    इन दिनों क्रिकेट का सबसे बड़ा त्यौहार इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2023 (IPL 2023) चल रहा है। बीते दिन यानी सोमवार को आईपीएल (IPL) का पहला मैच खेला गया, जिसमे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिला। हालांकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने लखनऊ की टीम को 18 रनों से हरा दिया। इसी बीच अब विराट कोहली (Virat Kohli) एक खास वजह से सुर्खियों में है। दरअसल बात यह है कि, विराट कोहली (Virat Kohli) ने कल के मैच में काफी अच्छी पारी खेली थी।

    Virat Kohli, Gautam Gambhir और Naveen पर IPL का बड़ा एक्शन, करोड़ो का भरना पड़ेगा अब जुर्माना

    Virat Kohli से मिलने पहुंचा फैन

    इसी दौरान उन्होंने अपने एक फैन को सबसे बड़ा गिफ्ट देकर उसे खुश कर दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, लखनऊ की पारी के दौरान एक फैन मैदान में कूद गया और इस दौरान विराट कोहली के पैर छूने लगा। लेकिन इसी दौरान विराट कोहली ने जो किया उसकी चारों तरफ चर्चा हो रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, बल्लेबाज विराट कोहली बाउंड्री लाइन के पास फील्डिंग कर रहे थे और तभी विराट कोहली को देखकर लोग जोर-जोर से कोहली के नारे लगा रहे थे।

    Virat Kohli ने फैन को लगाया गले

    इसी बीच एक फैन मैदान में कूदा और कोहली से मिलने पहुंच गया। वो कोहली से मिलते ही उनके घुटनों पर बैठ गया और उनके पैर छूने की कोशिश करने लगा, यह सब देख विराट कोहली भे हैरान हो गए और उन्होंने अपने फैन को उठाया और उससे बातचीत की, गले भी लगाया। सोशल मीडिया पर विराट कोहली का ये फैन मोमेंट जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, विराट कोहली का पैर छूने और उनके गले लगाने के बाद फैन उछलते कूदते वापस स्टैंड में लौट गया। सोशल मीडिया पर इस दौरान का वीडियो सामने आते ही लोग विराट कोहली की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Exit mobile version