Tag: रिंकी खन्ना

  • जब Rajesh Khanna ने 5 महीने तक नहीं देखी थी अपनी ही बेटी की शक्ल, डिंपल कपाड़िया ने किया था बड़ा खुलासा, सुनकर नहीं होगा यकीन

    जब Rajesh Khanna ने 5 महीने तक नहीं देखी थी अपनी ही बेटी की शक्ल, डिंपल कपाड़िया ने किया था बड़ा खुलासा, सुनकर नहीं होगा यकीन

    बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काका के नाम से मशहूर सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) अपने समय के दिग्गज अभिनेता रह चुके हैं। जिन्होंने अपने अभिनय करियर के दौरान कई सुपरहिट​ फिल्में दी है। राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के नाम कई सुपरहिट फिल्में देने का रिकॉर्ड हैं। लेकिन आज हम आपको अपने इस लेख में राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताने जा रहे हैं जो बहुत कम ही लोग जानते होंगे।

    Rajesh Khanna का बेटा दिखता है इतना हैंडसम, बेटे से करते थे बहुत प्यार, उनकी मौत पर बेटे को हुआ था बड़ा दुख

    Rajesh Khanna ने नहीं देखी थी बेटी की शक्ल

    राजेश खन्ना के बारे में एक किस्सा है जब उन्होंने 5 महीने तक अपनी छोटी बेटी रिंकी खन्ना की शक्ल तक नहीं देखी थी। इस बात का खुलासा खुद राजेश खन्ना की पत्नी डिंपल कपाड़िया ने किया था। राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया से शादी की थी। रिपोर्ट के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि जब उनकी छोटी बेटी रिंकी खन्ना का जन्म हुआ तो उन्होंने 5 महीने तक अपनी बेटी की शक्ल नहीं देखी थी।

    Rajesh Khanna की पत्नी ने किया था खुलासा

    इस बात खुलासा खुद डिंपल ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में किया था। डिंपल कपाड़िया ने कहा था कि, राजेश खन्ना हमेशा से एक बेटा चाहते थे, इसलिए जब रिंकी हुई तो वो पांच महीने तक उससे नहीं मिल थे। ऐसा कहा जाता है कि ये भी एक बड़ी वजह थी कि, राजेश और डिंपल के रिश्ते में दरार आ गई है। राजेश और डिंपल शादी के कुछ समय बाद से ही अलग रहने लगे थे।

  • अक्षय कुमार की साली कभी फिल्मों में आईं थीं नजर, अपनी खूबसूरती से माधुरी और करिश्मा को करती हैं फेल

    अक्षय कुमार की साली कभी फिल्मों में आईं थीं नजर, अपनी खूबसूरती से माधुरी और करिश्मा को करती हैं फेल

    सोशल इश्यूज को लेकर फिल्म बनाने वाले अक्षय कुमार को फैंस उनकी स्टाइल के कारण काफी पसंद करते हैं। अक्षय कुमार अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ के कारण चर्चा में रहते हैं, लेकिन आज हम उनकी नहीं बल्कि उनकी साली की बात कर रहे हैं जो बला की खूबसूरत हैं।

    कौन हैं अक्षय कुमार की साली

    अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना हैं। उनकी साली का नाम रिंकी खन्ना है। अक्षय की साली की उम्र फिलहाल 43 साल है। उन्होंने भी फिल्मों में काम किया है, लेकिन उनका फिल्मी करियर बहुत ही छोटा था, जिसकी  वजह से वो ज्यादा फिल्मों में काम नहीं कर सकी थीं। बता दें कि अक्षय कुमार की साली रिंकी खन्ना सिर्फ 9 फिल्मों में नजर आईं हैं, क्योंकि उनका करियर सिर्फ 4 साल का था।

    पहली बार वह 17 साल की उम्र में प्यार में कभी-कभी फिल्म में नजर आई थीं। उसके बाद जिस देश में गंगा रहता है, यह है जलवा, मुझे कुछ कहना है, मजनू, प्राण जाये पर शान ना जाये जैसी फिल्मों में काम किया था। साल 2003 में आई फिल्म चमेली उनकी आखिरी फिल्म थी। अपनी फिल्मों से उन्होंने कुछ खास कमाल तो नहीं दिखाया और फिर फिल्मी दुनिया से दूर हो गईं।

    2003 में की थी शादी

    अक्षय कुमार की साली रिंकी खन्ना ने बिजनेसमैन समीर चरण के साथ साल 2003 में शादी की थी। शादी के बाद वो लंदन में सेटल हो गईं थी। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम नाओमिका है। दोनों मां बेटी अब फिल्मी चकाचौंध से दूर रहती हैं। वहीं नाओमिका अपनी पढ़ाई पर फोकस कर रही हैं। हाल ही में दोनों बहनों ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना के बचपन की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें वो अपनी मां डिंपल कपाड़िया के साथ नजर आईं थीं।