Tag: रविंद्र जडेजा

  • IPL 2023 Final: चैंपियन बनते ही ट्रॉफी लेकर तिरुपति मंदिर पहुंची CSK की टीम, करवाया खास पूजा

    IPL 2023 Final: चैंपियन बनते ही ट्रॉफी लेकर तिरुपति मंदिर पहुंची CSK की टीम, करवाया खास पूजा

    इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2023 (IPL 2023) का फाइनल मुकाबला हो चुका है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम ने गुजरात टाइटंस की टीम को मात दे दी है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पांचवी बार इस खिताब को हासिल किया है और इसी के साथ पांच बार खिताब जीतने वाली दूसरी टीम बन गई है। आपको बता दें कि इससे पहले सिर्फ मुंबई इंडियन यह कमाल कर पाई थी। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने जीत के बाद भगवान की शरण में पहुंची है। आपको बता दें कि सीएसके (CSK) ने पांचवीं बार आईपीएल (IPL 2023) का खिताब अपने नाम दर्ज किया है। ट्रॉफी जीतने के बाद एक बार फिर से फैंस का दिल जीतने में सीएसके (CSK) की टीम कामयाब रही।

    IPL 2023: Ajinkya Rahane ने किया खुलासा, क्यों IPL की सबसे सफल टीम हैं MS Dhoni की CSK, खुल गया सबसे बड़ा राज

    ट्रॉफी लेकर तिरुपति मंदिर पहुंची CSK की टीम

    जीत के बाद चेन्नई ने तिरुपति मंदिर में एक विशेष पूजा का आयोजन किया और इस दौरान आईपीएल ट्रॉफी भी मंदिर में मौजूद रही। इस पूजा की तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस पूजा में सीएसके के कोई भी खिलाड़ी ने भाग नहीं लिया है। लेकिन टीम के मालिक एन श्रीनिवासन वहां पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में आप देख सकते हैं कि, आईपीएल की ट्रॉफी पर मंदिर के पुजारी तिलक करते दिखाई दे रहे हैं।

    यह तस्वीर सामने आते ही वायरल हो रही है जिसे देखकर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सीएसके और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमे रविंद्र जडेजा की आखिरी शॉर्ट पर सीएसके को जीत हासिल हुई। जीत के बाद सीएसके की टीम को लगातार देश विदेश से बधाइयां मिल रही हैं।

  • “माही भाई आपके लिए कुछ भी” रवींद्र जडेजा ने FINAL जीतने के बाद MS DHONI के साथ झगड़े पर लगाया पूर्णविराम

    रवींद्र जडेजा की बदौलत चेन्नई आईपीएल जीता है. आखिरी के दो गेंद पर 10 रन चाहिए थे. चेन्नई के जडेजा ने छक्का और चौका मार कर आखिरी की दो गेंद में पूरा मैच मिनटों में पलट दिया. चेन्नई की टीम ने इतिहास रच दिया. चेन्नई से पहले सिर्फ मुंबई एक लौती ऐसी टीम थी जिसने अभी तक पांच टूर्नामेंट जीते थे. लेकिन अब चेन्नई भी उस पोजीशन पर आ गई है.

    रवींद्र जडेजा को धोनी उठाया गोद में, सोशल मीडिया पर भी हो रही तस्वीर आईपीएल

    मैच की आखिरी दो गेंदों पर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने छक्का और चौका लगाकर CSK को IPL का पांचवां खिताब दिला दिया.  जैसे ही जडेजा ने जीत का चौका मारा वैसे ही पूरा स्टेडियम खुशी से झूम गया. ऐसा महसूस हो रहा था की अहमदाबाद में दिवाली मनाई जा रही हो.

    बता दें की, यह एक ऐसा पल था जब मैच गुजरात की ओर जाता हुआ दिख रहा था. लेकिन इस बार जड्डू के सामने मोहित शर्मा करिश्मा नहीं कर पाए. जडेजा ने आखिरी की दो गेंद पर 10 रन बनाकर सीएसके को जीत दिला दी. जीत के बाद जडेजा को धोनी ने गोद में उठा लिया था.

    जडेजा और धोनी के बीच मिट गए सारे फासले

    काफी वक़्त से सोशल मीडिया पर ऐसी खबरे वायरल हो रही थी की रवींद्र जडेजा और धोनी में अन बन चल रही है. लेकिन अब जब जडेजा ने मैच के बाद अपनी स्पीच दी तब उन्होंने बताया की वो आईपीएल की ट्रॉफी और ये जीत धोनी को समर्पित करते हैं.

    धोनी के बाद रवींद्र जडेजा ने अपनी पत्नी रिवाबा को भी कस के हग कर लिया. ये होतो भी सोशल मीडिया पर सुर्खियाँ बना हुआ है. बता दें की, मैच के बाद जडेजा ने उस सांस रोक देने वाले पल को लेकर बात की और बताया कि आखिर उस समय उनके जेहन में क्या चल रहा था.

     

    ये  भी पढ़ें: Ravindra Jadeja की वजह से IPL की ट्रॉफी हुई CSK के नाम तो धोनी ने जडेजा को उठाया गोद में, वीडिया हुआ वायरल

  • IPL 2023 FINAL: CSK के चैंपियन बनते ही पत्नी रिवाबा को Ravindra Jadeja ने लगाया गले तो दिखा खास अंदाज, फैंस हुए जिसके दिवाने

    Ravindra Jadeja: चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीत लिया. सीएसके ने फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया. चेन्नई की जीत के हीरो रवींद्र जडेजा रहे. उन्होंने आखिरी 2 गेंद में बाजी पलट दी. एक छक्का और चौका लगा टीम को चैंपियन बना दिया है.

    Ravindra Jadeja की वजह से चेन्नई ने जीता मैच

    बता दें की, चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवी बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. वैसे तो सिर्फ धोनी ने ही जडेजा (Ravindra Jadeja) को गले नहीं लगाया, बल्कि फाइनल देखने के लिए स्टेडियम में जडेजा की विधायक पत्नी रिवाबा भी मौजूद थीं. उन्होंने रिवाबा को जोर से गले लगा लिया.

    चेन्नई सुपर किंग्स ने जब खिताब जीता तो पूरा स्टेडियम खुशी से झूम उठा. चेन्नई के ओपनिंग बल्लेबाज़ डेवोन कॉनवे ने भी फोटो क्लिक करवाई. इससे पहले एक और दिलचस्प नजारा देखने को मिला. चेन्नई के फैंस इस नज़ारे पर तरह-तरह की अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

    चेन्नई के रंग में रंगा पूरा देश

    चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के बाद पूरा देश चेन्नई की तारीफ कर रहा है. जडेजा (Ravindra Jadeja) की तारीफ पूरा देश कर रहा है. वैसे तो जडेजा ने आखिरी की दो गेंद में एक छक्का और एक चौका मारा था. जिसकी वजह से चेन्नई ने टारगेट अपना पूरा कर लिया.

    चेन्नई और गुजरात के मैच की शुरुवात अच्छी हुई थी. लेकिन गुजरात की इनिंग के बाद बारिश होने लगी थी. जिस वजह से मैच रोक दिया गया था. मैच की शुरुवात दुबारा 12:10 पर हुई थी. जिसके बाद मैच देर तक चला था. चेन्नई ने अब मुंबई को टक्कर दे दी है. मुंबई ने भी टोटल पांच जीते हैं.

     

    ये भी पढ़ें: IPL 2023 फाइनल से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, CSK के इस दिग्गज ने लिया अचानक संन्यास, फैंस हो गए दुखी

  • CSK के विनर बनते ही Ravindra Jadeja की पत्नी ने किया कुछ ऐसा, खत्म हो गई MS Dhoni – जडेजा की तकरार

    आईपीएल 2023 (IPL 2023) का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने नाम कर लिया है। बता दें कि, चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट से इस मुकाबले को जीता है। एम एस धोनी (MS Dhoni) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स की जीत में सबसे बड़ा योगदान रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) का रहा है। मैच के आखिरी ओवर की 2 गेंदों पर धोनी (MS Dhoni) की टीम को जीत के लिए 10 रनों की जरूरत थी, जिसे रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने पूरी की। रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने आखिरी ओवर की 2 बॉल पर एक छक्का और एक चौका जड़कर टीम को चैंपियन बना दिया और इसी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स पांचवीं बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब रही।

    REPORTS: IPL 2023 फाइनल के बाद MS DHONI कर सकते हैं क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, फैंस हुए अभी से भावुक

    खत्म हो गई MS Dhoni- Ravindra Jadeja की तकरार

    इस जीत के बाद अब एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा एम एस धोनी से बात करते हुए दिखाई दे रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, प्लेऑफ के दौरान धोनी अपनी ही टीम में रविंद्र जडेजा की हरकत पर गुस्सा हो गए थे। इस पर कई तरह की खबरें भी सामने आई थी, लेकिन बाद में रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा ने अपनी प्रतिक्रिया देती।

    MS Dhoni का वीडियो वायरल

    हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है, इसके बारे में साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है। लेकिन उस मैच के बाद रविंद्र जडेजा ने कर्म को लेकर एक ट्वीट भी किया था। जिसको लेकर पूरे क्रिकेट जगत में सनसनी फैल गई थी। हालांकि अब चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं आईपीएल ट्रॉफी जिताने में रविंद्र जडेजा ने शानदार योगदान दिया। जडेजा की पत्नी ने उन्हें गले लगाकर बधाई दी, इसके कुछ देर बाद ही रीवाबा जडेजा सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मिलने पहुंची।

    सोशल मीडिया पर दोनों के बाद जीत की तस्वीरें भी सामने आई है। इस तस्वीर और वीडियो के सामने आने के बाद फैंस बातचीत को जडेजा धोनी की लड़ाई की सुलह से जोड़कर देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

  • Ravindra Jadeja की वजह से IPL की ट्रॉफी हुई CSK के नाम तो धोनी ने जडेजा को उठाया गोद में, वीडिया हुआ वायरल

    Ravindra Jadeja: 29 मई को आईपीएल का फाइनल मैच खेला गया. इस बार के फाइनल में काफी दिक्कतें आई. बारिश ने अपना कहर बराबर बरपाया. पहले फाइनल 28 को होने था लेकिन बाद में बारिश की वजह से फाइनल मैच 29 मई को शिफ्ट कर दिया गया था. जडेजा (Ravindra Jadeja) ने आखिरी गेंद पर चेन्नई को जीत दिलाई. जिसके बाद से धोनी ने उन्हें गोद में उठा लिया था. आइए जानते हैं की आखिर कैसा रहा फाइनल मैच.

    Ravindra Jadeja का योगदान नहीं भूल पाएगा चेन्नई

    आईपीएल के 16 वें सीजन की ट्रॉफी चेन्नई ने अपने नाम कर ली. चेन्नई ऐसी दूसरी टीम बन गई है जिसने आईपीएल के 5 टूर्नामेंट जीते हैं. चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिलाने ज्यादातर हाँथ जडेजा का रहा. आखिरी ओवर बहुत रोमांचक हो गया था.

    दूसरी इनिंग 12:10 पर रात में शुरू हुई थी. झमाझम बारिश की वजह से मैच बीच में कुछ देर के लिए रोकना पड़ गया था. बता दें की, लास्ट की दो गेंद जडेजा ने शानदार तरीके से खेली. जडेजा (Ravindra Jadeja) ने 14.4 पर एक छक्का जड़ा और वही 14.5 पर एक चौका और मैच अपने नाम कर लिया.

    चेन्नई ने शानदार ट्रॉफी की अपने नाम

    चेन्नई सुपर किंग्स की जीत का इंतज़ार उनके फैंस को बेसब्री से था. चेन्नई ने बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया. इसी के साथ धोनी की विकेटकीपिंग के सब दीवाने हो गए. जिस तरफ से उन्होंने गुजरात के शनदार बल्लेबाज़ गिल को आउट किया वो अपने आप में इतिहास बन गया.

    जडेजा के चौके ने धोनी को भी रुला दिया. धोनी के लिए बहुत ही खास पल था की चेन्नई पांचवी पार ट्रॉफी जीती. जडेजा ने मैच के बाद बताया की उन्होंने ये फाइनल और ट्रॉफी धोनी के नाम कर दी. उन्ही को समर्पित है आईपीएल की ये ट्रॉफी.

     

    ये भी पढ़ें: IPL 2023 की जैसे हुई थी शुरूआत अब वैसे ही होने वाला है खत्म, जानिए क्या चेन्नई ले पायेगी अहमदाबाद में बदला

     

  • IPL 2023 FINAL, STAT: कप्तान MS Dhoni ने लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी, फाइनल मुकाबले में बने कुल 24 बहुत बड़े रिकॉर्ड

    कल यानी 29 मई को आईपीएल 2023 (IPL 2023) का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में अपने नाम कर लिया है। आईपीएल (IPL 2023) का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। यह मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया था। जिसे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने नाम कर लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। लेकिन बारिश की वजह से सीएसके के लिए लक्ष्य को 15 ओवर में 171 रन कर दिया गया।

    IPL 2023 फाइनल से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, CSK के इस दिग्गज ने लिया अचानक संन्यास, फैंस हो गए दुखी

    CSK: धोनी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

    जिसे चेन्नई सुपर किंग्स ने शिवम दुबे और रविंद्र जडेजा की विस्फोटक पारी के बदौलत हासिल कर लिया। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स पांचवीं बार आईपीएल की ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही। आईपीएल के इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड बनाए हैं तो कई रिकॉर्ड टूटे। आइए जानते हैं मैच के ऐतिहासिक रिकॉर्ड के बारे में —

    1.आईपीएल फाइनल में सबसे महंगी गेंदबाजी

    0/61 – शेन वॉटसन (आरसीबी) बनाम एसआरएच, बेंगलुरु, 2016

    0/56 – लॉकी फर्ग्यूसन (केकेआर) बनाम सीएसके, दुबई, 2021

    0/56 – तुषार देशपांडे (चेन्नई सुपर किंग्स) बनाम जीटी, अहमदाबाद, 2023

    4/54 – करणवीर सिंह (पीबीकेएस) बनाम केकेआर, बेंगलुरु, 2014

    2.सबसे ज्यादा आईपीएल फाइनल खेलेने वाले खिलाड़ी

    11 – एमएस धोनी

    8 – सुरेश रैना

    8 – अंबाती रायडू

    8 – रवींद्र जडेजा

    3.आईपीएल प्लेऑफ में सबसे ज्यादा बार खेलने वाले खिलाड़ी

    28 – एमएस धोनी

    24 – सुरेश रैना

    23 – रवींद्र जडेजा

    23 – अंबाती रायडू

    4.आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन

    973 – विराट कोहली (आरसीबी, 2016)

    890 – शुभमन गिल (जीटी, 2023)

    863 – जोस बटलर (आरआर, 2022)

    848 – डेविड वार्नर (SRH, 2016)

    735 – केन विलियमसन (SRH, 2018)

    5.आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा बाउंड्री

    128 – जोस बटलर (आरआर, 2022)

    122 – विराट कोहली (RCB, 2016)

    119 – डेविड वार्नर (SRH, 2016)

    118 – शुभमन गिल (GT, 2023)

    6.आईपीएल फाइनल में 50 प्लस स्कोर के साथ सबसे युवा बल्लेबाज
    20 साल, 318 दिन – मनन वोहरा (पीबीकेएस) बनाम केकेआर, बेंगलुरु, 2014
    21 वर्ष, 226 दिन – साई सुधारन (जीटी) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, अहमदाबाद, 2023
    22 साल, 37 दिन – शुभमन गिल (केकेआर) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, दुबई, 2021
    23 साल, 37 दिन – ऋषभ पंत (डीसी) बनाम मुंबई इंडियंस, दुबई, 2020

    7.आईपीएल फाइनल में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
    117 * – शेन वॉटसन (CSK) बनाम SRH, मुंबई WS, 2018
    115 * – रिद्धिमान साहा (पीबीकेएस) बनाम केकेआर, बेंगलुरु, 2014
    96 – साई सुदर्शन (जीटी) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, अहमदाबाद, 2023
    95 – मुरली विजय (सीएसके) बनाम आरसीबी, चेन्नई, 2011
    94 – मनीष पांडे (केकेआर) बनाम पीबीकेएस, बेंगलुरु, 2014

    8.आईपीएल प्लेऑफ़ में अनकैप्ड खिलाड़ियों द्वारा उच्चतम स्कोर
    112* – रजत पाटीदार (आरसीबी) बनाम एलएसजी, कोलकाता, 2022 एलिमिनेटर
    96 – साई सुदर्शन (जीटी) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, अहमदाबाद, 2023 फाइनल
    94 – मनीष पांडे (केकेआर) बनाम पीबीकेएस, बेंगलुरु, 2014 फाइनल
    89 – मनविंदर बिस्ला (केकेआर) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, चेन्नई, 2012 फाइनल

    9.आईपीएल प्लेऑफ में सबसे ज्यादा टीम टोटल
    233/3 – जीटी बनाम एमआई, अहमदाबाद, 2023 क्वालीफायर 2

    226/6 – पीबीकेएस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई डब्ल्यूएस, 2014 क्वालीफायर 2

    222/5 – सीएसके बनाम डीसी, चेन्नई, 2012 क्वालीफायर 2

    214/4 – जीटी बनाम सीएसके, अहमदाबाद, 2023 फाइनल

    208/7 – SRH बनाम RCB, बेंगलुरु, 2016 फाइनल

    10.किसी आईपीएल सीजन के पहली पारी में सबसे ज्यादा औसत

    183 – 2023

    172 – 2018

    171 – 2022

    11.आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन रेट

    8.99 – 2023

    8.65 – 2018

    8.54 – 2022

    12.एक सीजन में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर

    153 – 2023

    118 – 2022

    117 – 2016

    13.एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक

    12 – 2023

    8 – 2022

    7 – 2016

    14.200 या अधिक का सफल पीछा

    8 – 2023

    3 – 2014

    2 – 2010, 2018, 2022

    1 – 2008, 2012, 2017, 2019, 2020, 2021

    15.एक आईपीएल सीज़न में सर्वाधिक 200 से अधिक योग

    37 – 2023

    18 – 2022

    15 – 2018

    16.क्वालिफायर 1 के विजेता ने 2018 के बाद से छह आईपीएल फाइनल में से प्रत्येक जीता है.

    17.आईपीएल फाइनल में पीछा करने वाली टीमों के लिए आखिरी गेंद पर जीत

    आरआर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई डीवाईपी, 2008

    चेन्नई सुपर किंग्स बनाम जीटी, अहमदाबाद, 2023

    18.अजिंक्य रहाणे के नाम एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के हैं

    16 – 2023

    13 – 2015

    11- 2013

    19.आईपीएल फाइनल में चेज किए गए सबसे ज्यादा टारगेट

    200 – केकेआर बनाम पीबीकेएस, बेंगलुरु, 2014

    191 – केकेआर बनाम सीएसके, चेन्नई, 2012

    179 – सीएसके बनाम एसआरएच, मुंबई डब्ल्यूएस, 2018

    171 – सीएसके बनाम जीटी, अहमदाबाद, 2023 (15 ओवर में संशोधित लक्ष्य)

    20.आईपीएल के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज.

    38 – विराट कोहली (RCB, 2016)

    37 – ऋषभ पंत (डीसी, 2018)

    35 – शिवम दुबे (CSK, 2023)

    34 – अंबाती रायडू (CSK, 2018)

    33 – शुभमन गिल (GT, 2023)

    21.CSK के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के

    35 – शेन वॉटसन, 2018

    35 – शिवम दुबे, 2023

    34 – ड्वेन स्मिथ, 2014

    34 – अंबाती रायडू, 2018

    22.सबसे ज्यादा आईपीएल फाइनल जीतने वाले खिलाड़ी

    6 – रोहित शर्मा

    6 – अंबाती रायडू

    5 – हार्दिक पांड्या

    5 – कीरोन पोलार्ड

    5 – एमएस धोनी

    23.किसी एक सीजन में सबसे बड़ी साझेदारी

    939 – विराट कोहली, एबी डिविलियर्स (आरसीबी, 2016)

    939 – विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (आरसीबी, 2023)

    849 – रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे (CSK, 2023)

    791 – डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो (SRH, 2019)

    756 – फाफ डु प्लेसिस, रुतुराज गायकवाड़ (सीएसके, 2021)

    24.CSK के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा रन

    733 – माइकल हसी, 2013

    672 – डेवोन कॉनवे, 2023

    635 – ऋतुराज गायकवाड़, 2021

    633 – फाफ डु प्लेसिस, 2021

  • CSK की शानदार जीत में रवींद्र जडेजा का दिखा जादू, पहले बल्ले और बाद में गेंद के साथ मचाया धमाल, फैंस हो गए दिवाने

    CSK: आईपीएल अब अपने फाइनल से सिर्फ एक कदम दूर है. बीते मैच में चेन्नई ने शानदार जीत हासिल की थी. जिसके बाद से अब चेन्नई ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है. बता दें की, रवींद्र जडेजा ने क्वालिफायर-1 में गेंद और बल्ले से जोरदार प्रदर्शन किया. उनके शानदार खेल के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 के फाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई है. आइए बताते हैं की जडेजा ने क्या कमाल किया है.

    CSK के स्टार प्लेयर जडेजा ने जड़े इतने रन

    इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला गया. वैसे तो चेन्नई 15 रनों से जीत गया है. अब फाइनल में चेन्नई के साथ कौन सी टीम भिड़ने वाली है इसका इंतज़ार है. अगला मैच मुंबई और लखनऊ के बीच होगा. इसमें जो भी टीम जीतेगी वो फाइनल में चेन्नई के साथ फाइनल में भिड़ेगी.

    बता दें की, बीते मैच में चेन्नई (CSK) के स्टार प्लेयर जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने इस मैच में आईपीएल में 150 विकेट भी पूरे हाे गए हैं. 150 विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की बात करें, तो रवींद्र जडेजा इस दौरान सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

    जडेजा अब सोशल मीडिया पर भी छा रहे सुर्ख़ियों में

    मिली जानकारी के मुताबिक, रवींद्र जडेजा अब तक आईपीएल में 225 मैच खेल चुके हैं. बता दें की, गुजरात के साथ हुए मैच में चेन्नई के रविंद्र जडेजा ने इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में 22 रन बनाए थे. उनकी इस पारी में दो चौके शामिल हैं.

    अब सोशल मीडिया पर  भी जडेजा की काफी तारीफ हो रही है. इस सीजन की अगर बात की जाये तो जडेजा ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. आईपीएल में 10 वीं बार चेन्नई फाइनल तक पहुंची है. ऐसे में चेन्नई के फैंस को अपनी टीम से काफी उम्मीदें हैं.

     

    ये भी पढ़ें: IPL 2023: आईपीएल मिनी ऑक्शन के बाद ऐसी दिखती है चेन्नई सुपर किंग्स की टीम, धोनी की कप्तानी वाली टीम में शामिल हुए बेन स्टोक्स

  • IPL 2023: रवींद्र जडेजा और डेविड वॉर्नर के बीच दिखा अनोखा खेल, फैंस बोले टॉम एंड जेरी…

    IPL 2023: आईपीएल का फाइनल होने वाला है. आईपीएल धीरे-धीरे अपने आखिरी पड़ाव पर पहुँच रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल का 67 वां मुकाबला खेला गया. ये मुकाबला बेहद ही शानदार था. वैसे तो ये मैच दिल्ली हार गई लेकिन ये मुकाबला यादगार रहा. आईपीएल के इस मुकाबले में जडेजा और वॉर्नर की जोड़ी काफी सुर्ख़ियों में छाई हुई है. आइए जानते हैं क्या हुआ.

    IPL 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेयर जडेजा ने किया कमाल, अब विडियो हो रहा वायरल

    आईपीएल 2023 (IPL 2023) का दिल्ली और चेन्नई का मुकाबला बेहद ही शानदार था.  दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) ने शनिवार को मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के सिग्नेचर तलवारबाजी सेलिब्रेशन की नकल उतरी.

    बता दें की, अब ये विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. आईपीएल (IPL 2023) ने खुद अपने ट्वीटर हैंडल इस विडियो को शेयर किया है. अब ये विडियो हर तरफ छाया हुआ है.

    चेन्नई सुपर किंग्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह

    चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मैच में चेन्नई ने जीत हासिल कर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. चेन्नई के अलावा गुजरात और लखनऊ ने प्लेऑफ में जगह बना ली है. इसी के साथ बता दें की, बीते मैच में  डेविड वॉर्नर ने दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा 86 रन बनाए. आज का मैच बेंगलुरु और गुजरात के बीच होने वाला है. साथ ही बेंगलुरु के प्लेऑफ में जाने का रास्ता बनता है या नहीं ये भी साफ़ हो जाएगा.

     

    ये भी पढ़ें: Virat Kohli ने आईपीएल में अपनी टीम की नाक की ऊंची, बना दिया ऐसा रिकॉर्ड की अब हो रही वाहवाही

  • Ravindra Jadeja ने अपनी ही टीम के फैंस पर लगाया बहुत बड़ा आरोप, कहा- ‘मेरे आउट होने की करते हैं दुआ…’

    Ravindra Jadeja: आईपीएल का 55वां मुकाबला चेन्नई और दिल्ली के बीच खेला गया. ये मुकाबला बहुत शानदार रहा. हालाँकि, चेन्नई ये मैच जीत गई लेकिन जड़ेजा ने अब बड़ा आरोप लगाया है. दरअसल, धोनी का स्टारडम तो हम सब जानते हैं. धोनी को देखने के लिए आधे से ज्यादा स्टेडियम येलो हो जाता है. आइए आपको बताते रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने क्या और क्यों आरोप लगाया है.

    Ravindra Jadeja के बाद सोशल मीडिया पर आई इन रिएक्शन की बाढ़

    चेन्नई सुपर किंग्स इस वक़्त नंबर दो पर काबिज़ है. इस सीजन में चेन्नई की अच्छी परफॉरमेंस रही है. वैसे तो चेन्नई के फैंस देश भर में हैं लेकिन जब चेन्नई अपने होम ग्राउंड पर खेलती है तो मुकाबला और भी ज्यादा शानदार हो जाता है. बता दें की, पहले बल्लेबाज़ी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन बोर्ड पर लगाए और फिर 27 रनों से जीत हालिस की.

    दिल्ली को इस मैच में करारी हार देखने को मिली है. बता दें की, इस मैच में जडेजा (Ravindra Jadeja) ने कुछ ऐसा कहा जो इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. उन्होंने कहा की,

    “अगर मैं जल्दी बल्लेबाजी करने आता हूं, तो वे सभी ‘माही माही’ का जाप करते हैं और एमएस धोनी को देखने के लिए प्रार्थना करते हैं, वे सभी मेरे आउट होने का इंतजार करते हैं.”

    क्या प्लेऑफ़ में शामिल हो जाएगी CSK

    चेन्नई में खेले गए मैच में धोनी का फैसला सही निकला और चेन्नई मैच जीत गई. इस मैच में धोनी की भी शानदार परफॉरमेंस देखने को मिली. बता दें की, धोनी ने उन्होंने 9 गेंदों में 222.22 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए 20 रन बनाए. उनकी इस पारी में 2 छक्के और 1 चौका शामिल रहा.

    इसी बीच अब जब चेन्नई लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है तब अब उसके प्लेऑफ में जाने के रास्ते को साफ़ बताया जा रहा है. चेन्नई लगातार नंबर पर बनी हुई है वही नंबर वन पर गुजरात काबिज़ है.

     

    ये भी पढ़ें: IPL 2023: Yuzvendra chahal ने आईपीएल में रच दिया एक नया इतिहास, ब्रावो को टक्कर देकर निकले सबसे आगे

  • IPL 2023: MS Dhoni के जाल में फंसे Suryakumar Yadav तो Ravindra Jadeja ने कर दिया क्लीन बोल्ड, वीडियो हुआ वायरल

    बीते दिन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच दमदार मुकाबला देखने को मिला। आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच हुए मुकाबले में सबसे पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने बल्लेबाजी की और उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। बता दें कि, एमआई के लगातार अंतराल पर विकेट गिरते जा रहे थे। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) शुरुआत में अच्छी बैटिंग करते नजर आ रहे थे, लेकिन वह रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के जाल में फंस गए।

    End vs Ind: SuryaKumar Yadav ने T20 क्रिकेट में वीरेंद्र सहवाग को किया पीछे, बनाया यह रिकॉर्ड

    धोनी के जाल में फंसे Suryakumar Yadav

    आपको बता दें कि, सूर्यकुमार यादव आराम से स्कोर बढ़ा रहे थे। लेकिन उसी वक्त चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एस एस धोनी ने रविंद्र जडेजा को मोर्चे पर लगाया। इसके बाद रविंद्र जडेजा ने सूर्यकुमार यादव को क्लीन बोल्ड कर दिया। रविंद्र जडेजा की गेंद पर सूर्यकुमार यादव कट शॉट खेला चाहते थे। लेकिन वह गेंद की लाइन में मिस कर गए और क्लीन बोल्ड हो गए। सूर्यकुमार यादव ने मैच में 22 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 3 चौके भी लगाए।

    चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन

    रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (c & wk), दीपक चाहर, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश तीक्षणा

    मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
    रोहित शर्मा (c), ईशान किशन (wk), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, नेहल वढेरा, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, अरशद खान

Exit mobile version