Ravindra Jadeja ने जीत के अपनी पत्नी रिवाबा को किया जोर से हग, देखे वायरल वीडियो

IPL 2023 FINAL: CSK के चैंपियन बनते ही पत्नी रिवाबा को Ravindra Jadeja ने लगाया गले तो दिखा खास अंदाज, फैंस हुए जिसके दिवाने

Ravindra Jadeja

Ravindra Jadeja: चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीत लिया. सीएसके ने फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया. चेन्नई की जीत के हीरो रवींद्र जडेजा रहे. उन्होंने आखिरी 2 गेंद में बाजी पलट दी. एक छक्का और चौका लगा टीम को चैंपियन बना दिया है.

Ravindra Jadeja की वजह से चेन्नई ने जीता मैच

बता दें की, चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवी बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. वैसे तो सिर्फ धोनी ने ही जडेजा (Ravindra Jadeja) को गले नहीं लगाया, बल्कि फाइनल देखने के लिए स्टेडियम में जडेजा की विधायक पत्नी रिवाबा भी मौजूद थीं. उन्होंने रिवाबा को जोर से गले लगा लिया.

चेन्नई सुपर किंग्स ने जब खिताब जीता तो पूरा स्टेडियम खुशी से झूम उठा. चेन्नई के ओपनिंग बल्लेबाज़ डेवोन कॉनवे ने भी फोटो क्लिक करवाई. इससे पहले एक और दिलचस्प नजारा देखने को मिला. चेन्नई के फैंस इस नज़ारे पर तरह-तरह की अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

चेन्नई के रंग में रंगा पूरा देश

चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के बाद पूरा देश चेन्नई की तारीफ कर रहा है. जडेजा (Ravindra Jadeja) की तारीफ पूरा देश कर रहा है. वैसे तो जडेजा ने आखिरी की दो गेंद में एक छक्का और एक चौका मारा था. जिसकी वजह से चेन्नई ने टारगेट अपना पूरा कर लिया.

चेन्नई और गुजरात के मैच की शुरुवात अच्छी हुई थी. लेकिन गुजरात की इनिंग के बाद बारिश होने लगी थी. जिस वजह से मैच रोक दिया गया था. मैच की शुरुवात दुबारा 12:10 पर हुई थी. जिसके बाद मैच देर तक चला था. चेन्नई ने अब मुंबई को टक्कर दे दी है. मुंबई ने भी टोटल पांच जीते हैं.

 

ये भी पढ़ें: IPL 2023 फाइनल से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, CSK के इस दिग्गज ने लिया अचानक संन्यास, फैंस हो गए दुखी

Exit mobile version