Tag: महिला विश्व कप 2022

  • इस देश की महिला क्रिकेटरोंं को झेलना पड़ा बहुत ज्यादा शोषण, शारीरिक संबंध बनाने के बदले टीम में जगह देने का मिलता था ऑफर

    इस देश की महिला क्रिकेटरोंं को झेलना पड़ा बहुत ज्यादा शोषण, शारीरिक संबंध बनाने के बदले टीम में जगह देने का मिलता था ऑफर

    हर खिलाड़ी की चाहत होती है कि वो अपने देश के लिए खेले। ऐसा ही एक मामला श्रीलंका वूमेन क्रिकेट बोर्ड (SRI LANKA WOMEN CRICKET BOARD)  के सामने आया था, जिसमें बोर्ड के कुछ सदस्यों ने इंटरनेशनल में जगह दिलाने के बदले महिला खिलाड़ियों को शारीरिक संबंध बनाने की बात कही थी। इसकी शिकायत वूमेन टीम के सदस्यों ने की थी। 8 साल बाद अब वूमेन टीम को न्याय मिला है। आइए जाने क्या है पूरा मामला…..

    श्रीलंका को उठानी पड़ी थी काफी जिल्लत

     

    वर्ष 2014 में श्रीलंका (SRI LANKA)की महिला खिलाड़ियों ने सलेक्शन के बदले शारीरिक संबंध का मामला उठा कर पूरे क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया था। इसमें चयनकर्ताओं पर आरोप लगा था कि जो संतुष्ट कर देगा उसको ही राष्ट्रीय टीम में स्थान मिलेगा।

    इस खबर पर श्रीलंका (SRILANKA) को काफी जिल्ल्त उठानी पड़ी थी। साथ ही उस समय पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए पूर्व क्रिकेटर व कप्तान सनथ जयसूर्या समेत तीन अधिकारियों को जांच का जिम्मा सौंपा गया था। इस पर सनथ जयसूर्या ने पूरे मामले की जांच शुरू की थी। अब जाकर इस पूरे मामले से पर्दा उठ पाया है।

    श्रीलंका वूमेन टीम को आठ साल बाद लेकिन मिला न्याय

    श्रीलंका के चयनकर्ताओं पर लगे महिला उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप में सनथ जयसूर्या (SANATH JAI SURYA) समेत अफसरोंं को जांच करने में आठ माह का समय लग गया है। अब यह रिपोर्ट सामने आ चुकी है। इसमें स्पष्ट है कि नेशनल टीम (NATIONAL TEAM) सेलेक्शन के बदले शारीरिक संबंध बनाए जाने की बात कही गई थी। पूरे प्रकरण में तीन अधिकारी शामिल थे, इसमें से दो यौन उत्पीड़न व एक को अनुचित व्यवहार का दोषी पाया गया हैै।

    सनथ जयसूर्या (SANATH JAI SURYA) की कमेटी ने पाया कि किसी भी व्यक्ति से किसी तरह के शारीरिक संबंध बनाने का सबूत नहीं मिला। जयसूर्या की इस रिपोर्ट के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने दोषी पाए गए तीनों चयनकर्ताओं को तुरंत बर्खास्त कर दिया। इस तरह श्रीलंका की महिला खिलाड़ियों को इंसाफ मिला।

  • WOMEN WORLD CUP 2022: पाकिस्तान टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर की भारत की मदद, अब आसान हुआ सेमीफाइनल का सफर

    WOMEN WORLD CUP 2022: पाकिस्तान टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर की भारत की मदद, अब आसान हुआ सेमीफाइनल का सफर

    महिला विश्व कप 2022 (WOMEN WORLD CUP 2022) बहुत ज्यादा उलटफेर वाले और रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. कमजोर नजर आ रही पाकिस्तान टीम (PAKISTAN TEAM)ने मजबूत वेस्टइंडीज को हराकर भारतीय टीम (INDIAN TEAM) और इंग्लैंड की मदद कर दी है. जिसके साथ ही सेमीफाइनल के सफर को और रोमाचंक बना दिया है. हालांकि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपनी जगह बेहद पक्की कर ली है.

    पाकिस्तान टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर की भारत की मदद

    PAKISTAN TEAM

    आज के दिन वेस्टइंडीज और पाकिस्तान टीम (PAKISTAN TEAM) आमने-सामने थी. जहाँ पर बारिश के कारण खेल देरी से शुरू हुआ और वनडे मैच को टी20 प्रॉरूप में खेलना पड़ा. जहाँ पर पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवरों में मात्र 89 रन बनाए.

    पाकिस्तान के लिए निदा डार (NIDA DAR) ने 4 अहम विकेट हासिल किए. जिसके बाद पाकिस्तान की टीम ने इस लक्ष्य का पीछा मात्र 2 विकेट गंवा कर किया. इस जीत के साथ ही पाकिस्तान की टीम ने 2009 के बाद विश्व कप में पहला मैच जीता है. वहीं वेस्टइंडीज की टीम भी इस टूर्नामेंट में अपना तीसरा मैच हार गई. इस जीत के साथ भारतीय टीम (INDIAN TEAM) और इंग्लैड को बहुत मदद मिली.

    भारतीय टीम को मिली पाकिस्तानी की मदद

    पाकिस्तान बनाम भारत

    वेस्टइंडीज की इस हार के बाद अब भारतीय टीम (INDIAN TEAM) की किस्मत अब उनके ही हाथ में आ गई हैं. अपने अगले 2 मैच जीतकर मिताली राज (MITHALI RAJ) की टीम सेमीफाइनल में आसानी से जगह बना लेगी. पहले मामला नेट रनरेट पर टिका हुआ था.

    पाकिस्तान टीम (PAKISTAN TEAM) की जीत का फायदा उन्हें भले ही ना मिले लेकिन उन्होंने इंग्लैड टीम के लिए जरूर वापसी के दरवाजे खोल दिए हैं. अपने बचे हुए दोनों मैच जीतकर इंग्लैंड महिला टीम (ENGLAND WOMEN TEAM) भी नॉकऑउट रेस में बनी रहेगी. ऐसे में महिला विश्व कप (WOMEN WORLD CUP) अब बेहद रोमांचक हो गया है.

     

  • IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में इन 11 खिलाड़ियो के साथ उतरेंगी मिताली राज, दिग्गज की होगी टीम में वापसी

    IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में इन 11 खिलाड़ियो के साथ उतरेंगी मिताली राज, दिग्गज की होगी टीम में वापसी

    महिला विश्व कप 2022 (WOMEN WORLD CUP) में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) अभी बहुत बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश महिला टीम के सामने हैं. जहाँ पर मिताली राज (MITHALI RAJ) अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी. जिससे वो मुकाबला जीतकर विश्व कप की रेस में बनी रहे और टीमों को भविष्य में चुनौती दे सके.

    बल्लेबाजी में मिताली राज नहीं करेंगी कोई बड़ा बदलाव

    INDIAN WOMEN TEAM

    सलामी बल्लेबाजी की बात करें तो अनुभवी स्मृति मंधाना (SMRITI MANDHANA) का खेलना पक्का है. जबकि उनका साथ देने के लिए शेफाली वर्मा को मौका दिया जा सकता है. इस जोड़ी को तेजी से रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर की तरफ ले जाना होगा. जिससे वो ना सिर्फ जीत दर्ज करे बल्कि नेट रनरेट में भी सुधार करे. नंबर 3 पर यस्तिका भाटिया (YASTIKA BHATIA) की जगह पक्की नजर आ रही है.

    वहीं कप्तान मिताली राज (MITHALI RAJ) चौथे नंबर पर खेलती हुई नजर आयेंगी. ये दोनों बल्लेबाज एक बार फिर से बड़ी पारी खेलने का प्रयास करेंगी. नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने के लिए उपकप्तान हरमनप्रीत कौर (HARMANPREET SINGH) नजर आयेंगी. जो मौजूदा समय में शानदार लय में नजर आ रही है. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में ऋचा घोष (RICHA GHOSH) का खेलना भी तय नजर आ रहा है.

    गेंदबाजी में नजर आ सकता है बड़ा बदलाव

    झूलन गोस्वामी

    बात अगर करें नंबर 7 की तो स्पिन ऑलरांउडर स्नेह राणा (SNEH RANA) का खेलना पक्का लग रहा है. जबकि तेज गेंदबाजी ऑलरांउडर के रूप में पूजा वस्त्राकर (POOJA VASTRAKAR) नजर आने वाली हैं, जो मौजूदा समय में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है. वहीं तेज गेंदबाजी में एक बार फिर से दिग्गज झूलन गोस्वामी (JHULAN GOSWAMI) का खेलना तय है.

    उनका साथ देने के लिए टीम में रेणुका सिंह (RENUKA SINGH) को मौका दिया जा सकता है. जो टीम में मेघना सिंह (MEGHANA SINGH) की जगह ले सकती है. वहीं स्पिन गेंदबाजी में राजेश्वरी गायकवाड़ की जगह अब कप्तान मिताली राज (MITHALI RAJ) पूनम यादव (POONAM YADAV) को मौका दे सकती है.

    यहाँ पर देखें भारतीय महिला टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

    मिताली राज

    स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, पूनम यादव.

  • WOMEN WORLD CUP 2022: मिताली राज सहित इन भारतीय महिला क्रिकेटरों ने इस विश्व कप में ही बनाए 10 बड़े रिकॉर्ड, रच दिया इतिहास

    WOMEN WORLD CUP 2022: मिताली राज सहित इन भारतीय महिला क्रिकेटरों ने इस विश्व कप में ही बनाए 10 बड़े रिकॉर्ड, रच दिया इतिहास

    मिताली राज (MITHALI RAJ) ने महिला विश्व कप 2022 (WOMEN CRICKET TEAM 2022) में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 68 रन की शानदार पारी के साथ कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. इसके पहले भी इनके पास कई बड़े रिकॉर्ड थे और अब मिताली राज से साथ ही कई और भारतीय महिला क्रिकेटरो ने मिलकर 10 बड़े रिकॉर्ड दर्ज कर लिए हैं.

    वनडे इंटरनेशनल में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड

    भारतीय टीम

     

    आस्ट्रेलिया के खिलाफ मिताली राज (MITHALI RAJ) ने 95 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली, जिसके चलते महिला विश्व कप (Women’s world Cup) उनकी यह 12वीं फिफ्टी है. मिताली यह रिकॉर्ड बनाकर वनडे इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं हैं. मिताली राज (MITHALI RAJ) के अलावा न्यूजीलैंड की विस्फोटक बल्लेबाज देबोराह हॉकली भी महिला विश्व कप में 12 फिफ्टी लगा चुकी हैं.

    मगर वह मिताली राज (MITHALI RAJ) से औसतन अधिक मैच खेलीं हैं. वहीं झूलन गोस्वामी (JHULAN GOSWAMI), हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना (SMRITI MANDHANA), पूजा वस्त्राकर और स्नेह राणा (SNEH RANA) के नाम भी महिला विश्व कप के बड़े रिकॉर्ड हैं. हरमनप्रीत कौर (HARMANPREET KAUR) और स्मृति मंधाना (SMRITI MANDHANA) ने इस विश्व कप में वेस्ट इंडीज के खिलाफ चौथे विकेट के लिए 184 रनों की साझेदारी की जोकि महिला विश्व कप में चौथे विकेट की सबसे लम्बी साझेदारी है.

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी रच रही हैं इतिहास

    झूलन गोस्वामी (JHULAN GOSWAMI) ने महिला विश्व कप (WOMEN WORLD CUP) में 41 विकेट झटके जोकि टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट का रिकॉर्ड है. वहीं हरमनप्रीत कौर (HARMANPREET KAUR) ने 20 छक्के लगा कर टूर्नामेंट में सर्वधिक छक्कों का रिकॉर्ड अपने नाम किया है.  वहीं दूसरी ओर स्नेह राणा (SNEH RANA) और पूजा वस्त्राकर (POOJA VASTRAKAR) ने पाकिस्तान के खिलाफ सातवें विकेट के लिए 122 रनों को जोड़कर सातवें विकेट के लिए महिला विश्व कप (WOMEN WORLD CUP) में एक नया कीर्तिमान रचा जोकि सातवें विकेट के लिए सबसे लम्बी साझेदारी है.

     

     

  • IND vs AUS: पूजा वस्त्राकर ने हारे हुए मैच में बल्ले से रच दिया एक नया इतिहास, तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

    IND vs AUS: पूजा वस्त्राकर ने हारे हुए मैच में बल्ले से रच दिया एक नया इतिहास, तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

    आईसीसी वूमन वर्ल्ड कप 2022 (ICC WWC 2022) में पूजा वस्त्राकर (POOJA VASTRAKAR) ने सबसे लंबा छक्का लगा कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने यह करिश्मा ऑस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के खिलाफ चल रहे मैच के 49वें ओवर की पांचवींं  गेंद पर कर दिखाया। पूजा वस्त्राकर अंतिम समय में खेलने आईंं थीं और 28 गेंदों पर 34 रन की पारी खेली थी, इसमें दो छक्के दो चौके शामिल हैं।

    पूजा वस्त्राकर ने तोड़ा इस दिग्गज का रिकॉर्ड

    POOJA VASTRAKAR

     

    दरअसल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय पारी शुरू में लड़खड़ा गई थी। यस्तिका भाटिया (YASTIKA BHATIA) के 59 और मिताली राज (MITHALI RAJ) के 68 रनों की पारी से टीम संभली। साथ ही हरमनप्रीत कौर (HARMANPREET KAUR) के बल्ले से निकले 47 गेंद पर 57 रनों ने भारत (INDIA) को मजबूत स्थित में लाकर खड़ा कर दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आई पूजा वस्त्राकर (POOJA VASTRAKAR) ने 34 रन की धुंआधार पारी खेली।

    उन्होंने तेज गेंदबाज की गेंद पर लॉग ऑन की दिशा में वूमेन विश्वकप 2022 (ICC WWC 2022) का अब तक का सबसे लंबा छक्का लगा कर महिला किक्रेट के इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज को गई। पूजा वस्त्राकर (POOJA VASTRAKAR) ने स्मृति मंधाना (SMRITI MANDHANA) के रिकार्ड को तोड़ा। स्मृति मंधाना (SMRITI MANDHANA) ने अब तक आईसीसी वूमेन वर्ल्ड कप 2022 (ICC WWC 2022) में लंबा छक्का लगाया था। उन्होंने वेस्टंडीज (WESTENDIES) के खिलाफ अब तक सबसे लंंबा छक्का 80 मीटर का छक्का लगाया था जबकि पूजा वस्त्राकर के छक्के की लंबाई 81 मीटर है।

    वूमेन विश्वकप 2022 के लंबे छक्के

    पूजा वस्त्राकर (POOJA VASTRAKAR) ने 81 मीटर का लंबा छक्का लगाकर शीर्ष पर हैं। उन्होंने अपने देश की स्मृति मंधाना (SMRITI MANDHANA) के साथ वेस्टइंडीज (WEST INDIES) की चिलोय ट्रोयन (CHLOE TRYON) के 80 मीटर के रिकाॅर्ड को तोड़ दिया है। इसके पहले पाकिस्तान (PAKISTAN) की निदा डार (NIDA DAR) ने 78 मीटर और वेस्टइंडीज (WEST INDIES) की हैली मैथ्यूज (HAYLEY MATTHEWS) ने 77 मीटर का लंबा छक्का लगाया था।

    यहां पर देखें वीडियो….

    https://www.instagram.com/reel/CbRZpcHlgT7/?utm_source=ig_web_copy_link

  • IND vs AUS: रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 6 विकेट से हराया, अंक तालिका में भारत की हालत हुई बेहद खराब

    IND vs AUS: रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 6 विकेट से हराया, अंक तालिका में भारत की हालत हुई बेहद खराब

    भारतीय टीम (INDIAN TEAM) का सफर महिला विश्व कप 2022 (WOMEN WORLD CUP 2022) में बेहद खराब रहा है. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बेहद शानदार अंदाज में खेलते हुए भारतीय टीम को 6 विकेट से हरा दिया. इस मैच के बाद विश्व कप 2022 के पॉइटंस टेबल में बहुत बड़ा बदलाव हुआ है. जहाँ पर भारतीय टीम की हालत खराब हुई तो वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपना सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है.

    रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 6 विकेट से हराया

    भारतीय महिला टीम

    मेग लेंनिग (MEG LENNING) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद भारतीय टीम के लिए मिताली राज (MITHALI RAJ) ने 68 रन बनाए तो वहीं यास्तिका भाटिया ने भी 59 रनों की पारी खेली. अंत में उपकप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद रहते हुए 57 रनों की पारी खेली. जबकि ऑलरांउडर पूजा वस्त्राकार (POOJA VASTRAKAR) ने नाबाद 34 रन बनाए. जिसके कारण ही भारतीय टीम ने 50 ओवर में 277 रन बनाए थे.

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली (ALYSSA HEALY) ने शानदार 72 रनों की पारी मात्र 65 गेंदो में ही खेली. वहीं रॉचेल हॉन्स ने भी 43 रनों की बेहद अहम पारी. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आई मेग लेनिंग (MEG LANNING) ने भी 97 रनों की अच्छी पारी खेली. जिसके कारण ही भारतीय टीम (INDIAN TEAM) को मुकाबले में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.

    अंक तालिका में भारत की हालत हुई खराब

    भारतीय महिला टीम

    अब बात करें अंक तालिका की तो अपने सभी 5 मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया टीम (AUSTRALIA TEAM) ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका तो वहीं तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज नजर आ रही है. वहीं हार के बाद भी भले भारतीय टीम (INDIAN TEAM) नंबर 4 पर मौजूद है, लेकिन उनका नेट रनरेट बेहद खराब हो गया है. नंबर 5 पर न्यूजीलैंड तो वहीं इंग्लैंड की टीम नंबर 6 पर नजर आ रही है. बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीम क्रमश: नंबर 7 और नंबर 8 पर नजर आ रही है.

    यहाँ पर देखें महिला विश्व कप 2022 की अंक तालिका

    ICC
    PICTURE CREDIT ICC
  • WOMEN WORLD CUP 2022: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद भी सेमीफाइनल में जा सकती है भारतीय टीम, समझिए क्या है आकड़ो का खेल

    WOMEN WORLD CUP 2022: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद भी सेमीफाइनल में जा सकती है भारतीय टीम, समझिए क्या है आकड़ो का खेल

    न्यूजीलैंड में महिला विश्व कप 2022 (WOMEN WORLD CUP 2022) खेला जा रहा है. जहाँ पर मिताली राज (MITHALI RAJ) की कप्तानी में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. अब तक 5 मुकाबलो में भारतीय टीम को 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. जबकि सिर्फ 2 मैच में ही टीम जीत हासिल कर पाई है. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद भी भारतीय टीम (INDIAN TEAM) सेमीफाइनल में पंहुच सकती है. इसके आकड़े आपको इस लेख में मिलेंगे.

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद भी सेमीफाइनल में जा सकती है भारतीय महिला टीम

    INDIAN WOMEN TEAM

    विश्व कप (WORLD CUP) का आगाज भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ किया, जब टीम को 107 रनों से बड़ी जीत मिली. जिसके बाद भारत को मेजबान न्यूजीलैंड ने 62 रनों से हरा दिया. इसके बाद शानदार वापसी करते हुए भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 155 रनों से एक और बड़ी जीत दर्ज की, लेकिन उसके बाद लगातार 2 मैच हार गई.

    पहले इंग्लैंड के खिलाफ 4 विकेट से तो वहीं ऑस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में अब भारतीय टीम को अपने आखिरी 2 मैच बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने हैं. जहाँ पर भारत को बड़े अंतर से दोनों मैचों में जीत दर्ज करना है. जिससे ना सिर्फ 8 अंक हो, बल्कि रनरेट भी अच्छा हो जाए.

    इंग्लैड और न्यूजीलैंड में से एक टीम हो जाएगी बाहर

    भारतीय महिला टीम

    इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें भी पहले से ही 3-3 मैच हार चुकी है. अब अगला मुकाबला इन्हीं दोनों टीमों के बीच है, ऐसे में एक टीम का बाहर होना तो तय नजर आ रहा है. वहीं वेस्टइंडीज की टीम को भी एक और हार मिले, जिससे भारतीय टीम (INDIAN TEAM) का दावा नॉकआउट स्टेज के लिए अच्छा हो जाएगा. ऐसे में 3 टीमों के 8 अंक हो जायेंगे. जिसके कारण 2 टीमें रन रेट के आधार पर नॉकआउट स्टेज में चली जाएगी, जबकि एक को लीग स्टेज से ही बाहर होना पड़ेगा. इस बीच ऑस्ट्रेलिया टीम (AUSTRALIA TEAM) ने अपना सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है.

     

  • IND vs AUS: भारतीय टीम को महिला विश्व कप में मिली लगातार दूसरी हार, सेमीफाइनल का सफर अब हुआ बहुत ज्यादा मुश्किल

    IND vs AUS: भारतीय टीम को महिला विश्व कप में मिली लगातार दूसरी हार, सेमीफाइनल का सफर अब हुआ बहुत ज्यादा मुश्किल

    न्यूजीलैंड में खेले जा रहे महिला विश्व कप (WOMEN WORLD CUP) में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) का खराब प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी जारी रहा. जहाँ पर मेग लेनिंग (MEG LANNING) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद भारतीय टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट गंवा कर 277 रन बनाए. जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 6 विकेट से मैच को जीत लिया. जिसके साथ ही भारतीय टीम का इस विश्व कप में सफर मुश्किल हो गया है.

    भारतीय टीम ने बनाया था चुनौतीपूर्ण स्कोर

    MITHALI RAJ

    टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए स्मृति मंधाना (SMRITI MANDHANA) जहाँ 10 रन तो वहीं शेफाली वर्मा (SHAFALI VARMA) 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गई. लेकिन उसके बाद नंबर 3 पर खेलने उतरी यास्तिका भाटिया (YASTIKA BHATIA) ने 59 रनों की पारी खेली. जबकि कप्तान मिताली राज (MITHALI RAJ) ने आज फॉर्म में वापसी करते हुए 68 रनों की बेहद अहम पारी खेली.

    वहीं उपकप्तान हरमनप्रीत कौर (HARMANPREET KAUR) ने मात्र 47 गेंदो में 57 रनों की पारी खेली. जबकि अंत में पूजा वस्त्राकार (POOJA VASTRAKAR) ने आकर 28 गेंदो में ही 34 रन बना डाले. जिसके कारण ही भारतीय टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 277 रन ही बनाए. ऑस्ट्रेलिया के लिए डार्सी ब्राउन ने 3 विकेट लिया तो वहीं एलाना किंग  (ALANA KING) ने भी 2 अहम विकेट झटके. इसके अलावा जेस जॉनसन ने भी 1 विकेट निकाला था.

    ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

    INDIAN WOMEN TEAM

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली (ALYSSA HEALY) ने शानदार 72 रनों की पारी मात्र 65 गेंदो में ही खेली. वहीं रॉचेल हॉन्स ने भी 43 रनों की बेहद अहम पारी. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आई मेग लेनिंग (MEG LANNING) ने भी 97 रनों की अच्छी पारी खेली. वहीं उनका साथ देते हुए एलिस पेरी ने भी 28 रनों की पारी खेली. जबकि बेथ मूनी ने अंत में नाबाद 30 रनों की पारी खेली.

    जिसके कारण ही भारतीय टीम (INDIAN TEAM) को मुकाबले में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. भारत के लिए स्नेह राना (SNEH RANA) ने 1 तो वहीं पूजा वस्त्राकार (POOJA VASTRAKAR) ने भी 2 विकेट अपने नाम किया. अंत में मेघना सिंह ने भी 1 विकेट लिया. इस मैच में हार के बाद भारतीय टीम का विश्व कप 2022 में सफर बेहद मुश्किल हो गया है.

  • IND vs ENG: इंग्लैंड के सामने दबाव में बुरी तरह से हारी भारतीय टीम, विश्व कप का सफर टीम के लिए हुआ बहुत मुश्किल

    IND vs ENG: इंग्लैंड के सामने दबाव में बुरी तरह से हारी भारतीय टीम, विश्व कप का सफर टीम के लिए हुआ बहुत मुश्किल

    न्यूजीलैंड में खेले जा रहे वनडे विश्व कप (WORLD CUP) में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) का सफर बहुत ज्यादा उतार चढ़ाव भरा रहा है. पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. जिसके बाद टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार वापसी की. आज इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम (INDIAN WOMEN TEAM) ने मात्र 134 रन बनाए. जिसके कारण ही उनको 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.

    भारतीय टीम ने की बेहद खराब बल्लेबाजी

    SMRITI MANDHANA

    टॉस हारने के बाद भारतीय टीम (INDIAN TEAM) पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो टीम की शुरूआत बेहद खराब रही. सलामी बल्लेबाज यास्तिका भाटिया मात्र 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गई. जबकि कप्तान मिताली राज (MITHALI RAJ) जहाँ 1 रन ही बना सकी तो वहीं दीप्ति शर्मा तो अपना खाता भी नहीं खोल पायी. पिछले मैच में शतक जड़ने वाले हरमनप्रीत कौर 14 रन तो वहीं शानदार फॉर्म में चल रही स्मृति मंधाना (SMRITI MANDHANA) ने 35 रन बनाए.

    लेकिन नियमित अंतराल में विकेट गिरते रहे. स्नेह राना (SNEH RANA) भी अपना खाता नहीं खोल पाई, जबकि पूजा वस्त्राकार भी 6 रन ही जोड़ सकी. अंत में विकेटकीपर ऋचा घोष ने 33 रन बनाए तो वहीं झूलन गोस्वामी (JHULAN GOSWAMI) ने 20 रन जोड़े. जिसके बाद भी भारतीय टीम (INDIAN TEAM) मात्र 134 रन ही जोड़ सकी. इंग्लैंड के लिए चार्ली डीन ने 4 विकेट तो वहीं आन्या शुर्बसोले ने भी 2 विकेट अपने नाम किया है.

    बेहद शर्मनाक अंदाज में हारी भारतीय टीम

    JHULAN GOSWAMI

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरूआत बेहद खराब रही. टैमी बंमाउट और डेनी वॉट दोनों ही 1-1 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गई. लेकिन उसके बाद कप्तान हीथर नाईट (HEATHER KNIGHT) ने 53 रन तो नहीं नताली स्कीवर ने 45 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को 4 विकेट से मैच में जीत दिला थी.

    जिसके साथ ही इंग्लैंड टीम का विजय अभियान चौथे मैच में जाकर शुरू हुआ है. भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के गेंदबाजी पहले 5 ओवरों के बाद बेहद खराब नजर आई. बीच-बीच में विकेट जरूर गिरे लेकिन अंत में जीत इंग्लैड की हुई. भारतीय टीम का सफर अब बेहद मुश्किल नजर आ रहा है. उन्हें अपने अगले तीनों मैच जीतने होंगे.

  • IND vs WI: वेस्टइंडीज को 155 रनों से हराकर भारतीय महिला टीम ने की शानदार वापसी, पॉइटंस टेबल में पंहुची टॉप पर

    IND vs WI: वेस्टइंडीज को 155 रनों से हराकर भारतीय महिला टीम ने की शानदार वापसी, पॉइटंस टेबल में पंहुची टॉप पर

    पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय महिला टीम (INDIAN WOMEN TEAM) को महिला विश्व कप 2022  (WOMEN WORLD CUP 2022) में हार का सामना करना पड़ा था. आज वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी किया और  8 विकेट गंवाकर 317 रन बनाए थे. जिस लक्ष्य का पीछा वेस्टइंडीज नहीं कर पाई और 155 रनों से मैच हार गई. इस जीत के साथ भारतीय टीम पॉइटंस टेबल में टॉप पर पंहुच गई है.

    भारतीय महिला टीम ने खड़ा किया 317 रनों का स्कोर

    SMRITI MANDHANA

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम (INDIAN WOMEN TEAM) की अनुभवी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (SMRITI MANDHANA) ने मात्र 119 गेंदो में ही 123 रनों की पारी खेली. वहीं उनका साथ देते हुए यास्तिका भाटिया ने 31 रनों की आक्रामक पारी खेली. जिसके कारण तेज शुरूआत मिली. लेकिन कप्तान मिताली राज (MITHALI RAJ) और दीप्ति शर्मा जल्दी पवेलियन लौट गई.

    वहीं नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने आई अनुभवी बल्लेबाज और उपकप्तान हरमनप्रीत सिंह (HARMANPREET SINGH) ने भी मात्र 107 गेंदो में ही 109 रनों की शानदार पारी खेली. जबकि पूजा वस्त्राकार ने भी अंत में 10 रन बनाए. जिसके कारण ही भारतीय टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 317 रन बनाए हैं. वेस्टइंडीज के लिए अनीसा मोहम्मद ने 2 विकेट अपने नाम किया. वहीं इसके अलावा भी वेस्टइंडीज के 5 गेंदबाजों ने 1-1 विकेट अपने नाम किया है.

    गेंदबाजो के दम पर 155 रनों से जीती भारतीय टीम

    INDIAN WOMEN TEAM

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज को अच्छी शुरूआत मिली उन्होंने 100 रनों पर एक भी विकेट नहीं गंवाया था. डियंड्रा डोटिन (DEANDRA DOTTIN) ने 62 रन बनाए तो वहीं हेली मैथ्यू (HAYLEY MATTHEWS) ने 43 रनों की पारी खेली. जिसके बाद कोई भी बल्लेबाज अच्छा नहीं कर सका. भारतीय स्पिनरों को जादू इस मैदान पर जमकर चला.

    वहीं 2 बल्लेबाज रन आउट हो गई. स्नेह राणा (SNEH RANA) ने 3 विकेट तो वहीं मेघना सिंह ने भी 2 विकेट अपने नाम किया. जबकि झूलन गोस्वामी (JHULAN GOSWAMI), राजेश्वरी गायकवाड़ और पूजा वस्त्राकार ने 1-1 विकेट अपने नाम किया है. जिसके कारण भारतीय महिला टीम ने 155 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है.