Tag: महिला विश्व कप 2022

  • 5 महिला क्रिकेटर जिनकी खूबसूरती के आगे बॉलीवुड अभिनेत्री भी नजर आयेगी फीकी, लिस्ट में मात्र एक भारतीय खिलाड़ी

    5 महिला क्रिकेटर जिनकी खूबसूरती के आगे बॉलीवुड अभिनेत्री भी नजर आयेगी फीकी, लिस्ट में मात्र एक भारतीय खिलाड़ी

    women’s cricket -महिला क्रिकेट ने पिछले कुछ सालों में तेजी से दुनियाभर में अपनी जगह बनाई है। महिला क्रिकेटरों के शानदार खेल के साथ-साथ उनकी खूबसूरती ने भी फैंस पर अपनी छाप छोड़ी है।बता दें आईसीसी महिला विश्वकप 2022 का समापन हो चुका है। दुनियाभर की शीर्ष टीमें और महिला क्रिकेटर्स ने इसमें जबरदस्त परफॉरमेंस दिखाया है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर वर्ल्ड कप का ख़िताब अपने नाम कर लिया है।

    गौरतलब है कि इनमें कई क्रिकेटर ऐसी भी हैं जो खेल के साथ-साथ अपनी खूबसूरती की वजह से भी अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं। आइए जानते हैं दुनिया के ऐसे ही शीर्ष 5 महिला क्रिकेटरों के बारे में जो बेहद खूबसूरत हैं। इनके समक्ष बॉलीवुड अदाकार की खूबसूरती भी कम नजर आती है।

    ऐसी 5 बेहद सुन्दर महिला क्रिकेटर जो अप्सरा से कम नहीं !

    एलिस पेरी (ऑस्ट्रेलिया)-


    ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर एलिस पेरी महान ऑलराउंडर्स में शुमार हैं। महिला क्रिकेटरों में उन्होंने बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी कई शानदार पारियां खेली हैं। 31 वर्षीय पेरी ने अभी तक 5225 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने के साथ-साथ 308 विकेट भी चटकाए हैं। वह दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर में भी इनका नाम शामिल है। फैंस उनकी बल्लेबाजी के साथ साथ उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। वर्ल्डकप के दौरान इन्होने अपने शानदार प्रदर्शन से खूब सुर्खियां बटोरी है।

    (more…)

  • WOMEN’S IPL: इस आईपीएल फ्रेंचाइजी ने महिला आईपीएल की टीम खरीदने में दिखाई है दिलचस्पी, खर्च करेगी बहुत बड़ी रकम

    WOMEN’S IPL: इस आईपीएल फ्रेंचाइजी ने महिला आईपीएल की टीम खरीदने में दिखाई है दिलचस्पी, खर्च करेगी बहुत बड़ी रकम

    महिला आईपीएल (WOMEN’S IPL) के आयोजन को लेकर बीसीसीआई(BCCI) विचार कर रही है. ऑस्ट्रेलिया में महिला बिग बैश(WBB) 2015-2016 से हो रहा है और बीते साल इंग्लैंड में भी महिलाओं के लिए द हंड्रेड प्रतियोगिता का आगाज़ हुआ. हालांकि महिला आईपीएल को लेकर पंजाब किंग्स बहुत गंभीर है. अभी महिला विश्व कप (WOMENS WORLD CUP) पूरे विश्व में देखा जा रहा है. क्रिकेट फैन्स पुरुषों के क्रिकेट को देखने के साथ साथ महिला क्रिकेट को भी खूब देख रहे हैं. जिसको लेकर अब महिला आईपीएल की बात चल रही है. नेस वाडिया(NESS WADIA) ने भी इस पर काफी कुछ कहा है.

    महिला आईपीएल को लेकर पंजाब किंग्स है गंभीर

    महिला आईपीएल को लेकर इस IPL फ्रेंचाइजी ने दिखाई दिलचस्पी, खर्च करेगी बड़ी रकम
    womens-ipl-punjab-kings MITHALI RAJ

    नेस वाडिया (NESS WADIA) ने महिला आईपीएल को लेकर कहा है कि-

     ‘हमारी इसमें (महिला आईपीएल) काफी दिलचस्पी है. महिलाओं के लिए आईपीएल लंबे समय से लंबित है और जब ऐसा होगा तो यह बहुत खास होगा. पिछले कुछ वर्षों में महिला क्रिकेट वास्तव में विकसित हुआ है. अभी वर्ल्ड कप चल रहा है और महिलाओं के खेल में काफी दिलचस्पी है. कल हमारी टीम को हारते हुए देखना दिल तोड़ने वाला था.”

    “बीसीसीआई को तय करना है, लेकिन मैं आपको बता सकता हूं कि अगर हमें एक टीम का मालिक होने का मौका दिया जाता है तो हम काफी दिलचस्पी लेंगे. मुझे लगता है कि इस लीग का भविष्य काफी अच्छा होगा. फैंस भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं.”

    बीसीसीआई को होगा लाभ

    महिला आईपीएल को लेकर इस IPL फ्रेंचाइजी ने दिखाई दिलचस्पी, खर्च करेगी बड़ी रकम
    womens-ipl-punjab-kings MITHALI RAJ

    बोर्ड को आईपीएल मीडिया अधिकारों के लिए भी बड़ी रकम मिलने की उम्मीद है. स्टार ने 2018-2022 के लिए लगभग 16,000 करोड़ रुपए का भुगतान किया था. बीसीसीआई को अगले पांच साल के चक्र में इससे 40,000 करोड़ रुपए तक की कमाई हो सकती है.

    नेस वाडिया ने कहा, “अगर यह रकम दोगुना से ज्यादा ना हो तो मुझे आश्चर्य होगा. यह निश्चित रूप से 35000 करोड़ से ऊपर रहेगा.

  • Women’s World Cup 2022: चलते मैच में छलके हरमनप्रीत कौर के आंसू, स्मृति मंधाना ने लगाया गले, वीडियो हुआ वायरल

    Women’s World Cup 2022: चलते मैच में छलके हरमनप्रीत कौर के आंसू, स्मृति मंधाना ने लगाया गले, वीडियो हुआ वायरल

    महिला विश्व कप 2022 (Women’s World Cup 2022) में बीच मैदान में हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) रो पड़ी. आज हुए बेहद रोमांचक मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 3 विकेट से हरा दिया है. इस हार के बाद भारतीय टीम का विश्व कप फाइनल खेलने क सपना टूट गया. मैदान में हुए कई भावुक पल कैमरे में कैद किए गए.

    कप्तान मिताली राज ने आज हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) से भी गेंदबाजी करवाई जहाँ उन्होंने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट 2 विकेट लिए. पर इसी बीच मैदान हरमनप्रीत का भावुक वीडियो सामने आया है.

    बीच मैदान में छलके हरमनप्रीत के आंसू

    हरमनप्रीत कौर

    हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें भारतीय महिला टीम की धाकड़ बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर भावुक हो गईं हैं. हरमनप्रीत कौर ने 48 रन की शानदार पारी खेली. वहीं गेंदबाजी में कप्तान मिताली राज ने उन पर भरोसा जताते हुए उनके हाथ में  गेंद थमाई. जिसपर हरमनप्रीत कौर पूरी तर खरी उतरीं.

    लौरा वोल्वार्ड्टो जोकि दक्षिण अफ्रीका के लिए शानदार बल्लेबाजी कर रही थीं, उनको  80 रन पर आउट कर पवेलियन भेजते ही  कौर की आँखों में आंसू भर आए. जिसके बाद स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने कौर को गले से लगाया. हार जीत तो खेल का हिस्सा है. एक टीम जीतती है तो  दूसरी टीम को हारती है.

    नो-बॉल ने किया भारत को सेमीफाइनल से बाहर

    हरमनप्रीत कौर

    दक्षिण अफ्रीका को मैच जीतने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा. 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर अफ्रीका ने मैच अपने नाम किया. अगर दीप्ति शर्मा के आखिरी ओवर की 5वीं गेंद नो-बॉल नहीं होती, तो इस मैच का तस्वीर ही कुछ और होती या यूं कहे कि भारत सेमीफाइनल में पहुँच जाता . भारतीय टीम की नो बॉल के चलते आखिरी पल में हार का सामना करना पड़ा.

    भारतीय महिला टीम की धाकड़ बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर ने आईसीसी महिला विश्व कप (ICC Women’s World Cup 2022) के सभी मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया. हरमनप्रीत कौर को गेंदबाजी करते हुए अक्सर नहीं  देखा जाता है. इस विश्व कप में कप्तान मिताली राज ने पहली दफा कौर से गेंदबाजी करवाई थी.

    https://www.instagram.com/reel/CbmRbyOlY6T/?utm_source=ig_web_copy_link

  • Women’s World Cup 2022: रोमांचक मुकाबले में हार के बाद बाहर हुई भारतीय टीम, जानिए सेमीफाइनल मुकाबलों का पूरा शेड्यूल

    Women’s World Cup 2022: रोमांचक मुकाबले में हार के बाद बाहर हुई भारतीय टीम, जानिए सेमीफाइनल मुकाबलों का पूरा शेड्यूल

    आईसीसी महिला विश्व कप 2022 (Women’s World Cup 2022) के आखिरी लीग मुकाबले में हुए करीबी मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 3 विकेट से हरा दिया है. इसके साथ ही भारतीय महिला टीम का विश्व कप (World Cup) जीतने का सपना महज़ सपना ही रह गया.

    भारत की हार से वेस्टइंडीज को फायदा मिला और वो सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली आखिरी टीम बनी. इससे पहले अपने आखिरी लीग मुकाबले में इंग्लैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ 100 रन की बड़ी जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में अपनी सीट पहले ही पक्की कर ली है. जानिए सेमीफाइनल मुकाबले में कौन सी टीम किसके साथ खेलेगी.

    आस्ट्रेलिया की टक्कर वेस्टइंडीज से

    महिला विश्व कप 2022

    आस्ट्रेलिया टीम, महिला विश्व कप 2022 (Women’s World cup 2022) के लीग स्टेज में अपने सभी 7 मुकाबले जीतने के साथ ही अंकतालिका में 14 अंको के साथ पहले स्थान पर रही. जिसके चलते महिला विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में पहुँचने वाली पहली टीम बनी. 30 मार्च को वेलिंग्टन में विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में उसका मुकाबला कैरेबियाई टीम वेस्टइंडीज से होगा.

    वेस्टइंडीज ने लीग स्टेज के 7 मैचों में 7 अंकों के साथ अंकतालिका में चौथे स्थान पर रही. वेस्टइंडीज का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी लीग मुकाबला बारिश के कारण धुल गया था. इसी वजह से वेस्टइंडीज को एक अंक मिला था और उसके 7 मैचों में 7 अंक हो गए थे.

    इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका होंगे आमने सामने

    महिला विश्व कप 2022

    महिला विश्व कप 2022 (Women’s World Cup 2022) का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और इग्लैंड के बीच 31 मार्च को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा, यह मैच डे-नाइट होगा. दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच जीता और टीम लीग स्टेज के बाद पॉइंट्स टेबल में 7 मैच में 11 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही.

    जबकि डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड 7 मैच में 8 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर रही. इंग्लैंड टीम की विश्व कप में शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. अपने पहले तीन मुकाबले लगातार हारने के बाद टीम ने ज़बरदस्त वापसी की और लगातार 4 मैच जीतकर सेमीफाइनल का टिकट अपने नाम किया.

  • IND vs RSA: दक्षिण अफ्रीका की टीम ने करो या मरो मैच में भारतीय टीम को 3 विकेट से हराया, भारत का विश्व कप 2022 में सफर खत्म

    IND vs RSA: दक्षिण अफ्रीका की टीम ने करो या मरो मैच में भारतीय टीम को 3 विकेट से हराया, भारत का विश्व कप 2022 में सफर खत्म

    महिला विश्व कप 2022 (WOMEN WORLD CUP 2022) में आज भारतीय टीम (INDIAN TEAM) करो या मरो मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने के लिए उतरी. जहाँ पर मिताली राज (MITHALI RAJ) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम ने 50 ओवर में 274 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा दक्षिण अफ्रीका (SOUTH AFRICA) की टीम ने 3 विकेट से कर लिया और रोमांचक मुकाबले में जीत गई गई. जिससे भारतीय टीम विश्व कप से बाहर हो गई.

    भारतीय टीम ने बनाया 274 रनों का बड़ा स्कोर

    MITHALI RAJ

     

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के लिए शेफाली वर्मा (SHEFALI VARMA) ने 53 रनों के बेहद अहम पारी खेली. जबकि उनका साथ देते हुए स्मृति मंधाना (SMRITI MANDHANA) ने 71 रनों के बेहद शानदार पारी खेली है. जिसके कारण भारतीय टीम को बहुत अच्छी शुरूआत मिली. हालांकि यस्तिका भाटिया आज के मैच में मात्र 2 रन ही जोड़ सकी.

    नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए आई कप्तान मिताली राज (MITHALI RAJ) ने 68 रनों की बेहद अहम पारी खेली. वहीं उपकप्तान हरमनप्रीत कौर (HARMANPREET KAUR) ने अपनी फॉर्म को जारी ऱखते हुए 48 रन बनाए. जिसके बाद कोई भी बल्लेबाज दहाई का आकड़ा पार नहीं कर सका. जिसके बाद भी भारतीय टीम ने 50 ओवर में 274 रन बनाए थे. दक्षिण अफ्रीका के लिए सबनम इस्माइल ने 2 विकेट तो वहीं मसाबटा क्लास ने भी 2 विकेट अपने नाम किया.

    रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हारा भारत

    INDIAN WOMEN TEAM

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरूआत अच्छी नहीं रही लीजेल ली 6 रनों पर रन आउट हो गई. लेकिन उसके बाद लौरा वुलवराट् ने 80 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं लारा गुड्ल ने भी 49 रनों की पारी खेली. वहीं कप्तान सुने लुस (SUNE LUUS) ने भी 22 रन जोड़े. जबकि मीगन डू प्रीज (MIGNON DU PREEZ) ने भी 51 रनों की पारी खेली.

    जबकि मेरीजेन कैप ने भी 21 रन बनाए. जिसके बाद भी दक्षिण अफ्रीका की टीम 275 रन बना गई. भारत के लिए हरमनप्रीत कौर (HARMANPREET KAUR) ने 2 विकेट तो वहीं राजेश्वेरी गायकवाड़ ने भी 2 विकेट लिया. इस हार के साथ ही भारतीय टीम (INDIAN TEAM) का सफर विश्व कप 2022 में खत्म हो गया. जबकि वेस्टइंडीज की टीम क्वालीफाई कर गई.

  • WWC 2022 Points Table: महिला विश्व कप 2022 में भारत का सेमीफाइनल खेलना हुआ आसान, ऐसा बन रहा है समीकरण

    WWC 2022 Points Table: महिला विश्व कप 2022 में भारत का सेमीफाइनल खेलना हुआ आसान, ऐसा बन रहा है समीकरण

    न्यूजीलैंड ने जैसे ही पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की वैसे ही आईसीसी महिला विश्व कप 2022 (ICC Women’s World Cup 2022) की अंकतालिका ने दिलचस्प मोड़ ले लिया है. अब 27 मार्च को होने वाला मुकाबला तय करेगा कि भारत सेमीफाइनल में पहुँच रहा है या नहीं. क्राइस्टचर्च में खेल रहे भारत (India) के लिए भी और उधर वेलिंग्टन की पिच पर उतरने वाले इंग्लैंड (England) के लिए भी यह दिन बेहद अहम रहने वाला है. क्योंकि महिला विश्व कप 2022 की अंकतालिका का अंक गणित ही अब कुछ ऐसा हो गया है.

    महिला विश्वकप 2022 के सेमीफाइनल में भारत का खेलना लगभग तय

    महिला विश्व कप 2022

    अंकतालिका(Points Table) पर नजर डाले तो लीग स्टेज के 7 में से 7 मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया टीम (Australia Team) पहले स्थान पर काबिज़ हो सेमीफाइनल में पहुंच चुका है. वहीं दक्षिण अफ्रीका (South Afrika)) ने अब तक खेले 6 मैचों में 9 अंक हासिल किए हैं और वो अंकतालिका में दूसरे स्थान के साथ ही अपनी टिकट सेमीफाइनल के लिए कटा चुका है . वेस्टइंडीज 7 अंको के साथ फिलहाल तीसरे नंबर पर है.

    भारत सेमीफाइनल का टिकट पाने के लिए बेक़रार है. और वो हर संभव प्रयास इसके लिए कर रहा है. भारत , साउथ अफ्रीका को हराते ही महिला विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा. अगर इंग्लैंड बांग्लादेश को हरा देता है तो भी उससे भारत के नतीजे पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. उस स्थिति में दोनों टीमें सेमीफाइनल में 8-8 अंक के साथ पहुंच जाएंगी. गणित सीधा और साफ है, अगर कल के मैच में भारत, दक्षिण अफ्रीका को हराता है तो भारत सेमीफाइनल में होगा.

    महिला विश्व कप की मौजूदा अंकतालिका

    महिला विश्व कप 2022
    PICTURE CREDIT ICC

    महिला विश्व कप 2022 (women’s world cup 2022) की अंकतालिका में फिलहाल भारत  5वें स्थान पर बना हुआ है और इंग्लैंड चौथे स्थान पर. वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने अपने सभी सातों मुकाबले खेल लिए है और वह छठे स्थान पर है. तीनों  ही टीमों के 6-6 अंक हैं. अगर कहीं अंतर है तो रन रेट का जिसके चलते इंग्लैंड भारत से अंकतालिका में ऊपर है और भारत न्यूजीलैंड से. भारत और इंग्लैंड 27 मार्च को आखिरी मैच खेलेंगे और उस मैच में निर्णय आ जाएगा कि अगली दो टीमें महिला विश्वकप सेमीफाइनल खेलने वाली कौन होंगी.

  • IPL 2022: जसप्रीत बुमराह को आईपीएल 2022 से पहले आई पत्नी संजना गणेशन की याद, तो पत्नी ने दिया बहुत प्यारा जवाब

    IPL 2022: जसप्रीत बुमराह को आईपीएल 2022 से पहले आई पत्नी संजना गणेशन की याद, तो पत्नी ने दिया बहुत प्यारा जवाब

    जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) आईपीएल 2022 (IPL 2022) में 5 बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) का हिस्सा है, उन्हें मुम्बई ने मेगा ऑक्शन के दौरान 12 करोड़ रूपये की बड़ी कीमत पर खरीदा है. जसप्रीत बुमराह वैसे तो अपनी गेंदबाजी में रफ्तार के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इन दिनों जसप्रीत बुमराह अपनी पत्नी संजना गणेशन (SANJANA GANESAN) के साथ चर्चा का विषय बने हुए हैं. आपको बता दें कि बुमराह अभी हाल फिलहाल मुम्बई टीम के ट्रेनिंग कैम्प में आईपीएल 2022 की तैयारी में लगे हुए हैं. क्या है वो बात जो इन्स्टाग्राम में हो रही है वायरल–

    इन्स्टाग्राम में जसप्रीत बुमराह ने लिखी दिल की बात

    जसप्रीत बुमराह

    दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) ने लिखा है कि– ” जल्दी घर आ जाओ प्लीज. इंसाइड जोक्स हमारी हंसी को मिस कर रहे हैं.” बुमराह ने पत्नी के साथ थ्रो बैक फोटो भी शेयर की जिसमें दोनों के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान है. पति जसप्रीत बुमराह के इस पोस्ट पर पत्नी संजना गणेशन(SANJNA GANESHAN) ने भी रिएक्ट किया है और कहा, “आपके लिए घर आ रही हूं.”

    संजना स्पोर्ट्स प्रजेंटर हैं और वह इस समय न्यूजीलैंड में महिला विश्व कप को कवर कर रही हैं. जसप्रीत बुमराह ने अभी कुछ दिन पहले शादी की पहली सालगिरह मनाई, जिसमें दोनों बहुत खुश दिखाई दिए. आपको बता दें कि पिछले साल दोनों ने अपनी शादी गोवा में रचाई थी.

    संजना गणेशन एक मशहूर एंकर

    जसप्रीत बुमराह

    संजना गणेशन (SANJNA GANESHAN) ग्लैमर इंडस्ट्री से नाता रखती है, संजना ने एमटीवी के रियल्टी शो में काम किया है जोकि एक डेटिंग बेस्ड रियल्टी शो है. अभी हाल फिलहाल में संजना गणेशन न्यूजीलैंड में चल रहे महिला विश्व कप 2022 (WOMEN’S WORLD CUP 2022) को कवर कर रही हैं. संजना एंकरिंग की दुनिया में जाना माना नाम है.

    उन्होंने आईपीएल में अपनी एंकरिंग से लाखों दिलों को छुआ है. वो न्यूजीलैंड से लौटने के बाद आईपीएल 2022 में एंकरिंग करती नजर आएंगी. आपको बता दें कि आईपीएल 26 मार्च से 29 मई तक चलना है.

  • WOMEN WORLD CUP 2022: भारतीय महिला टीम कर रही है इस टीम के हार की दुआ, आसानी से सेमीफाइनल का कट जाएगा टिकट

    WOMEN WORLD CUP 2022: भारतीय महिला टीम कर रही है इस टीम के हार की दुआ, आसानी से सेमीफाइनल का कट जाएगा टिकट

    आईसीसी वूमेन क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 (ICC WWC  2022) में भारतीय टीम का सेमीफाइनस खेलना लगभग तय है। बस भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के खिलाफ समझदारी से खेलना होगा। पहले तो टीम को जीत के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा, अगर किन्ही परिस्थितियोंं में टीम को हार का मुंह देखना पड़े तो हार का अंतर मामूली होना चाहिए। आइए जानते हैं कैसे भारतीय टीम पहुंचेगी सेमीफाइनल….

    वूमेन क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के लिए तीन टीमों में है कड़ा संघर्ष

    वूमेन क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 ( WWC  2022) अब अपने आखिरी दौर में पहुंच रहा है। आधे से अधिक मैच हो चुके हैं। अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) अपने 12 अंकों के साथ सेमीफाइनल में जगह बना चुका है। अब संघर्ष सिर्फ तीन टीमों के बीच बचा है।

    भारतीय टीम अगर साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) से अपना आखिरी मैच जीत लेती है तो उसका सेमीफाइनल में पहुंचना तय है लेकिन अगर टीम साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) से हार जाती है तो उसका अपने एनएनआर (NNR) के बदौलत सेमी फाइनल मे जगह बना सकती है। इसके लिए भारतीय टीम को बड़ी हार से बचना होगा।

    वूमेन क्रिकेट वर्ल्ड कप में तीसरे स्थान पर भारतीय टीम

    वूमेन क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 (ICC WWC  2022) में भारतीय टीम इस समय तीसरे पायदान पर है। अभी भारत (INDIA), वेस्टंडीज (WEST INDIES), आस्ट्रेलिया (AUTRALIA) और न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) को 1-1 मैच खेलने हैं। जबकि साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA), इंग्लैड(ENGLAND), बांग्लादेश (BANGLADESH) और पाकिस्तान (PAKISTAN) को 2-2 मैच खेलने हैं।

    अगर पाकिस्तान (PAKISTAN) और बांग्लदेश (BANGLADESH) दोनों मैच जीत जाते हैं तो ही सेमीफाइनलिस्ट की लड़ाई में आ सकेंगे। अंक तालिका में इंग्लैड (ENGLAND) और न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) के पास 4-4 अंक हैं लेकिन न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) का एनएनआर (NNR) काफी कमजोर है यह दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने के बाद ही सेमी फाइनल में जगह बना पाएगी।

    वूमेन क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत के लिए इंग्लैड(ENGLAND) और वेस्टंडीज (WEST INDIES) मुसीबत बन सकते हैं। इंग्लैड (ENGLAND) को अपने दोनों मैच जीतने होंगे जबकि वेस्टंडीज (WEST INDIES) अपना आखिरी मैच बड़े अंतर से जीत कर सेमी फाइनल्स तक पहुंच सकती है। इस तरह भारत को इंग्लैड (ENGLAND) व वेस्टंडीज (WEST INDIES) से आगे निकलने के लिए टीम को जीत के साथ  बड़ी हार से बचाव के फार्मूले को भी ध्यान में रखना होगा।

    यहां देखें टीमोंं की अंक तालिका…

     

  • IND vs BAN: स्मृति मंधाना ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में हासिल की बड़ी उपलब्धि, हरमनप्रीत कौर-मिताली राज की लिस्ट में हुई शामिल

    IND vs BAN: स्मृति मंधाना ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में हासिल की बड़ी उपलब्धि, हरमनप्रीत कौर-मिताली राज की लिस्ट में हुई शामिल

    आईसीसी (ICC) द्वारा आयोजित महिला विश्व कप 2022 (WOMENS WORLD CUP 2022) में स्मृति मंधाना (SMRITI MANDHANA) ने बांग्लादेश के साथ हुए मैच में इतिहास रच दिया है.आज के मैच में भारत ने बांग्लादेश को 110 रनों से हराकर अपने सेमीफाइनल में जाने का रास्ता लगभग साफ कर लिया है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में बांग्लादेश को 230 रनों का टारगेट दिया था, जिसका पीछा करते हुए बांग्लादेश 119 रनों पर सिमट गई. भारत की टीम से जहाँ यस्तिका भाटिया ने अर्धशतक लगाया वहीं स्नेह राणा ने भारत के लिए सबसे अधिक 4 विकेट झटके.

    स्मृति मंधाना ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

     

    बाएं हाथ की ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच में 5000 रन पूरे किए हैं जिसके चलते स्मृति ये कारनामा करने वाली भारत की तीसरी बल्लेबाज हो गईं है. इससे पहले ये काम मिताली राज (MITALI RAJ) और हरमनप्रीत कौर (HARMANPREET KAUR) ने किया था.

    हैमिल्टन के सेडन पार्क में चल रहे महिला विश्व कप 2022(WOMENS WORLD CUP) के 22वें मुकाबले में मंधाना (SMRITI MANDHANA) ने  51 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली. कप्तान मिताली राज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. स्मृति और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने भारत के लिए 74 रनों की साझेदारी की. शेफाली वर्मा 42 रन बनाकर आउट हो गईं जिसमें 6 चौकों और एक छक्का शामिल था.

    स्मृति मंधाना का करियर रहा है शानदार

    SMRITI MANDHANA

     

    ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना (SMIRTI MANDHANA) ने अब तक 70 वनडे मैचों में कुल 2717 रन बनाए हैं जबकि 4 टेस्ट मैचों में मंधाना ने  325 रन बनाए हैं. वहीं 84 टी20 इंटरनेशनल मैचों में इस अनुभवी बल्लेबाज ने 1971 रन जोड़े हैं. स्मृति मंधाना  वनडे में कुल 6 शतक और टेस्ट में एक शतक लगा चुकी हैं.

    स्मृति मंधाना का बल्ला वर्तमान विश्व कप में खूब रन बरसा रहा है. न्यूजीलैंड में जारी विश्व कप (WORLD CUP) के 6 मैचों में मंधाना 250 से अधिक रन बना चुकी हैं. जिसमें उनका अधिकतम स्कोर 123  है. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतकीय और एक अर्धशतकीय पारी निकली है.

  • IND vs BAN: शानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 110 रनों से हराया, सेमीफाइनल के रेस में मजबूत की स्थिति

    IND vs BAN: शानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 110 रनों से हराया, सेमीफाइनल के रेस में मजबूत की स्थिति

    न्यूजीलैंड में खेले जा रहे महिला विश्व कप 2022 (WOMEN WORLD CUP 2022) में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) का सफर बेहद उतार चढ़ाव भरा रहा है. जहाँ पर टीम को मजबूत न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. बांग्लादेश के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर मिताली राज (MITHALI RAJ) ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद बल्लेबाजी में 50 ओवर खेलकर 229 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश 119 रन ही बना पाई और 110 रनों से मैच हार गई.

    भारतीय टीम ने दिया 230 रनों का लक्ष्य

    YASTIKA BHATIA

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम (INDIAN TEAM) को अच्छी शुरूआत मिली. स्मृति मंधाना (SMRITI MANDHANA) ने जहाँ पर 30 रन बनाए तो वहीं शेफाली वर्मा ने आक्रामक अंदाज में 42 रनों की पारी खेली. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए यस्तिका भाटिया (YASTIKA BHATIA) ने 50 रनों की बेहद अहम पारी खेली. लेकिन उसके बाद कप्तान मिताली राज (MITHALI RAJ) अपना खाता भी नहीं खोल पाई.

    जबकि शानदार फ़ॉर्म में चल रही उपकप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी मात्र 14 रन ही जोड़े. अंत में ऋचा घोष (RICHA GHOSH) ने 26 रन बनाए तो वहीं पूजा वस्त्राकर ने नाबाद 30 रनों की पारी खेली. जबकि स्नेह राना (SNEH RANA) ने भी 27 रन जोड़े. जिसके कारण ही भारतीय टीम 50 ओवर में 7 विकेट गंवा कर 229 रन बनाने में सफल रही. बांग्लादेश के लिए नहीदा अख्तर ने 2 विकेट तो वहीं रितु मोनी ने भी 3 विकेट अपने नाम किया है.

    बांग्लादेश को मिली 110 रनों से हार

    मिताली राज

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम के लिए मुर्शिदा खातून (MURSHIDA KHATUN) ने 19 रन बनाए, लेकिन उनके अलावा कोई और बल्लेबाज टॉप ऑर्डर का पिच पर समय नहीं बिता सका. निचले क्रम में खेलने उतरी सलमा खातून (SALMA KHATUN) ने 32 रन बनाए तो वहीं लता मंडोल ने भी 24 रन बनाए. जिसके कारण ही बांग्लादेश की टीम ने 119 रन बनाए.

    भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के लिए स्नेह राना ने 4 विकेट झटके तो वहीं राजेश्वरी गायकवाड़ (RAJESHWARI GAYAKWAD) ने भी 1 विकेट हासिल किया. जबकि पूजा वस्त्राकर ने 2 तो वहीं पूनम यादव ने भी 1 विकेट चटकाए. दिग्गज झूलन गोस्वामी (JHULAN GOSWAMI) ने भी 2 विकेट झटका.  जिसके कारण ही भारतीय टीम मैच 110 रनों से जीत गई. इस जीत के बाद भारत सेमीफाइनल के रेस में आगे हुआ है.