Tag: भारत

  • IND W vs SL W: पहले टी20 मैच में भारत के गेंदबाज़ो ने दिखाया जलवा, श्रीलंका को दी 34 रनो से मात

    IND W vs SL W: पहले टी20 मैच में भारत के गेंदबाज़ो ने दिखाया जलवा, श्रीलंका को दी 34 रनो से मात

    भारत और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम (India vs Sri Lanka Women’s) के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला गया। बतौर कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के सामने महिला श्रीलंका टीम की कप्तान चमारी अट्टापट्टू (Chamari Athapaththu) आमने सामने थी।

    भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 139 रनों का लक्ष्य रखा था। ज़वाब में लक्ष का पीछा करने आई श्रीलंका की टीम ने 20 ओवर में 104 रन ही बना सकी। और इसी के साथ भारत ने पहला मैच 34 रनो से जीत कर सीरीज में 1 -0 से बढ़त बना ली।

    ऐसे जीती भारत की टीम

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम बेहद ही ख़राब रही। विश्मि गुणरत्ने (Vishmi Gunaratne) और चमारी अट्टापट्टू (Chamari Athapaththu) ने श्रीलंका की पारी की शुरुआत की। ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने भारत को पहली सफलता दूसरे ही ओवर में दिलाई, उन्होंने गुणरत्ने (1 रन) को एलबीडबल्यू आउट किया। इसके बाद कप्तान चमारी अट्टापट्टू और हर्षिता माधवी (Harshitha Madavi) ने दूसरे विकेट लिए 26 रन जोड़े।

    भारत को दूसरी सफलता राधा यादव (Radha Yadav) ने दिलाई, उन्होंने कप्तान चमारी अट्टापट्टू को राजेश्वरी गायकवाड़ (Rajeshwari Gayakwad) के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद श्रीलंका की टीम जैसे ताश के पत्तों की तरह झड़ गई। भारत की गेंदबाज़ी आला दर्जे की रही। टीम के लिए राधा यादव (Radha Yadav) ने सबसे ज़्यादा 2 विकेट लिए। दीप्ति, पूजा, शैफाली हांथो में 1-1 विकेट आई।

    भारत ने 20 ओवर में बनाये थे 138 रन

    टॉस जीतकर हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शेफाली वर्मा (Shafali Verma) और स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने पारी की शुरुआत की, सधी हुई शुरुआत लेकिन टीम ने पहला विकेट बहुत जल्द गिरा दिया। चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर स्मृति मंधाना 1 रन के स्कोर पर आउट हो गई।

    ओशादी की गेंद पर वह अट्टापट्टू के हाथों कैच आउट हुई। अगली ही गेंद पर ओशादी ने नई बल्लेबाज सबभिनेनी मेघना (Sabbhineni Meghana) को आउट किया। पहली ही गेंद पर चमारी अट्टापट्टू के ही हाथों कैच आउट हुई। भारत ने पॉवरप्ले में 2 विकेट गवांकर 32 रन बनाए।

    शैफाली और हरमनप्रीत ने संभाली पारी

    शेफाली वर्मा ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ मिलकर तीसरे विकेट लिए महत्वपूर्ण साझेदारी की। उन्होंने कप्तान के साथ मिलकर 39 जोड़े, और शुरूआती विकटों के बाद टीम को संभाला। 31 रन बनाकर शेफाली वर्मा 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर कैच आउट हुई। उनका विकेट चमारी अट्टापट्टू ने लिया।

    हरमनप्रीत के आउट होने के बाद ऋचा घोष (Richa Ghosh) और जेमिमा ने 23 रन जोड़े। ऋचा 5 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुई। जेमिमा रोड्रिगुएज (Rodrigues) ने अंतिम ओवरों में संभलकर बल्लेबाजी की, और 27 गेंदों में 36 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का लगाया। जेमिमा नॉट आउट रही। पूजा वस्त्रकार (Pooja Vastrakar) और दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने अंतिम ओवरों में महत्वपूर्ण रन बनाए। पूजा ने 12 गेंदों में 14 रन बनाए, तो वहीं दीप्ति शर्मा ने 8 गेंदों में ताबड़तोड़ अंदाज में 17 रन बनाए। दीप्ति नॉट आउट रही।

  • भारत और इंग्लैंड के बीच 3 सबसे बड़े विवाद, जब खिलाड़ियों ने खेल भावना को ताक पर रख कर पार की सारी हदें

    भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच बर्मिंघम (Birmingham) में 1 जुलाई से 5 जुलाई तक पिछले साल अधूरी छूटी हुई 5 मैचों की सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच खेला जाने वाला है। भारत इस सीरीज में 2-1 से आगे है और उसे सीरीज पर कब्जा करने के लिए सिर्फ ये मैच ड्रॉ कराने की जरूरत है। भारत और इंग्लैंड की टीमें जब भी क्रिकेट के मैदान पर भिड़ती हैं, तो बात सिर्फ गेंद और बल्ले की नहीं होती।

    मामूली तू-तू मैं-मैं से लेकर मैदान के बाहर के विवाद अक्सर ही सुर्खियों का हिस्सा बन जाते हैं। इन विवादों ने दोनों देशों के बीच की प्रतिस्पर्धा का रोमांच ही बढ़ाया है।

    आइए एक नजर डालते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच हुए 5 बड़े विवादों पर:-

    1. कोहली ने स्टोक्स से लिया था पंगा

    साल 2016 में भारत दौरे पर टीम इंडिया (Team India) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ बेन स्टोक्स (Ben Stokes) का विवाद काफी चर्चित रहा था। बीच मैदान पर ये दोनों खिलाड़ी भिड़ गए थे। विराट और स्टोक्स के बीच यह मामला 2016 मोहाली टेस्ट मैच का है। मोहाली टेस्ट (Mohali Test) में इंग्लैंड (England) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

    रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को विकेटकीपर पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) के हाथों स्टंप आउट करा दिया। बेन स्टोक्स के आउट होने के बाद टीम इंडिया और विराट कोहली (Virat Kohli) ने जश्न मनाया। बेन स्टोक्स को कोहली का अंदाज पसंद नहीं आया। स्टोक्स ने आउट होने के बाद पीछे मुड़कर कुछ कहा जिससे विराट कोहली भड़क गए। मैदान पर गर्मागर्मी और बढ़ती उससे पहले ही अंपायरों ने दोनों को अलग कर दिया।

    (more…)

  • भारत का वो स्टार क्रिकेटर, जिसे Kiss करने मैदान पर पहुंच गई थी लड़की, पूरा स्टेडियम गूंज उठा का तालियों की आवाज़ से

    हम भारतीयों का क्रिकेट से वही रिश्ता है जो ‘समोसे’ का ‘आलू’ से है। मतलब ये कि दोनों एक-दूसरे के बिना अधूरे से लगते हैं। भारत में क्रिकेट धर्म की तरह पूजा जाता है। फ़ैंस अपने चहेते क्रिकेटरों के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। क्रिकेट जितना खिलाड़ियों की वजह से चर्चा में रहता है, उतना ही फ़ैंस की वजह से सुर्खियों में भी बना रहता है। कभी-कभी फ़ैंस की वजह से स्‍टेडियम में ऐसी घटनाएं घट जाती हैं, जो भुलाए नहीं भूलतीं।

    ऐसा ही एक वाक्या हुआ था अब्बास अली बेग (Abbas Ali Baig) के साथ। अब्बास अली बेग एक ऐसा नाम, जिसने अपने बल्लेबाजी से 60 दशक में तूफान मचा दिया था। बहुत कम लोग अब्बास अली के बारे में जानते होंगे कि उन्हें भारतीय क्रिकेट का भगवान माना जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि, वे उस समय धोनी और विराट कोहली जैसी फैन फॉलोइंग रखते थे। चलिए आपको एक ऐसे मजेदार किस्से के बारे में बताते हैं। जब आउट होकर लौट रहे अब्बास अली बैग को लड़की ने सरेआम लाइव मैच के दौरान किस कर दिया था।

    अब्बास अली बैग को मैदान पर लड़की करने लगी थी किस

    आपने अक्सर देखा ही होगा फ़ैंस अपने फ़ेवरेट क्रिकेटर के पैर छूने, उनसे हाथ मिलाने और सेल्फ़ी लेने की ज़िद में मैदान के अंदर तक घुस जाते हैं। ऐसा ही कुछ नजारा साल 1960 में देखने को मिला था। जब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा था। अब्बास अली बेग (Abbas Ali Baig) ने इस मुकाबले की दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 58 रनों की पारी खेली थी। जब अब्बास टी ब्रैक के टाइम मैदान से पवेलियन की तरफ लौट रहे थे। तो, मैदान पर हैरान कर देने वाला नजारा देखेने को मिला।

    उनकी पारी को देखकर फैंस काफी खुश थे। अब्बास अली बेग (Abbas Ali Baig) जैसे -जैसे पवेलियन की ओर बढ़ रहे थे। ठीक वैसे- वैसे ही फैंस उनका जोरदार तालियों के साथ स्वागत कर रहे थे। लेकिन, उसी वक्त मैदान में एक लड़की आई और अब्बास अली के गाल पर लगातार किस करने लगी। इस घटना के बाद मैदान पर सन्नाटा पसर गया और फैंस ये रोमांटिक नजारा देखकर तालियां बजाने लगे।

    अब्बास अली बैग क्रिकेटिंग करियर

    अब्बास अली बैग (Abbas Ali Baig) भारत के लिए ज़्यादा क्रिकेट नहीं खेल सके। 10 टेस्ट मैचों की 18 पारियों में उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से कुल 428 रन बनाए थे। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 112 रहा। प्रथम श्रेणी क्रिकेट की बात करें तो अब्बास अली बेग ने 235 मैचों में 12367 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 21 शतक और 64 अर्धशतक लगाए।

  • ENG vs IND: भारत को इंग्लैंड दौरा जीताने के लिए विराट-रोहित ने कसी कमर, इंटेंस ट्रेनिंग का वीडियो आया सामने

    भारत को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले लीसेस्टरशर (leicestershire) के खिलाफ चार दिवसीय प्रैक्टिस (IND vs ENG Practice Match) मैच 24 जून से खेलना है। भारत और इंग्लैंड (India tour of England) के बीच 2021 में शुरू हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 1 जुलाई से खेला जाना वाला है। जिसमें टीम इंडिया (Team India) 2-1 से आगे चल रही है।

    टेस्ट सीरीज में जीत हासिल करने के लिए टीम इंडिया के खिलाफ जमकर पसीना बहा रहे हैं। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) भी दौरे के लिए कमर कस रहे हैं।

    भारत को इंग्लैंड दौरा जिताने के लिए विराट-रोहित ने कसी कमर

    मौजूदा समय में टीम इंडिया (Team India) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की फॉर्म कुछ खास नजर नहीं आ रही है। दोनों के लिए आईपीएल 2022 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। जिस वजह से उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज में आराम दिया गया था। ऐसे में दोनों इस अभ्यास मैच में अपनी खोई लय को फिर से हासिल करना चाहेंगे।

    कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के इस दौरे के लिए कमर कस रहे हैं। इस बात का अंदाज कन्ट्री क्रिकेट क्लब द्वारा शेयर किए गए वीडियो से लगाया जा सकता है। दरअसल, कुछ दिन पहले काउंटी क्रिकेट क्लब ने विराट और रोहित के प्रैक्टिस सेशन का वीडियो शेयर किया था, जिसमें दोनों कड़ी मेहनत करते नजर आ रहे हैं।

    विराट कोहली की नज़रे शतक की ओर

    2021 में जब टीम इंडिया ने इंग्लैंड में इस सीरीज के पहले चार टेस्ट खेले थे, तब विराट कोहली टीम के कप्तान थे, और रवि शास्त्री (Ravi Shastri) टीम इंडिया के हेड कोच। इस बार हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) हैं, और कप्तान रोहित शर्मा। रोहित ने पहले चार टेस्ट मैचों में भारत की ओर से सबसे ज्यादा 368 रन बनाए थे।

    वहीं विराट कोहली के बल्ले से चार मैचों की सात पारियों में 218 रन निकले थे। विराट कोहली की 71वीं इंटरनेशनल सेंचुरी का इंतजार दुनिया भर के फैन्स को है। देखना होगा कि क्या विराट यह उपलब्धि एजबेस्टन टेस्ट में हासिल कर पाते हैं या नहीं।

    कोरोना पाज़िटिव होने की ख़बरों पर विराट कोहली ने कही ये बात

    इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) को 24 जून प्रैक्टिस मैच खेलना है। हाल ही में रिपोर्ट्स आई थी कि टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली को कोरोना संक्रमित पाया गया है। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई भी ठोस खबर सामने नहीं आई है, लेकिन विराट कोहली के एक पोस्ट ने इस अफवाहों पर विराम लगा दिया है। पूर्व कप्तान कोहली ने मंगलवार को कू एप पर अपने प्रैक्टिस सेशन की एक तस्वीर साझा की। फोटो शेयर करते हुए विराट ने लिखा, “अच्छा अभ्यास करो, खुश रहो।”

  • IND vs SA: भारत की सीरीज जीतने की सारी उम्मीदों पर फिरा बारिश का पानी, साउथ अफ्रीका के साथ सीरीज हुई 2 -2 से बराबर

    भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज (South Africa Tour of India) का आखिरी निर्णायक मुकाबला बेंगलुरू (Bangalore) के एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम (Chinnaswamy Stadium) में खेला गया। इस मुकाबले में दोनों ही टीमों के पास जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने का मौका था।

    शुरूआती 2 मैचों में जीत दर्ज कर साउथ अफ्रीका टीम ने भारत की मुश्किल बढ़ा दी थी। लेकिन, इसके बाद लगातार 2 मैचों में जीत हासिल कर अब भारतीय टीम ने सीरीज को रोमांचक मोड़ पर ला खड़ा किया। जिसमें किसी एक की जीत उसे ट्रॉफी दिला सकती थी। लेकिन बेंगलुरू की बारिश ने सबके सपनो अरमानो पर सच में पानी फेर दिया। और इस सीरीज को 2 -2 से बराबर कर समाप्त कर दिया गया।

    सीरीज हुई 2 -2 से बराबर

    बारिश की वजह से करीब 1 घंटे से अधिक समय से मैच को रोका गया। कट टाइम 10:12 का तय किया गया था। इस समय मैच शुरू होती तो मैच 5-5 ओवरों का होता। यानी एक टीम 5 ओवर का खेलती। लेकिन और इसके बावज़ूद बारिश नहीं रुकी और खेल वापस से शुरु नहीं किया गया इस वज़ह से सीरीज को 2-2 से ड्रा कर दिया गया।

    भारत-साउथ अफ्रीका पांचवां टी-20 रद्द

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांचवां टी-20 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया है। बारिश ने आज के मैच में दो बार खलल डाला। पहले टॉस के बाद बारिश की वजह से 50 मिनट तक मैच रुका रहा। शाम सात बजे से मैच शुरू होने की जगह 7 बजकर 50 मिनट पर मैच की शुरुआत हुई।

    बारिश की वजह से फिर रुका मैच

    बारिश की वजह से एकबार फिर मैच को रोक दिया गया। यह आज दूसरी बार है जब बारिश की वजह से मैच रुका। इससे पहले टॉस के बाद करीब 50 मिनट कर मैच बाधित रहा था। सात बजे की जगह मैच की शुरुआत सात बजकर 50 मिनट पर हुई थी। इस वजह से दोनों पारियों से एक-एक ओवर काट लिए गए थे।

    बारिश रुकने के बाद बल्लेबाज़ी करने आई टीम इंडिया ने 3.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर 28 रन बना लिए थे। दोनों ओपनर्स ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ पवेलियन लौट चुके थे। ईशान सात गेंदों में 15 रन और ऋतुराज 12 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर क्रीज पर थे।

     

  • IND vs SA: लगातार पांचवी बार टॉस हारा भारत, साउथ अफ्रीका ने चुनी पहले गेंदबाज़ी, जानिए किन्हें मिली है प्लेइंग 11 में जगह

    भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज (South Africa Tour of India) का आखिरी निर्णायक मुकाबला बेंगलुरू (Bangalore) के एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम (Chinnaswamy Stadium) में खेला जाने वाला है। इस मुकाबले में दोनों ही टीमों के पास जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने का मौका है। शुरूआती 2 मैचों में जीत दर्ज कर साउथ अफ्रीका टीम ने भारत की मुश्किल बढ़ा दी थी।

    लेकिन, इसके बाद लगातार 2 मैचों में जीत हासिल कर अब भारतीय टीम ने सीरीज को रोमांचक मोड़ पर ला खड़ा किया है। जिसमें किसी एक की जीत उसे ट्रॉफी दिला सकती है। इसके लिए दोनों ही टीमें अपना पूरा दमखम झोंकती हुई नजर आएंगी। तेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) चोटिल होकर पांचवे टी20 से बाहर हो गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में केशव महाराज (Keshav Maharaj) साउथ अफ्रीका की कमान संभाल रहे हैं। भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच शुरू हो चुके इस मैच मेंसाउथ अफ्रीका ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी चुनी है।

    साउथ अफ्रीका ने लगातार पांचवी बार जीता टॉस

    सीरीज में अभी तक क्या हुआ

    भारत बनाम साउथ अफ्रीका सीरीज का पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला गया था। 212 रनों के बड़े लक्ष्य के बावजूद साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से आसानी से जीत दर्ज कर ली थी। दूसरे मैच में भी साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 विकेट से मैच अपने नाम किया।

    तीसरा मैच विशाखापट्नम में खेला गया, जो भारत के लिए करो या मरो वाला था। इस मुकाबले में भारत का टॉप आर्डर और गेंदबाजी दोनों कमाल की रही, और यही कारण रहा कि टीम ने 48 रनों से जीत दर्ज की। राजकोट में भारत ने 82 रनों से बड़ी जीत दर्ज की, जबकि टॉप आर्डर में भारतीय बल्लेबाजी विफल रहे थे। दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने 55 रनों की अर्धशतक पारी खेली, इसके बाद गेंदबाजों ने कमाल प्रदर्शन किया और सीरीज 2-2 से बराबर की। अब बेंगलुरु में सीरीज निर्णायक मैच है।

    टीम इंडिया की प्लेइंग 11

    रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (c)(wk), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहाली, अवेश खान।

    साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11

    टेम्बा बावुमा (C), रीज़ा हेंड्रिक्स, ड्वेन प्रिटोरियस, रासी वैन डेर डूसन, हेनरिक क्लासेन (wk), डेविड मिलर, वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, तबरेज़ शम्सी, एनरिक नॉर्टजे।

  • IND vs SA: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच आखिरी निर्णायक मैच कब, कहां और कैसे देखने को मिलेगा? जानिए पूरी जानकारी

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज (South Africa Tour of India) का आखिरी निर्णायक मुकाबला बेंगलुरू (Bangalore) के एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम (Chinnaswamy Stadium) में रविवार को खेला जायेगा। इस मुकाबले में दोनों ही टीमों के पास जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने का मौका होगा। शुरूआती 2 मैचों में जीत दर्ज कर साउथ अफ्रीका टीम ने भारत की मुश्किल बढ़ा दी थी।

    लेकिन, इसके बाद लगातार 2 मैचों में जीत हासिल कर अब भारतीय टीम ने सीरीज को रोमांचक मोड़ पर ला खड़ा किया है। जिसमें किसी एक की जीत उसे ट्रॉफी दिला सकती है। इसके लिए दोनों ही टीमें अपना पूरा दमखम झोंकती हुई नजर आएंगी। भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच होने वाले इस अंतिम मैच को से जुड़ी लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में पूरी जानकारी आसान भाषा में जानते है इस लेख के द्वारा।

    IND vs SA 5th T20 Live : मैच का शेड्यूल

    तारीख – 19th June 2022 (रविवार)

    वेन्यू – एम् चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

    टॉस – 6:30 बजे होगा

    मैच कब शुरू होगा – शाम 7 बजे से शुरू

    कहां देख सकते हैं IND vs SA का फाइनल टी-20 मैच

    भारत-साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच अब तक खेले गए सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर हुआ है। और आखिरी मैच को भी आप स्टार स्पोर्ट नेटवर्क पर ही देखेंगे। भारत में आईपीएल 2022 का आधिकारिक प्रसारक भी स्टार स्पोर्ट्स ही रहा है। आखिरी और 5वां मैच भी Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 3 और Star Sports 3 HD पर प्रसारित होगा।

    कब और कहाँ होगी लाइव स्ट्रीमिंग

    फैंस इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग (Disney+ Hotstar app और Website) पर भी देख सकते हैं। हालांकि, एप पर मैचों को लाइव देखने के लिए दर्शकों को प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय समयानुसार ये मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस प्रक्रिया साढे 6 बजे संपन्न होगी।

    ऋषभ पंत को बदलना होगा इतिहास

    भारतीय टीम के युवा विकेट कीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को पहली बार टी20 की कप्तानी मिली, शुरूआती दो मैच हारने के बाद दो मैचों में जीत दर्ज टीम ने सीरीज में बराबरी जरूर की लेकिन चारों मैचों में पंत की किस्मत एक जगह नहीं बदली। टॉस, जी हां चारों मुकाबलों में पंत टॉस हारे हैं, और अभी भी बतौर टी20 कप्तान अपने पहले टॉस जीतने का इंतजार कर रहे हैं। पांचवे मैच में टॉस महत्वपूर्ण होगा, वह चाहेंगे कि जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जाए।

  • IND vs SA: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल मैच में किस टीम को मिलेगा पिच का साथ, जानिए चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज (South Africa Tour of India) का आखिरी निर्णायक मुकाबला बेंगलुरू (Bangalore) के एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम (Chinnaswamy Stadium) में रविवार को खेला जायेगा। इस मुकाबले में दोनों ही टीमों के पास जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने का मौका होगा। शुरूआती 2 मैचों में जीत दर्ज कर साउथ अफ्रीका टीम ने भारत की मुश्किल बढ़ा दी थी।

    लेकिन, इसके बाद लगातार 2 मैचों में जीत हासिल कर अब भारतीय टीम ने सीरीज को रोमांचक मोड़ पर ला खड़ा किया है। जिसमें किसी एक की जीत उसे ट्रॉफी दिला सकती है। इसके लिए दोनों ही टीमें अपना पूरा दमखम झोंकती हुई नजर आएंगी। भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच होने वाले इस अंतिम मैच में पिच की क्या भूमिका होने वाली है और किसके पिच का फायदा मिलगे आइये जानते है इस लेख के द्वारा।

    IND vs SA 5th T20 पिच रिपोर्ट

    भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के बीच खेले जाने वाले पांचवें टी20 के पिच रिपोर्ट की अगर हम बात करें तो एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम छोटी बॉउंड्री के लिए मशहूर है। सीमित ओवरों के खेल में यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है। यहां पहले कई बड़े लक्ष्य आसानी से प्राप्त किए गए हैं। टॉस जीतने वाले कप्तान का फैसला पहले गेंदबाजी करने का होना चाहिए, क्योंकि यहां लक्ष्य का पीछा करना आसान होता है।

    मैदान पर पिछले दिनों बारिश से आउटफील्ड गीला हुआ था। फील्डिंग में खिलाड़ियों को अतिरिक्त ध्यान देना होगा। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम 200 या इससे अधिक रन बना लें तो दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम पर दबाव आ जाएगा। वैसे ऋषभ पंत की कप्तानी में पिछले दोनों मैच भारत ने पहले बल्लेबाजी करने के बाद ही जीते हैं।

    IND vs SA की चौथे मैच के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन

    भारतीय टीम: ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर/दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, युजवेंद्र चहल।

    दक्षिण अफ्रीका: रीज़ा हेंड्रिक्स/टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रासी वान डेर दुसें, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ड्वेन प्रिटोरियस, मार्को जान्सेन, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज, एनरिक नोर्त्जे, तबरेज़ शम्सी।

  • IND vs SA: भारत ने की सीरीज में दमदार वापसी साउथ अफ़्रीका को 82 रनों से हराया, आवेश खान और दिनेश कार्तिक बने जीत के नायक

    भारत बनाम साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच चौथा टी20 मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Saurashtra Cricket Association Stadium) में आज खेला गया। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 169 रन बनाए। दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने ताबड़तोड़ 55 रनों की पारी खेली। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में सिर्फ़ 87 रन बना कर ऑल आउट हो गई। जिससे भारत ने मैच जीत कर इस 5 टी20 मैचों की सीरीज में 2 -2 की बराबरी कर ली है।

    भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया था 170 रन का टारगेट

    टॉस हार कर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी टीम इंडिया (Team India) की शुरुआत बेहद ख़राब रही। ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) सस्ते में पहली ओवर में आउट। इसके बाद आए श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) भी जल्द पवेलियन लौट गए। शुरुआत में 2 विकेट के बाद ईशान किशन (Ishan Kishan) ने अपनी बल्लेबाजी का अंदाज नहीं बदला।

    ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के साथ मिलकर उन्होंने 16 रन जोड़े, जिसमे 1 रन पंत का था। नॉर्खिया ने ईशान किशन को 27 के स्कोर पर विकेट कीपर के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद पंत के साथ मिलकर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने 41 रनों की साझेदारी की, और लगातार गिरे विकेट के बाद पारी को संभाला। जीवनदान मिलने के बाद ऋषभ पंत बड़ी पारी नहीं खेल सके, वह केशव महाराज (Keshav Maharaj) की गेंद पर कैच आउट हुए।

    इसके बाद दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) आए, और अपने करियर की बेस्ट पारी खेली। हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक ने मिलकर 65 रनों की साझेदारी की, इस साझेदारी से टीम इंडिया एक बड़े स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। हार्दिक पांड्या अपने अर्धशतक से चूके और 46 रन बनाकर 19वें ओवर में आउट हुए। उन्होंने इस पारी में 3 छक्के और 3 चौके लगाए।

    दिनेश कार्तिक ने T20I में पहली फिफ्टी लगाई

    इस मैच में जब दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) बल्लेबाजी करने आए तो टीम इंडिया का स्कोर सिर्फ 13ओवर में सिर्फ 81 रन था और 4 विकेट गिर चुके थे। इस मुश्किल परिस्थिति में दिनेश कार्तिक ने हार्दिक पांड्या के साथ 33 गेंदों में 65 रन जोड़े। अपनी पारी में दिनेश ने 27 गेंदों में 55 रन बनाये, इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 2 छक्के जड़े हैं।

    उनकी इस पारी के चलते ही टीम इंडिया ने 169 रन बनाये हैं। 16 साल के टी20 करियर में दिनेश कार्तिक का ये पहला अर्धशतक था। वह अंतिम ओवर में प्रिटोरियस की गेंद पर कैच आउट हुए।

    ऐसे जीती टीम इंडिया

    भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच खेले गए चौथे टी20 मैच में अफ्रीकी टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से धाराशाई हो गया। सबसे पहले कप्तान टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे। बावुमा 8 रन ही बना सके। इसके बाद क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) 13 गेंदों में 2 चौके की मदद से 14 रन ही बना सके और हर्षल पटेल (Harshal Patel) की गेंद पर रन आउट हो गए।

    फिर आवेश खान (Avesh Khan) ने ड्वेन प्रीटोरियस (Dwaine Pretorius) को 0 रन पर चलता किया। इसके बाद 8 रन पर हेनरिच क्लासेन (Heinrich Klaasen) को युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं, 9 रन पर हर्षल पटेल ने डेविड मिलर (David Miller) को सीधा क्लीन बोल्ड कर दिया।

  • हार्दिक-पंत की जगह इस खिलाड़ी को बनना था भारत का नया कप्तान, खुद ही अंधेरे में झोंक रहा अपना करियर

    भारत ने चल रही साउथ अफ्रीका सीरीज (IND vs SA) के बाद टीम इंडिया (Team India) को आयरलैंड (IRELAND TOUR OF INDIA) जाना है। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) आयरलैंड के खिलाफ 2 टी20 मैचों की सीरीज में भारत की अगुआई करेंगे। वो भारत के 9वें टी20 कप्तान होंगे। ऋषभ पंत (RISHABH PANT) साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA CRICKET TEAM) के खिलाफ टी20 टीम की कमान संभाल रहे हैं।

    हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की अगुआई में हाल में गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) ने आईपीएल 2022 का खिताब जीता था। जिसके बाद से ही उनकी कप्तानी की तारीफ हो रही थी। इस पूरे समय में भारत की कप्तानी के लिए एक दावेदार और था जिसे टीम इंडिया (TEAM INDIA) ने नजरंदाज कर दिया।

    ये खिलाड़ी भी था कभी कप्तानी का दावेदार

    ऋषभ पंत (RISHABH PANT) और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के अलावा टीम इंडिया (TEAM INDIA) में एक और खिलाड़ी ऐसा है जो कप्तान बन सकता था। ये खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) हैं। अय्यर को पिछले कुछ सालों से टीम इंडिया का अगला कप्तान माना जाता था। लेकिन लगातार अपनी खराब फॉर्म और कप्तानी के बाद अब वो अपनी जगह तक बचा लें तो बहुत है।

    टीम में अय्यर को अब सूर्यकमार यादव (Suryakumar Yadav) की गैरमौजूदगी में खेलने का मौका मिलता है। साउथ अफ्रीका दौरे पर उनका प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा है। ऐसे में आयरलैंड के खिलाफ प्लेइंग 11 में सूर्यकुमार यादव की वापसी हो सकती है।

    श्रेयस अय्यर के बल्ले से नही निकल रहे रन

    श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) के लिए इस साल आईपीएल और मौजूदा टी20 सीरीज उतनी अच्छी नहीं जा रही। दूसरे टी20 मैच में श्रेयस अय्यर ने 35 गेंदों पर 40 रनों का योगदान दिया था। तीसरे मैच में उन्होंने 11 गेंदों पर सिर्फ 14 रन बनाए थे। इस साल आईपीएल में श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपने पाले में किया और उन्हें कप्तान भी बनाया।

    लेकिन इस बार का सीजन केकेआर के लिए काफी अच्छा नहीं गया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में आईपीएल 2022 में केकेआर ने अपने 14 लीग मैच खेले। इसमें से टीम ने केवल छह ही मैच अपने नाम किए और आठ में उसे हार का सामना करना पड़ा।

    आयरलैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम:

    हार्दिक पांड्या (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, हर्षल पटेल, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

Exit mobile version