Tag: भारत और पाकिस्तान

  • पाकिस्तानी गेंदबाज Naseem Shah के साथ क्या खिचड़ी पका रही Urvashi Rautela, अब क्रिकेटर ने दिया ये रिएक्शन

    पाकिस्तानी गेंदबाज Naseem Shah के साथ क्या खिचड़ी पका रही Urvashi Rautela, अब क्रिकेटर ने दिया ये रिएक्शन

    बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर अपने पोस्ट को लेकर चर्चा में बनी रहती है। अब इसी बीच उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) एक बार फिर से चर्चा में आई है। दरअसल बात ये है कि उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने पाकिस्तानी गेंदबाज नसीम शाह का एक वीडियो शेयर किया है। अब नसीम शाह ने उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) को लेकर एक ऐसी बात बोल दी है जिसकी चर्चा इन दिनों हो रही है।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) साल 2022 में भारत और पाकिस्तान पहुंची थी। वो कई मैच देखने यूएई पहुंची थी। उस वक्त ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा था।

    Urvashi Rautela के इस जगह पर दिखा ऐसा निशान, यूजर बोले-’कहीं लव बाइट तो नहीं’

    क्या नसीम पर फिदा Urvashi Rautela

    सोशल मीडिया पर इसके खूब चर्चे हो रहे थे। इसी दौरान उर्वशी रौतेला ने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज नसीम शाह की एक स्टोरी शेयर की थी। जिसमे वो स्माइल करते नजर आ रहे है, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला भी इसी अंदाज में थी। इस स्टोरी को देखने के बाद कई लोग ये तक कहने लगे कि अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का दिल अब नसीम शाह पर आ गया है। हालांकि अब इस मामले पर नसीम शाह का बयान सामने आया है। नसीम शाह ने कहा कि, वो उर्वशी रौतेला को नहीं जानते है, उर्वशी कौन हैं, मुझे कोई पसंद करता है तो ये अच्छी बात है।

    Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला ने आखिरकार ‘मिस्टर आरपी’ के नाम का किया खुलासा, ऋषभ पंत नहीं इस आदमी के पीछे पड़ी है अभिनेत्री

    नसीम की आई प्रतिक्रिया

    नसीम ने उर्वशी के नाम पर कहा कि, फिलहाल ऐसा कोई प्लान नहीं हैं, मैं ऐसे सवालों पर मुस्कुरा रहा हूं, मुझे क्योंकि कुछ नहीं पता। वो क्या शेयर करती हैं और क्या वीडियो शेयर किया था। नसीम ने कहा कि मैं मैदान पर खेलता हूं, मुझे उर्वशी को लेकर कोई आइडिया नहीं, कोई मेरी बात करता है तो ये अच्छी बात है। मेरे अंदर कुछ ख़ास नहीं, लेकिन अगर लोग मुझे प्यार करते हैं तो ये अच्छी बात है। अगर हम बात करें उर्वशी रौतेला की तो वो 28 साल की है और नसीम शाह 19 साल के हैं।

    कई दिनों से फिल्मों से गायब रहने वाली Urvashi Rautela का कमाई के लिए क्या है जरिया, इतने करोड़ की हैं मालकिन

  • T20 World Cup 2022 Final: टी20 वर्ल्डकप का फाइनल होगा भारत- पाकिस्तान के बीच, ये आंकड़ें दे रही है गवाही

    आईसीसी टी20 वर्ल्डकप (ICC T20 world Cup) के फाइनल में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) की मुलाकात की संभावना बढ़ गई है। दरअसल रविवार को नीदरलैंड (Netherlands) द्वारा साउथ अफ्रीका (South Africa) को हराने के बाद भारत ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। वहीं पाकिस्तान (Pakistan) ने भी बांग्लादेश को 5 विकेट से मात देकर सेमीफाइनल में एंट्री ले ली है।

    जिसके बाद एक बार फिर क्रिकेट फैंस टी20 वर्ल्डकप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला देखने की उम्मीद कर रहे हैं। विशेष रूप से भारत और पाकिस्तान अगर अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीत जाते हैं तो दोनों टीमों के बीच भिड़ंत होना तय है।

    यह भी पढ़ें : T20 WORLD CUP 2022: भारत और पाकिस्तान की जीत पर लगातार उठ रहे सवाल, आखिर क्या हैं डकवर्थ लुईस DLS नियम?

    भारत ने इंग्लैंड को उसी के घर में हराया

    आईसीसी टी20 वर्ल्डकप 2022 से पहले भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की रोमांचक T20I सीरीज़ खेली गई थी। जिसमें भारत ने 2-1 से बाज़ी मारी थी। वहीं अगर हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो अब तक भारत और इंग्लैंड के बीच कुल 22 T20 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से भारत ने 12 और इंग्लैंड ने 10 मुकाबले जीते हैं। यह आंकड़े इस बात को साफ ज़ाहिर कर रहे हैं कि भारत का T20 में इंग्लैंड पर दबदबा रहा है। ऐसे में सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का पलड़ा भारी है।

    पाकिस्तान ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ जीती थी ट्राई सीरीज़

    विश्वकप से ठीक पहले न्यूज़ीलैंड में पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूज़ीलैंड के बीच एक रोचक ट्राई सीरीज़ खेली गई थी। जिसका फ़ाइनल कीवी टीम और पाकिस्तान के बीच खेला गया था। जिसमें बाबर आज़म की टीम ने न्यूज़ीलैंड को मात देकर श्रृंखला अपने नाम कर ली थी।

    वहीं अगर हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो अब तक पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच कुल 28 T20 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से पाकिस्तान ने 17 और न्यूज़ीलैंड ने 12 मुकाबले जीते हैं। यह आंकड़े साफ़ दर्शाते हैं कि पाकिस्तान कीवी टीम पर पूरी तरह से हावी रही है। बहरहाल, सेमीफाइनल में भी पाकिस्तान ही फेवरेट है। ऐसे में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच आईसीसी T20 विश्वकप का फाइनल होने की पूरी उम्मीद है।

    IND vs PAK: सुपर 12 में भारत ने 4 विकेट से दी थी मात

    23 अक्टूबर रविवार को भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच सुपर 12 स्टेज का एक रोमांचक मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया था। जिसमें भारत ने आखिरी ओवर में 4 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया था।

    पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए थे। ऐसे में भारत ने 160 रनों का लक्ष्य विराट कोहली की नाबाद 82 रन की शानदार पारी की वजह से आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर हासिल किया था।

  • IND vs PAK : “वो इतना बलिदान नहीं करते तो मैं यहाँ नहीं होता…” जीत के बाद फुट फुट के रोये हार्दिक पांड्या, अपने घर वालो को इस तरह किया याद

    हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) भारतीय टीम (INDIAN TEAM) की अहम कड़ी है, पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले में उन्होंने गेंदबाजी और बल्लेबाजी से शानदार खेल दिखाया है। पहले उन्होंने महत्वपूर्ण 3 विकेट चटकाए और फिर जब भारत हार के दलदल में गिरने ही वाला था तो हार्दिक ने विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के साथ संकट मोचक बनते हुए 127 रनों की साझेदारी करते हुए टीम इंडिया (TEAM INDIA) को जीत की दहलीज पर ला खड़ा कर दिया।

    वहीं इस रोमांचक मैच के बाद जब हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ब्रॉडकास्टर जतिन सप्रू और इरफान पठान (IRFAN PATHAN) के पास बातचीत करने के लिए पहुंचे तो वह अपने पिता का जिक्र करते हुए भावुक हो गए। हार्दिक इस दौरान इतने भाव विभोर हो गए कि लाइव टेलीविजन पर वह खुद पर काबू नहीं रख पाए और फूट फूट कर रोने लगे। जिसके बाद इरफान ने उन्हें गले लगाकर चुप भी कराया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

    यहां देखें हार्दिक पांड्या के राेने का वीडियो

    https://twitter.com/FaizKha20207684/status/1584160925342277633?s=20&t=LMhguk7hNcLlC5tvS8v1Og

    ऐसा रहा मैच का हाल

    आईसीसी क्रिकेट टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup 2022) में आज यानी 23 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच महामुकाबला ऑस्ट्रेलिया की ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) पर दोपहर 1: 30 बजे से खेला गया। इस मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था।

    पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बनाये। जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 160 रन बना कर मैच जीत लिया है।

  • IND vs PAK: सांस रोक देने वाले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया! विराट कोहली ने लिया यूएई का बदला

    आईसीसी क्रिकेट टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup 2022) में आज यानी 23 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच महामुकाबला ऑस्ट्रेलिया की ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) पर दोपहर 1: 30 बजे से खेला गया। इस मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था।

    पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बनाये। जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 160 रन बना कर मैच जीत लिया है।

    पाकिस्तान की पारी, 20 ओवर में 159/8

    दरअसल, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी बल्लेबाजी का हाल खस्ता रहा। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पाक के दोनों सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिज़वान (4 रन) और बाबर आजम (0 रन) को पावरप्ले में पवेलियन का रास्ता दिखाया। पॉवरप्ले में भारतीय तेज गेंदबाजी यूनिट पाक के बल्लेबाजों पर पूरी तरह हावी रही।

    हालांकि, इसके बाद शान मसूद और इफ्तिखार अहमद ने 76 रन साझेदारी से टीम के स्कोरबोर्ड को आगे ले जाने की कोशिश की। हालाँकि, इफ्तिखार अहमद ने अर्धशतकीय पारी (51 रन) खेलने के बाद अपना विकेट गंवा दिया। वहीं, शान मसूद (52 रन*) ने भी 40 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ा। विराट कोहली के हाथों रन आउट का मौका छोड़ने के बाद शान मसूद ने शानदार पारी खेली। अंत में की शाहीन अफरीदी की आतिशी पारी ने पाक को रनों तक पहुंचाया।

    भारत की पारी, 20 ओवर में 160/6

    शाहीन शाह अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए पहला ओवर डाला पहले ओवर में 5 रन आए। पारी के दूसरे ओवर में नसीम शान ने लोकेश राहुल को बोल्ड किया। ओवर की पांचवी गेंद पर लोकेश राहुल ने गेंद को धीमे हाथ से खेला, गेंद बल्ले पर लगकर विकेट को उड़ाती हुई गई। हैरिस रउफ ने चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा के रूप में बड़ा विकेट दिलाया।

    सूर्यकुमार यादव (15) पॉवरप्ले के आखिरी ओवर में हैरिस रउफ ने बहुत बड़ा विकेट दिलाया, उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को विकेट कीपर के हाथों कैच आउट कराया। रउफ ने शार्ट गेंद डाली, सूर्या ने उपर कट मारना चाहा लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर पीछे और विकेट कीपर रिजवान ने अच्छा कैच पकड़ा। अंत में विराट कोहली ने नाबाद 82 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिला दिया.

    IND vs PAK : दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

    भारत की प्लेइंग-11- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

    पाकिस्तान की प्लेइंग-11- बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शान मसूद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन शाह अफरीदी।

  • IND vs PAK : टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीत कर चुनी गेंदबाज़ी, दोनों टीमों की प्लेइंग-XI में हुआ बड़ा बदलाव

    आईसीसी क्रिकेट टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup 2022) में आज यानी 23 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच महामुकाबला होना है। इसके महामुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया की ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) पर दोनों टीमों के करीब एक लाख फैंस स्टेडियम में पहुंच चुके है।

    वहीं मालूम हो कि भारत और पाकिस्तान का मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में यह पहला मैच होगा। इसके लिए दोनों टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी। भारतीय टीम (INDIAN CRICKET TEAM) पिछले टी20 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला लेने के लिए उतरेगी।

    भारत ने जीता टॉस, चुनी पहले गेंदबाज़ी

    भारत पाकिस्तान के बीच मेलबर्न में मौसम साफ

    भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) की भिड़ंत पर इस समय पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के मौसम की बदमिजाजी ने सभी फैंस का मजा कुछ समय के लिए किरकिरा कर दिया था। पहले आई रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया समय के अनुसार 23 अक्टूबर को शाम 7 बजे 80 प्रतिशत बारिश का अनुमान था। जिसके अनुसार मुकाबले में हर हाल में बारिश होनी लाजमी थी।

    लेकिन मौसम में आ रहे लगातार बदलाव के चलते अब बारिश का साया भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) से हटता हुआ नजर आ रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार रविवार को बारिश होने की संभावना में 10 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। जो कि जाहिर तौर पर क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अभी भी इस अहम मुकाबले के होने में 2 दिनों का समय शेष है, अगर इसी प्रकार बारिश की संभावना में गिरावट दर्ज की गई तो क्रिकेट के एक और ऐतिहासिक मैच हम सभी को देखने को मिल सकता है।

    IND vs PAK : दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

    भारत की प्लेइंग-11- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

    पाकिस्तान की प्लेइंग-11- बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शान मसूद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन शाह अफरीदी।

  • एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान की धरती पर कदम नहीं रखेगी भारतीय टीम, सेक्रेटरी जय शाह ने कर दी साफ पुष्टि

    जय शाहः आज 18 अक्टूबर को बीसीसीआई (BCCI) की वार्षिक जनरल मीटिंग (AGM) आयोजित की गई थी। जिसमें कई सारे अहम मुद्दों पर भी चर्चा की गई हैं। भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) कई वर्षों से एक दूसरे के देश का दौरा सुरक्षा संबंधी मामलो के चलते करना बंद कर चुकी हैं, दोनो टीमें सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट में ही आमने-सामने दिखाई पड़ती हैं।

    अगले साल पाकिस्तान एशिया कप (ASIA CUP) 2023 का आयोजन करने वाला हैं। जिससे संबंधित खबर आ रही थी कि भारत यह दौरा कर भी सकती हैं और नहीं भी लेकिन आज बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह (JAY SHAH) ने साफ कर दिया हैं कि भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा कताई भी करती दिखाई नहीं देगी।

    पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी भारत

    एशिया कप (ASIA CUP) 2023 अगले साल 2023 में पाकिस्तान (PAKISTAN) में 50 ओवर के फॉर्मेट में आयोजित होने वाला हैं। जिसके लिए कुछ दिनों पहले क्रिकबज की रिपोर्ट में कहा गया था कि बीसीसीआई ने इसे हरी झंडी दे दी हैं भारत सरकार के फैसले के बाद इस पर आखिरी फैसला लिया जाएगा लेकिन अब साफ हो चुका हैं कि भारत पाकिस्तान का दौरा करते हुए नजर नहीं आएगी।

    बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह (JAY SHAH) ने घोषणा की हैं कि भारत और पाकिस्तान न्यूट्रल वेन्यू पर ही खेलते हुए नजर आएगी। आज 18 अक्टूबर को जनरल मीटिंग के बाद एएनआई के साथ बात करते हुए जय शाह ने कहा हैं-

    “हमारे पास न्यूट्रल वेन्यू पर एशिया कप 2023 का आयोजन होगा। यह सरकार हैं जो हमारी टीम के पाकिस्तान जाने की अनुमति का फैसला करती हैं। इसलिए हम उस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे लेकिन साल 2023 एशिया कप के लिए तय किया गया हैं कि यह टूर्नामेंट न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित किया जाएगा। “

    भारत करेगी वनडे वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी

    भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई वनडे वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी करने वाली हैं। इस वर्ल्ड कप का हिस्सा पाकिस्तान की टीम भी रहने वाली हैं। भारत ने तो पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया हैं अब इस वर्ल्ड कप के लिए दोनों टीमों का क्या फैसला रहेगा इसका भी सबको बेसब्री से इंतजार रहेगा।

    पाकिस्तान इसी साल चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन भी करने वाली हैं। दोनों देशों ने लगभग 15 सालों से एक-दूसरे के देश का दौरा नहीं किया हैं। देखना होगा की आईसीसी के इन दो टूर्नामेंट के लिए दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी क्या फैसला करती हैं।

     

  • धोनी हैं “अमरेंद्र बाहुबली” तो बाबर आजम “भल्लालदेव” जानिए बाहुबली के किस किरदार में फिट बैठता है कौन सा क्रिकेटर

    क्रिकेट के खेल में दो टीमों के बीच मैच किसी युद्ध से कम नही होता हैं और खासकर जब दो ऐसी टीमें आमने-सामने हो जिनके बीच बरसों पुरानी दुश्मनी को तब तो वह विश्व युद्ध से कम नही होता। भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) इन दो देशों की राइवलरी दुनिया की सबसे बड़ी राइवलरी हैं जो हमें क्रिकेट के मैदान में भी देखने मिलती हैं।

    बाहुबली (BAHUBALI) फिल्म हम सब ने देखी हैं। लेकिन क्या कभी आपने क्रिकेटर और बाहुबली किरदारों में मेल-मिलाप किया हैं। अगर नहीं किया हैं तो यह मेल-मिलाप आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे। भारत और पाकिस्तानी खिलाड़ी बाहुबली के किरदारों से मेल खाते हैं। आइए आपको बताते हैं कौन से किरदार किस खिलाड़ियों को सूट करते हैं।

    महेंद्र सिंह धोनी- अमरेंद्र बाहुबली

    अमरेंद्र बाहुबली (AMRENDRA BAHUBALI) का किरदार ही उनके बारे में सब कुछ बता देता हैं। उनके जैसा दिमाग और उनके काबिलियत के चर्च मशहूर हैं। जिससे दुश्मन भी जलते थे। महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI)  हमारे क्रिकेट जगत के अमरेंद्र बाहुबली हैं। पूरे क्रिकेट जगत में धोनी जैसा योद्धा कोई और हैं ही नहीं। उन्होने भारतीय क्रिकेट को ऐसा स्थापित किया हैं जहां से वह आगे ही बढ़ी हैं।

    विराट कोहली- महेंद्र बाहुबली

    अमरेंद्र बाहुबली के बाद दूसरे लीडर महेंद्र बाहुबली (MAHENDRA BAHUBALI) थे। ठीक उसी तरह विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने भी महेंद्र सिंह धोनी के बाद भारतीय क्रिकेट को संभाला। दोनों के तरीके अलग थे लेकिन दोनों का मकसद भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाना था। जिसमें वह सफल हुए।

    भल्लालदेव- बाबर आजम

    बाहुबली मूवी में भल्लालदेव (BALLELDEV) एक ताकतवर योद्धा वह विलेन थे जिन्होने बाहुबली को कड़ी टक्कर दी। क्रिकेट जगत में यह किरदार पाकिस्तानी खिलाड़ी बाबर आजम को जाता हैं। बाबर आजम (BABAR AZAM)  पूरी तरह भारतीय टीम को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आते हैं।

    कटप्पा- सुरेश रैना

    कटप्पा (KATAPPA) एक टीम मैन थे वह फिल्म में अपने साम्राज्य के लिए कुछ भी कर सकते थे। ठीक उसी तरह भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना (SURESH RAINA) एक टीम प्लेयर थे वह खेलते वक्त अपने बारे में कम और टीम के बारे में ज्यादा सोचते थे।

    बिजालादेव- मोहम्मद रिजवान

    बिजालादेव (BIJAALADEV) बाहुबली मूवी में विलेन भल्लालदेव के रीढ़ की हड्डी थे वह सारे प्लान बनाते थे। जिस पर अम्ल किया जाता था। बिजालादेव का किरदार हम मोहम्मद रिजवान (MOH. RIZWAN) को देते हैं क्योंकि वह बाबर आजम के रीढ़ की हड्डी हैं।

    कालाकेया- पाकिस्तान टीम

    कालाकेया (KALAKEYAS) बाहुबली के सबसे बड़े विलेन थे जो मुसिबत पैदा करते थे। क्रिकेट जगत में कालाकेया का किरदार पाकिस्तान क्रिकेट टीम (PAKISTAN CRICKET TEAM) को जाता हैं। आगे शायद और बोलने की जरूरत नहीं।

    अस्लाम खान- रविंद्र जडेजा

    अस्लाम खान (ASLAM KHAN) कटप्पा के प्रिय दोस्त थे, हमने कटप्पा का किरदार सुरेश रैना को दिया इसलिए हमें अस्लाम खान के रूप में रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) को चुनते हैं।

    भद्रा- शाहीन अफरीदी

    भद्रा (BHADRA) भल्लालदेव के पुत्र थे जो कि अगले विलेन हैं। इसलिए हम यह किरदार पाकिस्तान के नए पेस गेंदबाज शाहीन अफरीदी (SHAHIN AFRIDI) को देंगे। जो अब भारत के लिए विलेन बनने का काम करते हैं।

    कुमारा वर्मा- ऋषभ पंत

    कुमारा वर्मा (KUMARA VERMA) के अंदर बहुत प्रतिभा थी लेकिन उसे पहचाने वाले अमरेंद्र बाहुबली थे। महेंद्र सिंह धोनी ने ऋषभ पंत के गुरू का काम किया हैं और उनकी प्रतिभा को पहचाना हैं। इसलिए कुमारा वर्मा का किरदार ऋषभ पंत (RISHABH PANT) हैं।

    देवसेना- मिताली राज़

    देवसेना (DEVSENA) एक प्रभावशाली योद्धा थी, वह निडर थी। क्रिकेट जगत में देवसेना का किरदार मिताली राज (MITHALI RAJ) को जाता हैं। क्योंकि उन्होने लड़ते हुए भारतीय क्रिकेट में महिलाओं के पहचान के काम किया। आज उनके काम भारतीय महिला क्रिकेट टीम आसमान को छू रही हैं।

    अवंतिका- हरमनप्रीत कौर

    अवंतिका (AVANTIKA) भी एक योद्धा थी जिसने औरतों को मजबूत रहने की शिक्षा दी हैं। अवंतिका का किरदार हमें हरमनप्रीत कौर (HARMANPREET KAUR)  दो देंगे।

  • IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच जल्द खेली जाएगी टेस्ट सीरीज, जानें इस विस्फोटक खबर की पूरी जानकारी

    भारत और पाकिस्तान की राइवलरी दुनिया में से किसी से छुपी नहीं हैं। यह राइवलरी जब दोनों देशों की क्रिकेट टीम सामने आती हैं तो और भी ज्यादा बढ़ जाती हैं। दोनों देशों के बीच होने वाला मैच कभी सामान्य नहीं होता हैं। दोनों देश आपसी मतभेद के चलते अंतराष्ट्रीय मैच खेलते हुए नजर नहीं आते हैं।

    भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) को हम आईसीसी (ICC) टूर्नामेंट में ही देख पाते हैं। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज का हर कोई इंतजार कर रहा हैं। हाल ही में खबर आ रही हैं कि भारत और पाकिस्तान जल्द ही टेस्ट मैच खेलती हुई नजर आएगी। आइए आपको पूरी जानकारी देते हैं।

    इंग्लैंड ने भारत और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज के लिए रखा प्रस्ताव

    भारत और पाकिस्तान दोनों ने ही एक-दूसरे के देशों का दौरा करना कब का बंद कर दिया। तब ही आईसीसी टूर्नामेंट के चलते हमें दोनों देशों के बीच भिड़त देखने मिल जाती हैं। लेकिन हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले टेस्ट मैच की खबर ने हर किसी को अचंभा कर दिया हैं।

    दरअसल टेलीग्राफ की खबर के अनुसार इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारत और पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैच के आयोजन करने की मांग की हैं। खबर के मुताबिक ईसीबी के उपाध्यक्ष मार्टिन डार्लो ने वर्तमान में इंग्लैंड (ENGLAND) और पाकिस्तान (PAKISTAN) के बीच चल रही टी20 सीरीज के दौरान पाकिस्तान को इंग्लैंड की सरजमीं पर भारत और पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैच कराने का प्रस्ताव दिया हैं।

    हालांकि पाकिस्तान इसके लिए बिल्कुल भी तैयार नजर नहीं आ रही हैं। वह इंग्लैंड के इस प्रस्ताव के लिए आभार प्रकट करते हुए नजर आ रही हैं। पाकिस्तान ने खुद बाकी दूसरे देशों को 17 साल बाद दौरों के लिए राजी किया हैं।

    15 साल पहले भारत और पाकिस्तान ने खेला था साथ में टेस्ट

    भारत और पाकिस्तान के बीच जल्द ही 23 अक्टूबर को टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WORLD CUP) में भिड़त देखने को मिलेगी। जिसके लिए फैंस अभी से काफी ज्यादा उत्साहित हैं। पाकिस्तान ने पिछले वर्ल्ड कप में भारत को 10 विकटों से शिकस्त दी थी। अब भारतीय टीम पलटवार करने के पीछे हैं।

    भारत और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज की खबर ने फैंस को एक मिनट के लिए उत्साह से जरूर भरा होगा। लेकिन दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज होना काफी ज्यादा मुश्किल हैं। साल 2012 में दोनों के बीच सीरीज खेली गई थी। उसके बाद भारत में आतंकी हमलो के चलते दौरों पर बैन लगा दिया गया।

    भारतीय क्रिकेट बोर्ड के फैसले के कारण साऊथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने भी शुरू हो रही आगामी टी20 लीग में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को बान कर दिया हैं। आपको बता दें साल 2008 में मुंबई में हुए हमले के बाद बीसीसीआई ने पाकिस्तानी खिलाड़िय़ों को आईपीएल में बैन कर दिया था।

  • भारत और पाक के मैच के बाद इंग्लैंड के हिंदू और मुसलमानों के दंगों ने पकड़ी आग, मामला सुलझाने गए पुलिस पर कांच की बोतलों से हमला

    भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा से ही एक मैच के लिहाज से ज्यादा ही रहा हैं। हमेशा भारत और पाकिस्तान के मुकाबले के परिणाम के बाद दंगे-फसाद देखे जाते हैं। कभी खबर भारत से आती हैं तो कभी पाकिस्तान से भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) हाल ही में एशिया कप (ASIA CUP) के दौरान 2 बार आपस में दिखी थी।

    दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 28 अगस्त को खेला गया था। इस मैच के इतने दिनों बाद उस दिन दंगे होने की एक खबर सामने आ रही हैं। लेकिन ताजुब की बात यह हैं कि यह दंगे भारत और पाकिस्तान में नहीं बल्कि इंग्लैंड के लीस्टर में हुए। आइए आपको पूरी जानकारी बताते हैं-

    भारत और पाकिस्तान के मैच के बाद लीस्टर में हुआ हंगामा

    28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के मैच खत्म होने के बाद इंग्लैंड के लीस्टर में दंगे होने की खबर सामने आ रही हैं। दरअसल लीस्टर में रह रहे हिंदु और मुसलमान काफी गुस्से में थे। उनके इस व्यवहार ने दंगे का रूप ले लिया। जिसमें फिर लीस्टर पुलिस को भी बीच में आना पड़ा। पुलिस जब  वहां मामला सुलझाने पहुंची तो उन पर कांच की बोतलों से हमला कर दिया गया।

    हिंदू और मुस्लिम के बीच झगड़ा इतना बढ़ा कि वहां मौजूद हिंदू मंदिर भी हमला कर दिया गया। दोनों दलों के बीच सोशल मीडिया में एक पोस्ट साझा किया गया था। जिसमें 3 हिंदू युवकों ने एक मुस्लिम महिला का अपहरण किया हैं। इस खबर के चलते दोनों धर्मों के बीच विवाद शुरू हो गए और वह दंगे व झगडों में बदल गए।

    मुसलमानों द्वारा जारी किए गए पोस्टरों के चलते हुए दंगे

    टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मुसलमानों ने मैच के एक दिन पहले यानि 27 अगस्त शनिवार को लीस्टर सिटी में विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम बनाया था। जिसके लिए उन्होने कुछ पोस्टर तैयार किया था हिंदूओं को भड़काने के लिए और बिल्कुल ऐसा होता हुआ भी नजर आया। उन्होने पोस्टर पर लिखवाया था कि-

    हम लेस्टा में उतरने जा रहे हैं, ताकि आरएसएस के इन हिंदुत्व चरमपंथियों को यह दिखाया जा सकें कि हमारी मुस्लिम और सिख महिलाओं तथा बच्चों और बुजुर्गों के साथ खिलवाड़ नहीं करने देंगे।

  • T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर आई ये बड़ी अपडेट, दुनिया भर के लाखों फैंस के ‘दिल टूटे’

    टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) का आगाज 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया की धरती पर होने वाला है। टी20 वर्ल्ड कप में भारत अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलने वाला है। भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच इस महामुकाबले से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर लाखों फैंस में मातम छा सकता है।

    भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर आई ये बड़ी अपडेट

    बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच ICC टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) मुकाबले के सभी टिकट पूरी तरह से बिक चुके हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया में इस टूर्नामेंट को शुरू होने में अभी एक महीना बाकी है। इसकी जानकारी खुद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने गुरूवार को दी है।

    आईसीसी ने एक बयान में कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को मेलबर्न में होने वाले सुपर 12 मैच के सभी टिकट कुछ मिनटों में ही बिक गए जबकि अतिरिक्त स्टैंडिंग रूम टिकट बिक्री के लिए रखे जाने के कुछ मिनटों में ही बिक गए।

    टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया

    रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, आर पंत (विककीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, वाई चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, बी कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

    स्टैंडबाय खिलाड़ी – मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर।

    टी-20 वर्ल्डकप 2022 में भारत के मुकाबले

    भारत बनाम पाकिस्तान – पहला मैच – 23 अक्टूबर (मेलबर्न)
    भारत बनाम ग्रुप ए रनर-अप – दूसरा मैच – 27 अक्टूबर (सिडनी)
    भारत बनाम साउथ अफ्रीका – तीसरा मैच – 30 अक्टूबर (पर्थ)
    भारत बनाम बांग्लादेश- चौथा मैच – 2 नवंबर (एडिलेड)
    भारत बनाम ग्रुप बी विनर- पांचवां मैच – 6 नवंबर (मेलबर्न)

Exit mobile version