उर्वशी रौतेला ने आखिरकार 'मिस्टर आरपी' के नाम का किया बड़ा खुलासा

Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला ने आखिरकार ‘मिस्टर आरपी’ के नाम का किया खुलासा, ऋषभ पंत नहीं इस आदमी के पीछे पड़ी है अभिनेत्री

Urvashi Rautela (उर्वशी रौतेला)

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) के ‘मिस्टर आरपी’ का खुलासा हो गया है। दरअसल, एक साक्षात्कार के दौरान उर्वशी ने आरपी नाम के एक शख्स का जिक्र किया था। इतना ही नहीं उन्होंने ‘मिस्टर RP (आरपी)’ के साथ अपने रिश्ते टूटने की पूरी कहानी भी बताई थी। हालांकि, उन्होंने आरपी का पूरा नाम नहीं बताया था।

यही कारण था कि साक्षात्कार के क्लिप को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अनुमान लगाने लगे कि उर्वशी रौतेला, ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की बात कर रही हैं। बस, इसके बाद से ही अभिनेत्री की सारी पोस्ट को पंत से जोड़कर देखा जाने लगा। हालांकि, अब उर्वशी ने इन सब अफवाहों पर विराम लगाते हुए अपने मिस्टर आरपी का खुलासा किया है।

ये है उर्वशी रौतेला के ‘मिस्टर आरपी’

उर्वशी रौतेला ने आखिरकार खुलासा कर दिया है कि उसका ‘आरपी’ कौन है और यह पंत नहीं है। बीते गुरुवार को पूर्व मिस यूनिवर्स ने इंस्टाग्राम पर साउथ एक्टर राम पोथिनेनी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और खुलासा किया कि उनकी जिंदगी के मिस्टर आरपी ऋषभ पंत नहीं बल्कि राम पोथिनेनी हैं। उन्होंने अभिनेता के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए #love #UrvashiRautela #UR1 #Rampothineni का इस्तेमाल भी किया है।

यूजर्स ने ले ली मौज

उर्वशी रौतेला की तस्वीरों पर कई यूजर्स ने रिएक्शन दिए हैं और मजेदार कॉमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा – ‘देख रहे हो ऋषभ भाई।‘ एक अन्य ने लिखा- ‘अच्छा तो ये है आरपी।’ वहीं एक ने पूछा- ‘ये आपके कौन हैं?’

उर्वशी की पोस्ट से फैंस जरा हैरान लग रहे हैं, क्योंकि अभी तक इनका सोचना था कि उर्वशी के पोस्ट किसी और से नहीं बल्कि ऋषभ पंत से जुड़े होते हैं। इस बीच खबर आ रही है कि उर्वशी रौतेला को बोयापति श्रीनु द्वारा निर्देशित राम पोथिनेनी फिल्म के लिए साइन किया गया है।

उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत का विवाद

उर्वशी रौतेला और इंडियन क्रिकेटर ऋषभ पंत के बीच विवाद की शुरुआत एक इंटरव्यू से हुई थी। उर्वशी ने दावा किया था कि मिस्टर आरपी दिल्ली में उनसे मिलने आए थे। वो सो गई थीं और मिस्टर आरपी ने 10 घंटे तक इंतजार किया था। उनके 17 मिस्ड कॉल भी आए थे, लेकिन वो नींद के कारण फोन नहीं उठा पाई थीं। इसके बाद ऋषभ पंत ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था और फिर इनके बीच विवाद बढ़ता ही चला गया। उर्वशी जब भी मैच देखने स्टेडियम गईं, तब-तब ऋषभ संग उनके रिश्ते को लेकर खूब बातें हुईं।

Exit mobile version