Tag: भारतीय टीम

  • ‘वो सब जगह है यहां तक कि… ‘ विराट कोहली को हर जगह दिखने लगे है महेंद्र सिंह धोनी! माही को लेकर किंग का इंस्टाग्राम स्टेटस हुआ वायरल

    ‘वो सब जगह है यहां तक कि… ‘ विराट कोहली को हर जगह दिखने लगे है महेंद्र सिंह धोनी! माही को लेकर किंग का इंस्टाग्राम स्टेटस हुआ वायरल

    भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) अक्सर टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के बारे में बात करते हुए दिखाई देते हैं। दोनों के बीच बड़ा ही खास रिश्ता है। धोनी के रिटायर होने के बाद भी दोनों का रिश्ता उसी तरह से बरकरार है।

    अब एक बार फिर विराट कोहली (Virat Kohli) ने महेंद्र सिंह धोनी को याद किया है। कोहली ने धोनी को याद करते हुए एक खास इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी के ज़रिए विराट ने बताया कि कैसे उन्हें हर जगह धोनी दिखाई देते हैं।

    यह भी पढ़ें : विराट कोहली ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी की फोटो पर किया कमेंट, दिल जीतने वाली कह दी बात

    विराट कोहली को हर जगह दिखने लगे धोनी

    विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने पानी की एक बोतल की फोटो सांझा की। इस बोतल पर महेंद्र सिंह धोनी की फोटो वाला एक स्टीकर लगा हुआ है। धोनी की इस फोटो को देख कोहली ने अपनी स्टोरी पर लिखा,

    ‘वो (महेंद्र सिंह धोनी) हर जगह है। यहां तक कि पानी की बोतल पर भी।”

    विराट कोहली और धोनी के बीच है खास रिश्ता

    विराट कोहली ने हाल ही में अपनी टेस्ट कप्तानी को लेकर भी महेंद्र सिंह धोनी को याद किया। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा था,

    “मैं आपको एक चीज़ बता सकता हूं। जब मैंने टेस्ट कप्तानी छोड़ी थी, तब मुझे सिर्फ एक इंसान का मैसेज आया था, जिसके साथ मैंने पहले खेला है- वह महेंद्र सिंह धोनी थे। कई लोगों के पास मेरा नंबर था।”

    धोनी के बाद नहीं आई आईसीसी ट्रॉफी

    हाल ही में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकटों से करारी हार झेलनी पड़ी थी। इस हार के बाद लोगों ने महेंद्र सिंह धोनी को बहुत याद किया था।

    टीम इंडिया ने धोनी की कप्तानी में ही आखिरी बार आईसीसी ट्रॉफी जीती थी। इंडिया 2013 की चैंपियन ट्रॉफी के बाद कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। भारतीय टीम ने धोनी की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप (2007), वनडे वर्ल्ड कप (2011) और चैंपियन ट्रॉफी (2013) जीती थी।

  • कोच वीवीएस लक्ष्मण ने बताया धोनी के बाद कौन जिताएगा भारत को अगला वर्ल्डकप, पहले भी कर चुके है बड़ा कारनामा

    न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) को टी20 सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया है। टी20 विश्व कप (T20 WORLD CUP) में भारत की हार के बाद बीसीसीआई एक नए कप्तान को चुनना चाह रहा है। अगर हार्दिक यहाँ सफल होते हैं तो टीम मैनेजमेंट उनको भविष्य का स्थाई कप्तान भी बना सकती है।

    राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) ने इस दौरे से रेस्ट लिया है, इसलिए न्यूजीलैंड दौरे पर भारत के कार्यवाहक हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण (VVS LAXMAN) हैं। वहीं वीवीएस लक्ष्मण ने हार्दिक पंड्या की जमकर तारीफ की है।

    यह भी पढ़ें : हार्दिक पंड्या की कप्तानी में भारतीय टीम को मिलेंगे नए सलामी बल्लेबाज़, न्यूजीलैंड दौरे से रोहित- राहुल की जोड़ी को मिली छुट्टी

    कोच वीवीएस लक्ष्मण ने कही ये बात

    भारत के कार्यवाहक हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण ने हार्दिक पंड्या की तारीफ करते हुए कहा है कि,

    “हार्दिक पांड्या एक शानदार लीडर हैं। हमने देखा है कि उन्होंने आईपीएल में गुजरात (गुजरात टाइटन्स) में क्या किया है। कोई पहले साल में नेतृत्व की भूमिका निभा रहा है और कप जीतना कोई मामूली उपलब्धि नहीं है। वह न केवल सामरिक रूप से अच्छे हैं, बल्कि वह मैदान पर भी बहुत शांत है।”

    न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के कार्यवाहक मुख्य कोच वीवीएस लक्ष्मण ने आगे कहा कि,

    “जब आप उच्चतम स्तर पर खेल रहे हों तो यह बहुत अहम है क्योंकि ऐसी परिस्थितियां होंगी जहाँ आप दबाव में होंगे और तब एक कप्तान या लीडर के रूप में आपको शांत रहने की आवश्यकता है।”

    हार्दिक पांड्या की कार्यप्रणाली है शानदार

    कोच वीवीएस लक्ष्मण ने कहा,

    “उनके काम करने का तरीका अनुकरणीय है और जिस तरह से वह मैदान के अंदर और बाहर अपनी टीम की अगुवाई करते हैं वह शानदार है। मुझे लगता है कि वह खिलाड़ियों के कप्तान हैं, काफी मिलनसार हैं और सभी खिलाड़ी जाकर उनसे बात करते हैं।”

    भारत के कार्यवाहक कोच ने आगे कहा कि,

    ‘आजकल बहुत ज़्यादा क्रिकेट खेला जाता है। ऐसे में टीम इंडिया काफी लकी है कि सेलेक्शन के लिए इतने खिलाड़ी मौजूद हैं। आगे चलकर मुझे लगता है आप को व्हाइट बॉल क्रिकेट में स्पेशलिस्ट प्लेयर को चुनना होगा। आप T20 स्पेशलिस्ट को खेलते देखेंगे लेकिन तब भी सेलेक्टर्स को प्लेयर्स को रेस्ट देते रहना होगा।’

  • NZ vs IND: न्यूज़ीलैंड खिलाफ टी20 सीरीज में इन 3 खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा मौका, कप्तान हार्दिक पंड्या धोनी की तरह लेंगे चौकाने वाला फैसला

    न्यूज़ीलैंड (NZ vs IND) दौरे पर पहुंची भारतीय टीम (INDIAN TEAM) का 3 मैचों की रोमांचक T20I सीरीज़ का आगाज़ 18 नवंबर से होने वाली है। इस सीरीज के लिए भारत की कप्तानी ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) के हांथो में सौंपी गई है। जिसमे भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की गैरमौजूदगी में हार्दिक पंड्या टीम की कमान संभालते हुए नज़र आएंगे।

    वहीं ऋषभ पंत (RISHABH PANT) उनके डिप्युटी की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। ऐसे में इस सीरीज़ में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी होने वाले हैं, जिनको एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिलेगा। तो आइये ऐसे में जानते हैं 3 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जो न्यूज़ीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज़ में सिर्फ पानी पिलाते हुए नज़र आ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें : IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के वॉर्मअप मुकाबले में बारिश ने डाला खलल, रद्द हुआ मैच अब सीधा 23 को पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम

    1) दीपक हुड्डा

    इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के बल्लेबाज़ ऑलराउंडर दीपक हुड्डा का। दीपक हूडा को शायद ही न्यूज़ीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज़ में एक भी मौका मिले। इसकी बड़ी वजह दीपक हुड्डा पिछले कुछ समय में खुद को साबित करने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं।

    ना वह अपनी बल्लेबाज़ी और ना ही अपनी गेंदबाज़ी से खेल में कोई प्रभाव डाल पा रहे थे। दीपक एशिया कप समेत आईसीसी T20 वर्ल्डकप 2022 में भी भारतीय टीम का हिस्सा थे। लेकिन उन्हें खेलने का इतना मौका नहीं मिला। वहीं जब मौका मिला तो वह कुछ खास नहीं कर पाए।

    2) कुलदीप यादव

    इस लिस्ट में दूसरा नाम है टीम इंडिया (Team India) के अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव का। कुलदीप को भी शायद न्यूज़ीलैंड के खिलाफ T20 श्रृंखला में खेलने का मौका ना मिले। जिसकी बड़ी वजह रहने वाले हैं युजवेंद्र चहल, क्योंकि संभावना है कि भारतीय टीम अपनी प्लेइंग 11 में एक ही प्रॉपर स्पिनर को मौका देगी।

    ऐसे में यूजी चहल को कुलदीप यादव के ऊपर मौका मिल सकता है। हालांकि कुलदीप ने पिछले कुछ समय से अच्छी गेंदबाज़ी की है। ज़िम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कुलदीप यादव का जादू जमकर बोला था। वहीं अगर यादव के आकड़ों की बात करें तो उन्होंने टीम इंडिया के लिए 72 वनडे और 25 T20 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने क्रमश: 118 और 44 विकेट झटके हैं।

    3) उमरान मलिक

    इस लिस्ट में तीसरा और आखिरी नाम है तेज़ तर्रार गेंदबाज़ उमरान मलिक का। उमरान मालिक ने अपनी तेज़ रफ़्तार की गेंदबाज़ी से आईपीएल 2022 में काफी ज़्यादा प्रभावित किया था। उन्होंने लगातार 150KMPH की स्पीड से गेंदबाज़ी की थी। इस खिलाड़ी के पास सिर्फ गति ही नहीं है बल्कि विकेट लेने की भी पूरी क्षमता है। जोकि इन्होंनेआईपीएल में करके भी दिखाया। जिसके बाद मलिक को T20 में भारतीय टीम (Team India) के लिए डेब्यू करने का मौका मिला था। लेकिन उन्हें कुछ समय बाद ही ड्राप कर दिया था।

    ऐसे में उन्हें अब विश्वकप के बाद न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भी टीम में शामिल किया गया है। लेकिन टीम में भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और हर्षल पटेल के होने की वजह से उन्हें मौका मिलना मुश्किल है। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में उमरान ने 9.03 की इकॉनमी से गेंदबाज़ी करते हुए 22 विकेट हासिल किए हैं। उनका नाम पर्पल कैप की रेस में भी शुमार था।

  • टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के वो 4 सबसे ख़ास पल, जिसे याद कर खिलाडियों के साथ फैंस भी नहीं रोक सकते अपने आंसू

    टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम (Team India) को इंग्लैंड ने एकतरफा मुकाबले में 10 विकेटों से हरा दिया था। इस हार के बाद भारतीय टीम का टी20 विश्व कप का सपना सपना ही रह गया। जबकि इस मैच से पहले तक भारतीय टीम को इस विश्व कप का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन ऐसा ना हो सका।

    इसी के साथ टीम इंडिया के विश्व कप से बाहर होने के बाद करोड़ों फैंस का दिल टूट गया। हालांकि विश्व कप से बाहर होने बाद भारतीय खिलाड़ी भी अपने आप को इमोशनल होने से नहीं रोक पाए। ऐसे में आइये जानते टी20 में मिली हार के बाद भारतीय टीम के उन 4 इमोशनल मोमेंट्स को, जिन्हें भविष्य में भुलाए कभी नहीं भुलाया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें : टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद इस आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का सनका माथा जल्द छोडेंगे टेस्ट क्रिकेट, जानें पूरी खबर

    सेमीफाइनल में कप्तान रोहित शर्मा का रोना

    टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के दूसरे और निर्णायक सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को एकतरफा तरीके से हराते हुए 10 विकेटों से मैच अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची। वहीं मैच के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा काफी भावुक नजर आएं।

    मैच खत्म होने के बाद उन्हें डगआउट के एक कौने में उदास बैठा हुए देखा गया। कप्तान ड्रेसिंग रूम में भी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पा रहे थे और उनकी आंखों में आंसू थे। कुछ साथी खिलाड़ियों ने रोहित को शांत कराया। इसके बाद टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ भी पीठ थपथपाकर आश्वासन देते हुए नजर आए।

    हार्दिक पांड्या का बीच मैदान में रोना

    टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के सुपर-12 का दूसरा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। यह मैच आखिरी गेंद तक राेमांचक देखने को मिला मैच में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया। चेज मास्टर माने जाने वाले विराट कोहली ने लय हासिल करते हुए ताबड़तोड़ 82 रन मैच जिताऊ पारी खेली।

    जबकि हार्दिक पांड्या ने इस मैच में पहले महत्वपूर्ण 3 विकेट चटकाए और 40 रन कीबेशकीमती पारी खेली। इस मैच के बाद मैदान में इंटरव्यू के दौरान ने इस पारी को अपने पिचा को समर्पित करते हुए इतने भावुक हो गए कि पांड्या मैदान पर फूट-फूट कर रोने लगे।

    बेहतरीन पारी खेलने पर इमोशनल हुए किंग कोहली

    भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने एक बाद एक बेहतरीन पारियां खेली। वो इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया Team India) की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी है। उनके बल्ले से 3 अर्धशतक देखने को मिले। लेकिन उन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी पाकिस्तान के खिलाफ खेली।

    उन्होंने हारे हुए मैच में ताबड़तोड़ 82 रन मैच जिताऊ पारी खेलकर दिपावली से पहले भारतीय फैंस को बड़ा तोहफा दे दिया। इस पारी के बाद विराट कोहली काफी भावुक हो गए थे। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया था।

    रोहित शर्मा ने कोहली को अपने कंधे पर उठाया

    विराट कोहली और टीम इंडिया (Team India) के कप्तान रोहित शर्मा के बीच आए दिन अनबन की खबरे सुनने को मिलती रहती है। भारतीय बल्लेबाज के कप्तानी छोड़ने दोनों के बीच कलह की खबरों ने खूब सुर्खिया बटोरी थी। लेकिन दोनों खिलाीड़ी टीम में एक परिवार की तरह रहते हैं। इस बात का अंदाजा विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत के बाद से लगाया जा सकता है।

    इस मैच में हर को काफी टैंशन में नजर आ रहा था, क्योंकि भारत एक समय इस मैच में हारने की कंडीशन पर पहुंच गया था, लेकिन विराट ने 82 रन मैच जिताऊ पारी खेलकर पाकिस्तान को हरा दिया। वहीं टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के इस मैच जीत का जश्न मनाते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली को कंधे पर उठा लिया। जो कि यह खूसरत नजारा कैमरे में कैद हो गया।

  • हार्दिक पंड्या की कप्तानी में भारतीय टीम को मिलेंगे नए सलामी बल्लेबाज़, न्यूजीलैंड दौरे से रोहित- राहुल की जोड़ी को मिली छुट्टी

    हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) की कप्तानी में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 18 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में दिग्गज खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। इस सीरीज के लिए हार्दिक पंड्या को टीम की कप्तानी का जिम्मा दिया गया है, तो वहीं टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी वीवीएस लक्ष्मण को दी गई है।

    टीम के हेड कोच के कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी टीम की ओपनिंग की जिम्मेदारी किन खिलाड़ियों को दें। जो टीम को एक मजबूत शुरुआत दिला सकें। हालांकि टीम के पास ऐसे 4 खिलाड़ी मौजूद हैं। जो ओपनिंग का अच्छा खासा अनुभव रखते हैं। आइए बताते हैं।

    यह भी पढ़ें : IND vs ENG : हार्दिक पंड्या को बचाने के लिए ऋषभ पंत ने दी अपनी विकेट की क़ुर्बानी, इस बलिदान का VIDEO हो गया वायरल

    शुभमन गिल

    न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में गिल भी ओपनिंग बल्लेबाज की बड़ी दावेदारी पेश करते हैं। लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले गिल एक पास ओपनिंग का एक अच्छा खासा अनुभव हैं। आईपीएल में भी गुजरात टाइटंस के लिए ओपनर की जिम्मेदारी निभाते हुए इस खिलाड़ी ने कमाल का प्रदर्शन दिखाया था।

    ईशान किशन

    भारतीय टीम के लिए बतौर और बैकअप में ओपनर की भूमिका निभाने वाले ईशान किशन भी ओपनिंग करने के एक बड़े दावेदार हैं। ईशान अपनी आक्रमक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हेड को उन्हें ओपनिंग का मौका दे सकते हैं।

    संजू सैमसन

    ज्यादा अनुभव होने की वजह से संजू सैमसन के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ ओपनिंग के चांस थोड़े से ज्यादा है । संजू इस पावर प्ले में ही नहीं बल्कि इसके बाद भी तेजी से रन बनाने मैं माहिर है और न्यूजीलैंड की तेज उछाल भरी पिचों का संजू को काफी अच्छा अनुभव भी है।

    ऋषभ पंत

    वैसे तो ऋषभ पंत को टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ओपनिंग की जिम्मेदारी दे चुके हैं। लेकिन वह इस मौके को भुनाने में नाकामयाब साबित हुए अब ऐसे में टीम के नियमित कोच और ओपनिंग खिलाड़ी ना होने की वजह से ऋषभ पंत के पास ओपनिंग करने का एक अच्छा खासा मौका है।

  • न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बीसीसीआई ने शुरू कर दी टी20 विश्व कप 2024 की तैयारी, यहाँ जानिए कैसे

    न्यूजीलैंड दौरे के लिए बीसीसीआई (BCCI) ने बीते सोमवार को भारतीय टीम (India Cricket team) की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम टी20 वर्ल्‍ड कप (T20 World Cup) के बाद नवंबर में न्‍यूजीलैंड का दौरा करेगी। यहां भारतीय टीम तीन टी20 इंटरनेशनल मैच और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।लेकिन यहाँ गौर करने वाली बात है कि इस दौरे के लिए ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का कप्‍तान बनाया गया है।

    वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को उप-कप्‍तान बनाया गया है। इस सीरीज के लिए नियमित कप्‍तान रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली को न्‍यूजीलैंड दौरे के लिए आराम दिया गया है। अब इस टीम सेलेक्शन से कयास लगाए जा रहे है कि बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप 2024 की तैयारी इस टीम के साथ शुरू कर दी है, वो कैसे आइये जानते है।

    रोहित- राहुल- विराट को बाहर कर हार्दिक- पंत को थमाई टीम की कमान

    न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए बीसीसीआई (BCCI) ने भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा, सलामी बल्लेबाज़ केएल राहुल, दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली, ताबड़तोड़ विकेटकीपर बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक और अनुभवी गेंदबाज़ी ऑल राउंडर आश्विन को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। बीसीसीआई (BCCI) ने बाहर की जगह इन सभी को आराम देने का बयान दिया गया है।

    लेकिन यहाँ हम गौर करें की इन सभी अनुभवी खिलाडियों की उम्र लगभग 35 वर्ष की हो चुकी है। इसका सीधा मतलब है कि इन सभी अनुभवी खिलाड़ी अब आने वाले 2-4 वर्षो तक ही क्रिकेट खेल पाएंगे। ऐसे में इन सभी का टीम से बाहर होना एक संकेत माना जा रहा है कि अब इनके बिना एक नई भारतीय टीम को तैयार किया जा रहा है। जिसमे ज़्यादातर युवा खिलाड़ी को मौका दिया जायेगा और ऐसा ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में भी देखा जा रहा है।

    अनुभवी खिलाड़ी की जगह इन युवा को मिला मौका

    आपको बता दें कि आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ चुने जाने के बाद युवा तेज़ तर्रार गेंदबाज़ उमरान मलिक को भारतीय टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। लेकिन T20 विश्व कप 2022 के बाद न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने वाली रोमांचक T20I सीरीज़ के लिए एक बार फिर उनको मौका दिया गया है। उमरान इस दौरे पर टीम के लिए कारगर साबित हो सकते है।

    वहीं वनडे फॉर्मेट में खुद को साबित करने वाले स्टार ओपनिंग बल्लेबाज़ शुभमन गिल को भी न्यूज़ीलैंड के खिलाफ इस बार T20I में मौका दिया गया है। गिल को टीम इंडिया की T20 टीम से यह मेडन कॉल आया है। शुभमन ने टेस्ट क्रिकेट और वनडे में तो अपनी बखूबी छाप छोड़ी है। लेकिन अगर अब उन्हें न्यूज़ीलैंड के खिलाफ T20 में डेब्यू करने का मौका मिलता है तो वह यहां भी अपने नाम का डंका बजाना चाहेंगे।

    न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है:

    हार्दिक पांड्या (कप्‍तान), ऋषभ पंत (उप-कप्‍तान), शुभमन गिल, इशान किशन, दीपक हूडा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्‍मद स‍िराज, भुवनेश्‍वर कुमार और उमरान मलिक।

  • विराट कोहली ने फिर किया करिश्मा! रोहित-जयवर्धने को पीछे छोड़ बने टी20 वर्ल्ड कप के बादशाह, आंकड़े देख उड़ जायेंगे होश

    टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में पाकिस्तान के खिलाफ करिश्माई पारी खेलने से लेकर बांग्लादेश के गेंदबाजों की कुटाई करने तक विराट हर रूप में अपने खराब दौर से और भी बेहतर होकर आए हैं। बीते बुधवार यानी 02 नवंबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए खराब शुरूआत की।

    पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद क्रीज पर आए विराट कोहली और राहुल के बीच शानदार अर्धशतकीय साझेदारी हुई। किंग कोहली (Virat Kohli) का बल्ला इस मैच में जमकर गरजा। जिस वह से उन्होंने इस टी20 मुकाबले में एक अनोखा कीर्तिमान हासिल कर लिया है।

    टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने विराट कोहली

    टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) इस टी20 वर्ल्ड कप में एक अलग रंग में ही नजर आ रहे है। उन्होंने जब से फॉर्म में वापसी की है तब से वो कहर ढा रहे हैं। उनका इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन बांग्लादेश के खिलाफ भी जारी रहा है। उन्होंने आज बांग्लादेश के खिलाफ अर्शतकीय पारी खेली है।

    अपनी इस पारी के बाद कोहली (Virat Kohli ) टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने की सूची में पहले पायदान पर आ गए है। उन्होंने 23 पारियो में 1017 रन बनाए हैं। इसी के साथ ही उन्होंने श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी महेला जयवर्धने को पछाड़ दिया है। उनके नाम 31 पारियो में 1015 रन है। वहीं 965 रनो के साथ क्रिस गेल तीसरे पायदान पर बने हुए है।

    टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन

    विराट कोहली (Virat Kohli )- 23 पारियो में 1017 रन
    महेला जयवर्धने- 31 पारियो में 1016 रन
    क्रिस गेल- 31 पारियों में 965 रन
    रोहित शर्मा- 34 पारियों में 921 रन
    तिलकरत्ने दिलशान- 34 पारियो में 897 रन

    बांग्लादेश के खिलाफ गरजा कोहली का बल्ला

    टीम इंडिया का मुकाबला बांग्लादेश के साथ खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के सामने निर्धारित 20 ओवरो में 6 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए और बाग्लादेश के सामने 185 रनो का लक्ष्य रखा। इस मुकाबले में किंग कोहली (Virat Kohli )का बल्ला बांग्लादेशी गेंदबाजो पर कहर बनकर टूटा। उन्होंने इस मुकाबले में उनके सभी गेंदबाज की जमकर धुनाई की। कोहली ने मुकाबले में 44 गेंदो में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 64 रनो की आतिशी पारी खेली।

  • “सेलिब्रिटी है तो बेडरूम में घुस जाओगे?”, विराट कोहली के कमरे का वीडियो लीक होने के बाद अनुष्का का फूटा गुस्सा, फैंस की लगाई क्लास

    भारतीय टीम (INDIAN TEAM) इन दिनों टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WORLD CUP) खेलने ऑस्ट्रेलिया गई है। इसी बीच टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के होटल रूम का वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया। इस वीडियो में पूर्व कप्तान के कमरे की सभी चीज साफ नजर आ रही हैं। ऐसे में अपने होटल रूम का वीडियो देख किंग कोहली का गुस्सा फूटा, जिसके चलते उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर करते हुए फैंस को फटकार लगाई।

    विराट कोहली ने ज्यों ही सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला, ये आग की तरह फैल गई और ये बात उनके परिवार वालों के कानों तक भी पहुंच चुकी है। जिसके बाद उनके घर वालो समेत कई हस्तियों ने इसे निजता का हनन बताया।

    विराट कोहली की पत्नी अनुष्का का फूटा गुस्सा

    दरअसल, विराट कोहली ने सोमवार यानी 31 अक्टूबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। यह वीडियो एक फैन द्वारा बनाया गया था और वीडियो में विराट के कमरा नजर आ रहा है। जिसमें उनकी सभी चीजें दिखाई दे रही हैं। उनके यह पोस्ट देखने के बाद उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा और भाई विकास कोहली समेत कई बड़ी शख्सियत खफा नजर आए।

    वहीं उनकी पत्नी यह वीडियो देख हैरान रह गई, जिसकी वजह से उन्होंने फैंस को जमकर फटकार लगाई। उनके अलावा विराट के भाई विकास कोहली ने भी होटल मैनेजमेंट की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। साथ ही उन्होंने होटल स्टाफ की इस मामले में हिस्सेदारी बताई।

    विराट कोहली की पोस्ट देख बॉलीवुड स्टार भी भड़के

    विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ हुई इस घटना पर अनुष्का और विकास के अलावा क्रिकेट जगत और बॉलीवुड जगत के लोगों ने भी रिएक्ट किया है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भी अपनी प्रतक्रिया दी और होटल को फटकार लगाई।

    वहीं बॉलीवुड स्टार वरुण धवन और अर्जुन कपूर ने भी इस मामले को लेकर अपनी नराजगी जाहिर की। इसी के साथ बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 12 रन की खेल विराट कोहली कीर्तिमान बन गए हैं। वह टी20 वर्ल्ड कप में 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

  • NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में रोहित-विराट-राहुल की हुई छुट्टी, हार्दिक पंड्या बने टीम इंडिया के कप्तान! पंत को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

    न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम (IND vs NZ) का ऐलान BCCI ने आज यानी 31 अक्टूबर को कर दिया है। टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम (INDIAN TEAM) की कमान हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) के हांथो में दी गई है, और ऋषभ पन्त (RISHABH PANT) को उपकप्तान के तौर पर शामिल किया गया है।

    वहीं इस दौरे के लिए रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA), विराट कोहली (VIRAT KOHLI) और केएल राहुल (KL RAHUL) को आराम दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया में चल रहे ICC T20 विश्व कप 2022 (T20 World Cup) के समापन के तुरंत बाद टीम इंडिया (TEAM INDIA) के खिलाड़ी तीन मैचों की T20 और ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड (India vs New Zealand Series) जाएगी।

    न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हार्दिक पंड्या बने टीम इंडिया के कप्तान

    न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को टीम इंडिया के नए कप्तान के रूप में शामिल किया गया है। इसके अलावा ऋषभ पंत को उप कप्तान के तौर पर शामिल किया गया है। मालूम हो कि अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप 2023 के लिए न्यूजीलैंड जैसे बड़ी टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में खिलाड़ियों का प्रदर्शन मायने रखेगा।

    बता दें कि हार्दिक पंड्या ने जून 2022 में आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया की कप्तानी की थी। दो मैचों की टी20 सीरीज में हार्दिक की कप्तानी में 2-0 से भारत ने क्लीन स्वीप किया था।

    उमरान मलिक और शुभमन गिल को भी मिला मौका

    आपको बता दें कि आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ चुने जाने के बाद युवा तेज़ तर्रार गेंदबाज़ उमरान मलिक को भारतीय टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। लेकिन T20 विश्व कप 2022 के बाद न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने वाली रोमांचक T20I सीरीज़ के लिए एक बार फिर उनको मौका दिया गया है। उमरान इस दौरे पर टीम के लिए कारगर साबित हो सकते है।

    वहीं वनडे फॉर्मेट में खुद को साबित करने वाले स्टार ओपनिंग बल्लेबाज़ शुभमन गिल को भी न्यूज़ीलैंड के खिलाफ इस बार T20I में मौका दिया गया है। गिल को टीम इंडिया की T20 टीम से यह मेडन कॉल आया है। शुभमन ने टेस्ट क्रिकेट और वनडे में तो अपनी बखूबी छाप छोड़ी है। लेकिन अगर अब उन्हें न्यूज़ीलैंड के खिलाफ T20 में डेब्यू करने का मौका मिलता है तो वह यहां भी अपने नाम का डंका बजाना चाहेंगे।

    न्यूज़ीलैंड के खिलाफ T20 के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड:

    हार्दिक पंड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (उप कप्तान), ईशान किशन, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

    NZ vs IND के बीच खेले जाने वाली 3 मैचों की T20I सीरीज़ का शेड्यूल

    पहला टी-20 मैच- 18 नवंबर, भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे (स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन)
    दूसरा टी-20 मैच- 20 नवंबर, भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे (बे ओवल, माउंट माउंगानुईक)
    तीसरा टी-20 मैच- 22 नवंबर, भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे (मैकलीन पार्क, नेपियर)

  • IND vs NED: विराट-सूर्या की आंधी के आगे नीदरलैंड ने टेके घुटने, भारतीय टीम ने 56 रनो से जीता दूसरा मैच, सेमीफइनल की राह हुई आसान

    टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) में आज यानी 27 अक्टूबर का दूसरा मैच भारत बनाम नीदरलैंड (India vs Nederlands) के बीच सिडनी में खेला गया। दोनों टीमों का ये दूसरा मैच था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड को जीत के लिए 180 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुक़सान पर 123 रन ही बना सकी।

    जिस वजह से भारतीय टीम ने 56 रनो से इस मैच को जीत लिया है। इस जीत के बाद इस टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का यह दूसरा लगातार जीत है। इस जीत के बाद भारतीय टीम के 4 अंक हो गए है, जिस वजह से सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीद और ज्यादा बढ़ गई है। वहीं, नीदरलैंड की यह लगातार दूसरी हार है पिछले मैच में उसे बांग्लादेश ने हराया था।

    भारत की पारी, 20 ओवर में 179/2

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में दो विकेट गंवाकर 179 रन बनाए। विराट कोहली 44 गेंदों में 62 रन और सूर्यकुमार यादव 25 गेंदों में 51 रन बनाकर नाबाद रहे। कोहली ने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। वहीं, सूर्यकुमार ने सात चौके और एक छक्का लगाया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 95 रन की साझेदारी हुई।

    आखिरी पांच ओवर में भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 65 रन बनाए। कोहली-सूर्या के अलावा रोहित शर्मा ने 39 गेंदों में 53 रन की पारी खेली। रोहित ने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं, केएल राहुल लगातार दूसरे मैच में फेल रहे। वह 12 गेंदों में नौ रन बना सके। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में राहुल चार रन ही बना सके थे।

    नीदरलैंड की पारी, 20 ओवर में 123/9

    180 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम को तीसरे ओवर में 11 के स्कोर पर पहला झटका लगा। भुवनेश्वर कुमार ने विक्रमजीत सिंह को क्लीन बोल्ड किया। विक्रम एक रन बना सके। पांचवें ओवर में 20 के स्कोर पर नीदरलैंड को दूसरा झटका लगा। अक्षर पटेल ने मैक्स ओडॉड को क्लीन बोल्ड किया। डॉड 10 गेंदों में 16 रन बना सके।

    इसके बाद 10वें ओवर में 47 के स्कोर पर नीदरलैंड को तीसरा झटका लगा। अक्षर पटेल ने बास डीलीड को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराया। वह 23 गेंदों में 16 रन बना सके। अक्षर को मिली यह दूसरी सफलता रही।

    IND vs NED : दोनों टीमों की प्लेइंग- XI

    भारत की प्लेइंग 11 : लोकेश राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

    नीदरलैंड प्लेइंग 11 : विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ दाऊद, बस डी लीड, कोलिन एकरमन, टॉम कूपर, सकॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेट कीपर), टिम प्रिंगल, लोगन वन बीक, शरीज़ अहमद, फ्रेड क्लासेन, पॉल वान मीकरण।

Exit mobile version