भारत की जीत से पाकिस्तान की बची-खुची उम्मीद भी हुई खत्म, अब इन 4 टीमों का सेमीफाइनल में जाना तय!

IND vs BAN: भारत की जीत से पाकिस्तान की बची-खुची उम्मीद भी हुई खत्म, अब इन 4 टीमों का सेमीफाइनल में जाना लगभग तय!

भारतीय टीम

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज 2 नवंबर का दूसरा मुकाबला भारत (INDIA) और बांग्लादेश (BANGLADESH) के बीच भारत के सबसे पसंदीदा मैदान एडिलेड (ADELAIDE) में दोपहर 1ः30 बजे से खेला जा रहा था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल के 50 रन और विराट कोहली के 64 रनों की नाबाद शानदार पारी के चलते 184 रन बोर्ड पर लगाए थे।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश शानदार नजर आ रही थी, लेकिन तभी फिर बारिश आ गई और खेल को 4 ओवर कम करके लक्ष्य को 151 निर्धारित किया गया। अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी के चलते भारत ने 5 रनों से जीत दर्ज कर ली हैं। भारत ने अब सेमीफाइनल में अपनी जगह पर मुहर लगाने का काम किया हैं। आइए जानते हैं इस मैच के बाद पाइंट्स टेबल का क्या हाल हैं।

भारत की जीत से कटा पाकिस्तान का पत्ता

भारतीय टीम ने आज बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली हैं। भारत 4 मैच में 3 जीत और 6 पाइंट्स के साथ पाइंट्स टेबल में नंबर-1 पर आ गयी हैं। बांग्लादेश और भारत दोनों इस मैच से पहले 4 पाइंट्स के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर थी लेकिन भारत ने जीत दर्ज बांग्लादेश की मुश्किलें और अपने आप को सेफ प्लेस में स्थापित कर लिया हैं।

पाकिस्तान उम्मीद कर रही थी कि आज बांग्लदेश जीत जाए क्योंकि अगर ऐसा होता तो वह अपने बचे बाकी मैचों में बड़ी जीत हासिल कर सेमीफाइनल की उम्मीद रख सकती थी लेकिन अब सारी उम्मीद खत्म हो चुकी हैं। अब पाकिस्तान के पास आगे जाने के लिए कोई उम्मीद नहीं बची हैं।

साऊथ अफ्रीका अपने अगले मैच में जीत दर्ज कर अपनी जगह पक्की कर लेगी। क्योंकि यह टीम रन रेट में सबसे आगे चल रही हैं। आज सुबह नीदरलैंड्स और जिम्बाब्वे के बीच मैच हुआ जिसे नीदजरलैंड्स ने 5 विकटों से जरूर जीता लेकिन इसी के साथ दोनों ही टीमें वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी हैं।

टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप-2 पाइंट्स टेबल

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में  साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA)  2.272 रन रेट और 5 पाइंट्स के साथ नंबर-1 की खुर्सी पकड़ ली हैं, भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 6 पाइंट्स 0.730 रन रेट के साथ पहले पायदन पर हैं। साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA)  2.272 रन रेट और 5 पाइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर हैं, बांग्लादेश (BANGLADSH) की टीम 4 पाइंट्स के साथ तीसरे और जिम्बाब्वे 3 पाइंट्स के साथ चौथे पायदान पर हैं। पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स (NEITHERLANDS) के खिलाफ मुकाबला जीतकर 2 पाइंट्स के साथ नंबर-5 पर जगह बनाई हैं।

टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप-1 पाइंट्स टेबल

न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) टीम 5 पाइंट्स और +2.233 के स्ट्राइक रेट से नंबर-1 पायदान पर हैं। इंग्लैंड (ENGLAND) 5 पाइंट्स और 0.547 रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर हैं। आस्ट्रेलिया 5 पाइंट्स और -0.304 रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर हैं।   श्रीलंका (SRILANKA) ने अफगानिस्तान को हराकर  2 पाइंट्स जीते हैं जिसके चलते वह 4 पाइंट्स के साथ चौथे और आयरलैंड 3 पाइंट्स और अफगानिस्तान (AFGHANIASTAN) 2 पाइंट्स के साथ टेबल में पांचवे और छठे पायदान पर हैं।

Exit mobile version