IND vs NED: भारत और नीदरलैंड्स के महामुकाबले में सिडनी में जलवा दिखाते हुए बल्लेबाज लगाएंगे 200 रनों का पहाड़, जानें क्या कहती हैं पिच रिपोर्ट

By Twinkle Chaturvedi On October 26th, 2022
IND vs NED: भारत और नीदरलैंड्स के महामुकाबले में सिडनी में जलवा दिखाते हुए बल्लेबाज लगाएंगे 200 रनों का पहाड़, जानें क्या कहती हैं पिच रिपोर्ट

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) अपना धमाकेदार सफर शुरू कर चुकी हैं, पाकिस्तान (PAKISTAN) को पहले मैच में 4 विकेट से शिकस्त देकर भारतीय टीम आत्मविश्वास से भरी हुई हैं। भारतीय टीम 27 अक्टूबर को नीदरलैंड्स (NEITHERLANDS) के साथ दो हाथ करने के लिए तैयार हैं यह मुकाबला सिडनी (SYDNEY) में दोपहर 12:30 बजे से खेला जाएगा।

भारत अपना पिछला मुकाबला जीतकर वहीं नीदरलैंड्स पिछला मुकाबला बांग्लादेश से 9 रनों से हार कर आ रही हैं। भारत और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राऊंड में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी ज्यादा अहम रहने वाला हैं। इस पिच का हाल कैसा रहने वाला हैं आइए आपको बताते हैं-

भारत बनाम नीदरलैंड्स सिडनी स्टेडियम पिच रिपोर्ट

भारत नीदलैंड्स के मुकाबले ज्यादा मजबूत नजर आती हैं, लेकिन किसी भी टीम को विश्व कप में कम समझना गलत होगा। नीदरलैंड्स ने अपना पिछला मुकाबला हारा भले था लेकिन टीम के बल्लेबाज कॉलिन एकरमैन द्वारा शानदार एफर्ट देखा गया था। दोनों के बीच मैच सिडनी में खेला जाएगा। दोनों कप्तानों को लक्ष्य का पीछा करने का मौका मिलेगा जैसा कि एससीजी में अक्सर होता है।

पिच की स्थिति बल्लेबाजों के पक्ष में होगी और इसलिए रन हड़बड़ी में आ सकते हैं। यहां की ब्राऊंड्री भी उतनी बड़ी नहीं हैं जिसके चलते चौके छक्के आसानी से लगते हुए नजर आते हैं। इस वर्ल्ड कप में पहला मैच में हमने इस मैदान में देखा था जो कि न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के बीच हुआ ता। जिसमें न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन बोर्ड पर लगा दिए थे।

स्पिनरों के यहां अहम भूमिका निभाने की संभावना के साथ पेस अटैक हिट हो सकता है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, पिच के खुलने की संभावना है जिससे इस पिच पर पीछा करना सही विकल्प होगा।  दोनों टीम के कप्तान यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेते हुए नजर आएंगे।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

नीदरैलैंड्स टीमः  मैक्स ओडोड, विक्रमजीत सिंह, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, टॉम कॉपर, स्कॉट एडवर्ड्स, टिम प्रिंगल, टिम वैन डेर गुग्टेन, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकरन, रूलोफ वैन डेर मेरवे।

भारतीय टीमः  रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारत बनाम नीदरलैंड्स, रोहित शर्मा, स्कॉट एडवर्ड्स,
Exit mobile version