Tag: पाकिस्तान सुपर लीग

  • Cricket जगत में छाया शोक, PSL की फ्रेंचाइजी मुल्‍तान सुल्‍तांस के टीम मालिक ने की आत्‍महत्‍या

    Cricket जगत में छाया शोक, PSL की फ्रेंचाइजी मुल्‍तान सुल्‍तांस के टीम मालिक ने की आत्‍महत्‍या

    Cricket: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) इन दिनों चर्चा में बना हुआ था. अब क्रिकेट जगत के लिए एक बहुत ही बुरी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है की, पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की फ्रेंचाइजी मुल्‍तान सुल्‍तांस के मालिक ने सुसाइड कर लिया है. जिसकी वजह से सभी को गहरा धक्का लगा है. हालाँकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब क्रिकेट (Cricket) जगत से जुड़े किसी व्यक्ति ने ऐसा किया हो. आइए आपको बताते हैं की आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया.

    Cricket जगत में उडी सभी की नींद, जब सुनी ये खबर

    वैसे तो क्रिकेट की दुनिया में अक्सर प्लेयर को डिप्रेशन हो जाता है. जिसकी वजह से उनके सुसाइड करने के चांस ज्यादा रहते हैं. लेकिन अब किसी खिलाड़ी ने नहीं बल्कि टीम के मालिक ने ऐसी हरकत कर दी है. इसके बाद से पूरे क्रिकेट (Cricket) जगत में शोक छा गया है.

    पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की फ्रेंचाइजी मुल्‍तान सुल्‍तांस के मालिक आलमगीर तरीन ने सुसाइड कर लिया. उनका शव लाहौर के गुलबर्ग इलाके में उनके घर पर मिला. देखते ही देखते ये खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फ़ैल गई. अब जांच की भी मांग तेज़ हो गई है.

    टीम के सीईओ ने ये दुखद खबर की साझा

    मिली जानकारी के मुताबिक, इस खबर को मुल्तान सुल्तांस के सीईओ हैदर अजहर ने खुद साझा किया और इसकी पुष्टि भी की. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, बता दें कि विख्यात येल विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र, 63 वर्षीय आलमगीर ने पाकिस्तान के दक्षिण पंजाब में एक अग्रणी व्यवसायी के रूप में अपना नाम स्थापित किया था.

    लेकिन अब फ़िलहाल उनका निधन हो चुका है. उनके निधन के बाद से हर कोई दुखी है. उनकी आत्‍महत्‍या करने के कारण को अभी साझा नहीं किया गया है. इसी के साथ यह भी बताया जा रहा है की यह उनकी हत्या भी हो सकती है.

     

    ये भी पढ़ें: IPL 2023: आईपीएल की ट्रॉफी पर जानिए क्या लिखा है संस्कृत में, उस वाक्य का मतलब भी समझिए

  • अफगानिस्तान के खिलाड़ियो ने भी पाकिस्तान सुपर लीग को मारी ठोकर, इस वजह से नहीं बनेंगे PSL 2023 का हिस्सा

    अफगानिस्तान के खिलाड़ियो ने भी पाकिस्तान सुपर लीग को मारी ठोकर, इस वजह से नहीं बनेंगे PSL 2023 का हिस्सा

    13 फरवरी से पाकिस्तान सुपर लीग का आगाज हो रहा है। इस लीग में अफगानिस्तान के खिलाड़ी लीग खेलते नजर नहीं आएंगे। शुरुआती हफ्ते-डेढ़ हफ्ते पाकिस्तान सुपर लीग में ऐसा ही रहने वाला है। ऐसा इस वजह से क्योंकि उसी वक्त पर अफगानिस्तान के खिलाड़ी इंटरनेशनल ड्यूटी पर होंगे। फरवरी में अफगानिस्तान के खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग का हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि टीम को यूएई दौरे पर जाना है। हालांकि इससे पहले अफगानिस्तान की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है…..

    अफगानिस्तान की टीम में हुआ चेंज

    अफगानिस्तान की टीम में राशिद खान की वापसी कराई गई है। राशिद का बतौर कप्तान ये दूसरा कार्यकाल है। राशिद खान ने मोहम्मद नबी के इस्तीफे के बाद टीम की बागडोर संभाली है। अपने पहले कार्यकाल में उनकी कप्तानी का रिकॉर्ड 4-3 का रहा था, जिसे इस बार वो और दुरुस्त करना चाहेंगे।

    आमने सामने होंगी ये टीमें

    दौरा 3 टी20 मैचों की सीरीज के लिए होगा। अफगानिस्तान ने इसके लिए राशिद खान की अगुवाई में फिलहाल 22 संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है। इन 22 खिलाड़ियों में से 17 प्लेयर्स ही यूएई के लिए रवाना होंगे। इस सीरीज की शुरुआत 16 फरवरी से होगी। इससे पहले अफगानिस्तान और यूएई मार्च 2018 में वनडे के वर्ल्ड कप क्वालिफायर में आमने सामने हुए थे, जहां अफगानिस्तान ने 5 विकेट से जीत से दर्ज की थी। इसके अलावा T20 में दोनों टीमों के बीच हुई पिछली 4 भिड़ंत में हर बार अफगानिस्तान की टीम विजयी रही है।

    वहीं, इस मैच में अफगानिस्तान के बैटिंग और बॉलिंग कोच कौन होंगे, इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है। जोनाथन ट्रॉट और उमर गुल का बॉन्ड इस साल खत्म हो गया है, ऐसे में कौन वो दो चेहरे होंगे, जिनको कोच बनाया जाएगा, इस बारे में जानने के लिए फैंस काफी बेताब हैं। इसी मैच की वजह से अफगानिस्तान की टीम पाकिस्तान सुपर लीग में शामिल नहीं होगी।

  • शाहिद अफरीदी की बेटी की शादी हुई, शाहीन शाह अफरीदी की फोटो हो गई वायरल

    शाहिद अफरीदी की बेटी की शादी हुई, शाहीन शाह अफरीदी की फोटो हो गई वायरल

    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के नए चीफ सिलेक्टर और पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के घर में शहनाईयां गूंज उठी हैं। पाकिस्तान टीम के ऑलराउंडर रहे शाहिद अफरीदी के घर लगातार शहनाईयां बजने वाली हैं। उनकी पहली और बड़ी बेटी अक्सा अफरीदी का निकाह नासीर खान के साथ हो चुका है। इस शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

    वायरल हुआ था शादी का कार्ड

    शाहिद अफरीदी की बड़ी बेटी अक्सा की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया था। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि  उनकी शादी में शाहीन शाह अफरीदी भी मौजूद रहे। अक्सा और नासीर की शादी करांची में हुई। दोनों के निकाह का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

    छोटी बेटी का भी जल्द होगा निकाह

    शाहिद अफरीदी की पांच बेटियां है। उनमें छोटी बेटी अंशा अफरीदी की शादी भी शाहीन शाह अफरीदी से 3 फरवरी को होने वाली है। जी हां खबरे हैं कि शाहीन शाह अफरीदी शाहीद अफरीदी के दामाद बनने वाले हैं। इस बात का खुलासा खुद शाहीन शाह अफरीदी ने किया है। अफरीदी परिवार के एक करीबी सूत्र ने भी पुष्टि की कि शाहीन और अंशा का निकाह समारोह पाकिस्तान सुपर लीग के अगले सीजन के शुरू होने से पहले 3 फरवरी को कराची में होगा।

    आपको बता दें कि शाहीन अफरीदी और अंशा शाहिद की सगाई पिछले साल हुई थी। अंशा का जन्म 15 दिसंबर 2001 को हुआ था और वह अपनी खूबसूरती के कारण चर्चा में रहती हैं। शाहीन शाह अफरीदी टीम पाकिस्तान के लिए बांए हाथ के बल्लेबाज हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए तीनों ही फॉर्मेट में क्रिकेट खेला है। वह पहले ओवर में ही विकेट लेने के लिए फेमस रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तानी टीम के लिए 25 टेस्ट मैचों में 99 विकेट, 32 वनडे मैचों में 62 विकेट और 47 टी20 मैचों में 58 विकेट चटकाए हैं।

  • बाबर आजम से भी ज्यादा सैलरी पाते हैं प्रो कबड्डी लीग के खिलाड़ी, आकड़े देखकर आपको होगी हैरानी

    बाबर आजम से भी ज्यादा सैलरी पाते हैं प्रो कबड्डी लीग के खिलाड़ी, आकड़े देखकर आपको होगी हैरानी

    क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग आईपीएल के बाद अगर बात करें तो पीएसएल का नाम नजर आता है. पाकिस्तान में भी क्रिकेट बहुत बड़ा खेल है. उनकी टीम के सबसे बड़े सुपरस्टार बाबर आजम हैं. लेकिन आपको बता दें की प्रो कबड्डी लीग के खिलाड़ी भी बाबर आजम से ज्यादा सैलरी पाते हैं. आकड़े देखकर आपको बहुत ज्यादा हैरानी होने वाली है.

    बाबर आजम से ज्यादा सैलरी पाते हैं प्रो कबड्डी लीग के प्लेयर

    आईपीएल के बाद क्रिकेट में सबसे बड़ी लीग पीएसएल को माना जाता है. लेकिन इन दोनों लीग में बहुत बड़ा अंतर नजर आता है. खासकर पैसे की बात करें तो अंतर और भी ज्यादा बड़ा हो जाता है. ऐसे में तो पीएसएल भारत में आयोजित होने वाले प्रो कबड्डी लीग से भी कम पैसे अपने खिलाड़ियो को देता है.

    पाकिस्तान के सबसे बड़े सुपरस्टार बाबर आजम से ज्यादा सैलरी तो इस कबड्डी लीग में खेलने वाले खिलाड़ी पाते हैं. मौजूदा समय में वो कराची किंग्स की टीम में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. जिसकी इस सीजन से वो कप्तानी भी करते हुए नजर आयेंगे. उन्हें कराची किंग्स की टीम 1.24 करोड़ की सैलरी देती है. वही प्रो कबड्डी लीग में यूपी योद्धा ने 1.65 करोड़ में रेडर प्रदीप नरवाल को खरीदा है.

    जल्द शुरू होना वाला प्रो कबड्डी लीग

    वहीं प्रो कबड्डी लीग की बात करें तेलुगु टाइंटस ने सिद्धार्थ देसाई को 1.30 करोड़ में खरीदा है. बाबर आजम को इनसे भी कम सैलरी मिलती है. इस लीग की शुरूआत 2014 में हुआ था. अब तक इसके 7 सीजन खेले गए हैं. लेकिन पिछले 2 साल से कोरोना वायरस की वजह से नहीं खेला जा रहा था. पहले इस लीग में 8 ही टीमें थी, लेकिन अब 12 टीमें खेलती हुई नजर आयेगी. वहीं आईपीएल की बात करें खिलाड़ी 16 करोड़ में भी खिलाड़ी बिके हैं. जिसमें ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा और रोहित शर्मा का नाम नजर आता है. वहीं पिछले सीजन क्रिस मॉरिस को 16.5 करोड़ मिले थे.