Tag: नवीन उल हक

  • Naveen-ul-Haq का विराट कोहली से फिर से हुआ पंगा, आरसीबी के बाहर होने के बाद उड़ा रहे हैं किंग का मजाक

    Naveen-ul-Haq का विराट कोहली से फिर से हुआ पंगा, आरसीबी के बाहर होने के बाद उड़ा रहे हैं किंग का मजाक

    Naveen-ul-Haq: आईपीएल का मुकाबला अपने फाइनल की ओर बढ़ रहा है. बता दें की, आईपीएल 2023 में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के फैंस को तब बड़ा झटका लगा, जब गुजरात टाइटंस ने फाफ डु प्लेसिस की टीम को हरा दिया है. अब आरसीबी की टीम प्लेऑफ से बाहर हो गई है. ऐसे में अब नवीन और विराट का पंगा फिर से सामने आया है. आइए जानते हैं की आखिर क्या हुआ है.

    Naveen-ul-Haq हो रहे ट्रोल, विराट के साथ बुरे फंसे

    आईपीएल में अब वो चार टीम फाइनल हो गई हैं जो प्लेऑफ में पहुंची हैं. बता दें की, गुजरात और आरसीबी का मैच बेंगलुरु के लिए मुसीबत भरा रहा. एक बार फिर बेंगलुरु आईपीएल ट्रॉफी से साल भर के लिए दूर हो गई है. बता दें की, इस करो या मरो वाले मुकाबले में हार के साथ ही बैंगलोर की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है.

    वैसे तो, विराट कोहली बनाम गौतम गंभीर और नवीन उल हक (Naveen-ul-Haq) देखने को मिलता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है. इस बार नवीन ने लड़ाई मैदान पर नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर लड़ी है. बता दें की, लखनऊ के नवीन उल हक ने बैंगलोर की हार के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी में मजाकिया मीम शेयर किया है.

    एक मीम ने सोशल मीडिया पर शुरू कर दिया वॉर

    बता दें की, आईपीएल के इस मुकाबले में हमें बहुत कुछ देखने को मिला. विराट-गंभीर की लड़ाई 13 साल बाद फिर से सामने आई. वही अब आरसीबी की हार के बाद नवीन ने सोशल मीडिया पर आग लगाने का काम किया है. नवीन (Naveen-ul-Haq) ने जो मीम शेयर किया है उस मीम में एक शख्स जोर-जोर से हंसते हुए दिख रहा है और साथ ही ताली भी बजा रहा है। उनके इस क्रिप्टिक पोस्ट से ऐसा लग रहा है वह कोहली और उनकी टीम को चिढ़ा रहे हैं.

     

    ये भी पढ़ें: Heinrich Klaasen ने आईपीएल 2023 में की छक्कों की बारिश, SRH के इस प्लेयर ने ठोका सीजन का 7वां शतक

  • IPL 2023: Virat Kohli से पंगा लेना Naveen Ul Haq को पड़ गया महंगा, आखिर क्या है पूरा माजरा

    IPL 2023: Virat Kohli से पंगा लेना Naveen Ul Haq को पड़ गया महंगा, आखिर क्या है पूरा माजरा

    विराट कोहली (Virat Kohli) भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे शानदार खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यह कहना गलत नहीं होगा कि वह दुनिया के सबसे फेमस क्रिकेटर की लिस्ट में आते हैं। इसके अलावा विराट कोहली (Virat Kohli) आईपीएल 2023 (IPL 2023) का हिस्सा है और उनकी टीम और वह खुद लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच विराट कोहली (Virat Kohli) के नाम कई विवाद भी जुड़ गए हैं। दरअसल बात यह है कि, कुछ दिनों पहले विराट कोहली (Virat Kohli) लखनऊ सुपरजाइंट्स के दो तीन खिलाड़ियों से अकेले ही भिड़ गए थे।

    IPL 2023: Virat kohli ने यशस्वी जायसवाल को दिए बैटिंग टिप्स, दोनों की बातचीत देख फैंस हुए गदगद, मिल गया उत्तराधिकारी

    Naveen Ul Haq ने लिया था Virat Kohli से पंगा

    आईपीएल मैच के दौरान विराट कोहली अकेले ही मेंटर गौतम गंभीर के अलावा गेंदबाज अमित मिश्रा और नवीन उल हक से भिड़ गए थे, जिसकी चर्चा चारों तरफ हो रही थी। हालांकि अब इस लड़ाई का मुख्य केंद्र नवीन उल हक थे। नवीन उल हक और विराट कोहली के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली थी। इसी बीच बचाव करने के लिए गौतम गंभीर भी आ जाते है तो मामला काफी ज्यादा बढ़ गया था। जिसके बाद तीनों पर जुर्माना भी लगाया गया था। हालांकि अब लगता है कि नवीन उल हक के लिए यह झगड़ा एक श्राप साबित हुआ है।

    दरअसल बात यह है कि इस घटना के बाद नवीन उल हक को अभी तक लखनऊ की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई है। विराट कोहली और नवीन के बीच 1 मई को विवाद हुआ था। इसके बाद 3 मई को लखनऊ का सामना चेन्नई सुपर किंग के साथ हुआ था। इस मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी। हालांकि बाद में यह मैच भी रद्द हो गया था। इस पूरे घटनाक्रम को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि, विराट कोहली से पंगा लेकर नवीन उल हक ने बड़ी गलती कर दी।

  • IPL 2023: Gautam Gambhir के साथ विवाद के बाद Virat kohli ने शेयर किया ऐसा पोस्ट, फैंस को दे रहे हैं बड़ा हिंट

    IPL 2023: Gautam Gambhir के साथ विवाद के बाद Virat kohli ने शेयर किया ऐसा पोस्ट, फैंस को दे रहे हैं बड़ा हिंट

    इन दिनों आईपीएल (IPL 2023) यानी इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में व्यस्त विराट कोहली (Virat Kohli) गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) और उन नवीन उल हक के साथ अपने हाल ही के विवाद को खत्म करते दिखाई दे रहे हैं। इस बात की जानकारी विराट कोहली (Virat Kohli) के ताजा पोस्ट से मिली है।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, विराट कोहली (Virat Kohli) ने हाल ही में अमेरिकी स्टैंड अप कॉमेडियन केविन हार्ट का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें केविन हार्ट कहते हैं कि, द्वेष, क्रोध और नकारात्मकता, मेरे पास इसके लिए समय नहीं है। क्योंकि मैं इतनी सारी सकारात्मक चीजें करने के लिए जी रहा हूं। मैं अतीत में और जो गलत था, उसमें स्नान नहीं कर सकता।

    Virat Kohli vs Babar Azam: 100 ODI मुकाबलो के बाद विराट कोहली और बाबर आजम में कौन है सर्वश्रेष्ठ? आंकड़े दे रहे हैं इसकी गवाही

    Gautam Gambhir के साथ विवाद के बाद Virat kohli ने शेयर किया सुलह पोस्ट

    हालांकि विराट कोहली ने अपने इस पोस्ट में किसी के नाम का जिक्र नहीं किया है। लेकिन वीडियो को विवाद की घटना के बाद आगे बढ़ने की कोशिश के रूप में जरूर लिया जा रहा है। गौरतलब है कि विराट कोहली का नवीन उल हक और एलएसजी के साथ विवाद हो गया था। अफगान खिलाड़ी ने विराट कोहली से हाथ मिलाने के साथ गलत व्यवहार किया था।

    उस वक्त गौतम गंभीर ने भी विवाद खड़ा कर दिया था। जब उन्होंने आरसीबी के पूर्व कप्तान के साथ झगड़ा किया था। एलएसजी के कप्तान केएल राहुल और बाकी खिलाड़ियों को हस्तक्षेप करना पड़ा था। हालांकि इसके बाद विराट कोहली नवीन उल हक और गौतम गंभीर पर आईपीएल ने भारी जुर्माना भी लगाया था।

  • IPL 2023: Naveen ने किया Virat Kohli का अपमान, अब फैंस कर रहे ये डिमांड, क्या बीसीसीआई जल्द लेगी फैसला

    IPL 2023: Naveen ने किया Virat Kohli का अपमान, अब फैंस कर रहे ये डिमांड, क्या बीसीसीआई जल्द लेगी फैसला

    इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (Indian Premier League 2023) में बीते दिन यानी सोमवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Giants) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) के बीच मैच खेला गया। ये इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का 43वां मैच था। जिसमे के एल राहुल की कप्तानी की टीम लखनऊ सुपर जाइंट्स को हार का सामना करना पड़ा।

    आरसीबी के हाथों लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Giants) 18 रन से हार गई। इसी मैच के दौरान लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Giants) के तेज गेंदबाज नवीन उल हक और विराट कोहली (Virat Kohli) के बीच कहासुनी हो गई। मैदान पर ही दोनों के बीच कहासुनी हो गई और यह कहासुनी हाथापाई पर उतर आई। इसी बीच मैच के तुरंत बाद नवीन उल हक ने विराट कोहली (Virat Kohli) को सोशल मीडिया पर तगड़ा झटका दिया।

    IPL 2023: ‘मैं मर जाऊंगा…’ Virat Kohli ने अपने आक्रामक स्वभाव को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को कर दिया हैरान

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, लखनऊ सुपर जाइंट्स की बल्लेबाजी के दौरान का यह मामला है। लखनऊ की टीम को जीत के करीब ले जाने के लिए नवीन उल हक ने अमित मिश्रा के साथ सूझबूझ से बल्लेबाजी की। इसी दौरान क्रिकेटर विराट कोहली मैदान पर कुछ घटते हुए देखा, जिसके बाद वह सीधे अंपायर के पास पहुंचे और उन्होंने शिकायत भी की।

    नवीन उल हक ने Virat Kohli को कहा भला बुरा

    उसी दौरान नवीन उल हक ने क्रिकेटर को भला बुरा कहा। जिसकी वजह से विराट कोहली को गुस्सा आ गया और उन्होंने नवीन को मौके पर ही मुंह तोड़ जवाब दे दिया। जिसके बाद नवीन विराट कोहली से लड़ने के लिए तैयार हो गए। हालांकि मामला गंभीर होता देख एंपायर भी बीच बचाव करने की कोशिश करने लगे। इतना ही नहीं मैच के खत्म होने के बाद विराट कोहली और नवीन के बीच झड़प भी हुई, जिसके बाद नवीन ने विराट कोहली को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया।

    Virat Kohli के पक्ष में फैंस

    बता दें कि नवीन पिछले काफी समय से विराट कोहली को फॉलो कर रहे थे, लेकिन जब विराट कोहली को उन्होंने अनफॉलो कर दिया तो इससे कई भारतीयों को भी चोट पहुंची। फैंस बीसीसीआई से उनके अनुचित व्यवहार के लिए बैन लगाने की मांग कर रहे हैं।

  • विराट कोहली से पहले शाहिद अफरीदी से भी पंगा ले चुके हैं नवीन उल हक, लाला ने दिया था मुंह बंद करने वाला जवाब

    विराट कोहली से पहले शाहिद अफरीदी से भी पंगा ले चुके हैं नवीन उल हक, लाला ने दिया था मुंह बंद करने वाला जवाब

    शाहिद अफरीदी भी क्रिकेट के दुनिया के जाने माने नाम हैं. इनके भी कई किससे मशहूर हैं. वैसे बता दें की, आईपीएल 2023 में अफगानिस्तान के प्लेयर जो लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेल रहे हैं वो हाल के मैच में विराट कोहली से भिड़ते नज़र आए. इतना ही नहीं बल्कि, इसके पहले वो पाकिस्तान के धुआंधार प्लेयर शाहिद अफरीदी से भी भिड़ चुके हैं.

    शाहिद अफरीदी ने दिखाया था अपने गुस्से का कहर, कांप गए थे फैंस

    आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मुकाबले में विराट कोहली से भिड़ने वाले नवीन उल हक पहले भी विवादों में रह चुके हैं. नवीन उल हक़ इसके पहले पाकिस्तान के मशहूर प्लेयर अफरीदी से भी भिड़ चुके हैं.

    बता दें की, 1 मई 2023 लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच शानदार मुकाबला हुआ. हालाँकि, इस मैच में लखनऊ हार गई थी. लेकिन ये मैच सिर्फ एक झगड़े की वजह से इतिहास बन गए. जानकारी के लिए बता दें की, साल 2020 में श्रीलंका प्रीमियर लीग के मैच में अफगानिस्तान के  बॉलर नवीन उल हक़ की पहले मोहम्मद आमिर और फिर शाहिद अफरीदी से बहस हुई थी.

    इनिंग खत्म होने के बाद अफरीदी ने बोले थे ये शब्द

    आल 2020 में मैच की इनिंग खत्म होने के बाद अफरीदी ने अफगानी प्लेयर नवीन से कहा था की, ‘बेटा, तुम्हारे जन्म से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगा चुका हूं.’ इस स्टेटमेंट के बाद अफरीदी और नवीन की जमकर तू-तू मैं-मैं हुई थी.

    बता दें की, आईपीएल 2023 के मैच में BCCI ने भी विराट कोहली, गौतम गंभीर और नवीन उल हक़ पर एक्शन लिया. विराट कोहली की 1 करोड़ 7 लाख मैच फीस काट ली गई. तो वहीँ गौतम गंभीर के 25 लाख  रूपये  कटे हैं और नवीन को 50 प्रतिशत अपनी मैच फीस का हिस्सा छोड़ना पड़ा.

     

    ये भी पढ़ें: IPL 2023: Gujarat Titans को लगा बड़ा झटका, इस खिलाड़ी ने आईपीएल के बीच किया टीम को छोड़ने का फैसला

  • Virat Kohli, Gautam Gambhir और Naveen पर IPL का बड़ा एक्शन, करोड़ो का भरना पड़ेगा अब जुर्माना

    Virat Kohli, Gautam Gambhir और Naveen पर IPL का बड़ा एक्शन, करोड़ो का भरना पड़ेगा अब जुर्माना

    बीते दिन यानी सोमवार 1 मई को लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Giants) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बीच मैच खेला गया। ये मैच काफी ज्यादा विवादित बताया जा रहा है। आपको बता दें कि, आरसीबी (RCB) की टीम ने ये मैच 18 रन से अपने नाम कर लिया। लखनऊ सुपर जाइंट्स मुकाबला हार गई। लेकिन इसी बीच विराट कोहली (Virat Kohli) का आक्रामक अंदाज देखने को मिला और इसी के साथ उनकी नवीन उल हक के साथ बहस भी हो गई।

    सिर्फ इतना ही नहीं आपको बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) और लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Giants) का मैच खत्म होने के बाद वो गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) से भिड़ गए। इसी के साथ तीनों खिलाड़ियों को आईपीएल (IPL) के नियमों का उल्लंघन करने का दोषी भी पाया गया है।

    बेंगलुरु में साउथ इंडियन फूड एन्जॉय कर रहे Virat Kohli और Anushka Sharma, देखें वायरल तस्वीर

    Virat Kohli और गौतम गंभीर पर लगा जुर्माना

    जिसके बाद विराट कोहली और गौतम गंभीर की पूरी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है तो वहीं नवीन उल हक पर मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल की मीडिया रिलीज में कहा गया है कि, ‘लखनऊ सुपरजाइंट्स के मेंटर गौतम गंभीर पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2023 मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 100% जुर्माना लगाया गया है। गंभीर ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.21 के तहत लेवल 2 का अपराध स्वीकार किया है।’

    मीडिया रिलीज में आगे बताया गया कि, ‘रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज विराट कोहली पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। कोहली ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.21 के तहत लेवल दो के अपराध को स्वीकार किया है।’

    आईपीएल की मीडिया रिलीज में लिखा गया कि, ‘लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज नवीन-उल-हक पर टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ भारत रत्न अटल बिहारी के मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। नवीन-उल-हक ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.21 के तहत लेवल एक के अपराध को स्वीकार किया है।’

  • IPL 2023: नवीन उल हक ने पहले विराट कोहली से की लड़ाई, इतना सब होने के बाद भी नहीं मांगी माफ़ी, केएल राहुल का भी किया अपमान

    IPL 2023: नवीन उल हक ने पहले विराट कोहली से की लड़ाई, इतना सब होने के बाद भी नहीं मांगी माफ़ी, केएल राहुल का भी किया अपमान

    IPL 2023: रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जॉयंट्स के बीच हुआ मैच यादगार बन गए. इस मैच में विराट कोहली और गौतम गंभीर आमने-सामने भिड़ गए थे. इनकी लड़ाई का विडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. बता दें की, लखनऊ सुपर जॉयंट्स की परफॉरमेंस इस सीजन में काफी बेहतर चल रही है.

    IPL 2023 में विराट और गौतम गंभीर की लड़ाई ने रच दिया इतिहास, लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

    बता दें  आईपीएल 2023 (IPL 2023) में रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जॉयंट्स के बीच हुए मुकाबले में रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था. अपनी बैटिंग में तक़रीबन दो-तीन ओवर बाक़ी रहते ही लखनऊ की टीम लगभग मैच हार चुकी थी. क्रीज़ पर अमित मिश्रा के साथ अफ़ग़ानिस्तान के नवीन उल हक़ बैटिंग कर रहे थे.

    क्रीज़ पर अमित मिश्रा की बहस विराट कोहली से हो गई. इस गहमा गहमी में अंपायर को बीच बचाव करने आना पड़ा. हालांकि, इतना सब होने के बाद मामला थोड़ा ठंडा पड़ा. बता दें की, इसी दौरान नवीन भी विराट कोहली से भिड गए. खैर इस लड़ाई के बाद RCB ने ये मैच अपने नाम कर लिया था.

    आईपीएल में इस बार RCB दिख रही इस पोजीशन पर

    मिली जानकारी के मुताबिक, इस बार RCB की पोजीशन ठीक ठाक दिख रही है. बता दें की, पॉइंट टेबल के मुताबिक, रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर पांचवे नंबर पर बरकरार है. लखनऊ अपनी जगह तीसरे नंबर पर बनाए हुए है. आईपीएल 2023 (IPL 2023) में लखनऊ ने अब तक 9 मैच खेले हैं जिसमें से वो 5 मैच जीती है और 4 हारी है. वही अगर RCB की बात करें तो, इसने भी अभी तक 9 मैच खेले हैं जिसमें से 5 में जीत हासिल की है.

     

    ये भी पढ़ें: इंग्लैंड से आईपीएल के महंगे खिलाड़ी हैं बेन स्टोक्स, अपनी टीचर से ही कर ली थी शादी, बेहद खूबसूरत हैं उनकी पत्नी