Tag: नवदीप सैनी

  • WTC Final 2023: आईपीएल में धूम मचाने वाले इन 4 युवा खिलाड़ियो की लग गई लॉटरी, टीम इंडिया के साथ जायेंगे इंग्लैंड

    WTC Final 2023: आईपीएल में धूम मचाने वाले इन 4 युवा खिलाड़ियो की लग गई लॉटरी, टीम इंडिया के साथ जायेंगे इंग्लैंड

    WTC Final: आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के महामुकाबले के लिए टीम इंडिया की फाइनल टीम की घोषणा कर दी गई है.  7 जून को इंग्लैंड के द ओवल पर फाइनल मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया के बारे में फैन्स भी जानना चाहते हैं की किस-किस का फाइनल सिलेक्शन हुआ है. आइए आपको बताते हैं की टीम इंडिया में किसका फाइनल सिलेक्शन हुआ और साथ ही कौन हैं वो टॉप 4 जिन्होंने ने आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन किया है जिसके बाद उन्होंने अपनी जगह आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के महामुकाबले में बनाई है.

    WTC Final में रहाणे की हुई वापसी, बाकी इन प्लेयर ने बनाई जगह

    आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का  महामुकाबला (WTC Final) जून में खेला जाएगा. हर कोई इस मुकाबले का जोरो शोरो से इंतज़ार कर रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक, टीम इंडिया में लंबे समय बाद अजिंक्य रहाणे की वापसी हुई है. अब ये भी खबर आ रही है की, भारतीय टीम के साथ ‘स्पेशल 4’ भी जाएंगे. ये स्पेशल 4 आईपीएल में धूम मचा रहे हैं.

    आईपीएल का फर्स्ट हाफ ख़त्म हो चुका है. इस फर्स्ट हाफ का फायदा इन 4 गेंदबाजों को हुआ है. बता दें की, चयनकर्ताओं ने चार तेज गेंदबाजों को बतौर नेट बॉलर इंग्लैंड भेजने का फैसला किया है. BCCI ने कल अधिकारिक टीम की घोषणा की थी. इसकी जानकारी ट्वीटर के ज़रिए दी गई थी.

    BCCI का अधिकारिक ट्वीट…

    ये हैं वो 4 गेंदबाज़ जिन्हें मिली है WTC Final में जगह

    मिली जानकारी के मुताबिक, जिन 4 गेंदबाजों को शामिल किया गया है वो हैं मुकेश कुमार, उमरान मलिक, नवदीप सैनी और कुलदीप सेन. ये चारो प्लेयर आईपीएल में इस वक़्त बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. मुकेश कुमार इस समय दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल हैं.

    वही बता दें की, नवदीप सैनी और कुलदीप सेन राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेल रहे हैं और बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. नवदीप सैनी और मलिक पहले भी टीम के लिए खेल चुके हैं. WTC Final की फाइनल टीम में कैप्टन रोहित शर्मा ही रहेंगे.

     

    ये भी पढ़ें; ANI की गलत न्यूज़ की वजह से खत्म हुआ था इस खिलाड़ी का करियर, अब आईपीएल में दिखा रहा है जलवा

  • नवदीप सैनी ने काऊंटी क्रिकेट में बिखेरा जलवा, हैट्रिक से चूके मगर शानदार 3 विकेट से उधेड़ दिया विरोधी टीम को

    नवदीप सैनी ने काऊंटी क्रिकेट में बिखेरा जलवा, हैट्रिक से चूके मगर शानदार 3 विकेट से उधेड़ दिया विरोधी टीम को

    नवदीप सैनीः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के खिलाड़ी इस वक्त इंग्लैंड (ENGLAND) में खेले जा रहे काऊंटी चैंपियनशिप (COUNTY CHAMIOSHIP) में शानदार खेल दिखाते दिख रहे हैं। चेतेश्वर पुजारा (CHETESHWAR PUJARA) से लेकर वांशिगटन सुंदर (WASHINGTON SUNDAR)  इस वक्त भारत का सर ऊंचा करते दिख रहे हैं। इन खिलाड़ियों को अब नवदीप सैनी (NAVDEEP SAINI) ने भी जाइन कर लिया हैं।

    काऊंटी क्रिकेट में शानदार डेब्यू के बाद नवदीप सैनी अपना शानदार खेल बरकरार रखे हुए हैं। नवदीप ने लंकाशायर के खिलाफ 3 अहम विकेट चटकाकर टीम को पूरा धराशायी कर दिया हैं। आइए आपको नवदीप की शानदार गेंदबाजी का लेख-जोखा बताते हैं।

    हैट्रिक से चूके नवदीप सैनी, पर विरोधी टीम को चटाई धूल

    नवदीप सैनी (NAVDEEP SAINI) इस वक्त इंग्लैंड में खेले जा रहे काऊंटी चैंपियनशिप की टीम केंट (KENT) का हिस्सा हैं। नवदीप ने डेब्यू करते हुए 5 विकटें चटकाकर अपना शानदार गेम दिखाया था। नवदीप ने अपना शानदार खेल बरकरार रखते हुए काऊंटी चैंपियनशिप के मैच में लंकाशायर के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच में 45 रन देकर 3 विकेट चटकाकर विरोधी टीम के छक्के छुड़ा दिए हैं।

    नवदीप सैनी हैट्रिक लेने से चूक गए, मगर उनके धमाकेदार प्रदर्शन ने सबका ध्यान खींच लिया हैं। नवदीप ने लंकाशायर के बेहतरीन बल्लेबाज ल्यूक वेल्स, कीटन जेनिंग्स और रॉब जोंस के विकेट लिए हैं। नवदीप अब तक काऊंटी चैंपियनशिप में 10 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

    भारतीय टीम का काफी समय से नहीं है सैनी हिस्सा

    नवदीप सैनी इस वक्त जिस तरह के फॉर्म में काऊंटी चैंपियनशिप में चल रहे हैं वह वाक्ई काबिलेतारीफ हैं। नवदीप ने साल 2019 में भारत के लिए डेब्यू किया था। नवदीप युवा गेंदबाज हैं, उनका करियर काफी उतार-चढ़ाव से गुजरा हैं। अभी नवदीप भारतीय टीम (INDIAN TEAM) में खेलते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं। नवदीप की काऊंटी क्रिकेट में शानदार फॉर्म उन्हें भारतीय टीम में वापस आने का मौका दे सकती हैं। उम्मीद रहेगी की नवदीप अपना फॉर्म आगे इसी तरह बरकरार रखे और अपनी टीम की जीत में भूमिका निभाए।

  • वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मुकाबले में सिलेक्टर्स ने इन 3 Players को किया इग्नोर, टीम में नहीं दी जगह

    वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मुकाबले में सिलेक्टर्स ने इन 3 Players को किया इग्नोर, टीम में नहीं दी जगह

    भारतीय टीम और वेस्टइंडीज का मुकाबला जल्द ही देखने को मिलेगा। जुलाई में भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के दौरे पर जाना है जिसके लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान भी कर दिया है। बीसीसीआई ने 16 सदस्य टीम का गठन कर दिया है। जिसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच में कप्तानी शिखर धवन करने वाले हैं उप कप्तानी की जिम्मेदारी रविंद्र जडेजा को सौंपी गई है। कई सीनियर खिलाड़ियों को तो रेस्ट पर भेजा गया है।

    रोहित शर्मा ,विराट कोहली ,ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी वेस्टइंडीज के दौरे पर नहीं दिखाई देंगे। वही सिलेक्टर्स ने कुछ खिलाड़ियों को तो इग्नोर कर दिया है कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें सिलेक्टर्स में टीम इंडिया में जगह नहीं दी है, आइए जानते हैं किन खिलाड़ियों (Players) को बीसीसीआई ने नजरअंदाज कर दिया है।

    वाशिंगटन सुंदर

    वाशिंगटन सुंदर

    भारतीय टीम के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर का भी नाम इस लिस्ट में आता है। इन दिनों वह काफी अच्छे फॉर्म में चल रहे थे । अभी हाल ही में भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने वनडे प्रारूप में विंडीज के खिलाफ खेलते हुए देखा गया था। आई पी एल 2022 से वाशिंगटन सुंदर क्रिकेट से दूर है क्योंकि उनके चोट आ गई थी हालांकि अब उनके चोट भर गई है लेकिन सिलेक्टर्स ने फिर भी उन्हें नजरअंदाज कर दिया।

    नवदीप सैनी

    नवदीप सैनी

     

    भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी नवदीप सैनी को आखरी बार 2021 में वनडे में श्रीलंका के खिलाफ खेलते देखा गया था जिसके बाद इन्होंने आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से कप्तानी की थी लोगों ने अंदाजा लगाया था कि अब जल्द ही वेस्टइंडीज दौरे पर जाएंगे लेकिन नवदीप सैनी को सिलेक्टर्स ने इग्नोर कर दिया। नवदीप सैनी ने भारत के लिए सिर्फ 8 मुकाबले खेले हैं नवदीप सैनी काफी अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

    पृथ्वी शाॅ

    पृथ्वी शाॅ

    इस लिस्ट में भारत के बेहतरीन खिलाड़ी पृथ्वी शाॅ का भी नाम सामने आता है लोगों ने सोचा था कि वेस्टइंडीज के दौरे पर पृथ्वी शॉ जरूर जाएंगे। लेकिन सिलेक्टर्स ने इस खिलाड़ी को भी इग्नोर कर दिया बीसीसीआई ने टीम में इन्हें जगह नहीं दी। वही पृथ्वी शॉ आईपीएल में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। पृथ्वी शॉ धुआंधार बैटिंग के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने मूवी आखरी बार श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच खेला था तब से यह भारतीय टीम से दूर है ।

    इसे भी पढ़ें-MS Dhoni अपना 41वां जन्मदिन कर हैं सेलिब्रेट, पत्नी साक्षी के साथ काटा केक, वायरल तस्वीरों मे यह खिलाड़ी भी आया नजर

  • टी20 क्रिकेट में 20वां ओवर मेडन डालने वाले 4 दिग्गज गेंदबाज, लिस्ट में यह भारतीय गेंदबाज भी हैं शामिल!

    टी20 क्रिकेट में 20वां ओवर मेडन डालने वाले 4 दिग्गज गेंदबाज, लिस्ट में यह भारतीय गेंदबाज भी हैं शामिल!

    अंतिम ओवरों में बल्लेबाजों को रन बनाने से रोकना सबसे कठिन काम होता है। T-20 फार्मेट में 20वां ओवर सबसे महत्वपूर्ण होता है। इस ओवर में काफी रन बनते है। ऐसे में 20वां ओवर किसी भी गेंदबाज के लिए काफी मुश्किल होता है। दरअसल अंतिम ओवरों में बल्लेबाज तेजी से रन बनाने का पूरा प्रयास करते हैं, जिसके कारण गेंदबाज की धुनाई लगभग तय मानी जाती हैं लेकिन कुछ गेंदबाज ऐसे भी है जिन्होंने 20वां ओवर मेडन फेंका है।

    अब आप ये सुनकर हैरान हो रहे होंगे लेकिन कुछ गेंदबाजों ने ये कारनामा किया हुआ है। आज इस लेख में हम 4 ऐसे गेंदबाजों के बारे में जानेगे, जिन्होंने अन्तराष्ट्रीय टी-20 में 20वां ओवर मेडन डाला हैं। इस लिस्ट में भारतीय गेंदबाज का नाम भी दर्ज है।

    मोहम्मद आमिर –

    पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर है। आमिर क्रिकेट जगत में ये कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। दरअसल आमिर ने ये कीर्तिमान टी20 विश्व कप 2010 ( T20 world cup 2010) के दौरान करके दिखाया था। जब वो ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ खेल रहे थे। मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी।

    आमिर 20वाँ ओवर गेंदबाजी करने के लिए आयें और एक भी रन नहीं दिया था। अंतिम ओवर में मोहम्मद आमिर ने 3 विकेट हासिल किये। जिसमें उन्होंने ब्रैड हैडिन (Brad Haddin), मिचेल जॉनसन (Mitchell Johnson) और शॉन टैट (Shaun Tait) जैसे दिग्गजों का विकेट चटकाया था। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने उस मैच में 191 रन बनाये थे। हालाँकि इस अच्छे ओवर के बाद भी पाकिस्तान की टीम ये मैच 34 रनों से हार गयी थी।

    (more…)

  • IPL 2022: भारतीय टीम के इस खिलाड़ी को बीसीसीआई ने कर दिया था नजरअंदाज, न्यूजीलैंड के दिग्गज से ले रहा है सीख

    IPL 2022: भारतीय टीम के इस खिलाड़ी को बीसीसीआई ने कर दिया था नजरअंदाज, न्यूजीलैंड के दिग्गज से ले रहा है सीख

    आईपीएल 2022 (IPL 2022) शुरू होने के साथ ही फिर एक बार भारतीय टीम और विश्व के तमाम दिग्गज खिलाड़ी एक साथ मिलकर इस संग्राम के लिए तैयार हो रहे हैं. हालांकि आईपीएल अब भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए एक त्यौहार बन गया है. आईपीएल के जरिए कई युवा खिलाड़ी अनुभवी खिलाड़ियों के साथ जुड़कर अपने खेल को और बेहतर करने का प्रयास करेंगे. उसी में यह तेज गेंदबाज एक बार दोबारा भारतीय टीम का हिस्सा बनने का प्रयास करेगा.

    ट्रेंट बोल्ट के साथ जोड़ी के रूप में नजर आएंगे

    भारतीय क्रिकेट टीम

    इस खिलाड़ी ने अपनी तूफानी रफ़्तार और ज़बरदस्त उछाल के चलते भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई थी लेकिन अपने खेल से  अधिक प्रभावित नहीं कर सके. यहाँ बात हो रही भारतीय टीम के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी (NAVDEEP SAINI) की. सैनी का आईपीएल करियर काफी अच्छा रहा है, मगर उतना भी नहीं कि उन्हें कोई भी टीम बार बार रिटेन करे. उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के साथ तीन सीजन बिताए, इस नए सीजन में वो राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) के लिए खेलेंगे.

    राजस्थान रॉयल्स के लिए एक और शानदार गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (TRENT BOLT) जोकि पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे वो भी खेलते हुए दिखाई देंगे. नवदीप सैनी, बोल्ट के साथ मिलकर बतौर गेंदबाज अपने आप को साबित करने की पूरी कोशिश करेंगे जहाँ बोल्ट का अनुभव सैनी के लिए काम आएगा. और उम्मीद करेंगे कि इस बार शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम के रेगुलर खिलाड़ी के रूप में अपने आपको स्थापित कर पाएं.

    नवदीप सैनी का करियर

    भारतीय क्रिकेट टीम

    राइट हैंड के इस गेंदबाज ने 2019 में आईपीएल (IPL) में अपना डेब्यू किया था और लगातार 145 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी की जिसके कारण सबका सैनी पर गया. उसी साल उन्होंने भारत के लिए वनडे और टी20 में डेब्यू किया था. वहीं 2021 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट में डेब्यू किया था. हालांकि, उनका करियर अभी तक बहुत अधिक असरदार नहीं रहा है.

    जिसके चलते वो स्थायी तौर पर भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बन सके.आईपीएल में सैनी के खाते में 28 मैचों में 8.47 के इकोनॉमी रेट से 17 विकेट हैं. वहीं  इंटरनेशनल क्रिकेट में सैनी 2 टेस्ट में 4विकेट,  8 वनडे में 6 विकेट और 11 वनडे में 13 विकेट के साथ अभी भी संघर्ष करते दिखाई दे रहे हैं.