टी20 वर्ल्ड कप के बाद बांग्लादेश के साथ टीम इंडिया को वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में बांग्लादेश की टीम के लिए एक दुख भरी खबर सामने आई है। बांग्लादेश टीम के कप्तान तमीम इकबाल इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। टीम इंडिया के साथ बांग्लादेश का पहला वनडे मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। वहीं, इसके बाद बुधवार 07 दिसंबर को दूसरा और फिर शनिवार (10 दिसंबर) को तीसरा वनडे खेला जाएगा। तमीम के अलावा तस्किन अहमद भी सीरीज से बाहर हो गए हैं।
प्रैक्टिस मैच में चोटिल हुए तमीम इकबाल
बांग्लादेश सीरीज के बीच प्रैक्टिस के दौरान बुधवार को शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में वॉर्मअप मैच के दौरान उन्हें चोट लग गई। उन्हें ग्रोइन इंजरी हुई है और उन्हें लगभग दो हफ्ते के आराम की सलाह दी गई है। दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट 14 दिसंबर से खेला जाएगा। ऐसे में फिलहाल यह भी साफ नहीं है कि क्या वह तब तक फिट हो पाएंगे या नहीं। ऐसे में हो सकता है शाकिब अल हसन को टीम की कप्तानी दी जा सकती है।
इसके अलावा चयन समिति के अध्यक्ष मिनहाजुल अबेदीन ने यह जानकारी दी कि टीम से बांग्लादेश के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ तास्किन अहमद पीठ का दर्द उभरने के कारण मीरपुर में भारत के खिलाफ 4 दिसंबर को होने वाले पहले वनडे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से बाहर हो गए हैं। टीम के दो खिलाड़ी मैच से बाहर होंगे तो टीम को नुकसान हो सकता है।
बांग्लादेश के खिलाफ ये हो सकती है प्लेइंग इलेवन
तमीम इकबाल (कप्तान), लिट्टन दास, अनामुल हक बिजॉय, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, अफीफ होसैन, यासिर अली, मेहिदी हसन मिराज, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद (चोटिल), हसन महमूद, इबादत होसैन, नसुम अहमद, महमूदुल्लाह, नजमुल होसैन शंटो, काजी, नूरुल हसन सोहन, शोरीफुल हसन (बैकअप)।








